कैसे चिकन को बेक करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

बेक्ड चिकन बहुत स्वाद होता है और बेहद आसानी से बन भी जाता है। आपका परिवार हफ्ते के सातों दिन इस स्वादिष्ट डिश की माँग रखेगा। पूरा चिकन, चिकन ब्रैस्ट या चिकन विंग्स बेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

पूरे चिकन को बेक करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अवन चलाएँ और 400°F (204.4°C) तक उसे गर्म कर लें:
    अगर आपके पास कन्वेक्शन (convection) अवन है, तो उसे पहले ही 375°F (190.5°C) तक गर्म कर लें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चिकन को ठंडे पानी के नीचे धोएँ:
    चिकन को अंदर से ज़रूर धोएँ। गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें क्योंकि गर्म पानी से बैक्टीरिया पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चिकन को पैन में रखें और पेपर टॉवल्स से सुखा लें:
    चिकन को जितना हो सके उतना सुखा लें। अगर चिकन पर कम नमी होगी, तो वह बेहतर बेक होगा। ज़्यादा नमी के कारण, चिकन बेक होने की बजाय स्टीम हो सकता है।[१]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चिकन के अंदर आधा प्याज़ रखें (एच्छिक):
    आप एक नींबू का टुकड़ा, सेब या हर्ब्स भी डाल सकते हैं। इन सभी से चिकन के अंदर स्वाद लाने में मदद मिलेगी। आप चिकन के अंदर नमक और मिर्च भी छिड़क सकते हैं। रसोईघर वाली सुतली से चिकन की टाँगों को बाँधें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 चिकन के बाहरी हिस्से पर हर्ब्स और मसालें लगाएँ:
    अब वक्त है यह तय करने का कि आप अपने चिकन पर ऑलिव ऑइल, बेकन (bacon) फैट या बटर में से कुछ लगाना चाहते हैं या नहीं। चिकन पर नमक और मिर्च लगाना भी न भूलें। पूरे चिकन पर समान रूप से सामग्री लगाएँ।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 पैन में रखे चिकन को अवन में डालें:
    सुनिश्चित करें कि अवन का तापमान 400°F (204.4°C) तक पहुँच गया है। 0.9 to 1.4 किलो चिकन को 50-60 मिनट को लिए अवन में बेक होने दें।[२]
    • एक और तरीका यह है कि पैन और चिकन को फॉइल से ढक लें। फिर उसे 60 मिनट तक बेक करें। फॉइल हटाएँ और चिकन को और 20-30 मिनट के लिए बेक करें। इस तरीके से चिकन और ज़्यादा क्रिस्प बनता है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 जब चिकन पूरी...
    जब चिकन पूरी तरह से पक जाए, तब उसे अवन से बाहर निकालें: उसे काटने से पहले 15 मिनट तक ठंडा होने दें। रसोईघर वाली सुतली को खोलें।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 चिकन को पैन से निकालने के बाद, उसके रस के बचा लें:
    इस रस का इस्तेमाल चिकन सूप या ग्रेवी के लिए किया जा सकता है।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 समाप्त।
विधि 2
विधि 2 का 3:

चिकन ब्रैस्ट को बेक करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अवन चलाएँ और...
    अवन चलाएँ और 350°F (176.6°C) तक गर्म होने दें।[३]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चिकन ब्रैस्ट को धो लें:
    सिर्फ ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि गर्म पानी से बैक्टीरिया पैदा होते हैं। चिकन को पेपर टॉवल्स से सुखा लें ताकि बेक करते समय उसकी स्किन क्रिस्प हो जाए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपनी चिकन ब्रैस्ट को सीज़न करें:
    आप उस पर ऑलिव ऑइल, हर्ब्स या स्पाइस रब में से कुछ भी मल सकते हैं। चिकन पर नमक और मिर्च भी छिड़कें। चिकन को ढंग से सीज़न करने के लिए, तेल और सीज़निंग (seasoning) को एक सील वाले प्लास्टिक बैग में रख दें। चिकन ब्रैस्ट को भी उसी बैग में डालें, बैग को सील करें और फ़िर चिकन पर ढंग से लेप लग जाने तक उसे हिलाएँ।
    • आप अपने चिकन को मैरीनेट भी कर सकते हैं। अपना पसंदिदा मैरीनेड चुनें, चिकन को उसमें मलें और लगभग 4 घंटों तक चिकन को रेस्ट करने दें। चिकन को रात भर मैरीनेट करने से उसमें सबसे ज़्यादा स्वाद आएगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चिकन ब्रैस्ट को बेकिंग पैन में रखें:
    सुनिश्चित करें कि सभी ब्रैस्ट फ्लैट हैं और ओवरलैप नहीं कर रही हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ब्रैस्ट को 35-45 मिनट के लिए अवन में बेक करें:
    अगर चिकन का रस एकदम साफ हो जाए, तो मतलब है कि वह पूरी तरह पक गया है। अगर आपके पास मीट थर्मामीटर है, तो चिकन के अंदर का तापमान 160°F (71.1°C) होना चाहिए।[४]
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 ब्रैस्ट को अवन से बाहर निकालें:
    अगर आपको संदेह है कि चिकन पका है या नहीं, तो ब्रैस्ट को एक छोटे-से टुकड़े को काटें। अगर थोड़ा-सा भी गुलाबी रंग है, तो वापिस अवन में डालें। अगर वह पूरी तरह से पक चुका है, तो परोसने से पहले उसे 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

चिकन लैग्स को बेक करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अवन चलाएँ और 450°F (230°C) तक उसे गर्म कर लें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चिकन लैग्स को ठंडे पानी से धोएँ:
    पेपर टॉवल की मदद लेकर उसकी स्किन से नमी निकालें। नमी जितनी कम होगी, चिकन उतना ज़्यादा क्रिस्प बनेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चिकन लैग्स को सीज़न करें:
    अपने पसंद की किसी भी सीज़निंग और तेल का इस्तेमाल करें। नमक और मिर्च लगाना न भूलें।
    • स्वस्थ चिकन लैग्स के लिए, उन पर हल्का-सा ऑलिव ऑइल मलें और फ़िर नमक, मिर्च और थाइम (thyme) छिड़कें।
    • ज़्यादा क्रिस्प लैग्स के लिए, आधे कप आटे में नमक, मिर्च, लहसून पाउडर और अपने मनचाहे हर्ब्स मिलाएँ। लैग्स पर बटर या ऑलिव ऑइल मलें और फ़िर आटे के इस मिश्रण से उन्हें लपेटें।[५]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चिकन लैग्स को बेकिंग पैन या बेकिंग शीट पर रखें:
    सुनिश्चित करें कि वे ओवरलैप न करें। अवन के निर्धारित तापमान पर पहुँचते ही, लैग्स को अवन में डालें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 चिकन लैग्स को 35-40 मिनट के लिए बेक करें:
    अगर चिकन का रस एकदम साफ हो जाए, तो मतलब है कि वह पूरी तरह पक गया है। आप चिकन लैग के सबसे मोटे हिस्से में थर्मामीटर भी डाल सकते हैं। उस पर तापमान 160°F (71°C) आना चाहिए।

सलाह

  • चिकन को रोस्ट और बेक करना एक ही बात है।
  • चिकन का सफेद मीट, जैसे की ब्रैस्ट, चिकन के डार्क मीट की तुलना में कम समय में पकता है।
  • अगर आप चरणों में दी गई मात्रा से कम या ज़्यादा बना रहे हैं, तो कुकिंग टाइम को उस हिसाब से ठीक कर लें।

चेतावनी

  • अपने हाथों और कच्चे चिकन के संपर्क में आए सभी रसोई की सतहों और बर्तनों को गर्म, साबुन वाले पानी से धो लें। कच्चे चिकन में साल्मोनेला जैसा बैक्टीरिया हो सकता है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • नमक
  • मिर्च
  • कोई भी मसाले, हर्ब्स और तेल (एच्छिक)
  • आटा (विंग्स के लिए एच्छिक)
  • रसोईघर वाली सुतली
  • रोस्ट करने के लिए पैन
  • पेपर टॉवल्स
  • मीट थर्मामीटर


विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,५१५ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,५१५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?