कैसे अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक परफेक्ट पार्टनर बनना चाहते हैं? गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के अलावा भी ऐसा बहुत कुछ है, जिसे करके आप उसे खुश कर सकते हैं। साथ ही गर्लफ्रेंड चाहती है, कि आप उन पर ध्यान दें। और असल में ज्यादातर लड़कियों के लिए, एक फूलों के गुलदस्ते (बुके) और चॉकलेट्स बॉक्स से ज्यादा भावनात्मक लगाव मायने रखता है। ये विकीहाउ लेख आपको आपकी गर्लफ्रेंड के लिए सबसे अच्छा पार्टनर बनने की सलाह देकर आपकी मदद करेगा।

विधि 1
विधि 1 का 4:

उसे अच्छा महसूस कराना (Making Her Feel Good)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसके तरफ आपके प्यार को दर्शाएँ:
    लड़कियां चाहती हैं कि उनका साथी उनसे प्यार का इजहार करें, क्योंकि इससे पता चलता है कि आपको उनकी परवाह है और आप आपके इस प्यार को पब्लिक में भी जाहिर करने से नहीं कतराते हैं। आपको हमेशा पब्लिक (पीडीए/PDA) में प्यार जताने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको ऐसा कभी-कभी तो कर ही लेना चाहिए, और वो इसलिए क्योंकि वो चाहती है कि दूसरे लोग भी देखें, कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। इसलिए सार्वजनिक तौर पर उसे किस करने से या अपनी बाँहों में भरने से भी ना हिचकिचाएं।
    • उसे कहें कि वो काफी खूबसूरत है और हमेशा निगाहों में निगाहें डालकर ही बात करें। नजरों का सम्पर्क, आपकी कही हुई बात की सच्चाई को दर्शाता है। आप जब किसी और तरफ देखते हैं, तो उसके मन में आपकी विश्वस्नीयता को लेकर सवाल उठने लगते हैं, इसलिए जब भी उससे बात करें, तब आँखों से संपर्क बनाकर रखें। आपको उसे दिखाना है, कि आप जो कुछ भी कह रहे हैं, उसे मानते भी हैं। अगर आप उसे सच्चे मन से खूबसूरत कहते हैं, तो फिर इस वजह से आपका साथ बहुत आगे तक जाने वाला है।
      • उससे ये भी कहें, कि उसने आपको दीवाना बना दिया है और आपने आज तक जितनी भी लड़कियों को देखा है, उन में से वो सबसे खूबसूरत लड़की है। उससे कहें कि आप आज तक उसके जैसी लड़की से कभी नहीं मिले हैं।
      • ना सिर्फ उसके लुक्स की तारीफ करें, बल्कि उसकी उपलब्धियों, हुनर और योग्यता की भी तारीफ करें। यदि वह बहुत अच्छा पोकर (poker) खेलती है, तो उसे बताएँ कि वो बहुत स्मार्ट है। यदि वह अच्छी श्रोता है, तो उसे बताएं कि सभी लोगों के साथ वह बहुत अच्छी तरह बर्ताव करती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसे बताएँ, कि आप उसे कितना प्यार करते हैं:
    और सुनिश्चित करें कि इस शब्द के आपके लिए मायने भी हैं। अगर आप ऐसा करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो कोई बात नहीं। लेकिन ऐसे में "I love you" बोलने के बजाय कहें कि "तुम्हें पता है तुम मेरे लिए कितनी स्पेशल हो" या "मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूँ; और मैं बहुत ही लकी इंसान हूँ, जो तुम मेरी लाइफ में हो।"
    • सच्चा हमेशा सबसे अच्छा होता है। "मैं तुमसे प्रेम करता हूँ" या फिर "तुम मुझे बहुत ख़ुशी देती हो" या "मैं बहुत भाग्यशाली हूँ जो तुम मुझे मिली" बस इतना ही बोलें। ये सब बोलने के लिए बहुत बड़ी कविता ना लिख डालें, क्योंकि आप इससे उसे बोर कर सकते हैं।
    • ये सारी ही बातें उसे अच्छा महसूस कराती हैं और इनकी वजह से उसमें आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। याद रखें कि उसका अच्छा आत्मविश्वास आपके लिए ही फायदेमंद है। अपने प्यार के या लगाव (affection) के संकेतों में इतनी स्थिरता बरतें कि वो ये कभी न भूलने पाए, कि आप उसके लिए कितने खास हैं, लेकिन इसे जताने में इतना ज्यादा भी ना मग्न हो जाएँ, कि आपके शब्दों की अहमियत ही कम हो जाए।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसे नियमित रूप...
    उसे नियमित रूप से और महत्वपूर्ण लम्हों पर स्पर्श करें: हल्की सी छुअन भी किसी महिला को खास महसूस करा सकती है। याद रखें कि यह स्पर्श कोमल और सम्मानपूर्ण हो, बहुत उत्तेजक या कामुक होने की जरूरत नहीं है।
    • उसका हाथ थामें, उसे गले लगायें, उसकी पीठ सहलाएं या उसके चेहरे को बेहद कोमलता से चेहरा छुएं। अब उसे इससे काफी प्रेमपूर्ण और सुरक्षित महसूस होता है! उसे वैसे ही प्रेम करें, आप उससे जैसा प्रेम पाने की उम्मीद करते हों।
    • फोरप्ले (foreplay) के लिए एक खास वक़्त और एक अलग स्थान होता है, लेकिन अगर आप किसी ऐसे समय पर ये करना चाहते हैं, जब वो तैयार नहीं है, तो ये ठीक नहीं है। उसके साथ में आपके सेक्सुअल रिश्ते को शुरू करने से पहले, उसके आपके साथ और इसके लिए कम्फर्टेबल होने का पूरा ख्याल रखें। सेक्स किसी रिश्ते को तय नहीं करता है। यदि आप दोनों ही सहमत हैं, तो उसे अलग प्रकार से आनंद का एहसास कराएँ, जैसे उसे एक लंबी और उत्तेजक माउथ किस करें या उसके पूरे बदन को चूमें। महिलाओं को यह जानकर अच्छा लगता है कि पुरुष उनके शरीर से प्यार करते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसे खुद से ज्यादा तवज्जो दें:
    उसकी जरूरतों को खुद से पहले पूरा करें। इसका मतलब ये नहीं हो जाता, कि आप कमजोर हैं। इसका मतलब सिर्फ ये है कि आप पहले उसकी इच्छा को पूरा करने पर ध्यान देते हैं, फिर भले आप भी उसी काम को क्यों ना करना चाह रहे हों।
    • अगर आपको लगता है कि वो ही "मिस राइट" है, तो उसे अपनी पहली प्राथमिकता बना लें। कहा जाता है कि प्रेम निःस्वार्थ होता है; आप भी उसके लिए बस इसी को साबित करने जा रहे हैं।
    • अगर आप अपने दोस्तों के साथ हैं, तो भी उसे कभी नज़रअंदाज़ ना करें और ना ही उसकी मौजूदगी में उससे बात ना करते हुए अपने दोस्तों के साथ ऐसे बातचीत करें और टहले, जैसे कि वो है ही नहीं। अगर उसने आपके साथ ऐसा किया होता, तो आपको कैसा महसूस होता? जैसे कि आप हैं ही नहीं, है ना? उसके आस-पास रहें और हर पल उसे देखते रहें, उसे बताएँ, कि आपको उसकी मौजूदगी का एहसास है और उसे देखकर मुस्कुराते रहें।
    • उसकी बात सुनें। महिलाओं के पास में, पुरुषों के बारे में हमेशा ही एक सबसे बड़ी शिकायत यही रहती है कि वो उनकी बातें नहीं सुनते हैं। अगर आपकी रुचि उनकी बातें सुनने की ना भी हो, फिर भी सुनें और उन्हें बताएँ कि आप सुन रहे थे। उसे बताएँ कि आप अकेले ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिससे वो कोई भी बात कर सकती है।
    • हर महिला अपने पार्टनर के साथ कुछ वक्त अकेले बिताना पसंद करती है। एक दिन पूरा, बस उसके साथ में अकेले बिताएँ। इस वक्त में कोई मूवी देखें, उसकी पीठ पर मसाज दें और थोड़ा सा अंतरंग हो जाएँ। अपने दिमाग से अन्य ख्याल बाहर निकाल दे और उस पर पूरी तरह ध्यान दें। ऐसा करने पर आपको उसके साथ में एक अलग ही लगाव महसूस होगा और यही तो आप चाहते हैं। कम से कम हर महीने एक बार साथ में अकेले समय जरूर बिताएं।
विधि 2
विधि 2 का 4:

उसके साथ में अच्छा बर्ताव रखना (Treating Her Right)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसके साथ सम्मान से पेश आयें:
    अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सम्मान से पेश आने का मतलब कि उसके साथ में वैसे ही बर्ताव करें, जैसा बर्ताव आप अपने साथ होने देना चाहते हैं। ना तो उसकी कसम खाएं, ना ही उसे काबू में करने का सोचें और ना ही खुद के लाभ के लिए उसका इस्तेमाल करें या उसके विचारों को नजरअंदाज करें। उसे ज्यादा से ज्यादा खुश रख पाना ही आपका लक्ष्य है, तो ये एक रात में नहीं होने वाला है। बल्कि इस दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ें और जितनी मेहनत आप कर सकते हैं करें, भले ही आपको सफलता ना मिले।
    • हमेशा उसका साथ दें, फिर भले ही मसला चाहे जो भी क्यों ना हो। उसके साथ खड़े रहना, उसेये दर्शाता है कि आप उसकी तरफ हैं और आप सार्वजनिक तौर पर उसके साथ खड़े हैं, जो आसान नहीं है।
    • ठीक इसी समय पर, खुद को किसी एक तरफ कुआँ तो दूसरी तरफ खाई वाली स्थिति में भी ना डाल दें। वो अगर आपके सामने अपने पैरेंट्स से बहस करे, तो ऐसे में आपका चुप रहना और उनके बीच ना पड़ना ही फायदेमंद होगा, क्योंकि आप भी उन्हें (जिनका उसके जीवन पर काफी नियंत्रण हो सकता है) दुखी करने का रिस्क नहीं लेना चाहते होंगे। जितना ज्यादा हो सके, तो आपको फैमिली मैटर में दखल देने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन अगर वो आपसे कहे, तब ही उसका समर्थन करें।
    • पब्लिक एरिया में या लोगों के सामने बहस न करें और ना ही सबके सामने कोई सीन तैयार करें। ये आपके और उसके, दोनों के ही लिए अपमान के समान होगा; इसके बाद फिर वो कभी भी आपके साथ कहीं भी जाने से पहले दो बार जरुर सोचेगी। झगड़ा होने पर आप शांत रहें अपनी भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें और उससे वैसा ही व्यवहार करें जैसा कि आप अपने लिए चाहते हैं। अपनी आवाज को नीचे रखें, उस पर चिल्लाएं नहीं और माफ़ी माँग लें, फिर भले ही आपने कुछ भी गलत ना किया हो। माफ़ी माँगना भी आपके लिए मददगार ही रहने वाला है। उसे कॉल करें भले ही वह ना उठाना चाहें। आपके द्वारा किया गया एक आम सा फोन कॉल भी महिला को ये बता सकता है कि "मैं इस रिश्ते को निभाना चाहता हूँ।"
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी गर्लफ्रेंड के...
    अपनी गर्लफ्रेंड के साथ में आपके दिनभर की घटनाओं और विचारों को शेयर करें: उसके साथ खुलकर व्यवहार करने और बातचीत करते रहने से उसे महसूस होता है कि आप अपने जीवन में उसे चाहते हैं। उसके साथ केवल इसलिए अंतरंग ना हों कि आपको उसके शरीर से प्रेम है; अपने साथ होने वाली बातें भी उससे शेयर करें और साथ में उन्हें सुलझाएं।
    • उसकी सलाह भी सुनें, फिर भले ही आप उससे सहमत ना भी हों। उसे और उसके तर्क को सुनने के लिए खुद पर जोर डालें। अपना दिमाग और कान खुले रखें। आपके द्वारा किये हुए इस काम का फल वो आपको अपने प्रेम के रूप में देगी।
    • भले ही आपके पास कहने के लिए बहुत कुछ ना हो, लेकिन उसे जरूर बताएं कि आप क्या सोच रहे हैं। यदि आप मजबूत और शांत स्वभाव वाले हैं, तो ऐसे में वो खुद के प्रति आपके भावों को गलत समझ सकती है। आप जो भी कुछ सोच रहे हैं उसे बता दें, ताकि वो आपको गलत ना समझे।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 यदि वो किसी...
    यदि वो किसी चीज का बिल करना चाहती है, तो उसे करने दें: ये जरुर पक्का करें कि भूमिकाएं पलटी नहीं हैं। वो आपके लिए सुन्दर दिखने, अच्छे काम करने के लिए ना जाए क्या कुछ नहीं करती है, इसलिए जब भी आपको मौका मिले, ज्यादा से ज्यादा बिल आप ही किया करें। बात पैसों की नहीं है। इसका मतलब उसे यह दिखाना है कि आप उसका काफी ख्याल रखते हैं। हर वक़्त ऐसे रहने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसके बारे में बहुत ज्यादा दिखावा करने या इसे बहुत बड़ी बात समझने की भी जरूरत नहीं है। उसे ये बताकर कि आपका पैसा उसका है और उसका पैसा आपका, भी आप उसे बहुत कुछ कह देते हैं। जब किसी डेट पर वो आपके लिए कुछ करती हैं, तो यह उसके कहने का तरीका है कि उसे आपके पैसों की परवाह है और वह आपकी भी परवाह करना चाहती है। उसके द्वारा की हुई इन छोटी-छोटी अच्छी बातों को हल्के में ना लें, बल्कि इसकी सराहना करें।
विधि 3
विधि 3 का 4:

उसकी उम्मीद से ज्यादा कुछ करना (Going Beyond What's Expected)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1  रोमांटिक...
    रोमांटिक बनें: हर लड़की अपने लिए एक ऐसा लड़का चाहती है, जो रोमांटिक हो। ज्यादातर लड़कियां खुद को परियों की कहानी वाली नायिका (मन ही मन में; ज्यादातर; कभी-कभी बहुत कम) समझती हैं, और वो चाहती हैं, कि उनके साथ में इसी की तरह व्यवहार किया जाए। अपने रोमांस में थोड़ा ज्यादा प्रयास करके अपनी महिला साथी को बताएँ कि आपको उसकी परवाह है।
    • उसके लिए लव नोट्स लिखें। नोट्स बहुत लम्बे, भावुक और काव्यात्मक नहीं होने चाहिए अगर आप ऐसे स्वभाव के नही हैं। छोटे-छोटे और सिली नोट्स भी काफी होंगे। उन्हें प्यारा बनाने का प्रयास (लड़कियों को "प्यारी" चीजें अच्छी लगती हैं, जैसे ड्राइंग) करें, ये आपके द्वारा उसकी परवाह दिखाने का ही एक तरीका है। नोट्स वास्तविक पेपर पर ही लिखें। कार्ड भी अच्छा रहेगा। आप जो भी कुछ महसूस करते हैं, बस वो ही लिख डालें।
    • ये बातें उसे ईमेल या एसएमएस से ना भेजें। ईमेल उसे ये जताएगा कि आप बेहद आलसी हैं और आप उसके लिए अतिरिक्त समय नहीं निकालना चाहते। मर्द बनें, इसमें अपने कुछ प्रयास डालें और उसे एक अच्छा और पुराने तरीको वाला पत्र लिखें।
    • उसे बताएं कि आप कितने खुश और किस्मत वाले हैं, जो वो आपको मिली। उसे कहें कि उसने आपको खुद की परवाह व्यवहार करना सिखाया है। उसे कहें कि जब से आपने उसे पहली बार देखा है, आपको पता था कि वो बहुत खास हैं। ये आपके रोमांटिक होने का एक अच्छा तरीका है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 विचारशील (thoughtful) बनें:
    छोटी-छोटी चीजों के मायने बहुत बड़े होते हैं। एक अच्छे इंसान (जेंटलमैन) बनें। उसके लिए दरवाजा खोल कर रखें। उसके बारे में सोचने का मतलब, कभी-कभी खुद को उसकी जगह पर रखना है और फिर सोचना कि आप उसे क्या दे सकते हैं और उसके लिए क्या कर सकते हैं।
    • अगर बाहर बहुत ज्यादा ठंड है, तो उससे पूछें कि क्या उसे ठंड लग रही है; अपने पास में एक स्वेटर या जैकेट निकाल कर रखें, ताकि ये आप उसे दे सकें।
    • जब उसे अच्छा महसूस नहीं हो रहा हो या वह बीमार हो, तो उसके लिए कुछ सूप, गर्म चाय या फूल लेकर आयें। फिल्म देखते वक़्त या घूमते वक्त उसका हाथ थामें। कभी-कभी बिना किसी कारण के भी उसके लिए कुछ खरीद दें।
    • उसकी पसंद की छोटी-छोटी चीजें जैसे एक फूल, उसकी पसंद को कोई एक मैग्जीन, उसकी फेवरेट कैंडी या चॉकलेट्स बार भी बड़ा काम कर सकता है। उसे दर्शाएँ कि आप उसके बारे में सोच रहे हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसकी पसंद और नापसंद याद रखें:
    रोमांटिक होने का पूरा सम्बन्ध इस बात से है कि आप उसके बारे में कितना कुछ जानते हैं, और उसे दिखाना कि ये सारी बातें आपके लिए क्या अहमियत रखती हैं।
    • वह अपने लिए किस तरह से पका हुआ खाना पसंद करती है? उसका पसंदीदा फूल कौन सा है? परफ्यूम कौन सा पसंद है? डेट पर उसे क्या करने में मजा आता है? उसकी पसंदीदा किताबें और गीत क्या हैं?
    • याद रखें कि उसे खाने में क्या पसंद है और उसके लिए वही पकाएं। या उसकी पसंद के फूल, जिन्हें देखकर उसे अपने व्यक्तित्व का अहसास होता है, और यही फूल उसे भेजें। उसे किन गीतों पर डांस करना, हँसना और रोना पसंद है, उसके लिए ऐसे गीत तैयार करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अहम दिन/तारीखें याद रखें:
    इन्हें याद रखना महिलाओं के लिए बेहद अहम है। बर्थडे, सालगिरह और उसकी अन्य उपलब्धियां, उसे ये जताने के अवसर हैं, कि वो आपके लिए कितनी ख़ास है। इन सभी दिनों को याद रखने के लिए एक कैलेंडर तैयार रखें।
    • उसके जन्मदिन पर उसके लिए गिफ्ट लेकर आयें (चॉकलेट, गिफ्ट कूपन, शूज सभी अच्छे रहेंगे) और उसे कुछ फूल भेजें। उसके लिए कार्ड लिखना ना भूलें, उसकी उम्र बढ़ने को लेकर कुछ मजाक कर दें, लेकिन ये भी बोलें कि वो आपके लिए हमेशा उतनी ही जवान रहेगी जैसा आपने उसे पहली बार देखा था।
    • अपनी सालगिरह पर दोनों के लिए कुछ ख़ास करें, जो उसे बताये कि आप कितने सराहनीय हैं और उसे प्रेम करते हैं। एक स्क्रैपबुक बना लें, उसमें उन स्थानों के टिकट रखें जहाँ आप साथ में गये थे और उन तारीखों का संक्षेप में विवरण लिखें।
    • उसे एक फेसबुक वीडियो मैसेज भेजें, जिसमें आप उसे बताएँ कि वह आपके लिए कितनी अहम है और आप लोग किस तरह से अपनी पहली डेट को नहीं भूल पाएँगे।
      • याद रखें कि लडकियाँ ऐसे मौकों पर थोड़ा सा बिगड़ने को भी तैयार रहती हैं। उसके दरवाजे पर फूल रखना, शानदार जगह पर डिनर करना — ये चीजें बताती हैं कि आपको उसकी परवाह है। याद रखें इसका सम्बन्ध पैसे से नहीं है, लेकिन इसके पीछे का मकसद मायने रखता है।
विधि 4
विधि 4 का 4:

उसकी ख़ुशी के कारणों को समझना (Understanding What Makes Her Happy)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 समझें कि कौन सी बात लड़कियों को खुश करती है:
    लड़कियों या महिलायों में मातृत्व गुण होता है: और चीजों की परवाह करना उन्हें पसंद होता है। इसी कारण से वे आपके लिए अच्छा खाना पकाती हैं या आपका बैग पैक करती हैं या घर से बाहर होने पर कॉल ना करने पर आपकी चिंता करती हैं। उनके स्वभाव का लाभ उठायें और उन्हें बताएँ कि आप उनके प्रयासों की सराहना करते हैं, और आपको भी उनकी उतनी ही परवाह है।
    • याद रखें कि सारी महिलायें ही ऐसी कहानियाँ सुन-सुनकर बड़ी होती हैं, जो कि महिलाओं के एक रानी की तरह हमेशा खुश रहने के लिए, एक "परफेक्ट मैन" की तलाश पर जाकर समाप्त होती हैं। उनके मन में ये पहले से होता है कि उन्हें एक ऐसा साथी मिल ही जाएगा, जो हर तरह से परफेक्ट हो। चूंकि यह असंभव है, लेकिन फिर भी आप उसका राजकुमार बनने की कोशिश प्रयास जरूर कर सकते हैं।
    • लड़कियां खुद को खास देखना पसंद करती हैं। लड़कियां अक्सर ही अपनी सहेलियों से आपकी तारीफ करने के लिए उत्सुक रहती हैं, वो बताना चाहती हैं, कि आप कितने अच्छे हैं; वे जानना चाहती हैं कि आपने रिश्ते में उतना ही दिया है जितना की वे देती हैं। वे खुद को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की के रूप में देखना चाहती हैं। ऐसे व्यक्ति बनें जो उसे ये सारी चीजें दे।
      • आप जितना ज्यादा उसे यह महसूस कराएँगे, कि आप सिर्फ उसे प्यार करते हैं, ना कि अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड को, उसे उतना ही ज्यादा स्पेशल महसूस होगा।
      • इसलिए अगर आप उसकी तारीफ करना चाहते हैं, तो ऐसा ना कहें कि "मुझे तुम्हारे शरीर की बनावट बहुत पसंद हैं;" इसके बजाय कहें कि "तुम्हारे शरीर की बनावट, तुम्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है और ये मुझे बहुत पसंद है।"
      • इसी तरह उसके निजी अंगो के बारे में तब तक तारीफ़ न करें, जब तक कि वो सच में विशेष ना हों। इसके स्थान पर आप कुछ ऐसे कह सकते है जैसे "मैंने अब तक महसूस नहीं किया था कि तुम्हारी आँखें नीलम की तरह लगती हैं" ये उसके सीने के बारे में कुछ कहने से ये अधिक प्यारा है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 महिला और पुरुष के बीच का अंतर समझें:
    हम सभी जानते हैं कि महिला और पुरुष अलग तरह से सोचते और व्यवहार करते हैं। इसका कारण जानना अहम है, क्योंकि इससे आपको वह कर पाने में मदद मिलेगी जिसकी उसे अपेक्षा है।
    • यह समझें कि उसे नहीं लगता कि वो बहुत ज्यादा चिपकू हो रही है। उसका आपके ज्यादा आसपास रहना, आपकी सुरक्षा के प्रति चिंतित रहना — ये सभी महिलाओं के लिए प्राकृतिक है और इस प्रकार वह इसका हिस्सा है। उसके इस पहलू को सीखें।
      • इसे एक अच्छी बात मानकर सोचें: महिलायें तभी "चिपकू" जैसा व्यवहार करती हैं, जब उनके मन में आपके लिए सच्चा प्यार और आपकी परवाह हों। वो अगर इस काम को करना बंद कर देती हैं, तो समझ जाइये कि कुछ तो गड़बड़ है!
      • यदि आप उससे थोड़ा ब्रेक चाहते हैं, तो उसे प्यार से समझा दें, जैसे :"तुम तो जानती हो मुझे तुम्हारे साथ समय बिताना कितना अच्छा लगता है। लेकिन मैंने अपने दोस्तों को काफी वक़्त से नहीं देखा और मैं उनके साथ इस वीकेंड मूवी देखने जाने की सोच रहा था। यदि मैं जाऊं, तो क्या तुम को कोई परेशानी तो नहीं है ना?"
    • उसके लिए सब कुछ सेक्स ही नहीं है। लड़कों का यौन नजरिया लड़कियों से काफी अलग होता है। लड़कियों के लिए इसका मतलब सिर्फ सेक्स नहीं है, बल्कि यह अंतरंगता और नजदीकी है, जिसे वो आपके साथ शेयर करती है। यदि उसे ऐसा लगता है कि आप उससे सिर्फ सेक्स की चाहत रखते हैं, तो ऐसे में वो शायद आपको ये सुख नहीं देने वाली। अगर उसे लगेगा कि आप सिर्फ उसी को चाहते हैं, तो वो खुद को पूरी तरह आपको सौंप देगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कोंफिड़ेंट...
    कोंफिड़ेंट रहें: लडकियाँ ऐसे लड़कों से प्यार करती हैं, जो खुद को लेकर हमेशा ही कोंफिड़ेंस में रहते हैं। याद रखें कि आपको आपके कोंफिड़ेंस को दिखाने के लिए शाहरुख़ खान या रणवीर कपूर होने की जरूरत नहीं। कोंफिड़ेंट होने का मतलब, आप जैसे हैं, उसे जानना है, अपनी पसंद-नापसंद जानना और शांत रहना है।
    • आप जैसे दिखते हैं उस पर ध्यान दें। नियमित नहायें या शावर लें और साफ़-सुथरे, अच्छे दिखने वाले कपड़े पहनें। लड़कियां आपको मॉडल की तरह नहीं देखना चाहती हैं, बल्कि वे चाहती हैं कि अन्य लड़कियां देखें कि उसे क्या मिला है और कितने अच्छे से आप खुद का ख्याल रखते हैं।
    • मजाक करना सीखें। अपने अंदरूनी कोंफिड़ेंस को दिखाने के लिए मजाक करना बेहद अच्छा तरीका है। स्टडीज के मुताबिक सेन्स ऑफ़ ह्यूमर वाले व्यक्ति को साथी के तौर पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।[१] इसलिए कुछ बेहतरीन जोक्स तैयार कर लें, और अपना मजाक उड़ाने से भी ना कतराएँ। अच्छे और लाजवाब सेन्स ऑफ़ ह्यूमर वाले व्यक्ति का कोंफिड़ेंस बोलता है।
    • झूठ कभी भी ना बोलें। वो अगर आपसे झूठ बोलना शुरू कर दे, तो आपको कैसा लगेगा? झूठ बोलना भरोसे का विषय है और लड़कियों के लिए भरोसा बड़ी बात है। जो भरोसा वह आप में दिखाती है, आप भी उसे वही भरोसा दें।
      • झूठ बोलने में यह समस्या है कि एक झूठ को छिपाने के लिए ना जाने कितने और झूठ बोलने पड़ते हैं। सामान्यता आप एक झूठ नहीं बोलते हैं; बल्कि आप तो झूठ के जाल में फँस जाते हैं। ये एक सीधा सा गणित है: जितना ज्यादा झूठ आप बोलते हैं, उतनी ही जल्दी आप पकड़े जाते हैं।
      • झूठ ना बोलने के प्रति विश्वस्त रहें। यदि आपको किसी चीज के बारे में शर्मिंदा होना बंद कर देंगे, तो आपको उसके लिए झूठ बोलने की जरूरत ही नहीं होगी। भले ही आप किसी बात को लेकर शर्मिंदा हो रहे हैं, लेकिन फिर भी उसे अपने ऊपर हावी ना होने दें। आपका विश्वास कुछ ही समय में बढ़ जाएगा।

सलाह

  • यदि आपसे कोई गलती हो जाती है, तो सबसे पहले तो उसे स्वीकार करें, फिर उसकी माफ़ी मांगें और उसे बताएँ कि आप उसे बहुत प्यार करते हैं।
  • जरूरी ना हो, तो जबरदस्ती में किसी बहस का कारण ना बनें।
  • उसकी उपलब्धियों की सराहना करें और उसे ऐसा और भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करें।
  • आप उसके बारे में कैसा महसूस करते हैं, ये उसे बताने में किसी भी तरह की गलती ना करें। वो इस बात को हमेशा आपसे सुनना चाहती है।
  • जब आपको मालूम हो कि वो किसी गंभीर मुद्दे को लेकर परेशान है, तो उसे देखकर हँसने की जरूरत नहीं है। इससे उसे ऐसा लगेगा कि आप उसका सम्मान नहीं करते हैं।
  • दूसरी लड़कियों को मैसेज ना करें। इससे उसे चिंता होने लगेगी और उसे लगने लगेगा कि आप उसके साथ में दगा कर रहे हैं। वो अगर आपकी गर्लफ्रेंड है, तो आपको किसी और की जरूरत नहीं होना चाहिए।
  • देखें कि आप किस तरह से उससे बात करते हैं और खासतौर पर बहस के दौरान अपने स्वर पर ध्यान दें। लड़कियां गलत तरीके से और गुस्से में बात किया जाना पसंद नहीं करती हैं।
  • आपकी गर्लफ्रेंड के साथ में हमेशा ईमानदार रहें।
  • उसे हमेशा ये बताएँ कि वो कितनी खूबसूरत है।
  • उसके सामने हमेशा आपके असली रूप में ही रहें। सच्चाई को हमेशा ही प्रोत्साहित दिया जाता है।
  • आप दोनों अगर साथ में रहने लगें, तो साथ मिलकर घर के काम में हाँथ बटाएँ।
  • उसे लम्बे प्यार भरे मैसेज भेजें। उसकी खासियत को केंद्रित करें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,९९,८०० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: युवा
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,९९,८०० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?