कैसे चुकंदर को छीलें और पकाएं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

बीट्स या चुकंदर महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमे उत्कृष्ट डिटोक्सीफायिंग गुण होते हैं | ये बनाने में आसान हैं और एक कम कैलोरी की ट्रीट के लिए थोड़े से बटर या थोड़ी सी दालचीनी छिड़ककर एक स्वादिष्ट डिश के रूप में खाए जा सकते हैं | युवा चुकंदर खाने के लिए सबसे अच्छे होते है इसलिए छोटे चुकंदर चुने जिनमे पत्तियां लगी हुई हों | इस लेख में चुकंदर को उबालने, भूनने, और छीलने के निर्देश दिए गये हैं और इसमें चुकंदर की सलाद और चुकंदर ग्रेटिन बनाने की विधियाँ भी दी गयी हैं |

सामग्री

  • एक गुच्छा चुकंदर, छिला और भुना हुआ
  • 1/2 कप लाल प्याज़ टुकड़ों में कटी हुई
  • 2 बड़ी चम्मच ऑलिव ऑइल
  • 2 बड़ी चम्मच नीम्बू का रस
  • नमक और मिर्च
  • ग्रीन सलाद

बीट या चुकंदर ग्रेटिन

  • एक गुच्छा चुकंदर उबले और छीले हुए
  • 2 अंडे
  • 1/2 कप दूध
  • 1/3 कप ग्रूयर चीज़, किसा हुआ
  • 1 पिसी हुई कली लहसुन
  • नमक और मिर्च
विधि 1
विधि 1 का 3:

चुकंदर को पकाने की विधि

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    चुकंदर को भूनना, इसके स्वाद को बाहर लाने और पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने का एक स्वादिष्ट तरीका है | भुना हुआ चुकंदर सलाद के साथ बहुत अच्छा लगता है लेकिन अकेला भुना हुआ चुकंदर भी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है |
    • चुकंदर को रगड़ें और सारी धूल-मिट्टी हटा दें |
    • एक नुकीले चाकू के द्वारा चुकंदर से ऊपरी हरे हिस्से की काट-छांट करें |
    • ओवन को 400 डिग्री फ़ारेनहाइट (304 डिग्री सेल्सियस) पर प्रीहीट करें |
    • चुकंदर को ओलिव ऑइल में मलें और नमक और मिर्च छिडकें |
    • एक एलुमिनियम फॉयल लगे हुए रोस्टिंग पैन में चुकंदर डालें और चुकंदर को भी एक अन्य फॉयल की शीट से ढँक दें |
    • इस पैन को ओवन में रखें और कम से कम 1 घंटे के लिए भुनने या रोस्ट होने दें | चुकंदर भुन गये हैं या नहीं, इसका टेस्ट करने के लिए एक काँटा या फोर्क इसके अंदर चुभाकर देखें | अगर आपको कोई अवरोध अनुभव हो तो इन्हें और भुनने दें | अगर इनका मांसल भाग नर्म हो गया है तो ये भुन चुके हैं |
    • जब चुकंदर ठन्डे हो जाएँ, उनकी बाहरी स्किन को छीलकर निकल दें | इन्हें एक रेसिपी में प्रयोग करें या सादा ही परोसें |
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    उबलने के परिणामस्वरूप चुकंदर नर्म और नमीयुक्त हो जाते हैं |
    • चुकंदर से पत्तियों को काटकर अलग कर दें लेकिन सावधानी से लगभग 2 इंच पत्तियों को तने से लगा रहने दें | यह पकाते समय ब्लीडिंग से सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी है |
    • चुकंदर को एक बर्तन में रखें और पानी से ढँक दें और पानी में उबाल आने दें |
    • जब तक ये कांटे से आसानी से दबने न लगें तब तक इन्हें उबालें |
    • जब चुकंदर लगभग तैयार हों तब सिंक या बड़े बाउल को बहुत ठन्डे पानी से भर दें |
    • चुकंदर को गर्म पानी से निकाल लें और फिर ठन्डे पानी में डाल दें |
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    जब चुकंदर पकड़ने लायक ठन्डे हो जाएँ तब इन्हें अपने हाथों में पकड़ें और अपने अंगूठे के उपयोग से चुकंदर को दबाकर उसकी स्किन निकालें |
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    अपनी पसंद के अनुसार चुकंदर में मसाले डालें और परोसें या इन्हें एक रेसिपी में प्रयोग करें |
विधि 2
विधि 2 का 3:

चुकंदर की सलाद की रेसिपी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    ऊपर दी गयी विधि के अनुसार चुकंदर को भूनें और छीलें |
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    छिले हुए चुकंदर को निवाले के आकार के टुकड़ों (बाईट साइज्ड चंक्स) में काटें: इन्हें एक बाउल में रखें |
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    चुकंदर में एवोकाडो और प्याज डालकर हिलायें (टॉस करें) |
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    एक छोटे बाउल में, ओलिव ऑइल, नीम्बू का रस, नमक और मिर्च मिलाएं: स्मूथ होने तक फेंटें |
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    इस ड्रेसिंग को चुकंदर, एवोकाडो और प्याज़ के ऊपर डालें: एक साथ मिलाकर हिलाएं या टॉस करें |
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    ग्रीन सलाद के ऊपर चुकंदर का मिश्रण रखें | एडिशनल ड्रेसिंग के साथ इसे परोसें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

चुकंदर ग्रेटिन की रेसिपी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    ऊपर वर्णन की गयी विधि के अनुसार, चुकंदर को उबालें और छीलें: इन्हें ¼ इंच की डिस्क के रूप में काटें |
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    ओवन को 400डिग्री फ़ारेनहाइट (304 डिग्री सेल्सियस) पर प्रीहीट करें |
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    डिश में कटे हुए चुकंदर रखें और ज़रूरत हो तो एक के ऊपर एक रखें | आवश्यकता के अनुसार कई परतें बनायें |
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    एक छोटे बाउल में, चुकंदर के साथ अंडे, दूध, लहसुन, ग्रूयर चीज़ और एक चुटकी नमक और मिर्च डालकर एक साथ मिलाएं |
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    बेकिंग डिश में चुकंदर के ऊपर इस मिश्रण को डालें |
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    डिश को ओवन में रखें और 35 मिनट के लिए बेक होने दें या जब तब ग्रेटिन ब्राउन और बुलबुले वाला न हो जाये तब तक बेक करें |
  7. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं
    अब परोसने से पहले डिश को 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें |
  8. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चुकंदर को छीलें और पकाएं

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १३,७३५ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १३,७३५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?