कैसे ऐप्पल्स को फ्रीज़ (Freeze Apples) करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

सामान्य रूप से सेब या ऐप्पल्स को छीलकर, काटकर, और बीच का हिस्सा या कोर हटाकर फ्रीज़ करते हैं। उनको फ्रीज़ करने के कई तरीके हैं। प्रत्येक तरीका भिन्न कामों के लिए उचित है, पर सूखा पैक करने का तरीका सबसे उपयोगी है। सूखा पैक करने की विधि ज्यादा प्रचलित है, पर आप ऐप्पल्स को फ्रीज़ करने के लिए पानी, चाशनी, या साबुत फ्रीज़ करने की विधियाँ इस्तेमाल कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 5:

ऐप्पल्स को तैयार करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐप्पल्स को धोएं:
    ऐप्पल्स को नल के नीचे ठंडे पानी से धोएं और उँगलियों से हल्के से मलकर सतह पर लगी हुई गंदगी हटायें। अच्छे से सुखाएं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐप्पल्स को छीलें:
    एक सब्जी छीलने के चाकू या पेरिंग नाइफ से ऐप्पल का चारोंओर का पतला छिलका छीलें।
    • अगर आपके पास है, तो क्रैंक ऐप्पल कोरर का पीलिंग अटैचमेंट इस्तेमाल करें। आप उससे ऐप्पल को कोर करते समय छील सकते हैं। इस प्रकार दो काम साथ में करना संभव है।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐप्पल्स को छीलें:
  3. एक तेज़ चाकू से ऐप्पल्स को अपनी पसंद की नाप की स्लाइसिस में काटें।
    • पहले ऐप्पल्स को आधा काटें, फिर उनको चौथाई हिस्सों में काटें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐप्पल्स को स्लाइसिस में काटें:
    • अगर आपने एक ऐप्पल कोरर से उसका कोर या बीच का हिस्सा नहीं निकाला है तो एक पेरिंग नाइफ से उसके कोर को काटकर हटायें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐप्पल्स को स्लाइसिस में काटें:
    • चौथाई हिस्सों को दो, तीन, या चार हिस्सों में काटें। आप उन स्लाइसिस को फ्रीज़ करेंगे।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐप्पल्स को स्लाइसिस में काटें:
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐप्पल्स को भूरा होने से बचायें:
    ऐप्पल्स पर एक ब्रश से, 1 छोटा चम्मच एस्कॉर्बिक ऐसिड (ascorbic acid) और 3 बड़े चम्मच पानी का मिश्रण लगायें।
    • आप इस काम के लिए ऐप्पल्स की स्लाइसिस पर एक ब्रश से, पतला करा हुआ नींबू का रस लगा सकते हैं।
      How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐप्पल्स को भूरा होने से बचायें:
विधि 2
विधि 2 का 5:

सूखा पैक करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐप्पल की स्लाइसिस...
    ऐप्पल की स्लाइसिस को एक कूकी शीट पर रखें और फ्रीज़ करें:[१] पार्चमेंट पेपर से ढकी हुई कूकी शीट पर ऐप्पल की स्लाइसिस को पंक्तियों में रखें। उन्हें 2 से 3 घंटों के लिए फ्रीज़ करें जबतक वे सुदृढ़ और ठोस हो जाएँ।
    • यह सुनिश्चित कर लें कि ऐप्पल की स्लाइसिस एक परत में रखी हैं और एक दूसरे को छू नहीं रही हैं। इस विधि का यह लाभ है कि ऐप्पल की स्लाइसिस अलग अलग फ्रीज़ होती हैं, और आप आसानी से आवश्यकता के अनुसार एक बार में ज्यादा या कम इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप उनको परस्पर व्याप्त करके फ्रीज़ करेंगे तो वे थॉ करने तक साथ में चिपकी रहेंगी, और आपको यह लाभ नहीं होगा।
      How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐप्पल की स्लाइसिस...
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐप्पल की फ्रीज़...
    ऐप्पल की फ्रीज़ करी हुई स्लाइसिस को एक कंटेनर में रखें: जब स्लाइसिस फ्रीज़ होकर ठोस हो जाएँ, आप उनको एक फ्लैट स्पैचुला से कूकी शीट में से निकालकर फ्रीज़र सेफ प्लास्टिक कंटेनर में रखें।
    • उसके बदले में आप फ्रीज़र सेफ रिसीलेबल प्लास्टिक बैग्स इस्तेमाल कर सकते हैं। सील करने से पहले, बैग को दबाकर ज्यादा से ज्यादा हवा बाहर निकालें।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐप्पल की फ्रीज़...
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 फ्रीज़ करें:
    कंटेनर्स पर लेबल लगायें और तारीख लिखें। ऐप्पल की स्लाइसिस को 6 से 9 महीनों तक या जबतक आपको उनमें फ्रीज़र बर्न बनते हुए दिखाई दे, फ्रीज़ करें।
    • सूखा पैक करने की विधि द्वारा फ्रीज़ करे हुए ऐप्पल्स को किसी भी तरह से खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 5:

नमक का पानी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पानी के एक पात्र में नमक घोलें:
    एक बड़े पात्र में ठंडा पानी भरें और हर 4 लीटर पानी के लिए 2 बड़े चम्मच नमक डालें। उसे चलायें जबतक सारा नमक घुल जाये।
    • नमक एक संरक्षक का काम करता है। उसके कारण ऐप्पल्स ज्यादा लम्बे समय तक अच्छे रहेंगे और उनमें फ्रीज़र बर्न नहीं होगा।
  2. ऐप्पल्स को नमक के पानी में डालें और कुछ मिनट के लिए भीगा रहने दें।
    • आपके पास कितनी ऐप्पल स्लाइसिस हैं, उसके अनुसार आपको ये काम कई बैचिस (batches) में करना पड़ सकता है।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐप्पल की स्लाइसिस को नमक के पानी में भिगोयें:
    • ऐप्पल की स्लाइसिस को पानी में डूबा हुआ होना चाहिए। मान लीजिये वे नीचे नहीं रूकती हैं तो उन्हें हल्के से एक स्पैचुला से पानी में दबाएं ताकि उनके सब ओर नमक का पानी लगे।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐप्पल की स्लाइसिस को नमक के पानी में भिगोयें:
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐप्पल्स का पानी निकालें:
    पात्र के सामान को एक छलनी में उँडेलें ताकि ऐप्पल्स का पानी निकल जाये।
    • अगर आपको अन्य बैचिस के लिए नमक के पानी की जरूरत है, तो ऐप्पल की स्लाइसिस को खाँचेदार चम्मच से निकालकर उनका पानी हटायें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐप्पल्स का पानी निकालें:
    • ऐप्पल्स को रिंस न करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐप्पल की स्लाइसिस...
    ऐप्पल की स्लाइसिस को प्लास्टिक के फ्रीज़र बैग्स में रखें: स्लाइसिस को जितना ज्यादा फैलाकर रख सकते हैं उतना रखें ताकि फ्रीज़ होते समय वे साथ में चिपकें नहीं।
    • बैग को सील करते समय ज्यादा से ज्यादा हवा बाहर निकालें।
      How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐप्पल की स्लाइसिस...
    • आप फ्रीज़र सेफ प्लास्टिक फूड कंटेनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें, अगर आप ऐप्पल की स्लाइसिस को एक के ऊपर एक रखेंगे तो वे एक साथ फ्रीज़ होकर एक ठोस ढेर बन जायेंगी।
      How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐप्पल की स्लाइसिस...
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ऐप्पल की स्लाइसिस को फ्रीज़ करें:
    इस तरीके से फ्रीज़ करने से स्लाइसिस 6 से 12 महीनों तक ताज़ी रह सकती हैं।
    • इस समय बैग को जितना ज्यादा फ्लैट रख सकते हैं उतना रखें ताकि ऐप्पल्स फ्रीज़ होते समय साथ में जुड़ न जाएँ।
    • इस तरीके से फ्रीज़ करे हुए ऐप्पल्स पाइस (pies), बेक्ड ऐप्पल्स (baked apples), और अन्य मीठी बेक करी हुई ऐप्पल डिशिस के लिए उपयुक्त हैं।
विधि 4
विधि 4 का 5:

चाशनी में पैक करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 चाशनी बनायें:
    एक बड़े पात्र में 2 प्याला चीनी और 3 प्याला ठंडा पानी डालें, और चलायें जबतक सारी चीनी घुल जाये।[२]
    • आप चाहें तो चाशनी में 1 छोटा चम्मच एस्कॉर्बिक ऐसिड डाल सकते हैं। ताकि ऐप्पल्स भूरे न हों।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐप्पल्स को चाशनी में डालें:
    ऐप्पल की स्लाइसिस को चाशनी के पात्र में डालें और एक स्पैचुला या बड़े चम्मच से मिलाएं जबतक सब स्लाइसिस पर पूर्ण और बराबर परत लग जाये।
    • ऐप्पल्स पर चाशनी की परत लगाने के लिए आप चाशनी और स्लाइसिस को एक बड़े प्लास्टिक बैग में डालकर बैग को कई बार घुमा सकते हैं।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐप्पल्स को चाशनी में डालें:
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐप्पल्स को फ्रीज़र बैग्स में पैक करें:
    एक खाँचेदार चम्मच से ऐप्पल की स्लाइसिस को चाशनी के पात्र में से निकालकर रिसीलेबल, फ्रीज़र सेफ प्लास्टिक बैग में रखें।
    • बैग को सील करते समय उसे दबाकर हवा को बाहर निकालें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐप्पल्स को फ्रीज़र बैग्स में पैक करें:
    • अतिरिक्त चाशनी को निकालने के बारे में चिंता न करें। बैग में अत्यधिक चाशनी नहीं होनी चाहिए, पर ऐप्पल्स को संरक्षित रखने के लिए थोड़ी चाशनी जरुरी है।
    • आप चाहें तो बैग की जगह फ्रीज़र सेफ प्लास्टिक कंटेनर इस्तेमाल कर सकते हैं।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐप्पल्स को फ्रीज़र बैग्स में पैक करें:
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फ्रीज़ करें:
    इस प्रकार रखने से, फ्रीज़ करे हुए ऐप्पल्स की क्वालिटी 6 से 12 महीनों तक बनी रहेगी।
    • चाशनी में पैक करे हुए ऐप्पल्स, पकाए बिना बनाई जाने वाली डेज़र्ट्स (uncooked desserts) और फ्रूट कॉकटेल्स (fruit cocktails) में इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छे होते हैं।
विधि 5
विधि 5 का 5:

साबुत फ्रीज़ करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐप्पल को धोएं:
    ऐप्पल को नल के नीचे धोएं और उँगलियों से हल्के से मलकर छिलके पर लगी हुई गंदगी को हटायें।
    • साफ पेपर टॉवल्स से पोंछकर अच्छी तरह सुखाएं।
      How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐप्पल को धोएं:
    • ऐप्पल्स को काटें नहीं, जैसा आप अन्य विधियों के लिए करते हैं।
  2. हाथ से पकड़ने वाले ऐप्पल कोरर को ऐप्पल के बीच के हिस्से के ऊपर रखें और स्थिरता से नीचे की ओर दबाएं। कोरर ऐप्पल के अंदर चला जायेगा और कोर को पूरी तरह अलग कर देगा। आप कोरर और कोर को बाहर खींचकर निकाल सकते हैं।
    • अगर आपके पास एक ऐप्पल कोरर नहीं है तो आप एक लम्बे पेरिंग नाइफ से ऐप्पल के अंदर कोर के चारोंओर काटकर छेद बनायें।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 कोर या बीच का हिस्सा हटायें:
    • कुछ कोरर्स छिलका और कोर हटा देते हैं: यह विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध हो सकता है अगर आप बाद में ऐप्पल को छीलकर इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं।
      How.com.vn हिन्द: Step 2 कोर या बीच का हिस्सा हटायें:
    • समय बचाने के लिए ये चरण छोड़ दें। ऐप्पल का कोर निकालना जरुरी नहीं है पर उसे निकालना अच्छा है। ऐप्पल को फ्रीज़र में से निकालने के बाद प्रोसेस करना मुश्किल हो सकता है। कोर पहले हटा देंगे तो बेसिक प्रोसेसिंग का काम हो जायेगा।
  3. 1 छोटा चम्मच एस्कॉर्बिक ऐसिड और 3 बड़े चम्मच पानी मिलाएं। उस मिश्रण को ऐप्पल के बीच में जहाँ का कोर आप निकाल चुके हैं और छीले हुए किनारों पर डालें ताकि वे भूरे न हों।
    • उसके बदले में आप ऐप्पल्स को थोड़े से नींबू के रस में भिगोयें या 1 छोटा चम्मच विटामिन C और 1 लीटर ठंडा पानी का मिश्रण इस्तेमाल करें।
      How.com.vn हिन्द: Step 3 ऐप्पल को एस्कॉर्बिक ऐसिड से भिगोयें:
  4. [३] आप प्लास्टिक रैप को ऐप्पल के चारोंओर लपेटें। फिर उसे ऊपर के हिस्से में घुमायें और एक मेटल क्लिप लगाकर रोकें।
    • आप उसकी जगह ऐप्पल को एक रिसीलेबल प्लास्टिक बैग में रख सकते हैं। ऐप्पल को प्लास्टिक बैग में रखें, दबाकर अधिक हवा निकालें और कसके सील करें।
      How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐप्पल को प्लास्टिक रैप में लपेटें:
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 फ्रीज़ करें:
    एक साबुत ऐप्पल फ्रीज़र में करीब 6 महीने तक अच्छा रह सकता है, और उसमें ज्यादा फ्रीज़र बर्न नहीं होता है।
    • साबुत ऐप्पल्स की रेसिपीज़, जैसे ऐप्पल डंपलिंग्स (apple dumplings), बेक्ड होल ऐप्पल्स (baked whole apples), या स्लो कुक्ड होल ऐप्पल्स (slow cooked whole apples), के लिए फ्रीज़ करे हुए साबुत ऐप्पल्स इस्तेमाल करना ज्यादा अच्छा है।

सलाह

  • किस किस्म का ऐप्पल है, यह देखें। फ्रीज़ करने से ऐप्पल की संरचना और स्वाद बदल जाता है, पर कुछ किस्म के ऐप्पल्स अन्य प्रकार के ऐप्पल्स की तुलना में ज्यादा अच्छे बने रहते हैं। मीठे ऐप्पल्स, जैसे फ्यूजी (Fuji ) और गाला (Gala) प्रकार के ऐप्पल्स का, टार्ट ऐप्पल्स की तुलना में, ज्यादा अच्छा स्वाद बना रहता है। पाई ऐप्पल्स (pie apples), जैसे गोल्डन डिलीशियस (Golden Delicious), रोम ब्यूटी (Rome Beauty), जोनाथन (Jonathan), और ग्रैनी स्मिथ (Granny Smith) की संरचना, रेड डिलीशियस जैसे ऐप्पल्स की तुलना, में ज्यादा अच्छी बनी रहती है।
  • सिर्फ अच्छी क्वालिटी के ऐप्पल्स फ्रीज़ करें। सुदृढ़ या फर्म और पके हुए ऐप्पल्स लें। सड़े हुए या खरोंच लगे हुए ऐप्पल्स न लें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • ऐप्पल कोरर
  • सब्जी छीलने का चाकू
  • पेरिंग नाइफ
  • बेकिंग शीट
  • पार्चमेंट पेपर
  • फ्लैट स्पैचुला
  • बड़ा पात्र
  • बड़ा चम्मच
  • फ्रीज़र सेफ रिसीलेबल बैग्स या फ्रीज़र सेफ प्लास्टिक कंटेनर्स
  • एक ऐसा वातावरण जहाँ फ्रीज़ करने योग्य तापमान हो, जैसे एक फ्रीज़र

चेतावनी

  • फ्रीज़र बर्न जलाता या स्टिंग करता है इसलिए मिटिन्स (mittens) पहनें।

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 18 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल २,१३१ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,१३१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?