कैसे सूखा पास्ता मापें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

पास्ता को पकाते समय, आपको सूखे पास्ता को माप कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप अपने सॉस के लिए बहुत कम या बहुत ज्यादा न पकाएँ। आम तौर पर पकने पर पास्ता आकार और वजन में दोगुना हो जाता है। यह अलग-अलग तरीके से मापा जाता है, चाहे वह मैकरोनी पास्ता हो या अंडा नूडल्स। कुछ विधियों में केवल पास्ता की सर्विंग की संख्या दी हुई होती है जिसे आपको पकाना चाहिए, जिसका मतलब है कि आपको माप का स्वयं पता लगाना होगा। पास्ता सर्विंग्स की माप सर्विंग साइज़ और पास्ता के आकार पर निर्भर करती है। यह लेख आपको सूखे पास्ता को मापने का तरीका सिखाएगा।

विधि 1
विधि 1 का 2:

मैकरोनी पास्ता को मापना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 रेसिपी को पढ़कर...
    रेसिपी को पढ़कर तय करें कि पास्ता की कितनी सर्विंग्स की जरूरत है: आप या तो रेसिपी या पास्ता सॉस की बोतल से सीधे पढ़ सकते हैं, या यदि आप पास्ता सॉस को शुरू से बना रहे हैं, तो यह पता करें कि आप अपने सॉस को कितने लोगों को खिलाएंगे।
    • आमतौर पर पके हुए पास्ता का 2 ऑउंस (57 ग्राम) को पहली डिश या साइड डिश के लिए पास्ता की सिंगल सर्विंग माना जाता है।[१] एक सर्विंग बढ़कर 3 से 4 ऑउंस (85 से 113 ग्राम) हो सकती है अगर केवल यही डिश है। अक्सर एक सर्विंग पास्ता का लगभग 1/2 कप (114 ग्राम) होती है; हालाँकि, यह पास्ता की आकृति (shape) पर निर्भर करता है।
    • एक सर्विंग = 2 ऑउंस; दो सर्विंग्स = 4 ऑउंस; चार सर्विंग्स = 8 ऑउंस; छः सर्विंग्स = 12 ऑउंस; आठ सर्विंग्स = 16 ऑउंस।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to सूखा पास्ता मापें
    स्पेगेटी, फेटुकिनी, स्पेगेटिनी, कैपेलिनी, फेडेलिनी या वर्मीसेली को अपने हाथ का उपयोग करके मापें: अपने अंगूठे और तर्जनी (forefinger) के बीच स्पेगेटी का एक गट्ठा रखें। पास्ता की 1 सर्विंग, या 2 ऑउंस (57 ग्राम), आपकी उंगलियों के बीच पास्ता के 7/8 इंच (24.26 मिमी) के व्यास के गट्ठे के बराबर होगी।[२] इसका व्यास अमरीकी एक चौथाई डॉलर के बराबर होता है।
    • दो सर्विंग्स = 1.75 इंच; चार सर्विंग्स = 3.5 इंच; छः सर्विंग्स = 5.25 इंच; आठ सर्विंग्स = 7 इंच।
    • स्पेगेटी, लिन्गुइन, और अन्य लंबे पास्ता को पास्ता माप का उपयोग करके मापा जा सकता है। पास्ता माप एक उपकरण है जो कि किचन सप्लाई स्टोर पर, पास्ता बनाने वाली किटों में और ऑनलाइन उपलब्ध है।[३] पास्ता की एक सर्विंग को मापने के लिए आप लम्बे पास्ता को कई प्रकार से मोड़ कर रखते हैं।
    • कुछ पास्ता चम्मचों के बीच में एक छेद होता है; इससे लम्बे पास्ता की एक सर्विंग मापी जाएगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to सूखा पास्ता मापें
    मुड़ी हुई मैकरोनी को मापने वाले कप या खाने के पैमाने को इस्तेमाल करके मापें: यदि खाने के पैमाने का उपयोग कर रहे हैं, तो पास्ता को पैमाने से जुड़े कप में रखें और 57 ग्राम मापें। यदि मापने वाले कप का उपयोग कर रहे हैं, तो एक 2 ऑउंस (57 ग्राम) की सर्विंग 1/2 कप सूखा पास्ता होता है।
    • दो सर्विंग्स = 1 कप; चार सर्विंग्स = 2 कप; छः सर्विंग्स = 3 कप; आठ सर्विंग्स = 4 कप।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to सूखा पास्ता मापें
    पैने पास्ता को मापने वाले कप या खाने के पैमाने से मापें: यदि मापने वाले कप का उपयोग कर रहे हैं, तो एक 2 ऑउंस (57 ग्राम) की सर्विंग 3/4 कप सूखा पास्ता होता है।
    • दो सर्विंग्स = 1 1/2 कप; चार सर्विंग्स = 3 कप; छः सर्विंग्स = 4 1/2 कप; आठ सर्विंग्स = 6 कप।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 धारीदार लसग्ना को...
    धारीदार लसग्ना को खाने के पैमाने या टुकड़ों का उपयोग करके मापें: लसग्ना की 2 ऑउंस (57 ग्राम) की सर्विंग सूखी लसग्ना शीट के लगभग 2 टुकड़े होते हैं।[४]
    • आमतौर पर लसग्ना बनाते समय नूडल्स की चार परतों का उपयोग करना सबसे अच्छा होता है। लसग्ना बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बेकिंग डिश आमतौर पर या तो 8x8 इंच या 10x8 इंच की होती है।[५] लसग्ना नूडल्स की चार परतों के साथ, लसग्ना का एक 8x8 पैन आमतौर पर चार लोगों को खिलाएगा, जबकि एक 10x8 पैन आमतौर पर छह को सर्व होगा।
विधि 2
विधि 2 का 2:

अंडा नूडल्स को मापना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 जानिए कि अंडा नूडल किससे बनती है:
    अधिकांश पास्ता में अंडा होता है, लेकिन अंडा नूडल माने जाने के लिए, इसमें कम से कम 5.5 प्रतिशत अंडे का चूरा होना चाहिए।[६]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to सूखा पास्ता मापें
    अंडा नूडल्स को मापने वाले कप या खाना मापने के पैमाने का उपयोग करके मापें: मापने वाले कप को इस्तेमाल करके, अंडा नूडल्स का 2 ऑउंस (56 ग्राम) लगभग 1 1/4 कप अंडा नूडल्स होता है और 1 1/4 कप पका हुआ नूडल्स भी होता है।
    • मैकरोनी पास्ता के विपरीत, मापने वाले कप से अंडा नूडल्स को मापने पर आमतौर पर दोनों सूखे और पके हुए बराबर होते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 जानें कि ज्यादा...
    जानें कि ज्यादा चौड़ी अंडा नूडल्स पकने पर थोड़ी बढ़ जाती हैं: आमतौर पर, ज्यादा चौड़ी अंडा नूडल्स का, 2 ऑउंस सर्विंग साइज़ 1 1/4 कप सूखी अंडा नूडल्स के बराबर होता है, इससे लगभग 1 1/2 कप पके हुए नूडल्स मिलेंगे।

सलाह

  • आप स्पेगेटी और दूसरे लम्बे पास्ता के साइज़ को मापने के उपकरण खरीद सकते हैं । (आमतौर पर, 60 ग्राम (2.1 ऑउंस), 80 ग्राम (2.8 ऑउंस), 100 ग्राम (3.5 ऑउंस) या 125 ग्राम (4.4 ऑउंस)। ऐसा ही एक मापने वाला उपकरण, पास्तामास्ट्रो स्पेगेटी मापने का उपकरण है।[७]

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • सूखा पास्ता या अंडा नूडल्स
  • मापने का कप
  • खाने का पैमाना (वैकल्पिक)
  • पास्ता मापने का उपकरण (वैकल्पिक)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,०६१ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,०६१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?