कैसे फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप डिग्री फ़ारेनहाइट को डिग्री सेल्सियस में और इसके विपरीत डिग्री सेल्सियस को डिग्री फ़ारेनहाइट में जोड़, घटाव, गुणा और भाग द्वारा आसानी से बदल सकते हैं। अगली बार जब आपको तापमान गलत मापक (स्केल) में दिया गया हो, तो आसानी से आप इसे कुछ ही क्षण में बदल सकेंगे।

विधि 1
विधि 1 का 6:

फ़ारेनहाइट को सेल्सियस में

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मापन को समझें:
    फ़ारेनहाइट और सेल्सियस मापन अलग संख्या पर शुरू होता है—जहाँ 0° सेल्सियस हिमांक होता है, जिसका फ़ारेनहाइट में समतुल्य तापमान 32° होता है। अलग तापमान पर शुरू होने के साथ-साथ, ये दो मापक अलग प्रमाण से बढ़ते है। उदाहरण के तौर पर, डिग्री सेल्सियस में हिमांक से क्वथनांक 0-100° होता है, और वही प्रमाण डिग्री फ़ारेनहाइट में 32-212° होता है।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 फ़ारेनहाइट तापमान में से 32 घटाएँ:
    चूँकि फ़ारेनहाइट में हिमांक 32 और सेल्सियस में या 0 होता है, आपको फ़ारेनहाइट तापमान को रूपांतरित करने के लिए इसमें से 32 घटाना होगा।[२]
    • उदाहरण के लिए, आपका शुरुआत का फ़ारेनहाइट तापमान 74°F है, तो 74 में से 32 घटाएँ। 74-32 = 42 ।[३]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 इस उत्तर को 1.8 से विभाजित करें:
    सेल्सियस में हिमांक से क्वथनांक का विस्तार 0-100 होता है जहाँ फ़ारेनहाइट में यह 32-212 होता है। यह कहना ठीक होगा कि हर 180° फ़ारेनहाइट विस्तार के लिए सिर्फ 100° सेल्सियस विस्तार होता है। आप इसे 180/100 लिख सकते है, जिसे सरल रूप में लिखने पर 1.8 मिलेगा, इसलिए रूपांतरण पूर्ण करने के लिए आपको 1.8 से विभाजित करना होगा।
    • पहले चरण में दिए गए उदाहरण में, अपने उत्तर 42 को 1.8 से विभाजित करें। 42/1.8 = 23°C. इसलिए, 74°F को रूपांतरित करने पर 23°C मिलेगा।
    • यह नोट करें कि 1.8 समतुल्य है 9/5। यदि आपके पास कैलकुलेटर नहीं है तथा आप भिन्न पर कार्य करना पसंद नहीं करते, तो आप पहले चरण में प्राप्त अपने उत्तर को 1.8 की जगह 9/5 से विभाजित कर सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने उत्तर को जाँच लें:
    यह पर कुछ रूपांतरण दिए गए हैं, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके उत्तर वैध्य हैं। यदि आपका उत्तर इस मापन पर फिट नहीं बैठता, तो अपने गणित को पुनः जांचे। शायद आप विभाजन के पहले घटाना भूल गए हों।
    ºफ़ारेनहाइटºसेल्सियस (लगभग)
    -40-40
    0-18
    320
    6016
    10038
    15066
    212100
विधि 2
विधि 2 का 6:

सेल्सियस से फ़ारेनहाइट

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मापन को समझें:
    चूँकि सेल्सियस से फ़ारेनहाइट में रूपांतरण करते वक्त वही नियम विपरीत क्रम से लागू होते हैं, आप इसमें भी 32 का अंतर और मापन अंतर 1.8 को ध्यान में रखेंगे। बस इसका आप विपरीत क्रम में उपयोग करेंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सेल्सियस को 1.8 से गुणा करें:
    इसके विपरीत, यदि आप तापमान को डिग्री सेल्सियस से डिग्री फ़ारेनहाइट में बदलना चाहते हैं, तो आप प्रक्रिया को विपरीत क्रम में करेंगे। सेल्सियस तापमान को 1.8 से गुणा करते हुए शुरुआत करें।[४]
  3. 3
    उदाहरण के लिए, यदि आप तापमान 30°C पर कार्य कर रहें हैं, तो आपको पहले इसे 1.8 या 9/5 से गुणा करना होगा, या 30 x 1.8 = 54[५]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 इस उत्तर में 32 जोड़ें:
    अब आपने जब अलग मापन के लिए सुधर कर लिया है, तो आपको शुरुआती बिंदुओ में अन्तर के लिए भी पहले चरण के अनुसार संशोधन करना होगा। इसे करने के लिए, सेल्सियस में 32 जोड़ें जिसका पहले से ही 1.8 से गुणा किया गया हो, और आपके पास अंतिम तापमान डिग्री फ़ारेनहाइट में होगा।
    • 54 में 32 जोड़ें, जो कि चरण 3 का उत्तर था। 54 + 32 = 86°F । इसलिए 30°C, 86°F के समतुल्य होगा।
  5. 5
    अपने उत्तर को जांचे: यदि आपका उत्तर इस चार्ट के दो बिन्दुओ के बीच नहीं फिट होता, तो आपने कुछ गणितीय त्रुटी की होगी। 32 जोड़ने से पहले 1.8 से गुणा करना न भूलें।
    ºसेल्सियसºफ़ारेनहाइट
    -40-40
    032
    1559
    3086
    60140
    100212
    200392
  6. 6
    इन दोनों की तुलना करते समय यह समझना जरुरी है कि हर 5°C, 9°F के बराबर होता है:
    ºसेल्सियसºफ़ारेनहाइट ºसेल्सियसºफ़ारेनहाइट
    -50-58032
    -45-49541
    -40-401050
    -35-311559
    -30-222068
    -25-132577
    -20-43086
    -1553595
    -101440104
    -52345113
    50122
  7. 7
    इसके अलावा, 1.8 में रूपांतरित करने पर, हर 1°C अन्तर 1.8°F के समतुल्य होगा, इस अभिप्राय में 10-15°C श्रेणी के अंतर्गत:
    ºसेल्सियसºफ़ारेनहाइट ºसेल्सियसºफ़ारेनहाइट
    -130.21050.0
    032.01151.8
    133.81253.6
    235.61355.4
    337.41457.2
    439.21559.0
    541.01660.8
    642.81762.6
    744.61864.4
    846.41966.2
    948.22068.0
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 फ़ारेनहाइट का मान...
    फ़ारेनहाइट का मान पूर्ण करने पर, नजदीकी 5 या 10°C से फ़ारेनहाइट में अंतर का स्वरुप 2,4,5,7 होगा:
    ºसेल्सियसºफ़ारेनहाइट (पूर्णांक)
    541 = 41+0 = 41-0
    643 = 41+2 = 50-7
    745 = 41+4 = 50-5
    846 = 41+5 = 50-4
    948 = 41+7 = 50-2
    1050 = 50+0 = 50-0
    1152 = 50+2 = 59-7
    1254 = 50+4 = 59-5
    1355 = 50+5 = 59-4
    1457 = 50+7 = 59-2
    1559 = 59+0 = 59-0
विधि 3
विधि 3 का 6:

सेल्सियस से केल्विन

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मापन को समझें:
    वैज्ञानिक यह मानते हैं कि सेल्सियस मापन केल्विन मापन से प्राप्त हुआ है।[६] यद्यपि सेल्सियस और केल्विन के बीच का अंतर, सेल्सियस तथा फ़ारेनहाइट के बीच के अंतर से काफी बड़ा है, फिर भी सेल्सियस और केल्विन में एक चीज समान है कि इन दोनों मापन में समान गति से बढ़त होती है। जहाँ सेल्सियस और फ़ारेनहाइट के बीच का अनुपात 1:1.8 है, वहीँ सेल्सियस और केल्विन के बीच का अनुपात 1:1 है।[७]
    • यह थोड़ा अजीब प्रतीत होता है कि केल्विन में हिमांक --273.15 जितनी बड़ी संख्या है—क्योंकि केल्विन मापन परमशुन्य पर आधारित है, जो कि 0°K है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने सेल्सियस तापमान में 273.15 जोड़ें:
    यद्यपि 0°C पानी का हिमांक है, वैज्ञानिक इस 0°C को 73.15°K समझते हैं।[८] चूँकि दोनों मापन में बढ़त का वेग समान है, सेल्सियस को केल्विन में बदलते समय हमेशा इसमें 273.15 जोड़ा जाता है।
    • उदाहरण के लिए, यदि आप तापमान 30°C पर कार्य कर रहें हैं, तो इसमें बस 273.15 जोड़ें। 30 + 273.15 = 303.15°K.
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपना उत्तर जांचें:
    यहाँ मोटे तौर पर मापन दिया गया है, जिससे आप यह जाँच सकें कि आपका उत्तर सही है। ध्यान रखें कि सेल्सियस और केल्विन मापन में समान वेग से बढ़त होती है, इसलिए ये दोनों संख्या 273.15 के अंतर पर होती हैं।
    • यदि आप सेल्सियस की पूर्ण संख्या से शुरू करते हैं तो केल्विन में इसका उत्तर सदैव दशमलव .15 से ख़त्म होगा।
    • सबसे कम संभावित तापमान -273.15ºC = 0 केल्विन है।यदि आपका उत्तर ऋणात्मक केल्विन में आ रहा है, तो या तो आपने इसके गणित में कुछ गलतियाँ की हैं या आपने असंभावित मान लिया है।
      ºसेल्सियसकेल्विन
      -100173.15
      -50223.15
      0273.15
      50323.15
      100373.15
      200473.15
      500773.15

विधि 4
विधि 4 का 6:

केल्विन से सेल्सियस

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मापन को समझें:
    केल्विन से सेल्सियस में बदलते वक्त हर डिग्री सेल्सियस और केल्विन के लिए 1:1 का अनुपात लागु होता है। आपको हमेशा संख्या 273.15 को ध्यान में रखने की जरुरत है और सेल्सियस से केल्विन में बदलने की ठीक विपरीत क्रिया करने की जरुरत है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 केल्विन तापमान से 273.15 घटाएँ:
    यदि आप तापमान को केल्विन से सेल्सियस में रूपांतरित करना चाहते हैं, आप सीधे इस प्रक्रिया को उलटे क्रम में करते हुए 273.15 घटा सकते हैं। मान लीजिये, आप केल्विन तापमान 280°K से शुरू कर रहे हैं। सेल्सियस तापमान प्राप्त करने के लिए बस 280 में से 273.15 घटा दीजिये: 280K - 273.15 = 6.85°C ।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने उत्तर को जाँच लें:
    यदि सारिणी में दिए गए स्वरुप के अनुसार आपके दो मान नहीं आ रहे हैं, तो अपने द्वारा किये गए गणित को पुनः जाँच लें।
    • यदि आप केल्विन की पूर्णांक संख्या से शुरू कर रहे हैं, तो डिग्री सेल्सियस में परिणाम दशमलव .15 (यदि सेल्सियस ऋणात्मक है) या or .85 (यदि सेल्सियस धनात्मक है) में होगा।
    • ध्यान दें कि कैसे बहुत बड़ी संख्या के लिए केल्विन और सेल्सियस का अंतर कम महत्त्वपुर्ण हो जाता है। यदि आप 6+ अंकों पर काम कर रहे हैं तो यह अंतर हमेशा त्रुटी की सीमा के अंतर्गत होगा।
      केल्विनºसेल्सियस
      0-273.15
      5-268.15
      50-223.15
      200-73.15
      500226.85
      1,000726.85
      100,000approx. 99,700
      10 millionvery close to 10 million

विधि 5
विधि 5 का 6:

केल्विन से फ़ारेनहाइट

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मापन को समझें:
    केल्विन से फ़ारेनहाइट में तापमान को रूपांतरित करते समय एक बात का ध्यान रखना बहुत जरुरी है, वह है इसके अनुपात में बढ़त। चूँकि केल्विन और सेल्सियस के बीच का अनुपात 1:1 है, इसलिए केल्विन से फ़ारेनहाइट का भी वही अनुपात होगा, जो कि 1°K पर 1.8°F है।[९]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 1.8 से गुणा करें:
    1K:1.8F मापन को सही करने के लिए, केल्विन से फ़ारेनहाइट में बदलाव के लिए पहला चरण है 1.8 से गुणा करना।
    • मान लीजिये कि हम तापमान 295°K से शुरू कर रहे हैं, तो उस संख्या को 1.8 से गुणा कीजिये। 295 x 1.8 = 531
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 इस उत्तर में से 459.7 घटा दें:
    जैसे सेल्सियस से फ़ारेनहाइट में बदलते वक्त हम 32 घटाकर मापन संशोधन करते हैं, उसी तरह केल्विन से फ़ारेनहाइट में बदलते वक्त भी इसे करना है। लेकिन, 0°K = -459.7°F ।[१०] चूँकि यह संख्या ऋणात्मक है, इसलिए हमें इसे घटाना है।
    • 531 में से 459.7 घटा दें। 531 - 459.7 = 71.3 °F । इसलिए, 295°K = 71.3 °F ।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपना उत्तर जाँच लें:
    यदि आपका उत्तर इस दी गयी सारिणी के दोनों अंकों से मेल नहीं खाता, तो इसे पुनः कीजिये। आपने गणित में कुछ गलती की होगी, या फिर गुणा करने से पहले आप घटाना भूल गए होंगे।
    • यदि आप केल्विन की पूर्ण संख्या से शुरू कर रहे हैं, तो डिग्री फ़ारेनहाइट में आपका उत्तर दशमलव के .67 (यदि ºF ऋणात्मक है) या .33 (यदि ºF धनात्मक है) से होगा।
      केल्विनºफ़ारेनहाइट
      0-459.67
      5-450.67
      50-369.67
      200-99.67
      500440.33
      1,0001,340.33
      100,000approx 180,000.

विधि 6
विधि 6 का 6:

फ़ारेनहाइट से केल्विन

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 फ़ारेनहाइट से केल्विन तापमान घटाएँ:
    दूसरी ओर, फ़ारेनहाइट तापमान को केल्विन में तापमान में बदलने के लिए, यह आसान होगा कि पहले सेल्सियस को बदलें फिर उससे केल्विन में रूपांतरित करें। इसका मतलब है कि इसकी शुरुआत 32 घटाकर करें।
    • मान लीजिये कि तापमान 82°F । इस संख्या में से 32 घटाइए। 82 - 32 = 50
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 इस संख्या को 5/9 से गुणा कीजिये:
    फ़ारेनहाइट से सेल्सियस में बदलते समय, अगला चरण है 5/9 से गुणा या 1.8 से विभाजित करना, यदि आपके पास कैलकुलेटर है।
    • 50 x 5/9 = 27.7, जो कि फ़ारेनहाइट तापमान था जिसे सेल्सियस में रूपांतरित किया गया है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 इस संख्या में 273.15 जोड़ें:
    चूँकि सेल्सियस तथा केल्विन के बीच का अंतर 273.15 है, इसलिए 273.15 जोड़ने पर आपको केल्विन तापमान मिलेगा।
    • 273.15 + 27.7 = 300.8, इसलिए 82°F = 300.8°K
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपना उत्तर जाँच लें:
    दी गयी सारिणी से अपने उत्तर की तुलना करें कि यह सही है या नहीं। यदि यह ठीक नहीं लग रहा तो दोबारा गणना करें। आप गुणा करने के पहले घटा रहें हैं यह सुनिश्चित कर लें।
    ºफ़ारेनहाइटकेल्विन (लगभग)
    -25241
    0255
    32273.15 exactly
    70294
    100311
    150339
    212373.15 exactly

सलाह

  • यहाँ रूपांतरण के कुछ महत्त्वपुर्ण संख्या दी गयी हैं, जो याद रखने योग्य है:
    • पानी का हिमांक 0°C या 32°F है।
    • शरीर का तापमान 37°C या 98.6°F होता है।
    • पानी का क्वथनांक 100°C या 212°F है।
    • -40 पर दोनों तापमान बराबर होते हैं।
  • अपने द्वारा किये गए गणित की दोबारा जाँच कर लें, इससे आप अपने उत्तर के प्रति ज्यादा विश्वस्त होंगे।
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रोता को संबोधित करते समय ‘सेंटीग्रेड’ या ‘सेल्सियस’ जैसे शब्दों को न उपयोग करें। इसके बजाय ‘डिग्री सेल्सियस’ का उपयोग करें।
  • यह याद रखें कि केल्विन हमेशा सेल्सियस से 273.15° ज्यादा होता है।
  • आप C = 5/9(F - 32) सूत्र का उपयोग कर के भी फ़ारेनहाइट को सेल्सियस में रूपांतरित कर सकते हैं, और 9/5C = F - 32 का उपयोग कर के सेल्सियस को फ़ारेनहाइट में बदल सकते हैं। फ़ारेनहाइट थर्मामीटर में हिमांक 212 की हद के भीतर होता है, इसलिए हमें F तापमान से 32ºF को घटाने की आवश्यकता होती है और इसे 212 में से भी घटाने की आवश्यकता होती है।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करेंआयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)
How.com.vn हिन्द: मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
How.com.vn हिन्द: भाग करें (Division Kaise Kare)भाग करें (Division Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
How.com.vn हिन्द: क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करेंक्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
How.com.vn हिन्द: वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
How.com.vn हिन्द: सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
How.com.vn हिन्द: ग्राम को किलोग्राम में बदलेंग्राम को किलोग्राम में बदलें
How.com.vn हिन्द: माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करेंमाध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
How.com.vn हिन्द: आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
How.com.vn हिन्द: किसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करेंकिसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)
How.com.vn हिन्द: षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 56 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल १,८६,७६४ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: गणित विज्ञान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,८६,७६४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?