कैसे स्टारबक्स में ऑर्डर करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप कॉफ़ी के स्वाद के जानकार नहीं है या स्टारबक्स के नियमित ग्राहक नहीं है, तो आपके लिए स्टारबक्स, जो कि महंगे और बढ़िया कॉफीहाउस (कॉफ़ी की दुकान) की एक अन्तराष्ट्रीय श्रृंखला है, में ऑडर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है | पर कॉफ़ी की कुछ बुनियादी जानकारी के साथ अगली बार आपके लिए स्टारबक्स में ऑडर करना एक सुखद अनुभव होगा |

विधि 1
विधि 1 का 2:

अपना ज़रुरत के अनुसार पेय बनवायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने स्वाद और इच्छा को जाने:
    स्टारबक्स में एक बढ़िया पेय पाने के लिए आपको अपनी इच्छा और स्वाद पर ध्यान देना होगा | अगर आप स्टारबक्स में ऑडर कर रहे है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप सिर्फ कॉफ़ी ही ले; बल्कि आप अपनी इच्छा अनुसार और भी कई तरह के पेय ले सकते है, जैसे-चाय, स्मूदी (गाढ़ा शेक) और गर्म चॉकलेट पेय | आप वर्तमान मौसम और तापमान के हिसाब से सही निर्णय ले सकते है |
    • अगर आप को नहीं पता है कि आप को क्या लेना चाहिये, तो आप वहाँ मौजूद बरिस्ता (कॉफ़ी बनाने वाला) से राय ले सकते है | वे आपकी पसंद के हिसाब से आपको कई विकल्प दे सकते है जो कि आप के स्वादानुसार होंगे |
    • याद रखें कि आप कैसा पेय लेना चाहते है | आप गर्म, बर्फ़ वाला, मिक्सी में घुमा हुआ पेय ले सकते है, और आप मिठास और कॉफ़ी को भी अपने हिसाब से कम ज्यादा करा सकते है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आकार का चुनाव करें:
    स्टारबक्स अपने पेय के आकारों के नाम के लिए मशहूर है | घबराये नहीं, ये नाम याद करने बड़े ही आसान है | 'टौल' करीब 360 मिलीलीटर, 'ग्रांदे' करीब 480 मिलीलीटर और 'वेंती' आकार जो कि गर्म पेय के लिए करीब 600 मिलीलीटर और ठन्डे पेय के लिए करीब 780 मिलीलीटर होता है | इन आकारों के आलावा दो आकार और होते है, जो कि है 'शोर्ट' करीब 240 मिलीलीटर और 'त्रेंटा' करीब 930 मिलीलीटर |
    • 'टौल' में अक्सर एक कॉफ़ी का शॉट (करीब 28 मिलीलीटर) होता है, 'ग्रांदे' में 2 शॉट, और 'वेंती' में भी दो शॉट होते है, पर अगर 'वेंती' बर्फ़ वाला पेय है तो उसमें कॉफ़ी के 3 शॉट होते है |
    • अगर आप को आकार के अनुपात में ज्यादा कॉफ़ी के शॉट चाहिये तो आप और कॉफ़ी शॉट के लिए बरिस्ता से कह सकते है | इन अतिरिक्त कॉफ़ी शॉट के लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्चने पड़ेंगे पर आपको अपने स्वादानुसार कॉफ़ी शॉट मिल जायेंगे बिना अपनी कॉफ़ी का आकार बढ़ाये |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने पेय में ज़ायका डाले:
    इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कॉफ़ी, चाय, या कोई दूसरा पेय ले रहे है- आप के पास चीनी या कोई ज़ायकेदार सिरप (मीठा घोल) डालने का विकल्प हमेशा रहता है | एक ज़ायकेदार सिरप लेने पर अक्सर आपके पेय में दो बार सिरप डाला जायेगा, तो अगर आप अपना पेय ज्यादा मीठा चाहते है, तो आपको और पैसे खर्चने पड़ेंगे | हालाँकि चीनी मुफ़्त है पर मीठे सिरप के लिए आपको अतिरिक्त पैसे खर्चने पड़ेंगे |
    • अगर आप को समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा ज़ायकेदार सिरप लिया जाये, तो आप बरिस्ता से सिरप की मेन्यु माँग सकते है या फिर उनसे सलाह ले सकते है कि कौन सा सिरप ज्यादा प्रचलित है वहाँ | सिरप के दर्जनों ज़ायके है, तो आप खुद को "मीठे" या "बिना चीनी" के सिरप तक सीमित न रखें |
    • ज्यादातर प्रचलित ज़ायकेदार सिरप, जैसे कि वनिला, केरामल और हेज़लनट, 'शुगर-फ्री' (मीठे पर बिना चीनी के) अवतार में भी उपलब्ध रहते है | अगर आप अपनी सेहत के प्रति सतर्क है, तो आप अपने पेय में 'शुगर-फ्री' ज़ायकेदार सिरप ले सकते है |
    • जब आप सिरप ऑडर करें, तो आप बरिस्ता से मौसमी सिरप के बारे में भी पूछ सकते है | साल के अलग अलग मौसमों में कुछ ख़ास सिरप भी मौजूद होते है | जैसे कि सर्दी और पतझड़ के मौसम में कद्दू का सिरप उपलब्ध होता है और कुछ देशों में गर्मियों में अक्सर नारियल का सिरप उपलब्ध होता है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने पेय का तरल आधार चुने:
    कुछ पेय में दूध का इस्तेमाल होता है जबकि कुछ में पानी का | अगर आप को तरल आधार बदलना है तो ऑडर करने के समय ही बता दे | अक्सर, दूध में जो विकल्प होते है, वे है-बिना वसा का या नॉन फैट, 2% वसा वाला दूध, सोया दूध और आधा दूध और आधा क्रीम का मिश्रण | कुछ स्टारबक्स में आपको ख़ास तरह के दूध जैसे कि बादाम दूध और नारियल दूध भी मिल सकते है |
    • आप को अपना पेय गर्म या बर्फ़ युक्त मिल सकता है और काफी सारे पेय मिक्सी में मिले हुए भी होते है | अगर आप अपना पेय बनाने का तरीका बदल रहे है, तो आपको उनका तरल आधार भी बदलना होगा | जैसे कि मिक्सी में मिलाकर बनाया गया पेय, पानी कि बजाये दूध से बना होना चाहिये ताकि उसका गाढ़ापन बिलकुल सही हो |
    • जब दूध को भाप से गर्म किया जाता है, तो उसमे एक बड़ा ही मुलायम, रेशमी और गाढ़ा झाग बन जाता है | यह एक हल्के गर्म दूध की तरह होता है जो आपके पेय के ऊपर होता है | अगर आप को यह झाग पसंद है तो आप बरिस्ता को ज्यादा झाग डालने के लिए कह सकते है और अगर आप को यह पसंद नहीं है तो वह आपके लिए बिना झाग वाला पेय भी बना सकते है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 कैफीन पर गौर करें:
    एस्प्रेसो (कॉफ़ी और पानी का सत्व) और कॉफ़ी में प्राकृतिक तौर पर कैफीन (एक पदार्थ जिससे नींद नहीं आती) होता है, साथ ही काली और हरी चाय में भी | अगर आप को अपने पेय में कम कैफीन चाहिये तो आप 'हाफ-कैफ' (सामन्य से आधा कैफीन) की माँग कर सकते है और अगर आप को बिलकुल कैफीन नहीं चाहिये तो आप 'डिकैफ' की मांग कर सकते है | अगर आप अपने पेय से ज्यादा उर्जा प्राप्त करना चाहते है तो आप उसमें कॉफ़ी के अतिरिक्त शॉट डलवा सकते है |[१]
विधि 2
विधि 2 का 2:

एक पेय चुने

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 'ब्रीयुड' कॉफ़ी ले:
    यह आपकी सामान्य फ़िल्टर कॉफ़ी है जो आप घर पर बनाते है, पर स्टारबक्स में यह कई तरह के अलग अलग ज़ायकों में उपलब्ध है | ज्यादातर स्टारबक्स में एक दिन में कई बार 'ब्रीयुड' कॉफ़ी बनाई जाती है, तो आप अलग अलग तरह से सेकी हुई और कई तरह की कॉफ़ी के मिश्रण से बनी एक कॉफ़ी चख सकते है | 'ब्रीयुड' कॉफ़ी स्टारबक्स में उपलब्ध सबसे आसान और सस्ता पेय है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक 'लाते' ऑडर करें:
    लाते एक सामान्य कॉफ़ी पेय है जो कि भाप से गर्म किये हुए दूध और कॉफ़ी शॉट से बना होता है | लाते में आप कोई सा भी ज़ायकेदार सिरप या कोई भी दूध इस्तेमाल कर सकते है | आप लाते गर्म या बर्फ युक्त भी ले सकते है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक 'अमेरिकानो' लीजिये:
    कॉफ़ी के दीवानों के बीच यह पेय काफी मशहूर है, क्योंकि इसमें एस्प्रेसो ज्यादा होता है जिससे इसका ज़ायका काफी तेज़ होता है | अमेरिकानो में सिर्फ पानी और एस्प्रेसो होता है, और बाकी पेय के मुकाबले इसमें एक कॉफ़ी शॉट ज्यादा होता है | फ़िल्टर कॉफ़ी की तरह आप इसमें भी चीनी और क्रीम डाल सकते है, और अलग अलग ज़ायकों वाले सिरप भी |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक 'कैपेचीनो' पीजिये:
    यह काफी हद तक लाते जैसी है और एस्प्रेसो और भाप से गर्म किये हुए दूध से बनी होती है, बस इसमें झाग की मात्रा ज्यादा होती है | इसका मतलब है कि आपका पेय हल्का और फूला हुआ होगा और उसमें तरल भाग कम होगा | जब आप कैपेचीनो ऑडर करें तो आप के पास दो विकल्प है-"वेट"(कम झाग) या "ड्राई" (ज्यादा झाग) | और बाकी पेय की तरह आप कैपेचीनो में ज़ायकेदार सिरप या चीनी डाल सकते है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 एक 'केरामल मकिआतो' का आनंद ले:
    मकिआतो एक इतालवी शब्द है जिसका मतलब है, "चिन्हित" | ऐसा इसलिये क्योंकि इस पेय में एस्प्रेसो को पेय के अन्दर मिलाने के बजाये, इसे पेय के ऊपर डाल कर निशान बनाया जाता है | 'केरामल मकिआतो' बना होता है, वैनिला सिरप, भाप से गर्म दूध और झाग, एस्प्रेसो और गाढ़ी केरामल सॉस से |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 एक 'मोका' ले:
    मोका एक लाते (दूध और कॉफ़ी) है जिसमे चॉकलेट सॉस डली हो | मोका में दो विकल्प है- दूध से बनी आम चॉकलेट और सफ़ेद चॉकलेट | पहली वाली ज्यादा ज़ायकेदार है जबकि दूसरी वाली ज्यादा मीठी | मोका में अक्सर झाग नहीं डाला जाता, पर अगर आप इसमें झाग चाहते है तो ऑडर देने के वक़्त बरिस्ता को बता सकते है |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 एक ख़ास एस्प्रेसो पेय लीजिये:
    अगर आप एस्प्रेसो के असली प्रेमी है, तो बस सिर्फ एस्प्रेसो का ऑडर करें ! आप 1 या 2 एस्प्रेसो के शॉट ले सकते है और फिर अपनी पसंद के अनुसार उसमें बदलाव करा सकते है | अक्सर एस्प्रेसो को मकिआतो तरीके से, थोड़े से दूध के झाग के साथ परोसा जाता है, या फिर आप 'कॉन पन्ना' ले सकते है जिसमें कि एस्प्रेसो के ऊपर मीठी क्रीम डाली जाती है |
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 एक चाय ऑडर करें:
    अगर आप को कॉफ़ी पसंद नहीं है, तो आप कई तरह के ज़ायकों में उपलब्ध चाय भी ले सकते है | ज्यादातर चाय गर्म पानी के साथ बनाई जाती है, पर कुछ दूध के साथ भी बनाई जाती है | इन,दूध वाली चाय में शामिल है बेहद मशहूर 'चाय टी' (मसालेदार दालचीनी के ज़ायके वाली चाय) और 'लन्दन फोग' (मीठी वनिला और अर्ल ग्रे चाय का मिश्रण) | आप किसी भी चाय को पानी या दूध के साथ बनवा सकते है, और गर्म या बर्फ युक्त |
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 एक 'फ्रेप्पिचिनो' ले:
    'फ्रेप्पिचिनो' मिक्सी में बनाया गया पेय है जो कि अक्सर कॉफ़ी के साथ बनाया जाता है | स्टारबक्स में कई ख़ास तरह के 'फ्रेप्पिचिनो' उपलब्ध है, तो इसके लिए आप अपने बरिस्ता से पूछिये, अगर आप को ये मेन्यु में न मिले | कुछ 'फ्रेप्पिचिनो' जैसे कि स्ट्रॉबेरी और क्रीम, कॉफ़ी के बिना बनाये जाते है | इनमें अक्सर ऊपर से व्हिप्ड क्रीम डाली जाती है और चॉकलेट या केरामल सॉस |
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 आप बिना कॉफ़ी के और भी पेय ले अकते है:
    अगर चाय या कॉफ़ी में आपकी ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं है- स्टारबक्स में कई दूसरे बिना कॉफ़ी के पेय उपलब्ध है | गर्म पेय में आप गर्म चॉकलेट, एक 'स्टीमर' (दूध और ज़ायकेदार सिरप), या एक 'एप्पल सिदर' (गर्म सेब रस और दालचीनी सॉस से बना) ले सकते है | अगर आप कुछ ठंडा और बिना कॉफ़ी का लेना चाहते है तो आप नींबू वाले पेय या अलग अलग तरह की स्मूदी में से कोई पेय चुन सकते है |
  11. How.com.vn हिन्द: Step 11 अपना पेय ऑडर करें:
    एक बार जब आपने अपनी कॉफ़ी चुन ली है या तय कर ली है और उसके सारे विकल्प भी, तब आप अपना ऑडर दे सकते है | पेय के आकार से शुरुआत करें, फिर नाम, और फिर आपके स्वादानुसार दूसरे विकल्प | जैसे कि, आप ऑडर कर सकते है एक "ग्रांदे चाय टी लाते, ज्यादा झाग के साथ" | अपना ख़ास पेय बनवाने से हिचकिचाये नहीं ![२]

सलाह

  • अगर आप को कुछ समझ नहीं आ रहा तो आप बरिस्ता से बिना किसी संकोच के मदद माँग सकते है |
  • एक बार जब आपको अपना पेय मिल जाये तो उसके "बाद" आप जाँच सकते है कि आपका पेय आपके निर्देशानुसार बना है या नहीं | अगर आप बरिस्ता के सिर पर खड़े रहेंगे और उसे बताते रहेंगे कि कैसे उसे अपना काम सही तरीके से करना चाहिये तो आपको बढ़िया पेय शायद ही मिले |
  • अगर बरिस्ता आप की भाषा आपके जितनी अच्छी तरह से नहीं बोल पाता है, तो कृपया कर के अपना धैर्य न खोये और उस पर चिलाये नहीं, क्योंकि यह एक अशिष्ट व्यवहार है | ऐसे में आप साफ़ और धीरे बोले और गुस्सा न करें |
  • अगर आप कुछ लेने से पहले उसे चखना चाहते है तो आप बरिस्ता से बोल सकते है |
  • धन्यवाद कहना न भूले !
  • ध्यान रखें, क्योंकि कभी कभी लोग अपना नाम सुनने पर कोई सा भी पेय उठा लेते है | अपना ऑडर याद रखें ताकि अगर आप को अपना पेय दोबारा बनवाना हो तो आप बनवा सके | दोबारा सतर्क रहे, क्योंकि हो सकता है किसी और का पेय भी आप के पेय के समान हो | जैसे कि बरिस्ता बोल सकता है: "मेरे पास एक ग्रांदे केफे लाते है !" | वैसे ग्रांदे लाते स्टारबक्स में सबसे ज्यादा ऑडर किया जाने वाला पेय है |
  • ऑडर देने के वक़्त अपना फोन न इस्तेमाल करें, यह एक अशिष्ट व्यवहार है |
  • स्टारबक्स में आप को कई तरह के बोतलबंद पेय और रस मिल जायेंगे, जो कि अक्सर पेस्ट्री शेल्फ के नीचे ठंडा होने के लिए रखें होते है |
  • अगर आप को भूख लग रही है तो आप अपने पेय के साथ भोजन या कोई मीठा पकवान भी ले सकते है |
  • अपने बरिस्ता को टिप देना न भूले !
  • कभी कभी बरिस्ता आप का नाम गलत भी लिख सकता है, तो इसके लिए तैयार रहे |
  • आप स्टारबक्स में कुछ देर रुकने वाले है ? तो आप के कहने पर आपको अपना पेय कप या गिलास में भी मिल सकता है, बजाये कागज़ी गिलास के | बस आप को ऑडर करते समय कहना है, "यहाँ के लिए" या "फॉर हियर" | यह सुविधा कुछ ही स्टारबक्स में उपलब्ध है, सब में नहीं |
  • मदद करें ! आप चाहे तो अपने पीछे खड़े व्यक्ति के लिए भी ऑडर कर सकते है, अगर वे कहते है तो !
  • अगर आप ऐसा पेय ले रहे है जिसमें कि व्हिप्ड क्रीम पहले से डली हुई आती है, जैसे कि मोका, और आप उसमें दूध बिना वसा वाला ले रहे है, तो आप ऑडर देते वक़्त ही बता दे कि आपको व्हिप्ड क्रीम नहीं चाहिये |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Rich Lee
सहयोगी लेखक द्वारा:
प्रोफेशनल बरिस्ता
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Rich Lee. रिच सैन फ्रांसिस्को के स्प्रो कॉफी लैब में कॉफी और फ़ूड प्रोग्राम के डायरेक्टर हैं, यह कैलिफोर्निया की एक कंपनी है जो क्राफ्ट कॉफी, एक्सपेरिमेंटल मॉकटेल और क्यूलिनिरी फ़ूड विज्ञान में विशेषज्ञता रखती है। अपनी टीम के साथ मिलकर एक अलग ही अनुभव देने का प्रयास करते हैं जो कि स्टीरियोटिपिकल या घिसे पिटे खाने-पीने से मुक्त होता है। यह आर्टिकल ५,५०८ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,५०८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?