कैसे इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

जब आपको अचानक कुछ टेस्टी ड्रिंक पीने का मन हो और आपके पास कोई कॉफ़ी मेकर भी न हो तब इंस्टेंट कॉफ़ी बहुत ही अच्छा ऑप्शन होता है | ग्राउंड कॉफ़ी की बजाय इंस्टेंट कॉफ़ी के ग्रेन्युल्स डिहाइड्रेटेड पीसी हुई कॉफ़ी से बनाये जाते हैं | इसका मतलब है कि आप घर पर एक्चुअल ग्रेन्युल्स तो नहीं बना सकते लेकिन कोई भी कैफीन ड्रिंक बनाकर पीने के लिए इंस्टेंट कॉफ़ी बनाना बहुत आसान और स्वादिष्ट विकल्प है | विशेषरूप से इसका मज़ा दुगुना हो जाता है जब इसे ठंडा-ठंडा पिया जाए और आप चाहें तो इसमें मसाले मिलाकर या व्हिप करके फैंसी लाटे (fancy latte) बना सकते हैं या फिर इससे ठंडा कॉफ़ी शेक बनाकर स्वाद को और बढ़ा सकते हैं (How to Make Instant Coffee) |

सामग्री (Ingredients)

बेसिक इंस्टेंट कॉफ़ी (Basic Instant Coffee)[१]

  • 1 मिलीलीटर गर्म पानी
  • 1-2 छोटी चम्मच इंस्टेंट कॉफ़ी
  • 1 से 2 छोटी चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
  • मिल्क या क्रीमर (वैकल्पिक)
  • कोको, मसाले या वनिला एक्सट्रेक्ट (वैकल्पिक)

इंस्टेंट आइस्ड कॉफ़ी (Instant Iced Coffee)[२]

  • 2 से 3 छोटी चम्मच इंस्टेंट कॉफ़ी
  • 1/2 कप गर्म पानी
  • 1/2 कप ठंडा पानी या मिल्क
  • आइस क्यूब्स
  • मिल्क या क्रीमर (वैकल्पिक)
  • चीनी, मसाले या वनिला (वैकल्पिक)

इंस्टेंट लाटे (Instant latte)[३]

  • 1 बड़ी चम्मच इंस्टेंट कॉफ़ी
  • 1/4 कप गर्म पानी
  • 1/2 कप गर्म दूध
  • 1 से 2 छोटी चम्मच चीनी (वैकल्पिक)
  • कोको, मसाले या वनिला एक्सट्रेक्ट (वैकल्पिक)

इंस्टेंट कॉफ़ी शेक (Instant Coffee Shake)[४]

  • 1 छोटी चम्मच इंस्टेंट कॉफ़ी
  • 3/4 कप दूध
  • 6 आइस क्यूब्स
  • 2 छोटी चम्मच चीनी
  • 1 छोटी चम्मच वनिला एक्सट्रेक्ट (vanilla extract)
  • 2 छोटी चम्मच चॉकलेट सिरप (वैकल्पिक)
विधि 1
विधि 1 का 4:

बेसिक इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक कप पानी गर्म करें:
    एक कप पानी को जल्दी और आसानी से गर्म करने के लिए उसे 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें |[५] आप एक केतली या एक पॉट में भी इसे स्टोवटॉप में रखकर गर्म कर सकते हैं | इसे मीडियम-हाई हीट पर गर्म करें और अब उबलना शुरू होने से पहले ही पानी को इसे स्टोव से हटा लें |[६]
    • एक कप कॉफ़ी बनाने के लिए एक कप पानी गर्म करें | अगर ज्यादा बनानी हो तो ज्यादा पानी मिलाएं |
    • केतली के उपयोग से गर्म पानी को अपने मग में डालना आसान होगा |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक मग में 1 से 2 छोटी चम्मच इंस्टेंट कॉफ़ी मिलाएं:
    बेहतर स्वाद के लिए इंस्टेंट कॉफ़ी कंटेनर के लेबल को चेक करके देखें कि आपको कितनी कॉफ़ी का उपयोग करना चाहिए | अधिकतर कम्पनीज़ एक कप पानी के लिए 1 से 2 छोटी चम्मच कॉफ़ी का उपयोग करने की सिफारिश करते हैं |[७]
    • अगर आप स्ट्रोंग कॉफ़ी बनाना चाहते हैं तो ज्यादा कॉफ़ी का उपयोग करें और लाइट कॉफ़ी बनाना चाहते हों तो कम कॉफ़ी का उपयोग करे |
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    थोड़े से पानी में कॉफ़ी को धीरे-धीरे घोलें | गर्म पानी में कॉफ़ी को तेज़ी से घोलने की बजाय ठन्डे पानी में धीरे-धीरे घोलने से फ्लेवर बहुत अच्छा आता है |[८]
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    अगर आप केतली का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो सावधानी पूर्वक पानी को मग में डालें | अगर आपको ब्लैक कॉफ़ी पसंद नहीं है तो मग में थोड़ी जगह मिल्क या क्रीमर डालने के लिए बचा कर रखें |[९]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अगर आप चाहें तो चीनी या मसाले (spices) मिलाएं:
    एक रिच फ्लेवर के लिए गर्म पानी में कॉफ़ी मिक्स करने के बाद चीनी या मसाले मिलाएं | अपनी पसंद के अनुसार आप कॉफ़ी में चीनी, कोको पाउडर, दालचीनी या सभी मसाले मिला सकते हैं |[१०]
    • एक फ्लेवर वाले कॉफ़ी क्रीमर का उपयोग भी कर सकते हैं | ध्यान रखें कि अधिकतर कॉफ़ी क्रीमर वास्तव में मीठे होते हैं इसलिए आपको अतिरिक्त चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी |
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    अगर आपको ब्लैक कॉफ़ी पसंद नहीं है तो इसमें मिल्क या क्रीम मिलाएं: अपनी कॉफ़ी में एक चम्मच से डेरी मिल्क, बादाम मिल्क, या अन्य नॉन-डेरी विकल्प, क्रीम या फ्लेवर्ड क्रीमर मिलाएं | इनकी सही मात्रा इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप अपनी कॉफ़ी को कितना लाइट या डार्क रखना चाहते हैं |[११]
    • आप मिल्क या क्रीमर डाले बिना भी इंस्टेंट ब्लैक कॉफ़ी का लुफ्त उठा सकते हैं |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अपनी कॉफ़ी को हिलाएं और परोसें:
    कॉफ़ी का मज़ा लेने से पहले या किसी को परोसने से पहले अच्छी तरह से कॉफ़ी को हिला लें | मिल्क और चीनी को (अगर आप इनका उपयोग कर रहे हों तो) एक समान ब्लेंड करके एक समान कलर आने तक मिक्स करें |
विधि 2
विधि 2 का 4:

इंस्टेंट आइस्ड कॉफ़ी (Instant iced coffee) बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    1/2/ कप गर्म पानी में 2 छोटी चम्मच इंस्टेंट कॉफ़ी मिलाएं: पानी को माइक्रोवेव में 30 सेकंड से 1 मिनट तक गर्म करें | कॉफ़ी और गर्म पानी को तब तक हिलाएं जब तक पूरे कॉफ़ी ग्रेन्युल घुल न जाएँ |[१२]
    • आप जिस गिलास में कॉफ़ी पीना चाहते हैं उसमे कॉफ़ी को मिक्स करें या फिर एक अलग कप में मिलाएं | ध्यान दें कि आप जिस कप का उपयोग कर रहे हैं वो माइक्रोवेव में रखने योग्य हो |
    • अगर आप एक अलग कप में कॉफ़ी को बर्फ के ऊपर डालने वाले हों तो एक मेजरिंग कप या अन्य किसी टोंटी वाले पॉट में पानी को माइक्रोवेव करें |
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    गर्म मिक्सचर में अपनी पसंद के अनुसार चीनी या मसाले मिलाकर हिलाएं: अगर आप कॉफ़ी में चीनी या मसलों का उपयोग करना चाहते हैं तो इन्हें आइस और ठंडा पानी या मिल्क मिलाने से पहले ही मिलाएं | चीनी, दालचीनी, सारे मसाले और अन्य सामग्री गर्म मिक्सचर में अच्छी तरह से घुल जायेंगे |[१३]
    • आप चीनी और मसालों के स्थान पर फ्लेवर्ड कॉफ़ी क्रीमर या सिरप भी मिला सकते हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 गर्म मिक्सचर में ½ कप ठंडा पानी या मिल्क मिलाएं:
    क्रीमी आइस्ड कॉफ़ी के लिए, पानी के स्थान पर ठन्डे मिल्क का उपयोग करें | सभी चीज़ें अच्छी तरह से मिलने और एकसमान रूप से वितरित होने तक मिक्सचर को हिलाते रहें |[१४]
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    एक लम्बे गिलास को आइस क्यूब्स से भर दें और धीरे-धीरे कोल्ड कॉफ़ी को को आइस के ऊपर डालें |[१५]
    • अगर आपने उसी गिलास में कॉफ़ी बनायीं है जिसमे आप पीना चाहते हैं तो उसी में आइस मिला दें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 इंस्टेंट आइस्ड कॉफ़ी तुरंत परोसें:
    आइस्ड कॉफ़ी को सीधे गिलास से पिए या उसमे स्ट्रॉ डालकर पियें | बर्फ पिघलने और पानी नीचे बैठने से पहले ही इसे पियें या परोसें |[१६]
विधि 3
विधि 3 का 4:

इंस्टेंट लाटे (Instant latte) का लुफ्त लें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    1/4 कप गर्म पानी में एक बड़ी चम्मच इंस्टेंट कॉफ़ी मिक्स करें: माइक्रोवेव में 20 से 30 सेकंड तक पानी गर्म करें | अब इसमें इंस्टेंट कॉफ़ी मिलाएं और कॉफ़ी ग्रेन्युल्स पूरी तरह से घुलने तक हिलाते रहें |[१७]
    • आपके द्वारा उपयोग किये जाने वाले मग में पानी और कॉफ़ी को एक साथ मिलाएं | मग में कम से कम एक कप की सामग्री आ जानी चाहिए |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अगर आप चाहें तो इसमें चीनी और मसाले मिलाएं:
    अगर आप लाटे को मीठा और फ्लेवर्ड बनाना चाहते हैं तो एक छोटी चम्मच चीनी, दालचीनी, पम्पकिन स्पाइस, वनीला एक्सट्रेक्ट या फ्लेवर्ड कॉफ़ी सिरप मिलाएं | इसे मग में मिलाएं और अच्छी तरह से एकसार होने तक हिलाएं |[१८]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    एक ढक्कन युक्त माइक्रोवेव-सेफ जार में मिल्क डालें और ढक्कन बंद करके 30 से 60 सेकंड तक तेज़ी से हिलाएं | ऐसा करने से एक क्लासिक लाटे को तैयार करने के लिए मिल्क में पर्याप्त झाग बन जायेगा |[१९]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मिल्क को बिना ढंके 30 सेकंड तक माइक्रोवेव करें:
    जार से ढक्कन हटा दें | झाग, गर्म मिल्क के ऊपरी सिरे तक पहुँच जायेगा |[२०]
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    कॉफ़ी बेस में गर्म दूध डालते समय एक बड़ी चम्मच से झाग को रोककर पीछे करें | एकसमान रंग आने तक मिक्सचर को धीरे-धीरे हिलाते रहें |[२१]
    • अगर आपको डार्क लाटे पसंद है तो उबला हुआ मिल्क पूरा न डालें | केवल आपकी पसंद का कलर आने तक ही डालें |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 लाटे के ऊपर मिल्क फोम या व्हिप्ड क्रीम डालें:
    जार से एक चम्मच के द्वारा मिल्क का झाग निकालें और लाटे के ऊपर डालें या एक्स्ट्रा रिचनेस के लिए व्हिप्ड क्रीम का एक बड़ा टुकड़ा डालें |[२२]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 स्पाइसेज़ को छिड़ककर...
    स्पाइसेज़ को छिड़ककर गार्निश करें और तुरंत लाटे को परोसें: इस पर मिल्क फोम या व्हिप्ड क्रीम के साथ दालचीनी, जायफल, कोको या अपनी पसंद के अनुसार अन्य मसलों को हल्का डस्ट करें | इसे उसी समय झटपट पियें या परोसें जब यह गर्म हो और मिल्क भी झागदार हो |[२३]
विधि 4
विधि 4 का 4:

इंस्टेंट कॉफ़ी शेक ब्लेंड करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ब्लेंडर को सेट करें और उसका प्लग लगायें:
    स्टोरेज से ब्लेंडर ले आयें और ध्यान दें कि ये बंद हो और इसका प्लग इसी में हो | फिर से चेक करें कि आपके पास इसमें लगाने के लिए ढक्कन हो जो इसमें पूरी तरह से कसकर फिट हो जाता हो |[२४]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    ब्लेंडर में आइस, इंस्टेंट कॉफ़ी, मिल्क, वनिला एक्सट्रेक्ट और चीनी मिलाएं: 6 आइस क्यूब्स, 1 छोटी चम्मच इंस्टेंट कॉफ़ी, ¾ कप मिल्क, 1 छोटी चम्मच वनिला एक्सट्रेक्ट और 2 छोटी चम्मच चीनी एक साथ मिलाएं | अगर आप चाहें तो 2 छोटी चम्मच चॉकलेट सिरप भी मिला सकते हैं |[२५]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    मिक्सचर को हाई सेटिंग पर 2 से 3 मिनट तक या स्मूथ होने ब्लेंड करें: ब्लेंडर पर ढक्कन लगायें और इसे ऑन कर दें | बर्फ पूरी तरह से पिसने तक ढक्कन पर हाथ रखे रहें जिससे सभी चीज़ें अच्छी तरह से ब्लेंड को जाएँ | फाइनल प्रोडक्ट स्मूथी जैसी कंसिस्टेंसी में स्मूथ और गाढ़ा होना चाहिए |[२६]
    • अगर इसकी कंसिस्टेंसी बहुत गाढ़ी हो तो थोडा सा मिल्क और मिला दें | अगर कंसिस्टेंसी बहुत पतली हो तो आइस क्यूब मिला दें |
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to इंस्टेंट कॉफ़ी बनायें
    ब्लेंडर को बंद कर दें और ढक्कन हटा दें और अब धीरे-धीरे इस शेक को गिलास में डालें | इसे किनारों से निकालने के लिए एक चम्मच या चमचे का उपयोग करना पड़ सकता है |[२७]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 चॉकलेट सिरप को...
    चॉकलेट सिरप को घुमावदार तरीके से डालें या चोको चिप्स से गार्निश करें: व्हिप्ड क्रीम, चॉकलेट सिरप या चॉकलेट के पतले टुकड़े डालकर फाइनल टच दें | सबसे ऊपर व्हिप्ड क्रीम डालें और उसके बाद ऊपर से कोको डस्ट करें, या चॉकलेट या कैरामेल बुरककर कवर करें|
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 कॉफ़ी शेक को तुरंत परोसें:
    इसके पिघलने से पहले ही इसकी चुस्कियां ले लें या शेक को परोसें | इसे सीधे गिलास ही पी लें या चाहें तो एक बड़ी स्ट्रॉ से पियें | विशेषरूप से अगर आप इसे चॉकलेट शेविंग या व्हिप्ड क्रीम (whipped cream) से गार्निश करें तो साथ में एक चम्मच भी रखना चाहिए |

सलाह

  • कंटेनर को खोलने के बाद इंस्टेंट कॉफ़ी को रेफ्रीजिरेटर में एयर-टाइट कंटेनर में 2 से 3 महीने तक स्टोर करके रखा जा सकता है | बिना खुले कंटेनर को रूम टेम्परेचर पर 1 से 2 साल के लिए स्टोर कर सकते हैं |[२८]
  1. https://davidson.weizmann.ac.il/en/online/askexpert/chemistry/when-it-best-add-sugar-cup-coffee
  2. http://coffeestylish.com/how-to-make-instant-coffee/
  3. http://coffeestylish.com/how-to-make-instant-coffee/
  4. https://www.popsugar.com/food/Instant-Coffee-Recipes-14331349?stream_view=1#photo-14331357
  5. http://coffeestylish.com/how-to-make-instant-coffee/
  6. https://sugarandcloth.com/eats-a-short-cut-for-iced-coffee/
  7. https://sugarandcloth.com/eats-a-short-cut-for-iced-coffee/
  8. http://coffeestylish.com/instant-pumpkin-spice-latte-mix-recipe/
  9. http://coffeestylish.com/instant-pumpkin-spice-latte-mix-recipe/
  10. https://www.thekitchn.com/how-to-make-a-latte-without-an-espresso-machine-cooking-lessons-from-the-kitchn-211090
  11. https://www.thekitchn.com/how-to-make-a-latte-without-an-espresso-machine-cooking-lessons-from-the-kitchn-211090
  12. https://www.thekitchn.com/how-to-make-a-latte-without-an-espresso-machine-cooking-lessons-from-the-kitchn-211090
  13. https://www.thekitchn.com/how-to-make-a-latte-without-an-espresso-machine-cooking-lessons-from-the-kitchn-211090
  14. https://www.thekitchn.com/how-to-make-a-latte-without-an-espresso-machine-cooking-lessons-from-the-kitchn-211090
  15. http://allrecipes.com/recipe/62558/coffee-shake/?mxt=t06dda&scale=1&ismetric=0
  16. http://allrecipes.com/recipe/62558/coffee-shake/?mxt=t06dda&scale=1&ismetric=0
  17. http://allrecipes.com/recipe/62558/coffee-shake/?mxt=t06dda&scale=1&ismetric=0
  18. http://allrecipes.com/recipe/62558/coffee-shake/?mxt=t06dda&scale=1&ismetric=0
  19. http://extension.oregonstate.edu/fch/sites/default/files/documents/pnw_612_storingfoodforsafetyquality.pdf

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,६४२ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,६४२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?