कैसे मशरूम का इस्तेमाल खाना पकाने में करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

खाने योग्य मशरूम हर बनावट और आकार में उपलब्ध हैं और अनेक व्यंजनों को पकाने में इनका इस्तेमाल, सरल व्यंजनों से लेकर सॉस और भोजन पकाने में, कर सकते हैं। मशरूम विटामिन-बी और मिनरल जैसे सेलेनियम (selenium), कॉपर (copper), और पोटैशियम (potassium) से भरपूर है, जिससे आपके आहार को अतिरिक्त पौष्टिकता मिलती है।[१] इस लेख को पढ़ने से आप मशरूम को चुनने के तरीके और इनके इस्तेमाल से पौष्टिक और स्वादिष्ट पकवान बनाने की जानकारी मिलेगी।

विधि 1
विधि 1 का 5:

मशरूम के इस्तेमाल से सरल व्यंजन बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पकाने के लिए मशरूम तैयार करें:
    जब मशरूम पक जाएंगे तो आप चाहेंगे कि वह साफ और सूखे हों।[२]
    • मशरूम को पानी से न धोएं। मशरूम को कभी नहीं सोखना चाहिए।
    • मशरूम को पानी में भिगोने पर वह पानी सोख लेते हैं और पकाते समय वह भूरे नहीं हो जाएंगे। इस कारण मशरूम का अनोखा स्वाद भी कम हो जाता है।
    • हर एक मशरूम को नम कपड़े से या टिशु पेपर से पोंछ लें और मिट्टी और मैल निकालने के लिए सिर्फ यही आवश्यकतानुसार करें।
    • आप मशरूम साफ करने के लिए विशेष मशरूम ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मशरूम जैसे हैं वैसे ही उन्हें पकाएं:
    मशरूम का विशिष्ट स्वाद मक्खन या ऑलिव ऑयल मिलाने से और भी स्वादिष्ट हो जाता है। मशरूम में काफी मात्रा में पानी मौजूद होता है, इसलिए पकाते समय वह सिकुड़ जाते हैं। यह भी ध्यान रखें कि मशरूम बड़ी जल्दी फैट सोख लेता है, इसलिए हमेशा मशरूम पकाते समय अच्छी क्वालिटी का मक्खन या तेल इस्तेमाल करें।[३]
    • तरीके से मशरूम की प्राकृतिक मिठास को उभरने के लिए उसे भूनें। मशरूम के ऊपर तेल लगाएं और ओवन में 400 डिग्री तापमान पर मशरूम को भूरा होने तक भून लें।
    • चिकन की तरह ही मशरूम पर ब्रेड्क्रम की परत लगाएं और गरम तेल में तलें। ध्यान रखें कि आप तलने युक्त उच्च क्वालिटी का तेल इस्तेमाल कर रहे हैं।
    • मशरूम की एक सरल व्यंजन बनाने के लिए, स्लाइस किए मशरूम को सोया सॉस और तेल में तेजी से भूनें।
    • गर्मियों में मशरूम को ग्रिल करें। यह करने के लिए मशरूम को सीधे ग्रिल पैन में रखें और भूरा होने तक उसे पकाएं। विशेष स्वाद के लिए मैरिनेड के साथ प्रयोग करें।
    • मशरूम को पैन में सॉटे (Sauté) करें। मशरूम पकाने के सबसे साधारण तरीकों में से एक है। पर्याप्त मात्रा में गरम तेल या मक्खन लें और भूरा होने तक मशरूम को सॉटे करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मशरूम को अंडे के साथ पकाएं:
    अंडे और मशरूम को मिलाकर सरल और आसान व्यंजन बनाए जाते हैं।[४]
    • आप स्क्रैम्बल्ड एग्स (scrambled eggs) को मसालेदार बनाने के लिए उसमें मशरूम और लहसुन मिला सकते हैं।
    • किसी भी तरह का आमलेट बनाने के लिए उसमें मशरूम को मिलाना एक उत्कृष्ट विकल्प है।
    • फ्रिट्टाटास और क्विचेस में मशरूम को मिलाने से आपको मिट्टी का स्वाद मिलेगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 झटपट एपिटाइज़र बनाने के लिए भरवा मशरूम बनाएं:
    यह व्यंजन कई रेस्तोरां और पार्टीज़ में परोसा जाता है।[५]
    • सर्वप्रथम, मशरूम से गिल (gills) को साफ करें। भरवा मशरूम में इसकी आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि मशरूम में भरावन भरने के लिए आपको जगह चाहिए।
    • आप ब्रेडक्रम (breadcrumbs), अंडे, सॉटे किए गए प्याज, मसाले और चीज़ से झटपट और आसान भरावन बना सकते हैं।
    • तैयार भरावन को मशरूम में भरें जब तक मशरूम की टोपी के ऊपर टीला न बन जाएं।
    • इसे ओवन में 400 डिग्री तापमान पर बेक करें, जब तक मशरूम भूरे और भरावन सुनहरा रंग के न हो जाएं।
    • विभिन्न प्रकार के स्टफिंग और भरावन का प्रयोग करें। यह रचनात्मक और मज़ेदार अनुभव हो सकता है!
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 मशरूम को साधारण व्यंजन में मिलाएं:
    जब मौजूदा व्यंजन में मशरूम मिलाया जाता है, तो उस व्यंजन का स्वाद और मिश्रता बढ़ती है।
    • मशरूम से पास्ता सॉस बनाएं। मशरूम को पास्ता सॉस में मिलाने से आपके पास्ता को एक उत्कृष्ट जोड़ मिलेगा। आप मशरूम को आलफ्रेडो सॉस (alfredo sauce) में भी मिला सकते हैं।
    • रैवियोली (raviolis) और टार्ट (tarts) के लिए मशरूम उत्कृष्ट भरावन हैं।
    • आप मशरूम को सैंडविचेस, पाणिनी, टोरटिलास, और अन्य भोजन में अधिक स्वाद और मात्रा बढ़ाने के लिए भरावन की तरह मिला सकते हैं। आप पोरटोबेलो मशरूम (portobello mushroom) सैंडविच भी बना सकते हैं।
    • आप पिज्जा पर मशरूम की टॉपिंग कर सकते हैं।
    • मीट व्यंजन में अतिरिक्त स्वाद लाने के लिए मशरूम मिलाएं। मशरूम खासकर मीट और चिकन के साथ अच्छे से मेल खाता है। मांस और कबाब में यह सामान्य टॉपिंग की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
विधि 2
विधि 2 का 5:

मशरूम का इस्तेमाल करके बेसिक मशरूम सॉस बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सामग्री इकट्ठा करें:
    अगर आप सारी आवश्यक सामग्री को इकट्ठा कर लेंगे, तो झटपट सॉस तैयार करने में आपको आसानी होगी। आपको इन सामग्री की आवश्यकता होगी:[६]
    • मक्खन
    • 225 ग्राम स्लाइस किए गए मशरूम
    • 1 छोटा प्याज चौकोर टुकड़ों में काटा हुआ
    • 3/4 कप मीट स्टॉक
    • ताजे हर्ब
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 2 बड़े चम्मच मक्खन को पिघलाएं:
    एक बड़ी कड़ाई में मक्खन को पिघलाएं। कड़ाई इतनी बड़ी होनी चाहिए कि उसमें सारे मशरूम एक परत में समा सकें।[७]
    • मक्खन को ज्यादा आंच पर न पिघलाएं, नहीं तो मक्खन भूरा होना शुरू हो जाएगा।
    • मक्खन पिघलाते समय उसपर नजर रखें, ताकि मक्खन पिघलकर पैन की अंदरूनी सतह पर एक समान फैल जाएं।
    • जब मक्खन से झाग आना रुक जाएगा, तब उसकी गरमाहट बाकी सामग्री मिलाने के लिए उचित होगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 225 ग्राम स्लाइस...
    225 ग्राम स्लाइस किए गए मशरूम और बारीक चौकोर कटे प्याज को पैन में डालें: ध्यान रखें की पैन मशरूम से न भरे हों।[८]
    • मशरूम को सुनहरा और नरम होने तक सॉटे करें।
    • ध्यान रखें कहीं प्याज जल न जाएं। प्याज का स्वाद बड़ा ही डेलिकेट होता है।
    • गैस को मध्यम/तेज आंच पर रखें।
    • 3/4 कप मीट स्टॉक मिलाएं और 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। यह आपके सॉस को गाढ़ा बनाएगा।
    • मध्यम या धीमी आंच पर इसे पकाएं।
    • सॉस को बीच-बीच में हिलाते रहे, ताकि वह पैन के तले से न चिपके।
    • ध्यान रखें कहीं यह ज्यादा न उबल जाएं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पैन को नीचे उतारें:
    1 बड़ा चम्मच मक्खन और आपके पसंद के ताजे हर्ब इसमें मिलाएं।[९]
    • आप मशरूम में अजवाइन या सौंफ को अतिरिक्त मसाले की तौर पर मिला सकते हैं। हरा प्याज या तुलसी भी मशरूम में मिलाने के लिए अच्छा विकल्प है।
    • मक्खन और हर्ब डालकर इसे अच्छे से हिलाए ताकि यह आपके सॉस में अच्छे से मिल जाएं।
    • गरमा गरम सॉस को अपने व्यंजन के साथ परोसें। यह सॉस मीट, चिकन, या पास्ता जैसे व्यंजन से अच्छा मेल खाता है।
विधि 3
विधि 3 का 5:

बेसिक मशरूम सूप बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सारी सामग्री इकट्ठा करें:
    झटपट सूप बनाने के लिए आपको सारी सामग्री जो सूप बनाने के लिए आवश्यक है, उन्हें अपने रसोई के चौके पर इकट्ठा कर लें। आपको इन सामग्री की आवश्यकता होगी:[१०]
    • 1/4 कप बारीक कटा प्याज
    • मक्खन
    • 3 कप बारीक कटा मशरूम
    • 6 बड़े चम्मच मैदा या कॉर्न फ्लोर
    • 2 कैन चिकन ब्रॉथ
    • नमक और काली मिर्च
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बड़े सॉसपैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन पिघलाएं:
    सॉसपैन इतना बड़ा होना चाहिए कि उसमें 3 कप मशरूम और साथ में चिकन ब्रॉथ समा सकें।[११]
    • मक्खन को ज्यादा आंच पर न पिघलाएं, नहीं तो मक्खन बड़ी जल्दी भूरा बन जाएगा।
    • मक्खन को मध्यम आंच पर पिघलाएं, ध्यान रखें कि मक्खन पिघलकर पैन में हर जगह फैल जाएं।
    • जब मक्खन से झाग आना रुक जाएगा, तो इसका मतलब है कि सामग्री मिलाने के लिए मक्खन काफी गरम है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्याज डालें:
    मक्खन में प्याज डालकर भूरा होने तक उसे भूनें।[१२]
    • प्याज डालने के बाद लगातार हिलाते रहें, ताकि प्याज एक समान पक जाएं।
    • प्याज़ को तब तक सॉटे करें जब तक की वह पारभासी (translucent) और हल्के भूरे न हो जाएं।
    • आंच को मध्यम रखें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 बारीक कटे मशरूम को भूने हुए प्याज में मिलाएं:
    अगले काफी मिनट तक मशरूम पकेंगे।[१३]
    • मशरूम सुनहरा और नरम होने तक पकाएं।
    • मशरूम को बहुत ज्यादा न पकाएं, नहीं तो वह रबर जैसे बन जाएंगे।
    • अगर आप चाहे, तो इस समय थोड़ा सा लहसुन मिला सकते हैं।
    • जब मशरूम पक जाएंगे, तो आप सूप बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 मैदा या कॉर्न फ्लोर और चिकन ब्रॉथ मिलाएं:
    मैदा और चिकन ब्रॉथ के मिश्रण को मशरूम में मिलाएं।[१४]
    • सभी सामग्री को बीच-बीच में हिलाते हुए उबालें, ताकि मशरूम पैन से न चिपके।
    • दो मिनट तक इस मिश्रण को पकाएं। इस समय तक मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा।
    • अगर आपका सूप दो मिनिट पकाने के बाद भी गाढ़ा नहीं बना है, तो और अतिरिक्त कुछ समय तक उसे पकाएं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 सूप में क्रीम,...
    सूप में क्रीम, चुटकी भर नमक और काली मिर्च मिलाएं। यह इस व्यंजन विधि का आखिरी पड़ाव है।[१५]
    • गैस की आंच धीमी करें।
    • 15 मिनट के लिए सूप को धीमी आंच पर पकाएं।
    • अगर जरूरत हो तो थोड़ा और नमक और काली मिर्च मिलाएं।
    • गरमा गरम परोसें।
विधि 4
विधि 4 का 5:

सुखाए हुए मशरूम का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सुखाए गए मशरूम खरीदें:
    आपको किसी भी सब्जी के दुकान में यह मिल जाएगा। पहले इस तरह के मशरूम बहुत ज्यादा महंगे हुआ करते थे, परंतु अब यह सस्ते हो गए हैं। इस मशरूम से यह फायदा है कि इसकी थोड़ी सी मात्रा भी मशरूम के व्यंजन में अधिक स्वाद मिलाता है।[१६]
    • यह साधारणतः दो प्रकार के होते हैं: एशियाई मशरूम (जैसे कि शिटाके (shiitake) और वुड इयर (wood ear)) और यूरो-अमेरिकन मशरूम (मोरेलस् (morels), पोर्चीनी (porcini), ट्रम्पेट (trumpet) इत्यादि)।
    • अगर आप इन्हें सूखे, हवा बंद कंटेनर में रखेंगे तो वह एक साल तक खराब नहीं होंगे।
    • सुखाए गए मशरूम अक्सर सस्ते ताजे मशरूम के साथ मिलाकर इस्तेमाल किए जाते हैं, ताकि इसका स्वाद बढ़ जाएं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मशरूम को रीहाइड्रेट करें:
    इनका इस्तेमाल करने से पहले, आपको इन्हें रीहाइड्रेट (rehydrate) करने की जरूरत होगी।[१७]
    • ऐसा करने के अनेक फायदे हैं। मशरूम को पानी में भिगोने से वह अपने आप जल्दी रीहाइड्रेट हो जाते हैं और यह मशरूम सोखा पानी बड़ा ही स्वादिष्ट होता है और इसे कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।
    • व्यंजन विधि में और कुछ करने से पहले, अगर उसमें सुखाए गए मशरूम का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है तो, मशरूम को रीहाइड्रेट करने से शुरूआत करें।
    • सामान्य तापमान वाले पानी का इस्तेमाल करें। मशरूम को पानी में पूरी तरह से डुबोएं।
    • पतले स्लाइस किए गए मशरूम को सोखने के लिए लगभग 1/2 घंटे का समय चाहिए।
    • टोपी वाले मशरूम या मोटे स्लाइस में कटे मशरूम को सोखने के लिए 8 घंटे या इससे ज्यादा समय की आवश्यकता होती है।
    • इन्हें सोखने के बाद, मशरूम को धो लें ताकि उसमें से धूल मिट्टी निकल जाएं। सूखे मशरूम इस्तेमाल करने से एक खतरा यह है कि, कई तरह के मशरूम में बुरी तरह से धूल मिट्टी लगी होती है। सोखने के बाद मशरूम को धोने से धूल मिट्टी निकालने में मदद मिलेगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मशरूम सोखे पानी को बचाकर रखें:
    यह पानी स्वाद से भरपूर और स्टॉक की आवश्यकता वाले रेसिपी में मिलाने के लिए उपयुक्त है।[१८]
    • अगर आप इसे तुरंत इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो इसे कंटेनर में डालकर रेफ्रिजरेटर में रख दें। यह काफी दिनों तक अच्छा रहेगा।
    • अगर आप इस पानी को और ज्यादा दिनों तक रखने की जरूरत महसूस करते हैं, तो इसे फ्रीज़ करें।
    • इस बचे पानी में अधिक मात्रा में मशरूम से निकली धूल मिट्टी होती है।
    • इसे इस्तेमाल करने से पहले छान लें ताकि आपके व्यंजन में मिट्टी न मिल जाएं।
विधि 5
विधि 5 का 5:

उचित मशरूम की तलाश करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने मशरूम की प्रजाति को पहचानें:
    कौन सा मशरूम खाने योग्य है, वह कैसे दिखते हैं, और वह कहां उगते हैं इस बारे में आपको जानकारी होना आवश्यक है।[१९]
    • जंगली मशरूम की लोकप्रिय प्रजातियों में मोरेलस् (morels), ऑइस्टर (oysters), लॉयनस् मैन (lion's mane) मशरूम शामिल है।
    • ध्यान रखें। मशरूम की कुछ प्रजातियां जहरीली होती है, जो दिखने में जंगली मशरूम जैसी ही हो सकती है या कुछ लोकप्रिय खाद्य मशरूम जैसे भी दिख सकती है।
    • उदाहरण के लिए, ग्रीन स्पोरड् लेपीओटा मशरूम (The green spored lepiota mushroom) बहुत ज्यादा जहरीले होते हैं, और यह बाजार में मिलने वाले सफेद बटन मशरूम जैसे ही दिख सकते हैं।
    • अगर आप 100% निश्चित है कि मशरूम जहरीले नहीं है, तो ही मशरूम को खाएं।
    • मशरूम के बारे में जानने के बाद भी, शुरूआत में थोड़ा सा ही मशरूम इस्तेमाल करके निश्चित करके देख लें कि इससे आपपर कोई विपरीत असर नहीं हो रहा है।
    • मशरूम की सही जानकारी के लिए, उससे संबंधित अनेक गाइड पढ़े। अगर फिर भी आप मशरूम के बारे में निश्चित नहीं है, तो इसे पकाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
    • अगर मशरूम के बारे में आपको थोड़ी सी भी शंका है, तो उन्हें तुरंत फेंक दें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आपके क्षेत्र में मिलने वाले मशरूम की तलाश करें:
    यह प्रक्रिया सिर्फ घूमने वालों के लिए नहीं है। जहरीले मशरूम अत्यधिक विषाक्त होते हैं और यह गंभीर बीमारी और मौत का कारण बन सकते हैं।[२०]
    • कुछ मशरूम गिरे हुए पेड़ों पर या जड़ों पर उगते हैं, और कुछ मशरूम जमीन पर उगते हैं।
    • आपके क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करने के लिए आप के साथ एक मशरूम गाइड ले जाना एक अच्छा विचार है, जिससे आपको पता चले कि उस क्षेत्र में किस प्रकार के मशरूम और किस प्रजाति के मशरूम उगाये जाएंगे।
    • मशरूम अलग-अलग मौसम में उगाए जाते हैं। भारत के मैदानी भागों में श्वेत बटन मशरूम को शरद ऋतु में नवम्बर से फरवरी तक, ग्रीष्मकालीन श्वेत बटन मशरूम को सितम्बर से नवम्बर व फरवरी से अप्रैल तक उगाए जाते हैं।
    • बरसात के मौसम के बाद मशरूम को उगाना अच्छा विकल्प है। मशरूम की फसल के लिए नमी की आवश्यकता होती है।
    • अगर आप ऐसी जगह पर मशरूम की खोज कर रहे हैं, जो आपके लिए अपरिचित है, तो स्थानीय लोगों कि सलाह लें। दोहरे घातक मशरूम के विषय में सावधान रहें। कभी-कभार एक समान दिखने वाले मशरूम एक जगह पर खाने के लिए उपयुक्त होते हैं, तो वहीं मशरूम दूसरी जगह पर जहरीले होते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कुछ मशरूम इकट्ठा करें:
    ध्यान रखें कि आप मशरूम की हर एक प्रजाति को अलग-अलग रखेंगे। अगर आप गलती से जहरीले मशरूम को तोड़ लेते हैं, तो यह बाकी अच्छे मशरूम को भी दूषित कर देंगे।[२१]
    • सपाट तल वाली टोकरी लें। आप सपाट तल वाले कपड़े के बैग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिसके निचली तरफ गत्ता लगाया होता है।
    • ग्रोसरी बैग का इस्तेमाल न करें। ग्रोसरी बैग में ज्यादा नमी तैयार होती है और इससे आपके मशरूम के स्वाद और क्वालिटी दोनों पर ही असर पड़ेगा।
    • प्लास्टिक ग्रोसरी बैग भी पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं। अगर आप इस तरह की बैग में मशरूम रखते हैं, तो एक दूसरे से टकराकर यह दब जाते हैं या खराब हो जाते हैं।
    • मशरूम को निचली तरफ से काटने के लिए छोटे चाकू का इस्तेमाल करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ताजगी के लिए जांच करें:
    आप दाग लगे और पुराने मशरूम का इस्तेमाल करना नहीं चाहेंगे।[२२]
    • अगर मशरूम की टोपी स्वच्छ, साफ, और बिना दाग लगे या दबे होते हैं, तब मशरूम ताजे होते हैं।
    • मशरूम के गिल्स हल्के गुलाबी रंग या ज्यादा गहरे रंग के नहीं होना चाहिए।
    • अगर आपको मशरूम की ताजगी या शुद्धता के बारे में कोई शंका है, तो उन्हें न तोड़े।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सब्जी वाले से मशरूम खरीदें:
    अगर आप किसी मुसीबत में नहीं पड़ना चाहते हैं या मशरूम की तलाश में दर-दर नहीं भटकना चाहते हैं या आपके पास मशरूम के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो आप मशरूम को सब्जी वाले से अपेक्षाकृत सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं।[२३]
    • ज्यादातर सब्जी वाले अपने पास कम से कम सफेद बटन मशरूम और पोर्टोबेलोस (portobellos) मशरूम रखते हैं।
    • खास मशरूम बेचने वाले दुकानों में दुर्लभ और ज्यादा महंगे प्रकार के मशरूम जैसे खुम्बी (morels), छांटरैल (chanterelles), कुकुरमुत्ता (truffles), और माइटाके (maitake) उपलब्ध होते हैं।
    • कुछ दुकानदार दुर्लभ या आयातित (imported) मशरूम को सुखाए गए तरीके में बेचते हैं। यह अक्सर ताजे मशरूम के मुकाबले ज्यादा महंगे होते हैं और पकाते समय इन्हें रिहाइड्रेट किया जा सकता है।

सलाह

  • लसलसा या दाग वाले मशरूम का इस्तेमाल न करें।
  • मशरूम को ज्यादा न सोखें या इन्हें ज्यादा पानी में सोखें।
  • मशरूम को प्लास्टिक बैग में स्टोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि मशरूम को हवा लगती रहनी चाहिए। प्लास्टिक बैग में द्रवण निर्माण होता है जिससे मशरूम सोखते हैं।
  • मशरूम को 1-2 दिनों के लिए पेपर बैग में रखकर रेफ्रिजरेटर में स्टोर करें।
  • मशरूम को ज्यादा न पकाएं। नहीं तो वह रबर जैसे बन जाएंगे।

चेतावनी

  • जंगल में मिलने वाले कोई भी मशरूम न खाएं, जबतक आप निश्चित न हो जाएं कि वह क्या है। यह काफी खतरनाक हो सकता है क्योंकि जंगल से जो मशरूम आप लाते हैं, वह जहरीले होने की संभावना हो सकती है!
  • ऐसे वन्य जीवन कानून जो मशरूम तोड़ने पर प्रतिबंध लगाते हैं, उनसे सतर्क रहें, नहीं तो आपको जुर्माना भरना पड़ेगा।
  • मशरूम की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ से विचार विमर्श करें, अगर आप जंगली मशरूम के बारे में 100% निश्चित नहीं है।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Ollie George Cigliano
सहयोगी लेखक द्वारा:
प्राइवेट शेफ और शेफ एजुकेटर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Ollie George Cigliano. ओली जॉर्ज सिग्लिआनो कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच में स्थित एक निजी शेफ, खाद्य शिक्षक और ओली जॉर्ज कुक के मालिक हैं। 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, वह ताजा, मजेदार सामग्री का उपयोग करने और पारंपरिक और नवीन खाना पकाने की तकनीकों को मिलाने में माहिर हैं। ओली जॉर्ज ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से तुलनात्मक साहित्य में बीए किया है, और ई-कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पोषण और स्वस्थ रहने का प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। यह आर्टिकल २५,६७० बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २५,६७० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?