कैसे कटे सेब को भूरा होने से बचाये

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

कटा सेब जब बाहर रखने पर कुछ ही मिनटों में भूरा होने लगे तो इससे ज्यादा परेशान या दुखी करने वाली कोई और बात नहीं होती है | हालाँकि, इससे बचने के लिए आप के पास कई सारे तरीके है, ताकि आप हमेशा चमकदार और कुरकुरे कटे सेब खा सके जब भी आप चाहे !

विधि 1
विधि 1 का 2:

ऑक्सीजन के संपर्क से बचाये

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नींबू रस का इस्तेमाल करे:
    सेब में मौजूद एक रसायन जब ऑक्सीजन के संपर्क में आकर रसायनिक क्रिया करता है तब सेब भूरे होने लगते है | इस क्रिया को कहते है "ऑक्सीडेशन" | नींबू का रस ऑक्सीडेशन होने से बचाता है क्योंकि उसमे सिट्रिक एसिड होता है जो कि एक असरदार ऑक्सीडेशन विरोधी है | आप ताज़ा नींबू का रस या नींबू सत्व में पानी मिला कर इस्तेमाल कर सकते है, हालाँकि इस तरीके को मीठे सेबों पर ही प्रयोग कीजिये क्योंकि नींबू की वज़ह से सेबों में खट्टापन आ जायेगा | नींबू का रस इस्तेमाल करके सेबों को भूरा होने से बचाने के लिए, आप दिए गये दो तरीकों में से कोई भी एक इस्तेमाल कर सकते है |
    • आप नींबू के रस को कटे सेब पर सीधा ही लगा सकते है, बस नींबू के रस को कटोरी में कटे सेब के ऊपर छिड़के और उछाल ले ताकि सेब और नींबू का रस एक साथ मिल जाये | या फिर आप एक पेस्ट्री ब्रश से नींबू का रस कटे सेब पर लगा सकते है | इन तरीकों से सेब में थोड़ा सा नींबू का स्वाद आ जायेगा |
    • आप कटे सेबों को भूरा होने से बचाने के लिए उन्हें एक कटोरी ठन्डे पानी और नींबू के रस के मिश्रण में डाल सकते है | आप को एक बड़ी चम्मच नींबू रसके लिए एक कप पानी का अनुपात इस्तेमाल करना है | आप को कटे सेब को सिर्फ़ 3-5 मिनट तक इस मिश्रण में डुबोना है, फिर आप उन्हें पानी निकाल कर और सुखा के इस्तेमाल कर सकते है |[१]
    • नींबू रस की जगह आप लाइम (हरा नींबू) रस का भी इस्तेमाल कर सकते है, क्योंकि लाइम में भी सिट्रिक एसिड होता है जो ऑक्सीडेशन होने से बचाता है | अनानास का रस भी एक अच्छा विकल्प है |
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कटे सेब को भूरा होने से बचाये
    नमक एक प्राकृतिक परिरक्षक (preservative) है जो सेबों को भूरा होने से बचाने में असरदार साबित हो सकता है | इस तरीके को इस्तेमाल करने के लिए, 1/2 छोटी चम्मच नमक को लगभग 1 लीटर पानी में मिला कर एक घोल बना ले | कटे सेबों को इस घोल में, सोखने के लिए 3-5 मिनट तक छोड़ दे | फिर उन्हें घोल से निकाले और एक छन्नी या कोलेंदर (छेदों वाली बड़ी कटोरी) में डाल कर उनका पानी निकाल ले | इससे कटे सेब कुछ समय तक भूरे नहीं होंगे |[१]
    • फल का स्वाद नमकीन होने की चिंता न करे-जब तक कि आप बहुत ज्यादा नमक नहीं इस्तेमाल कर रहे है, सेब को ज्यादा देर तक घोल में नहीं भिगो रहे और बाद में उनका पानी अच्छी तरह से निकाल रहे है, तब तक आप का फल स्वादिष्ट ही होगा |
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कटे सेब को भूरा होने से बचाये
    सोडा वाले पेय जिनमें सिट्रिक एसिड होता है वे भी सेबों को भूरा होने से बचाने में असरदार है | नींबू-लाइम सोडा और अदरक ऐल (अदरक और सोडा का एक मिश्रण) दो मशहूर विकल्प है जिनमें आप कटे सेबों को भिगो सकते है |[१]
    • बस अपने चुने हुए एक कटोरी सोडा वाले पेय में सेबों को 3-5 मिनटों तक छोड़ दे, और निकाल ले | आप चाहे तो सेब में से सोडा पेय निकाल सकते है, नहीं तो आप अतिरिक्त ज़ायके के साथ उनका आनंद उठा सकते है !
    • सोडा पानी एक और विकल्प है सेबों को भूरा होने से बचाने के लिए, तो आप उसे भी इस्तेमाल कर सकते है अगर आप के पास है तो ![१]
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कटे सेब को भूरा होने से बचाये
    फ्रूट फ्रेश सिट्रिक एसिड और एस्कॉर्बिक एसिड का पाउडर रूप है जो कि फलों को भूरा होने से बचाने के लिए ख़ास तौर से बनाया गया है | इसका दावा है कि इससे फल 8 घंटों तक भूरे नहीं होते है, और ये आप को किसी भी बड़ी दुकान में डिब्बाबंद खाने के हिस्से में मिल जायेगा |[२]
    • फ्रूट फ्रेश का इस्तेमाल करने के लिए, एक कटोरी कटे सेबों के लिए आधा छोटी चम्मच पाउडर छिड़क दे और उन्हें उछाल कर मिला ले |[२]
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कटे सेब को भूरा होने से बचाये
    सेब को ब्लांच कर के भी आप उन्हें भूरा होने से बचा सकते है | ब्लांच करने से सेब में मौजूद रसायन निष्क्रिय हो जाते है, जिससे कि वे ऑक्सीजन के संपर्क में नहीं आ पाते है |[३]अपने कटे सेबों को ब्लांच करने के लिए, उन्हें उबले पानी के बर्तन में करीब 5 मिनटों के लिए डाल दे, फिर उन्हें निकाले और ठन्डे पानी से धो ले |
    • याद रखे कि इस तरीके से सेब काफी नर्म हो जायेंगे, जिससे कि वे कच्चे खाने के लिए उपयुक्त नहीं होंगे | तो यह तरीका तभी इस्तेमाल करे जब आप कुछ पकवान बना रहे हो या कुछ सेक रहे हो |[४]
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कटे सेब को भूरा होने से बचाये
    एक बहुत ही आसान तरीका है जिसे आप इस्तेमाल कर के सेबों को भूरा होने से बचा सकते है, वह यह कि उन्हें एक प्लास्टिक व्रैप से ढक दे | इस तकनीक में सेब और हवा संपर्क में नहीं आते है और इससे वे भूरे होने से बच जाते है | कोशिश करे कि प्लास्टिक व्रैप से सेबों को जितना तंग हो सके ढके ताकि उनके कटे हिस्से की तरफ कोई सलवटे न हो |
    • यह तरीका आधे कटे सेब पर ज्यादा कारगर है बजाय कई टुकड़ों में कटे सेब के, क्योंकि प्लास्टिक व्रैप को एक टुकड़े पर लपेटना ज्यादा आसान है |
    • याद रखे कि अगर प्लास्टिक व्रैप में कोई हवा रह जाती है तो सेब भूरा होने लगेगा | चूंकि सारी हवा को हटाना बहुत मुश्किल है, तो यह तरीका सबसे ज्यादा कारगर तरीका नहीं है |
  7. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कटे सेब को भूरा होने से बचाये
    रबर बेंड तरीका नया है, पर फिर भी आप के सेबों को भूरा होने से बचाने के लिए एक आसान तरीका है, हालाँकि आप इसे सिर्फ़ एक पूरे सेब पर इस्तेमाल कर सकते है जो कि टुकड़ों में कटा हो और छिलके के साथ हो | यह तरीका काम का है क्योंकि इससे सेब का गूदा हवा के संपर्क में नहीं आता |[५]
    • बस सेब को बराबर टुकड़ों में काटे, फिर उन्हें वापस एक साबुत सेब की तरह जोड़ ले | सेब के चारों और एक रबर बेंड बाँधे, ताकि वह ऐसे लगे जैसे कभी कटा ही न हो |[५]
    • यह एक अच्छा विकल्प है जो लोग दफ्तर में सेब ले जाना पसंद करते है या अपने बच्चों के टिफ़िन में सेब डाल कर भेजते है |
विधि 2
विधि 2 का 2:

दूसरे विकल्प

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने सेब बुद्धिमानी से चुने:
    सेब की कुछ किस्में दूसरी किस्मों से ज्यादा जल्दी भूरी होती है, तो अगर आप सेब काटने की सोच रहे है, तो ऐसे सेब ले जो कि जल्दी से भूरे नहीं होते है | सेबों के भूरे होने पर किये गये प्रयोगों के अनुसार: "अरंगेह सबसे कम भूरा होता है | ग्रैनी स्मिथ और गोल्डन स्मोटी सेब भी कम भूरे होते है | सुनहरे स्वादिष्ट सेब बीच में होते है, और लाल स्वादिष्ट सेब सबसे ज्यादा भूरे होते है |"
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कटे सेब को भूरा होने से बचाये
    कटे सेबों को रखने का सबसे बढ़िया तरीका (ऊपर दिये गये बचाव तरीकों में से किसी एक को इस्तेमाल करने के बाद) है कि उन्हें एक ज़िपलॉक थैले में रखे | थैले का तीन चौथाई हिस्सा बंद कर दे और बंद करने से पहले अपने मुँह से थैले में से हवा निकाल ले | थैले को फ्रिज में रखे जब तक कि आप उन्हें खाने या परोसने न जा रहे हो | इस तरह से वे काफी ताज़ा और कुरकुरे रहेंगे |[१]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक साफ़, बढ़िया चाकू का इस्तेमाल करे:
    अगर आपका चाकू पुराना है, तो उसमे जैविक एसिड की वज़ह से जंग लगा हो सकता है और उससे लोहे के नमक कटे फल पर एकत्र हो सकते है | लोहे के नमक की वज़ह से ऑक्सीडेशन क्रिया में तेज़ी आ सकती है, जिससे आपके सेब और भी ज्यादा तेज़ी से भूरे हो सकते है | इसलिये एक साफ़, बढ़िया चाकू का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है ताकि ऑक्सीडेशन की क्रिया धीमी हो जाये |
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कटे सेब को भूरा होने से बचाये
    अगर आप का फल पहले ही भूरा हो चुका है, तो आप उसके भूरेपन को कुछ हद तक सेब के कटे हिस्सों पर थोड़ी सी दालचीनी डाल कर छिपा सकते है | दालचीनी का स्वाद सेब के स्वाद के साथ अच्छा जायेगा, साथ ही उसका लाल-भूरा रंग सेब के भूरेपन को छुपा देगा | दालचीनी खुद भी एक मध्यम ऑक्सीडेशन विरोधी है, तो उसे थोड़ा सा छिड़कने से सेब और ज्यादा भूरा नहीं होगा |[४]
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to कटे सेब को भूरा होने से बचाये
    इन तरीकों को आप दूसरे फलों पर भी इस्तेमाल कर सकते है: ये तरीके सिर्फ़ सेबों के लिए ही नहीं, बल्कि दूसरे फलों के लिए भी है जो कि काटने के बाद भूरे हो जाते है, जिनमे कि शामिल है केले, नाशपती, आडू और अवोकेडो (मक्खन फल) |[६]

सलाह

  • इन में से कोई भी तरीका हमेशा के लिए फलों को भूरा होने से नहीं बचाता, पर इनसे सेब कुछ घंटों के लिए भूरे नहीं होते, जैसे कि, अगर आप उन्हें किसी चीज़ (cheese) या फल थाली में इस्तेमाल करना चाहते है |
  • ये तकनीकें आलू पर भी काम करती है | बुनियादी नियम वही है |

चेतावनी

  • चाकू का इस्तेमाल करते हुए सावधान रहे | खुद को चोटिल न कर ले |
  • सेब को अच्छी तरह से चबाये नहीं तो वह गले में फंस सकता है |
  • अगर आपने बीज निगल लिए है तो उलटी करने की कोशिश न करे | चिकित्सक को बुलाने की भी कोई ज़रुरत नहीं है |
  • सेब का मध्य भाग न खाये |

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 74 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल १९,३६८ बार देखा गया है।
आर्टिकल समरी (Summary)X

कटे हुए सेब को भूरा होने से बचाने के लिए, एक बड़े बाउल में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 कप या 240 ml पानी मिला लें। कटे हुए सेब के टुकड़ों को उस बाउल में डाल दें। सेब के टुकड़ों को 3-5 मिनट के लिए मिक्स्चर में ही रहने दें। उन्हें पानी से निकाल लें और फिर ठंडे पानी से धो लें। अगर आप उन्हें अभी फौरन नहीं परोस रहे हैं, तो सेब के टुकड़ों को सील होने वाली एक बैग में रख लें और फिर उसमें से सारी हवा बाहर निकालकर, उसे अच्छे से बंद कर दें। अब जब तक आप सेब खाने के लिए तैयार न हो जाएँ, तब तक कटे हुए सेब को फ्रिज में ही रखा रहने दें। अगर आप सेब के टुकड़ों को भूरा होने से रोकने के लिए, उन्हें रबर बैंड से एक-साथ बाँधने के बारे में सीखना चाहते हैं, तो पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १९,३६८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?