कैसे एक गोले के आयतन की गणना करें (Calculate the Volume of a Sphere)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

एक गोला पूरी तरह से गोल ज्यामितीय (geometrical) वस्तु है जोकि त्रि-आयामी (three dimensional) होने के साथ, इसके केन्द्र से इसकी सतह के प्रत्येक बिंदु की दूरी बराबर होती है।[१] कई आमतौर पर उपयोग होने वाली वस्तुएं जैसे गेंद या ग्लोब गोले होते हैं। यदि आप एक गोले के आयतन की गणना करना चाहते हैं, आपको केवल इसकी त्रिज्या पता करनी होगी और इसे आसान से फ़ॉर्मूला V = ⁴⁄₃πr³ में रखना होगा।[२]

  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक गोले के...
    एक गोले के आयतन की गणना करने वाले समीकरण को लिखें: यह समीकरण V = ⁴⁄₃πr³ है। इस समीकरण में, "V" आयतन और "r" गोले की त्रिज्या है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 त्रिज्या (radius) पता करें:
    यदि आपको त्रिज्या दी गई है, फिर आप अगले चरण पर जा सकते हैं। यदि आपको व्यास (diameter) दिया गया है, तब आपको इसे 2 से भाग दे कर त्रिज्या निकालना होगी।[३] जब आपको पता चल जाये कि यह क्या है, इसे लिख लें। मान लीजिये कि हम जिस त्रिज्या पर काम कर रहे हैं वह 1 inch (2.5 cm)है।
    • यदि आपको केवल गोले का सतह क्षेत्र फल (surface area) दिया गया है, तब आप 4π से भाग दिए गए सतह क्षेत्र फल का वर्ग मूल (square root) पता करके त्रिज्या निकाल सकते हैं। उस स्थिति में, r = root (surface area/4π)[४]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 त्रिज्या का घन निकालें:
    त्रिज्या का घन करने के लिए, इसे अपने आप से तीन बार गुणा करें, या इसे तीसरी घात तक बढ़ाएं। उदाहरण के लिए, 1 इंच3 असल में सिर्फ 1 inch (2.5 cm) x 1 inch (2.5 cm) x 1 inch (2.5 cm) होती है। 1 इंच3 सिर्फ 1 ही रहता है, क्योंकि 1 को अपने आप से कितनी भी बार गुणा करने पर 1 ही रहेगा। आप माप की इकाई इंच को फिर से लगायेंगे, जब आप अपना आखिरी उत्तर लिखते हैं। ऐसा करने के बाद, आप त्रिज्या के घन को एक गोले के आयतन की गणना के असली समीकरण, V = ⁴⁄₃πr³ में रख सकते हैं। इसलिए, V = ⁴⁄₃π x 1
    • उदाहरण के लिए, यदि त्रिज्या 2 inches (5.1 cm) थी, तो इसका घन करने पर आपको 23 मिलेगा, जोकि 2 x 2 x 2, or 8 है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 त्रिज्या के घन को 4/3 से गुणा करें:
    अब जब आपने r3, या 1 को समीकरण में रख दिया है, आप इस परिणाम को समीकरण में रखने के लिए 4/3 से गुणा कर सकते हैं, V = ⁴⁄₃πr³. 4/3 x 1 = 4/3। अब, समीकरण V = ⁴⁄₃ x π x 1, या V = ⁴⁄₃π पढ़ा जायेगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 समीकरण को π से गुणा करें:
    यह एक गोले के आयतन को निकलने का आखिरी चरण है। आप π को वैसा ही छोड़ कर, आखिरी उत्तर V = ⁴⁄₃π के रूप में लिख सकते हैं या, आप अपने कैलकुलेटर में π की वैल्यू लिखकर और इसकी वैल्यू को 4/3 गुणा कर सकते हैं। π की वैल्यू [५] (लगभग 3.14159) x 4/3 = 4.1887, जिसे 4.19 में बदला जा सकता है। अपनी माप की इकाइयों और उत्तर को घन इकाइयों में लिखना न भूलें। 1 त्रिज्या के गोले का आयतन 4.19 इंच है।3

सलाह

  • सुनिश्चित करें कि आपके सभी माप एक ही इकाई में हैं। अगर वे नहीं हैं, तो आपको उन्हें बदलना पड़ेगा।
  • नोट करें कि "*" चिन्ह को वेरिएबल "x" के भ्रम से बचने के किये गुणा के चिन्ह के रूप में उपयोग किया गया है।
  • यदि आपको गोले के एक हिस्से जैसे आधा या एक चौथाई की आवश्यकता है, तो पहले पूरे गोले का आयतन पता करें, फिर उस हिस्से से गुणा करें जिसे आप निकालना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, आयतन 8 में से एक आधे गोले के आयतन के लिए, आप 4 पाने के लिए 8 को आधे से गुणा करेंगे या 8 को 2 से भाग देंगे।
  • घन इकाइयों (e.g. 31 ft³) का उपयोग करना न भूलें।

आपको जिन वस्तुओं की आवश्यकता होगी

  • कैलकुलेटर (कारण: उन सवालों को हल करने के लिए जिन्हें इसके बिना करना थोड़ा कठिन होगा)।
  • पेंसिल और पेपर (यदि आपके पास एडवांस कैलकुलेटर है तो आवश्यकता नहीं है)।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करेंआयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)
How.com.vn हिन्द: मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
How.com.vn हिन्द: भाग करें (Division Kaise Kare)भाग करें (Division Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
How.com.vn हिन्द: फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलेंफ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें
How.com.vn हिन्द: क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करेंक्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
How.com.vn हिन्द: वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
How.com.vn हिन्द: सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
How.com.vn हिन्द: ग्राम को किलोग्राम में बदलेंग्राम को किलोग्राम में बदलें
How.com.vn हिन्द: माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करेंमाध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
How.com.vn हिन्द: आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
How.com.vn हिन्द: किसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करेंकिसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Grace Imson, MA
सहयोगी लेखक द्वारा:
मैथ टीचर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Grace Imson, MA. ग्रेस इमसन एक गणित टीचर हैं, उन्हें 40 से अधिक वर्षों का टीचिंग अनुभव है। ग्रेस वर्तमान में सैन फ्रांसिस्को के सिटी कॉलेज में गणित इंस्ट्रक्टर हैं और पहले सेंट लुइस यूनिवर्सिटी में गणित विभाग में थीं। उन्होंने प्रारंभिक, मिडिल, हाई स्कूल और कॉलेज लेवल पर गणित पढ़ाया है। उन्होंने सेंट लुई यूनिवर्सिटी से एडमिनिस्ट्रेशन और सुपरविजन में विशेषज्ञता प्राप्त शिक्षा में एमए किया है। यह आर्टिकल ७,७४५ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: गणित विज्ञान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,७४५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?