कैसे पता करें कि ब्लू चीज़ खराब हो गयी है (Tell when Blue Cheese is Bad)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

ब्लू चीज़ (blue cheese) में एक खाने लायक मोल्ड (mold) या फंगस होता है जिसकी वजह से उसका एक खास तीखा स्वाद, और महक होती है। सब लोग इसे पसंद नहीं करते हैं लेकिन इसे खाना बिल्कुल सुरक्षित है। बाकी किस्म की चीज़ की तरह ब्लू चीज़ भी खराब हो सकती है। इसे सुरक्षित रूप से खाने के लिए खराब चीज़ को पहचानना ज़रूरी है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

चीज़ की जांच करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 चीज़ को सूंघें:
    चीज़ खराब हो गयी है, ये जानने के लिए उसे सूंघना सबसे अच्छा है। ताज़ी ब्लू चीज़ की महक बहुत तेज़ होती है। जब वह खराब होने लगती है तो उसकी महक बदल जाती है। आप चीज़ को सूंघकर देखें, अगर उसमें से अमोनिया जैसी महक आती है तो हो सकता है कि वह खराब हो गयी है।
    • जब आप ब्लू चीज़ को खरीदकर घर लायें तो उसे एक बार सूंघकर देखें। इस तरह आपको पता रहेगा कि ताज़ी चीज़ की कैसी महक होती है और जब उसकी महक में कोई बदलाव आयेगा तो आप उसे आसानी से पहचान लेंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 रंग को गौर से देखें:
    ताज़ी ब्लू चीज़ में पहले से नीले या हरे रंग का मोल्ड होता है। लेकिन आपको चीज़ के क्रीमी हिस्से पर ध्यान देना चाहिए। ये हिस्सा आमतौर पर सफेद, बेज (beige), या पीला होता है। यदि उसका रंग गुलाबी, भूरा, या हरा होने लगे तो संभव है कि ब्लू चीज़ खराब हो गयी है।
    • आपने खरीदने के बाद जैसे ताज़ी चीज़ की महक को पहचाना था उसी तरह ताज़ी चीज़ का रंग नोट करें। ऐसा करने से, जब चीज़ खराब होने लगेगी तो आप आसानी से पहचान सकेंगे।
    • रंग के बदलाव को देखने के साथ-साथ चीज़ की बनावट या टेक्सचर को भी ध्यान से देखें। यदि उसकी सतह चिपचिपी या रोयेंदार हो या उसका टेक्सचर बदल गया हो तो उसे फेंक दें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चीज़ को चखें:
    अगर ब्लू चीज़ की महक और रंग में कोई बदलाव न हो तो आप उसे चखकर पता कर सकते हैं कि वह खराब हो गयी है। ताज़ी चीज़ का तेज़, तीखा स्वाद होता है। लेकिन जब पुरानी चीज़ खराब होने लगती है तो वह खासतौर से तीक्ष्ण हो जाती है। अगर आप ब्लू चीज़ को चखें और वह इतनी ज्यादा तेज़ हो कि उसे खाने में मज़ा न आये तो आपको उसे फेंक देना चाहिए।
    • ज्यादातर खराब चीज़ के एक छोटे से टुकड़े को खाने से कोई बीमार नहीं पड़ता है इसलिए उसे चखने में कोई खतरा नहीं है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

उसकी एक्सपायरी डेट (Expiry Date) चेक करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 जिस चीज़ को...
    जिस चीज़ को दो दिनों तक फ्रिज में न रखा गया हो उसे फेंक दें: ब्लू चीज़ को ताज़ा रखने के लिए फ्रिज में रखना ज़रूरी होता है। इसलिए अगर आप उसे काउंटर पर छोड़ देंगे तो वह ज्यादा जल्दी खराब हो जाएगी। अगर आपने भूल से ब्लू चीज़ को दो दिनों तक या उससे ज्यादा समय के लिए बाहर छोड़ दिया हो तो उसे फेंकना सबसे अच्छा है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 फ्रिज में रखी...
    फ्रिज में रखी हुई चीज़ को तीन से चार हफ्तों बाद फेंक दें: फ्रिज में रखने से ब्लू चीज़ काफी समय तक चल सकती है। आप चीज़ पर उसकी समाप्ति तिथि या एक्सपायरी डेट चेक करें। आमतौर पर वह उस डेट के बाद एक से दो हफ्ते तक अच्छी रह सकती है। इसका अर्थ है कि वह फ्रिज में तीन से चार हफ्तों तक ठीक रह सकती है। [१]
    • ब्लू चीज़ को ताज़ा रखने के लिए आपको अपने फ्रिज के टेम्प्रेचर को 40 डिग्री से ज्यादा नहीं सेट करना चाहिए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 फ्रीज़ करी हुई चीज़ को 6 महीनों बाद हटायें:
    अगर ब्लू चीज़ को फ्रीज़र में 0 डिग्री पर रखा जाये तो वह अनिश्चित समय तक चल सकती है। इसलिए आप जिस फालतू चीज़ को एक महीने के अंदर यूज़ करने की नहीं सोच रहे हैं उसे फ्रीज़ करें ताकि वह खराब न हो। लेकिन सबसे अच्छे स्वाद और टेक्सचर के लिए आपको उसे आधे साल से ज्यादा फ्रीज़र में नहीं रखना चाहिए।[२]
    • आपको ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि विगलन (thaw) करने के बाद ब्लू चीज़ के स्वाद और टेक्सचर में थोड़ा बदलाव होता है। उसका स्वाद कम तेज़ हो जाता है और वह ज्यादा आसानी से टूट या क्रम्बल (crumble) हो जाती है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

ब्लू चीज़ को स्टोर करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 फ्रीज़ करने के लिए चीज़ को काटें:
    ब्लू चीज़ को फ्रीज़र में स्टोर करने के लिए उसे छोटे टुकड़ों में काटें। किसी भी टुकड़े का वजन 1/2 पाउंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए। क्रम्बल करी हुई चीज़ को भी छोटे हिस्सों में बांटें और हर हिस्से का भी इतना ही वजन रखें। चीज़ को स्टोर करने के लिए तैयार करने से पहले हर टुकड़े या हिस्से के वजन को एक फूड स्केल की मदद से नापें।[३]
    • आपने जिस ब्लू चीज़ को खोला या सर्व किया है, आप उसे भी फ्रीज़ कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि आपको चीज़ के बचे हुए बड़े टुकड़े को काटना, या क्रम्बल करी हुई चीज़ को 1/2 पाउंड के हिस्सों में बांटना चाहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चीज़ को दो बार लपेटें:
    आप ब्लू चीज़ को चाहें फ्रिज में रखें या फ्रीज़र में, आपको उसे अच्छी तरीके से लपेटना चाहिए ताकि वह ज्यादा से ज्यादा समय तक ताज़ी रहे। चीज़ को पहले मोम के कागज़ या पार्चमेंट पेपर में लपेटें। फिर उसके ऊपर प्लास्टिक रैप (plastic wrap) या फॉयल लपेटें ताकि वह सूखे नहीं।[४]
    • अगर आप उसे फ्रीज़र में रख रहे हैं तो उस दो बार लपेटे हुए टुकड़े को एक प्लास्टिक के फ्रीज़र बैग में रखें। ऐसा करने से वह फ्रीज़र बर्न से बचा रहेगा।
    • यदि आपको इस बात की चिंता है कि फ्रिज में रखने पर चीज़ में बाकी आइटम्स की महक या फ्लेवर आ जायेगा तो आप चीज़ को लपेटने के बाद एक एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखें। इससे वह ज्यादा सुरक्षित रहेगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 फ्रिज में सबसे नीचे की शेल्फ पर रखें:
    ब्लू चीज़ को आप जितना ज्यादा ठंडा रखेंगे वह उतने ज्यादा समय तक ताज़ी रहेगी। आमतौर पर फ्रिज के नीचे का हिस्सा सबसे ठंडा होता है। इसलिए अगर आप चीज़ को नीचे की शेल्फ पर रखेंगे तो उसे ज्यादा से ज्यादा समय तक सुरक्षित रखना संभव होगा। अगर आपके फ्रिज के नीचे के हिस्से में दराज हो तो आप चीज़ को उसमें रखें। आप चाहें जितनी बार भी फ्रिज को खोलें, उस दराज को बार-बार नहीं खोलेंगे इसलिए वहां का टेम्प्रेचर बना रहेगा।

सलाह

  • अगर ब्लू चीज़ को पहली बार खोलने पर आपको उसमें खराब होने के संकेत दिखाई दें तो उसे दुकानदार को वापस करें। आप उसे खरीदने का सबूत दिखाएं और पैसे वापस लें या उसके बदले में कोई दूसरी वस्तु खरीदें।
  • जिस ब्लू चीज़ में ज्यादा नमी होती है वह सूखी टाइप की चीज़ से ज्यादा जल्दी खराब होती है।

चेतावनी

  • अगर चीज़ के केवल एक हिस्से का रंग फीका हो गया हो या वह चिपचिपा अथवा रोयेंदार हो तो उस हिस्से को हटाकर बाकी चीज़ को न खाएं। इस तरह की पूरी चीज़ को फेंक देना चाहिए क्योंकि उसमें बैक्टीरिया या मोल्ड मौजूद हो सकता है।
  • यदि आपको शक हो कि खराब ब्लू चीज़ को खाने की वजह से आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो एक डॉक्टर से सलाह लें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Ollie George Cigliano
सहयोगी लेखक द्वारा:
प्राइवेट शेफ और शेफ एजुकेटर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Ollie George Cigliano. ओली जॉर्ज सिग्लिआनो कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच में स्थित एक निजी शेफ, खाद्य शिक्षक और ओली जॉर्ज कुक के मालिक हैं। 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, वह ताजा, मजेदार सामग्री का उपयोग करने और पारंपरिक और नवीन खाना पकाने की तकनीकों को मिलाने में माहिर हैं। ओली जॉर्ज ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से तुलनात्मक साहित्य में बीए किया है, और ई-कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पोषण और स्वस्थ रहने का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। यह आर्टिकल २,३१८ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,३१८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?