आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आपको फीट को मीटर में कई कारणों से बदलना पड़ सकता है -- जैसे जब आप किसी यूरोपियन परिचित को अपनी लम्बाई बता रहे हों या स्कूल से मिले होमवर्क में इसकी जरुरत हो। वैसे तो वेब दुनिया में मीट्रिक कन्वर्शन के कई टूल मिलते है,इस आलेख में विकीहाउ आपको बताएगा कि कैसे आप स्वयं जल्दी से और सही सही फीट को मीटर में बदल सकते हैं। अधिकांश मौकों पर इतना ही जानना काफी होता है कि 1 मीटर 3.28 फीट के बराबर होता है। अब आप फीट में प्राप्त किसी भी अंक को 3.28 से भाग दे कर मीटर में उत्तर प्राप्त कर सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए और आगे पढ़िए जिसके माध्यम से आप अपनी वर्किंग भी दिखा सकते हैं और अपना सही उत्तर भी सही यूनिट में पा सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 2:

फ़ीट से मीटर में जल्दी बदलने के तरीके

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 WH.performance.clearMarks('image1_rendered'); WH.performance.mark('image1_rendered');...
    फ़ीट में नाप ले। यह आसान काम है --- एक टेप या रूलर या फीता या अन्य किसी तरीके से उस वस्तु की नाप ले जिसकी लम्बाई आप फ़ीट में नापना चाहते है। कई बार आपको नापना नहीं पड़ेगा जैसे स्कूल से मिले होम वर्क में। आपको फ़ीट में लम्बाई मिला रहेगा जिसे आप को मीटर में बदलना पड़ेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अब आप उपरोक्त...
    अब आप उपरोक्त तरीके से प्राप्त नाप को कन्वर्शन फैक्टर से गुणा या भाग दे कर मीटर में लम्बाई प्राप्त कर सकते है। चूँकि एक मीटर में 3.28 फीट होते हैं, उपरोक्त संख्या, जो फ़ीट में होगी, में 3.28 से भाग दे कर मीटर में लम्बाई पा सकते है। आप अपनी फ़ीट वाली संख्या को 0.3048 से गुणा कर के भी सही उत्तर प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि एक फ़ीट में 0.3048 मीटर होते हैं।[१]
    • उदाहरण के लिए, मान लीजिये कि हम जानना चाहते हैं कि हमारी लम्बाई मीटर में कितनी है? अगर हम बिलकुल 6 फ़ीट के हैं तो 6 में 3.28 से भाग देने पर हमारी लम्बाई 1.83 मीटर आती है। 6 में 0.3048 से गुणा करने पर भी यही जबाब मिलता है।
    • अपने जबाब में मीटर का लेबल लगाना नहीं भूले।
    • जल्दबाजी में या मन ही मन गणना के लिए कन्वर्शन फैक्टर को ३.३ या ०.३ में राउंड ऑफ करते है ताकि जल्दी में एक मोटा मोती जबाब मिल जाये।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 इंच के माप...
    इंच के माप को अपनी गणना में भूलिए नहीं। वास्तविक दुनिया में कोई भी लम्बाई या दूरी शायद ही कभी पूर्णांक फ़ीट, जैसे 1 फ़ीट या 2फ़ीट में मिल पाए। अक्सर यह फ़ीट और इंच के मिश्रण में मिलता है जैसे 20 फ़ीट 1 इंच या 5 फ़ीट 4 इंच इत्यादि। ऐसे सवालों में जहा फ़ीट और इंच में व्यक्त दूरियों, लम्बाइयों वगैरह को मीटर में बदलना हो, पहले इंच को फ़ीट में बदल ले। ( जाहिर है कि 12 इंच से कम संख्या 1 फ़ीट से कम होगी) इसके लिए इंच वाली संख्या को 12 से भाग दे और भागफल को फ़ीट वाली संख्या में जोड़ दे। अब इस संख्या को उपरोक्त तरीको से फ़ीट में बदल दे।[२]
    • चलिए, अब अपनी लम्बाई को मीटर में बताये। लेकिन इस बार अपनी लम्बाई 6 फ़ीट नहीं मान कर 5 फ़ीट 10 इंच माने। इस सवाल को ऐसे बना सकते हैं:
      • 10 / 12 = 0.84
      • 5 + 0.84 = 5.84 फ़ीट
      • 5.84 / 3.28 = 1. 78 मीटर
    • ऐसे सवालों को बनाने का एक और तरीका है कि सवाल वाली संख्या को हम फ्रैक्शन या भिन्न में बदल दें। चूँकि 1 फ़ीट में 12 इंच होते हैं, 5 फ़ीट 10 इंच को हम 5 10 /12 फ़ीट भी लिख सकते हैं। फिर पूर्णांक 5 को डिनोमिनेटर 12 से गुणा करे और नुमेरटर 10 में जोड़ दें और इस प्रकार आपको एक टाइडी फ़्रैक्शन मिलेगा।
      • 5 10 / 12
      • {[(5 गुने 12 ) + 10 ]/ 12 } = '70 / 12 'फ़ीट
      • कृपया नोट करे कि 70 / 12 = 5.84 फ़ीट उत्तर ऊपर भी मिलेगा। अब 70 / 12 गुणे 0 .3048 से लम्बाई 1.78 मीटर मिलेगा।
विधि 2
विधि 2 का 2:

यूनिट कन्वर्शन के सवालो में अपना वर्किंग दिखाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आइये एक कन्वर्शन सूत्र बनाये:
    "वर्किंग दिखाने" टाइप के सवालों के लिए, अक्सर आपको फ़ीट से सीधे मीटर में बदलने की अनुमति नहीं मिलती क्योंकि फ़ीट से मीटर में बदलने का कन्वर्शन फैक्टर सबको नहीं मालूम रहता। सौभाग्यवश ऐसा यूनिट कन्वर्शन फैक्टर सूत्र सेट अप करना आसान है, क्योंकि इंच और सेंटीमीटर तथा सेंटीमीटर और मीटर का कन्वर्शन फैक्टर सबको मालूम रहता है। अब हम नीचे बताये गए तरीके से कन्वर्शन सिस्टम बना सकते है। अभी फ़ीट का वैल्यू नहीं डालना है।[३]

    ____ ft * 12 in
    1 ft
    * 2.54 cm
    1 in
    * 1 m
    100 cm
    =  ? m
    • आपका कन्वर्शन सूत्र हरेक इंडीविजुअल यूनिट के कन्वर्शन सूत्रों को मिला कर बनता है जिनका प्रयोग आप फ़ीट से मीटर तक पहुँचने में करते है। यह भी ध्यान दें कि प्रत्येक यूनिट (मीटर को छोड़ कर जो एक ही बार नुमेरटर में आएगा ) एक बार नुमेरटर तो दूसरी बार डिनोमिनेटर में आएगा।
    • इसको याद रखने का एक आसान तरीका है कि फ्रैक्शन लाइन को "में" कर के याद रखे। अर्थात 1 फ़ीट में 12 इंच, 1 इंच में 2.54 से.मी. और 1 मीटर में 100 से.मी. अगर आप कन्वर्शन सूत्र को ऐसे देखेंगे तो आसानी से समझ जायेंगे कि यूनिट्स कैसे कैंसिल आउट हो जाते है। आप ऑपरेशन की एक लड़ी माध्यम से पहले फ़ीट को इंच में, फिर इंच को से.मी. और फिर से.मी. को अंततः मीटर में बदलते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उदाहरण के लिए,...
    उदाहरण के लिए, उपरोक्त कन्वर्शन सूत्र में लम्बाई का मान फ़ीट में डालें, फिर एक कैलकुलेटर की सहायता से गणना करते जाये, अंत में आपको मीटर में उत्तर प्राप्त होगा।
    • मान लीजिये कि हमें 20 फ़ीट को मीटर में बदलना है। बदलने के लिए
      • 20' गुणे (12 / 1') गुणे (2.54 सेमी / 1") गुणे (1 मी /100 सेमी)
      • 240" गुणे (2.54 सेमी / 1") गुणे (1 मी /100 सेमी)
      • 609.6 सेमी गुणे (1 मी /100 सेमी )
      • 6.096 मीटर

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करेंआयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
How.com.vn हिन्द: भाग करें (Division Kaise Kare)भाग करें (Division Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
How.com.vn हिन्द: फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलेंफ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें
How.com.vn हिन्द: क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करेंक्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
How.com.vn हिन्द: वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
How.com.vn हिन्द: सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
How.com.vn हिन्द: ग्राम को किलोग्राम में बदलेंग्राम को किलोग्राम में बदलें
How.com.vn हिन्द: माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करेंमाध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
How.com.vn हिन्द: आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
How.com.vn हिन्द: किसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करेंकिसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)
How.com.vn हिन्द: षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 17 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ५०,६६२ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: गणित विज्ञान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५०,६६२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?