आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

गर्मियों के सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है तरबूज़। यह शीतल, मीठा, फलों का राजा बहुत स्वास्थ्यवर्धक भी है। ये सबसे ताज़े तब होते हैं जब आप ख़ुद उन्हें ले कर काटते हैं। आप तरबूज़ को राउंड्स (rounds), वेजेज़ (wedges), स्लाइसों (slices), या क्यूब (cube) में काट सकते हैं, या मेलोन बॉलर (melon baller) से उसका गूदा भी निकाल सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 5:

तरबूज़ के स्लाइस करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 तरबूज़ के छिलके को धोना:
    अगर आपके पास हो तो फ़्रूट वॉश का इस्तेमाल करिए, या तरबूज़ के छिलके से गंदगी, कीटाणु और पेस्टिसाइड (pesticide) छुड़ाने के लिए नल के नीचे धोइए। छिलके को धोना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हर चीज़ जिसे चाक़ू बाहर छूएगा अंततः स्लाइस करते समय तरबूज़ के गूदे के संपर्क में आएगा ही।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    तरबूज़, टमाटर और ब्रेड जैसी चीज़ों, जिनका बाहरी भाग कड़ा और अंदरूनी मुलायम होता है, के लिए दाँतेदार चाक़ू अच्छा काम करता है। अप जो फल काटने जा रहे हैं, चाकू को उसे बड़ा होना चाहिए।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    बीच से स्लाइस करने से पहले तरबूज़ को किनारे पर टिकाइए।
    • ध्यान रहे की अगर आप तरबूज़ के बाहर की गाढ़ी धारियों पर काटेंगे, तब तरबूज़ के बीज उसके टुकड़ों के बाहर की तरफ रहेंगे, जिनको निकालना आसान होगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    आप जितने छोटे चाहते हों उसके अनुसार प्रत्येक आधे को दो, तीन या चार सेक्शन्स में काट सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 तरबूज़ को उसके छिलके से अलग करिए:
    सेक्शन को अपने एक हाथ में पकड़िए और धीरे से छिलके और गूदेकों अलग करिए।
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    आप फल के लगभग 2-3 इंच (5.1 – 7.6 सेंटीमीटर) के, बराबर आकार के टुकड़े करना चाहेंगे। हर सेक्शन से बारी बारी से फल को अलग करिए।
विधि 2
विधि 2 का 5:

राउंड्स में काटना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    आप तरबूज़ को चौड़ाई में 1 inch (2.5 सेमी) के अंतर पर सावधानी से काट कर उसके राउंड्स काट सकते हैं।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    चाक़ू को गूदे के बाहरी ओर चला कर छिलका निकाल दीजिये। इसी समय आप उसमें से बीज भी निकालना चाहेंगे।[२]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    आप राउंड को लंबाई में या तिकोने आकार में काट सकते हैं, वैसे आप उसे कुकी कटार से काट कर सितारों जैसे मज़ेदार आकार में भी काट सकते हैं।[३]
विधि 3
विधि 3 का 5:

वेजेज़ में काटना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 तरबूज को आधा काटिए:
    तरबूज का केंद्र देख कर मध्यबिंदु से तरबूज काटिए।[४]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    फल को कटिंग बोर्ड (cutting board) पर रखिए ताकि उसका छिलका ऊपर की ओर रहे और गूदा नीचे की ओर, तब प्रत्येक भाग को आधे में काटिए।[५]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    चौथाई भाग को ले कर उसके ½ इंच (1.3 सेमी) के वेजेज़ काटिए। पूरा फल कट जाने तक इसे दोहराते रहें।[६]
विधि 4
विधि 4 का 5:

छोटे टुकड़ों में काटना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    सावधानी से तरबूज को आधा काटिए। तब प्रत्येक टुकड़े को गूदा नीचे रखते हुये फिर से आधे में काटिए।[७]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    बस छिलके तक, तरबूज़ के 1-2 इंच (2.5-5.1 सेमी) चौड़े स्लाइस करिए। छिलके को मत काटिए।[८]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    ऊपर से करीब 1 इंच (2.5 सेमी) नीचे, तरबूज़ के एक ओर से शुरू करिए। तरबूज़ में लंबाई में एक स्लाइस काटिए, ताकि चाक़ू की नोक किनारे के साथ चले।[९]
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    पहले कट के 1-2 इंच (2.5-5.1 सेमी) नीचे लंबाई में स्लाइस करिए। पूरा नीचे तक मत काटिए। तरबूज़ को पलट कर यही प्रक्रिया दूसरी ओर दोहराइए।[१०]
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    छिलके के नीचे से चाकू का इस्तेमाल करके, एक बार में काट दीजिये। आप तरबूज़ को एक बाउल या बड़ी प्लेट में निकाल सकते हैं।[११]
विधि 5
विधि 5 का 5:

मेलोन बॉलर का इस्तेमाल

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    तरबूज़ का केंद्र देख कर उसको दो आधे हिस्सों में काटिए। फिर प्रत्येक आधे को छिलका ऊपर रखते हुये कटिंग बोर्ड (cutting board) पर रखिए। प्रत्येक आधे को लंबाई या चौड़ाई में फिर आधा काटिए।[१२]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to तरबूज काटें
    तरबूज़ का गूदा निकालने के लिए मेलोन बॉलर या आइस क्रीम स्कूप (scoop) का इस्तेमाल करिए। इसको बाउल या टपरवेयर के बर्तन में रखिए।[१३]
    • इस विधि के लिए बिना बीज वाला तरबूज़ सबसे बढ़िया होता है, ताकि मेलोन बॉल्स में बीज न रहें। इसके स्थान पर जब आप फल के स्कूप निकालेंगे तब भी बीज निकाल सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ठंडा कर के प्रस्तुत करें:
    ठंडी मेलोन बॉल्स बहुत ताज़गी देने वाली और स्वादिष्ट होती हैं जिन्हें पूरा परिवार अवश्य पसंद करेगा।

सलाह

  • अपने मधुर और सूक्ष्म स्वाद कारण, तरबूज़ का इस्तेमाल, खाने के दौरान पैलेट क्लींज़र की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
  • गर्मियों की शानदार ड्रिंक बनाने के लिए तरबूज़ को (बिना बीज या छिलकों के) ब्लेंडर या फ़ूड प्रोसेसर में डाल कर मिलाइए!
  • आसानी से काटने और हिस्सों पर नियंत्रण के लिए मिनी तरबूज़ खरीदिए।
  • नाश्ते में खास ताज़गी लाने के लिए कुछ लोगों को थोड़ी खटास जैसे नीबू का रस छिड़कना पसंद आता है।
  • छिलके का इस्तेमाल प्रिज़र्व्स या अचार, बनाने के लिए किया जा सकता है।
  • तरबूज़ बीज वाले और बिना बीज वाले दोनों तरह के उगाये जाते हैं। खरीदते समय सुनिश्चित करिए की आप उसी प्रकार का तरबूज़ खरीदें जैसा आप चाहते हैं।

चेतावनी

  • चूंकि गुट्ठल चाकुओं में काटने में अधिक बल लगाना पड़ता है और वे फिसल भी सकते हैं, तेज़ चाक़ू से काटना अधिक सुरक्षित होता है।

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,८७९ बार देखा गया है।
आर्टिकल समरी (Summary)X

तरबूज काटने के लिए, पहले एक तेज धार के चाकू से उसके सिरों को काट लें। फिर, तरबूज को उसके एक सिरे पर सीधा खड़ा कर लें। उसे आधा काटने के लिए बीच से काट लें। फिर, तरबूज के दोनों आधे हिस्सों को लंबाई के अनुसार 2 हिस्सों में काट लें। तरबूज के 4 पीस काट लेने के बाद, एक चाकू की मदद से उसकी परत निकाल कर अलग कर दें। आखिर में, हर एक पीस को एक-बराबर, ट्राएंगल-शेप में काट लें। अगर आप तरबूज को क्यूब में काटने या उसकी बॉल बनाने के बारे में सीखना चाहते हैं, तो इस गाइड को पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,८७९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?