कैसे मैकरोनी और चीज़ बनाएं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

यहाँ पर हम स्टोवटोप मैकरोनी और चीज़, बेक किये हुए मैकरोनी और चीज़ के साथ-साथ मैकरोनी और चीज़ के अन्य प्रकार के व्यंजनों को बनाना सीखेंगे। पुराने जमाने से प्रचलित और आसानी से बन जाने वाले उत्कृष्ट व्यंजन मैकरोनी और चीज़ को सब पसंद करते हैं। यह बच्चे, जवान, बूढ़ों-सभी का मनपसंद है क्योंकि चीज़ से तरबतर यह लज़ीज व्यंजन बहुत ही साधारण प्रक्रिया से बनता है और इसकी थोड़ी सी मात्रा ही पेट को भर देती है। इसको बनाना बहुत आसान है और इसको कोई भी व्यक्ति घर में ही आसानी से बना सकता है। और इसके लिए बॉक्स्ड क्राफ्ट मैकरोनी और चीज़ को ही इस्तेमाल करने की मजबूरी भी नहीं। अगर आप मैकरोनी और चीज़ के तरह-तरह के व्यंजन बनाना सीखना चाहते हैं तो आगे दिए जा तरीकों में से पहले तरीके से शुरुआत करें।

12 से 20 लोगों के लिए

सामग्री

  • 1 किलो ड्राई एल्बो मैकरोनी
  • 1 टीस्पून नमक
  • 2 टेबलस्पून रिफाइंड तेल
  • 6 टेबलस्पून मक्खन या मार्जरीन (विस्तार में जानने के लिए टिप्स देखें)
  • 8 टेबलस्पून आटा
  • 3 कप दूध
  • 6 कप छोटे कटे हुए चेडर चीज़
  • 1/4 किलो एल्बो मैकरोनी
  • 3 टेबलस्पून मक्खन
  • 3 टेबलस्पून आटा
  • 1 टेबलस्पून सरसों पाउडर
  • 3 कप दूध
  • ½ कप पतले, बारीक कटे पीले प्याज
  • 1 तेजपत्ता
  • ½ टीस्पून लाल शिमला मिर्च
  • ¼ टीस्पून जायफल
  • ¼ टीस्पून लाल मिर्च
  • 1 बड़ा अंडा
  • 350 ग्राम छोटे कटे हुए तेज स्वाद वाले चेडर चीज़
  • 1 टीस्पून नमक, स्वाद अनुसार

टॉपिंग के लिए:

  • 3 टेबलस्पून मक्खन
  • 3/4 टोकरी पैनको ब्रेड के टुकड़े (ब्रेड के टुकड़े जिनमें क्रस्ट नहीं होते)
विधि 1
विधि 1 का 3:

स्टोवटोप मैकरोनी और चीज़ बनाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    इस स्वादिष्ट मैकरोनी और चीज़ व्यंजन को स्टोव पर बनाने के लिए आपको ड्राई एल्बो मैकरोनी, नमक, वनस्पति तेल, मक्खन, आटा, दूध और छोटे कटे हुए चेडर चीज़ की जरूरत होगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    चार से छह क्वार्ट पानी एक बड़े बर्तन में गर्म करने के लिए ले लें: पानी बर्तन के रिम से 3 - 4 इंच (7.6 - 10.2 से. मी.) नीचे रहना चाहिए। सर्वोत्तम परिणाम के लिए स्टोव के बर्नर मीडियम-हाई पर सेट करें। पानी में एक चुटकी नमक मिला दें। बर्तन में पानी पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए जिससे कि मैकरोनी अच्छे से पक कर अपेक्षित आकार-प्रकार का बने। यदि बर्तन में पर्याप्त पानी नहीं होगा तो मैकरोनी आपस में चिपक जायेगा और उतने अच्छे से पकेगा भी नहीं।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    इसे चलाते रहिये ताकि ये चिपके नहीं। पास्ता को 8 मिनट या तब तक पकने दें जब तक यह नरम हो कर खाने लायक न हो जाये। इस बात का ध्यान रखें कि यह इतना न पक जाये कि लुगदी जैसा हो जाये। स्टोव को बंद करने से पहले, बर्तन से फोर्क के सहारे मैकरोनी के एक पीस को निकालें और चख कर देख लें कि यह खाने के लायक तैयार हो गया है या नहीं। अगर यह अभी तैयार नहीं हुआ हो तो इसे अभी पकने दें हर 1-2 मिनट पर उसे तब तक चलाते रहें जब तक यह वांछित स्वाद और स्वरुप और स्वरुप को प्राप्त न कर ले। पास्ता के डब्बे पर दिए गए निर्देशों को पहले ही जरूर से पढ़ लें, क्योंकि कोई कोई पास्ता देर से पकता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    एक चलनी लें और इसको सिंक में ले जाकर पास्ता को इसमें डालें: जब सारा पानी निकल जाये तो मैकरोनी को वापस बर्तन में रख कर किसी ओवन मिट या स्टोव के ऊपर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें की स्टोव का बर्नर बंद हो।
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    एक बड़े सॉसपैन में तेल और मक्खन को मध्यम आंच पर अलग से गर्म करें: जब मक्खन तेल में घुल जाये तो इसमें आटा मिलाएं और इसे फोर्क, चम्मच या व्हिस्क (फेटनी) की मदद से अच्छी तरह मिलाएं। इसे धीरे-धीरे करीब तीन मिनट तक तब तक चलाते रहें जब तक यह स्मूद होकर हल्के भूरे रंग का होने लगे। यह उस सॉस का प्रारंभिक स्वरुप है जिसे पके हुए मैकरोनी के साथ इस्तेमाल किया जायेगा। समय बचाने के लिए एक तरफ नूडल्स और दूसरी तरफ सॉस को साथ-साथ बनाया जा सकता है।
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    मिश्रण में धीरे-धीरे दूध को मिलाएं और चलाते रहें: चलाने के लिए फोर्क या चम्मच की मदद लें। इस मिश्रण को कुछ देर तक पकने दें और तब तक तेजी से चलाते रहें जब तक यह हल्का उबलने और गाढ़ा होने लगे। (जब मिश्रण में बुलबुले बन कर ऊपरी सतह पर आने लगें पर तुरंत फूटें नहीं, तो यह हलके उबाल की पहचान है.) यह सुनिश्चित कर लें कि आपने सारे सामग्रियों को मिश्रण में डाल दिया है।
  7. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    इसे तब तक चलाते रहें जब चीज़ मिश्रण में पूरी तरह से घुल न जाये।
  8. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    एक चम्मच में सॉस को लेकर इसे ठंढ़ा होने दें और ध्यान से चखें। फिर इसमें नमक, गोल मिर्च, जायफल या आपके पसंद के और भी दुसरे मसाले मिलाकर सॉस को पूरी तरह से स्वादिष्ट बना लें। सॉस को अच्छे से चलायें ताकि इसमें डाले गए मसाले सॉस के साथ अच्छी तरह से मिल जाएं।
  9. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    इसे खूब अच्छी तरह मिलाएं जिससे की मैकरोनी सॉस के साथ तरबतर हो जाये।
  10. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to मैकरोनी और चीज़ बनाएं
    इस डिश का आनंद ऐसे ही, या किसी स्वस्थ सलाद, चिकेन के एक पीस या अपनी पसंद के किसी और प्रोटीन के साथ उठायें। आप इस स्वादिष्ट डिश में अन्य प्रकार के गोश्त, जैसे चिकेन या पन्सेट को भी मिला सकते हैं। वैसे, मैकरोनी और चीज़ अपने आप में काफ़ी होते है और आपको इसके साथ कुछ और लेने की जरूरत शायद ही होगी!
विधि 2
विधि 2 का 3:

बेक किए मैकरोनी और चीज़ बनाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अवन को 350° F (176° C) तक प्री-हीट कर लें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक बर्तन में 4-5 कप पानी लें और इसे उबलने दें:
    पानी को गर्म करने से पहले उसमें एक चुटकी नमक डाल दें। बर्तन में पर्याप्त पानी होना चाहिए जिससे कि पास्ता अच्छी तरह से पक सके, फैल सकें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पास्ता को अधपके अवस्था तक पकाएं:
    अधपके अवस्था में पास्ता थोड़ा कड़ा ही रहता है। एल्बो मैकरोनी के डब्बे पर दिए गए निर्देशों को पढ़ें ताकि आप यह जान पाएं कि इसे कितनी देर तक पकाना है। साधारणतया इसमें 8 मिनट लगते हैं, पर पास्ता कई तरह के होते हैं और सबके पकने में लगने वाला समय अलग-अलग होता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक अलग बर्तन...
    एक अलग बर्तन में मक्खन, आटा और सरसों को आपस में मिलाएं: पहले मक्खन को बर्तन में पिघला लें और इसके बाद उसमें आटा और सरसों मिलाएं और इसको पाँच मिनट तक चलाते रहेँ। आप पास्ता नूडल्स बनाने के साथ-साथ इस सॉस को बना सकते हैँ। इससे आपका समय बचेगा। इसे चलाते रहें, ताकि ये ढेले या पिण्ड जैसे ना हो जाएँ।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्याज, तेजपत्ता, मसाले और दूध को मिलाएं:
    इस मिश्रण को दस मिनट तक उबालें। इसके बाद इसमें से तेजपत्ते को निकाल दें, क्योंकि इतनी देर में यह अपना काम कर चूका है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 एक अंडे को फोड़ कर मिश्रण में डालें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 चीज़ का 3/4 भाग मिश्रण में मिलाइये:
    बाकी बचे चीज़ का इस्तेमाल बाद में होगा। मिश्रण में स्वाद के अनुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 मैकरोनी में सॉस को मिलाइये:
    आपने जो सॉस बनाया है, उसे अच्छी तरह से मैकरोनी में मिलाएं।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 मैकरोनी को एक कैसरोल डिश में रखें।:
    चीज़ वाले मिश्रण को 2 क्वार्ट वाले कैसरोल डिश में रखें।
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 टॉपिंग को तैयार करें:
    टॉपिंग तैयार करने के लिए मक्खन को एक पैन में पिघलाइये और मिश्रण में पैनको ब्रेड क्रंब्स मिलाइये। मिश्रण को अच्छी तरह से चलाइये जिससे कि मक्खन और ब्रेड क्रंब्स आपस में अच्छे से मिल जाएं।
  11. How.com.vn हिन्द: Step 11 मैकरोनी को ब्रेड क्रंब्स की टॉपिंग दीजिये:
    अब, टॉपिंग को पैन से सीधा कैसरोल डिश में डालिये। अब यह आगे की प्रक्रिया के लिए बिलकुल तैयार है।
  12. How.com.vn हिन्द: Step 12 मैकरोनी को 30 मिनट तक बेक करें:
    अपने अवन को इसके लिए पहले से तैयार रखें। बस अवन में मैकरोनी को डाल कर इसे 30 मिनट तक बेक होने दीजिये जिससे कि आपका स्वादिष्ट डिश तैयार हो जाए। इसके बाद इसको अवन से बाहर निकाल लीजिये और परोसने से पहले 5 मिनट के लिए यूँ ही छोड़ दें।
  13. How.com.vn हिन्द: Step 13 परोसें:
    इस स्वादिष्ट डिश का आनंद ऐसे ही या अपनी पसंद के किसी भी प्रोटीन के साथ लीजिये। अगर आपका मैकरोनी पूरा खतम नहीं हुआ हो तो बचे हुए मात्रा को फ्रिज में रख दीजिये। जब इसे खाने का मन करें तो बस इसे फ्रिज से बाहर निकालिये और एक पैन में थोड़ा तेल लेकर उसमे इसको तल लीजिये और स्वादिष्ट तले हुए मैकरोनी और चीज़ का आनंद उठाएं।!
विधि 3
विधि 3 का 3:

मैकरोनी और चीज़ के अन्य प्रकार के व्यंजन

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पैक किए हुए मैकरोनी और चीज़ को बनाएं:
    अगर आपके पास मैकरोनी का एक डब्बा और चीज़ है, पर आप यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इनका क्या किया जाये, तो इस लेख को पढ़ कर आप कसम समय में और बहुत आसानी से मैकरोनी और चीज़ बनाने की कला सीख लेंगे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 हैमबर्गर मैकरोनी और चीज़ बनाएं:
    यहाँ दिए गए लिंक पर जाकर लेख को पढ़ें और बताये गए तरीके से अपने मैकरोनी और चीज़ में थोड़ा प्रोटीन मिलाएं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्रीमी मैकरोनी और चीज़ बनाएं:
    यदि आप अपने मैकरोनी को ज्यादा क्रीमी बनाना चाहते हैं तो इस आलेख को पढ़ें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 वूस्टरशर सॉस में...
    वूस्टरशर सॉस में बेक किया हुआ मैकरोनी और चीज़ बनाएं: अगर आपको इस स्वादिष्ट सॉस और मैकरोनी का स्वाद पसंद है, तो यह डिश आपके लिए है।

सलाह

  • इस रेसिपी से 8 या उससे ज्यादा लोगों को खिलाने की मात्रा तैयार होती है। बचे हुए डिश को फ्रिज में रखना चाहिए। यदि अधिक मात्रा की आवश्यकता नहीं हो तो रेसिपी में बताई गयी मात्राओं को समानुपातिक ढंग से कम कर लेना चाहिये।
  • फ्लेवर को बढ़ाने के लिए, प्याज का पाउडर मिला सकते हैं।
  • मक्खन के जगह पर मार्जरीन का उपयोग कर सकते हैं। यह मक्खन के जैसा परिणाम तो नहीं देता, फिर भी इससे काम चल सकता है।
  • आप सफ़ेद चेडर चीज़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • तेल की जगह पर मक्खन का उपयोग किया जा सकता है।
  • सामान्य ऑरेंज चेडर चीज़ के अलावा किसी दुसरे चीज़ का उपयोग नहीं करें।
  • इसमें सब्जियां या गोश्त, जैसे ब्रोकली, गाजर, प्याज, हैम या चिकन को मिला कर इसे सम्पूर्ण खाना बना सकते।
  • इसे कैसरोल स्टाइल में अच्छे कुरकुरे टॉप के साथ बनाने के लिए ओवन में बेक कर सकते हैं। ओवन को 350°फ़ारेनहाइट पर प्रीहीट कर लें। ऊपर बताये चरणों को पूरा करने के बाद, तैयार मैकरोनी को एक बड़े माइक्रोवेव-सुरक्षित ग्लास या मेटल कैसरोल डिश में डाल दें (अगर इस तरह का बड़ा कैसरोल आपके पास नहीं हो, तो दो कैसरोल का इस्तेमाल करें)। इसके टॉप पर चीज़ या मक्खन मिश्रित ब्रेड क्रंब्स का छिड़काव कर इसे 15 मिनट या तब तक बेक करें जबतक इसकी टॉपिंग हल्का भूरा और कुरकुरा न हो जाए।

चेतावनी

  • जरूरत से ज्यादा समय के लिए न पकाएं।
  • अगर आप मैकरोनी और चीज़ को बनाने के दौरान लगातार चलाते नहीं रहेंगे तो इससे नूडल्स बर्तन के तलहटी में चिपक कर जल जायेंगे।
  • इसे अत्यधिक मात्रा में न बनाएं। बताये गए रेसिपी से तैयार मात्रा 10 लोगों के लिए पर्याप्त होती है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • स्टोव रेंज
  • ढक्कन वाला बड़ा बर्तन जिसकी क्षमता 4 से 6 क्वार्ट की हो
  • बड़ा चम्मच
  • छलनी
  • बड़ा सॉसपैन
  • व्हिस्क (फेटनी)
  • बाउल (टोकरी)

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल ४,१६४ बार देखा गया है।
आर्टिकल समरी (Summary)X

मैकरोनी और चीज़ बनाने के लिए, सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें। मैकरोनी का मज़ा बढ़ाने के लिए पानी में दो-चार चुटकी नमक डालें। इसके बाद लगभग 250 ग्राम मैकरोनी बर्तन में डालें और इसको इतना पकायें कि काटने पर मैकरोनी थोड़ी कड़क बनी रहे। इसमें लगभग 8 मिनट का समय लगेगा। मैकरोनी को पानी में से निकालकर अलग रख दें। अब ¼ कप मक्खन को धीमी आँच पर पिघला लें। फिर इसमें ¼ कप आटा, ½ चम्मच नमक और थोड़ा-सी काली मिर्च डाल दें और फिर इसमें तब तक चम्मच चलाते रहें, जब तक कि सारा मिक्सचर एक जैसा नज़र ना आने लगे। इसके बाद इसमें 2 कप दूध डालें और दूध को उबलने दें, जिसमें लगभग 5 मिनट का समय लगेगा। अब इसमें 2 कप कसा हुआ चेडर चीज़ (cheddar cheese) डालें और कुछ मिनटों तक चम्मच चलाते रहें, जब तक कि सारा चीज़ पिघल न जाए। अब आप पकी हुई मैकरोनी को इस मिक्सचर में मिलाकर, मज़े से खा सकते हैं! किस तरह मैकरोनी और चीज़ की अलग-अलग वैरायटी बनाएं और किस तरह हैमबर्गर मीट और वूस्टरशर सॉस (worcestershire sauce) इसमें मिलाएं, यह सब जानने के लिए, आर्टिकल को आगे पढ़ें!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,१६४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?