कैसे चिकन डिफ्रॉस्ट करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

चिकन को डिफ्रॉस्ट करना आसान होता है, मगर उसमें हानिकारक बैक्टीरिया न बढ्ने लगें इसलिए यह काम सही तरीके से किया जाना चाहिए। चिकन को डिफ्रॉस्ट करने का सबसे बढ़िया तरीका इस पर निर्भर करता है कि आप उसे कितनी देर बाद पकाने वाले हैं। इस विकिहाऊ में सिखाया गया है कि चिकन को फ़्रिज में, ठंडे पानी में, और माइक्रोवेव में किस तरह से डिफ्रॉस्ट किया जाये।

विधि 1
विधि 1 का 3:

चिकन को रेफ़्रीजिरेटर में थॉव (Thaw) करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 फ़्रीज़ (freeze) किए...
    फ़्रीज़ (freeze) किए हुये चिकन को फ्रीज़र से निकाल कर रेफ़्रीजिरेटर में रख दीजिये: यह आपके चिकन को थॉव करने का सबसे सुरक्षित तरीका है, हालांकि इसमें अन्य विधियों की तुलना में समय अधिक लगता है।
    • जब वह डिफ्रॉस्ट हो रहा हो तब अपने चिकन को नीचे वाली शेल्फ़ में सामने की तरफ रखिए, ताकि उससे निकालने वाला रस रेफ़्रीजिरेटर में रखे अन्य खाने के सामानों पर न पड़े। अगर आपने चिकन के रैपर (wrapper) को पहले ही खोल दिया है, तब उसे किसी बर्तन में रखिए ताकि उसका रस बहे नहीं।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 समय का ध्यान रखिए:
    सामान्य नियम यह कहता है कि 1 पाउंड (450 ग्राम) चिकन को रेफ़्रीजिरेटर में डिफ्रॉस्ट होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं।[२]
    • यह ध्यान रहे कि पूरे चिकन को रेफ़्रीजिरेटर में थॉव होने में 24 घंटे से अधिक का समय लग सकता है। उसी हिसाब से योजना बनाइएगा।[३]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 थॉव हो जाने...
    थॉव हो जाने के बाद अपने चिकन को रेफ़्रीजिरेटर में से निकाल लीजिये: चिकन के ऊपर अब फ्रॉस्ट नहीं जमा होगा, और छूने पर वह स्क्विशी (squishy) लगेगा।
    • चिकन के प्रमुख हिस्से में अंदर की ओर हाथ डाल कर देखिये कि पूरा चिकन डिफ्रॉस्ट हुआ है अथवा नहीं। अगर चिकन में बर्फ़ के क्रिस्टल्स (crystals) हों, तब इसका अर्थ है कि उसे और भी लंबे समय के लिए डिफ्रॉस्ट किए जाने की आवश्यकता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने थॉव किए...
    अपने थॉव किए हुये चिकन को रेफ़्रीजिरेटर में स्टोर करिए: चिकन जिसको थॉव किया जा चुका हो, उसे सुरक्षित रूप से 1-2 दिनों के लिए रेफ़्रीजिरेटर में रखा जा सकता है। जब चिकन एक बार थॉव हो जाये तब उसको फिर से फ़्रीज़ नहीं किया जाना चाहिए।
    • थॉव किए हुये चिकन को फ़्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में स्टोर करिएगा। इससे आपका चिकन अधिक लंबे समय तक बैक्टीरिया रहित रह सकेगा।[४]
विधि 2
विधि 2 का 3:

चिकन को सिंक (sink) में थॉव करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चिकन डिफ्रॉस्ट करें
    अगर वह पहले से ही रैप किया हुआ नहीं हो तब अपने चिकन को ज़िपलॉक बैग में रख दीजिये: ज़िपलॉक बैग, थॉव करने की प्रक्रिया के दौरान बैक्टीरिया से चिकन को दूषित होने से बचाएगा। इससे सिंक भी बैक्टीरिया द्वारा दूषित होने से बच जाएगा।[५]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक ऐसा बाउल लीजिये जिसमें पूरा चिकन रखा जा सके:
    यह सुनिश्चित करिए कि बाउल इतना बड़ा हो जिसमें पूरा चिकन पानी के अंदर पूरी तरह डूबा रह सके।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चिकन डिफ्रॉस्ट करें
    ज़िपलॉक में रखे चिकन को बाउल में रखिए और बाउल को ठंडे पानी से भर दीजिये: सुनिश्चित करिए कि चिकन का ऊपरी हिस्सा भी ढका रहे।
    • गरम पानी का इस्तेमाल मत करिएगा। गरम पानी से बैक्टीरिया का पनपना बढ़ जाता है।[६]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 प्रत्येक 30 मिनट...
    प्रत्येक 30 मिनट पर पानी बदल दीजिये। इस विधि से एक पाउंड चिकन लगभग एक घंटे में थॉव हो जाएगा।[७]
    • अगर आप पूरे चिकन को थॉव कर रहे होंगे, तब इसमें कुछ अधिक समय लगने के लिए तैयार रहिएगा। अगर आपका चिकन 3 पाउंड का है, तब उसे 3 या उससे अधिक घंटों के लिए थॉव किया जाना चाहिए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 रेफ़्रीजिरेटर में वापस...
    रेफ़्रीजिरेटर में वापस रखने से पहले पूरे चिकन को पका लीजिये: इस विधि से थॉव किए हुये कच्चे चिकन को, कच्चा ही फिर से स्टोर नहीं किया जा सकता है।[८]
विधि 3
विधि 3 का 3:

चिकन को माइक्रोवेव में थॉव करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने चिकन के टुकड़ों को अनरैप (unwrap) कर लीजिये:
    उन्हें एक माइक्रोवेव सुरक्षित बाउल में रख लीजिये ताकि जब चिकन थॉव हो रहा हो तब उसका रस बहे नहीं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ध्यान रहे कि...
    ध्यान रहे कि चिकन को माइक्रोवेव करने से वह ‘ख़तरे के क्षेत्र’ में आ सकता है: इसका अर्थ यह है कि अगर उसे बहुत अधिक समय के लिए डिफ्रॉस्ट कर दिया जाएगा तब वह अधिक गरम हो जाएगा और उसमें बैक्टीरिया के विकसित होने की संभावना बढ़ जाएगी।[९]
    • आम तौर पर पूरे चिकन को माइक्रोवेव में थॉव करने से बचिए क्योंकि इसके कारण आपका पूरा चिकन ‘ख़तरे के क्षेत्र’ में आ जाने की संभावना बढ़ जाएगी। पूरे चिकन को माइक्रोवेव करने से चिकन की सुपोषकता तथा स्वाद पक्ष दोनों ही में नुकसान होता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने बाउल को माइक्रोवेव में रखिए:
    माइक्रोवेव को डिफ्रॉस्ट पर सेट करिए: अगर आपको यह पता नहीं हो कि चिकन की किसी खास मात्रा के लिए कितने समय के लिए डिफ्रॉस्ट करना चाहिए, तब मीट (meat) को 2 मिनट के लिए डिफ्रॉस्ट करिए। उसे एक मिनट के लिए वैसे ही रखा रहने दीजिये और उसकी प्रगति देखिये।[१०]
    • यह सुनिश्चित कर लीजिये कि चिकन पकना न शुरू हो जाये।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चिकन को तुरंत पका डालिए:
    इस विधि से डिफ्रॉस्ट किए गए पूरे चिकन को रेफ़्रीजिरेटर में रखने से पहले पका लीजियेगा।[११]

सलाह

  • आपका चिकन जितने कम तापमान पर डिफ्रॉस्ट किया जाएगा उसमें खतरनाक बैक्टीरिया के पनपने की संभावना उतनी ही कम हो जाएगी।

चेतावनी

  • कच्चा चिकन छूने के पहले और बाद में हाथ अवश्य धो डालिएगा।
  • चिकन को कमरे के तापमान पर रसोई में डिफ्रॉस्ट मत करिएगा, क्योंकि यदि आप चिकन को सामान्य तापमान पर लंबे समय के लिए छोड़ देंगे, तब उसमें बैक्टीरिया विकसित होने का जोखिम बहुत बढ़ जाएगा।
  • पूरा चिकन माइक्रोवेव में अच्छी तरह से थॉव नहीं होता है। मगर आप पूरे चिकन को थॉव करने के लिए इस विधि का उपयोग कर सकते हैं, बस यह ध्यान रखिएगा कि इससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है।
  • रसोई को साफ़ सुथरा रखिए, ताकि आप चिकन को प्रदूषित न कर दें।
  • उसे खाने से पहले उसे पकाना सुनिश्चित कर लीजिये ताकि हानिकारक बैक्टीरिया मर जाएँ।
  • पकाने से पहले चिकन को नहीं धोना सुनिश्चित करिए ताकि बैक्टीरिया ट्रांसफ़र होने का वह जोखिम बच सके, जिसकी रूपरेखा लेटेस्ट (latest) स्वास्थ्य दिशा निर्देशों में दी गई है।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,९६५ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,९६५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?