कैसे पता करें कि लड़की आपको पसंद करती है

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

कोई लड़की आप पर फिदा है या नहीं, यह हमेशा जान पाना आसान नहीं होता। कुछ लड़कियाँ जाहिर तौर पर फ्लर्ट करतीं हैं, हँसी-मज़ाक करतीं हैं और जब कभी भी आप उन के आसपास होते हैं, तो शर्मा कर अपनी भावनाएँ व्यक्त कर देतीं हैं। लेकिन कुछ लड़कियाँ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के मामले में बहुत ही शर्मीली होतीं हैं और अपनी सच्ची भावना को सांकेतिक रूप से व्यक्त करना पसंद करतीं हैं। फिर भी, आप जिस लड़की के बारे में सोच रहे हैं, वह किसी भी तरह की क्यों ना हो, यहाँ पर ऐसे बहुत सारे तरीके हैं, जिन से आप उस की भावनाओं का पता लगा सकते हैं। भले ही आप भी उस लड़की को पसंद करते हों और चाहते हों, कि वह भी आप की ही तरह भावनाएँ रखती हो, या फिर सिर्फ़ आप जानकारी पाना चाहते हों, कि क्या आप के ग्रुप की कोई लड़की या क्लास की कोई लड़की आप को पसंद करती है, तो इस के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

वह क्या करती है, ध्यान दें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसे आप की ओर देखते हुए पकड़ें:
    यह बहुत ही आसान तरीका है। यदि आप क्लासरूम में, कमरे में या फिर किसी पार्टी में उसे देखते हैं, और वह आप की ओर देखती हुई पकड़ी जाए, तो शायद वो आप को पसंद करती है। यदि वह आप को उस की ओर देखते हुआ पाकर शर्मा जाती है और हल्की सी मुस्कान देती है, तो भी संभावना तो यही है, कि शायद वह आप को पसंद करती है।
    • उसे अपनी ओर देखते हुए पकड़ने में ज़रा सावधानी बरतें, बार-बार उस की तरफ ना देखें वरना उसे लगने लगेगा कि आप उसे घूर रहे हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 देखें, क्या वह आप के सामने आने पर शर्माती है:
    यह इस बात का एक और संकेत है, कि वह आप को पसंद करती है। यदि हर बार, आप जब भी उस के पास जाते हुए, या फिर उस से बात करते हुए, उसे शर्म से लाल होता हुए पाते हैं, तो ये इसी बात का संकेत है, कि वह आप को पसंद करती है, और आप के सामने ज़्यादा कुछ बोलने से शर्मा रही है। यदि आप उसे शर्माता हुए पाते हैं, तो उसे इस बात को लेकर बिल्कुल भी परेशान ना करें, वरना वह आप से बात करने में कतराने लगेगी।
    • हाँ लेकिन आगे बढ़ने से पहले यह बात परख लें, कि कहीं वह इस तरह की लड़की तो नहीं है जो बात करते वक़्त हर किसी को देखकर शर्माती है -- हो सकता है कि वह इतनी ज्यादा भी शर्मीली लडकी ना हो।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ध्यान दें, कहीं...
    ध्यान दें, कहीं वह आप के सामने ज़्यादा हँसी-मज़ाक तो नहीं करती: अधिकांश लड़कियाँ ऐसा ही करतीं हैं, वे अपने क्रश (crush) के आसपास इस तरह से ज़्यादा हँसी-मज़ाक कर के उस का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करती हैं। यदि कोई लड़की, आप की बिना मज़ाक वाली बातों पर भी ज़ोर-ज़ोर से हँसती है, तो वह ऐसा इसलिए करती है क्योंकि वह आप को पसंद करती है। और हो सकता है कि आप उस पर इतना ज्यादा हावी हो चुके हो, कि आप की कही हर एक बात उसे मजाकिया लगने लगी है।
    • अब अगली बार, जब भी आप उस से बात करें, तो इस बात पर ज़रूर ध्यान देना, कि वह कितना हँस रही है। एक छोटा सा मज़ाक करें, और देखें, यदि वह हद से ज़्यादा हँसती है, तो सच में आप को पसंद करती है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उस के दोस्तों के व्यवहार पर ओर ध्यान दें:
    एक लड़की के फ्रेंड्स, भी आप के प्रति उस की भावनाएँ प्रदर्शित कर सकते हैं। अब अगली बार जब भी वह अपनी सहेलियों के साथ में आप के सामने से गुज़रे, तो उस के व्यवहार में इन बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें, क्या वह अपने दोस्तों को आँखें दिखाकर कुछ बोलने की कोशिश कर रही है, या उस की सहेलियाँ आप की ओर देखकर उसे कोहनी मार रहीं हैं या फिर आप की ओर कुछ इशारा तो नहीं कर रहीं, या फिर आप के उस के पास में होने का इशारा कर रहीं हैं।
    • यदि उस की सहेलियाँ आप की ओर हमेशा मुस्कुरा कर देखती हैं, तो शायद इस तरह से वे आप को उस की भावनाएँ दर्शाने की कोशिश कर रही हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 क्या वह आप...
    क्या वह आप के साथ बात करने के बहाने ढूँढती है, ध्यान दें: यदि कोई लड़की आप को पसंद करती है, तो वह किसी ना किसी तरह से आप के आसपास रहने की कोशिश करेगी। यदि वह आप को पसंद करती होगी, तो आप के साथ रहने के लिए हर तरह के बहाने अपनाएगी, जैसे, गणित का होमवर्क करने में मदद माँगेगी, या अपने साथ मूवी देखने चलने या फिर किसी कॉन्सर्ट में चलने का पूछेगी। और वह आप से यह सब बातें पूछते वक़्त, आप को इस बात का अहसास भी नहीं होने देगी, कि वो आप को पसंद करती है।
    • यदि आप दोनों किसी समारोह में एक साथ हैं, और वह बहुत रात होने के बाबजूद भी उस समारोह में मौजूद है, तो यह इसी बात का संकेत है, क़ि वह आप को पसंद करती है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 क्या वह आप...
    क्या वह आप के सामने अपनी बाहरी दिखावट (वह कैसी दिख रही है, उस के बाल कैसे हैं) पर ज़्यादा ध्यान देती है: यदि कोई लड़की आप के सामने आने पर, अपने कपड़ों, अपने मेकअप या अपने बालों पर ज़्यादा ध्यान देते हुए दिखाई देती है, तो इस का एक ही अर्थ निकलता है, कि वह आप को पसंद करती है और आप को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। यदि आप लोग किसी एक ग्रुप में खड़े होकर बात कर रहे हैं, और वह अपना ज़्यादा से ज़्यादा समय अपनी लिपस्टिक या लिप बॉम लगाने में या फिर अपना चेहरा आईने में देखने में बिताती है या फिर सिर्फ़ अपने कपड़ों को ही व्यवस्थित करती रहती है, तो शायद वह आप को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।
    • यदि वह अचानक आप के सामने, बहुत ज़्यादा तैयार होकर आती है, तो शायद वह आप को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।
    • यदि आप दोनों अचानक ही किसी स्टोर पर टकरा जाते हैं, और वह अपनी साधारण सी ड्रेस को लेकर मज़ाक बनाती है, तो शायद वह इस बात को लेकर परेशान हो रही है, कि आप के सामने वह बहुत ही साधारण कपड़ों में आ गई।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 उस की बॉडी लेंग्वेज पर ध्यान दें:
    उस की बॉडी लेंग्वेज, आप के प्रति उसकी भावनाओं को बहुत अच्छी तरह से प्रदर्शित कर सकते हैं। यदि वह आप से बात करते वक़्त हमेशा आप की आँखों से संपर्क बनाए रखती है या आप की ओर झुकाव रखती है, तो वह आप को पसंद करती है। यहाँ पर कुछ और बातें दी गई हैं, जिन पर आप को गौर देना चाहिए:
    • यदि वह आप से बात करते समय, अपने बालों के साथ खेलती है, तो शायद इस का अर्थ यह है, कि वह आप को पसंद करती है और आप से बात करते समय बेचैन हो रही है।
    • यदि वह बार-बार अपना वजन एक पैर से दूसरे पैर पर डालती है, तो शायद वह आप से बात करने में बेचैनी महसूस कर रही है।
    • यदि वह आप से अपनी नज़रें हटाकर, बार-बार नीचे कहीं देख रही है, तो शायद यह इसलिए क्योंकि वह आप को पसंद करती है।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 उस के अन्य लोगों के प्रति व्यवहार पर ध्यान दें:
    यह बहुत ज़रूरी बात है। उस के बातूनी, फ्लर्टी और मजाकिया अंदाज़ को देखकर, हो सकता है कि आप सोच रहे हैं कि वह आप को पसंद करती है, लेकिन ऐसा भी तो हो सकता है, कि वह सभी लोगों के साथ इसी तरह व्यवहार करती हो। कुछ लड़कियाँ, एक समय में एक से ज़्यादा लड़कों को पसंद करती हैं या अन्य लोगों के साथ समय बिताना पसंद करतीं हैं। तो शायद इस समय आप उस के इस मित्रतापूर्ण व्यवहार को ग़लत समझ रहे हैं।
    • ध्यान दें, वह अन्य लड़कों के सामने कैसे बर्ताव करती है। यदि वह आप की ही तरह अन्य लोगों के साथ भी बर्ताव रखती है, तो शायद वह इसी तरह के मित्रतापूर्ण व्यक्तित्व वाली लड़की है।
    • यदि वह आप के साथ में अलग बर्ताव करती है फिर भले ही वह अन्य लोगों की अपेक्षा आप पर थोडा ज़्यादा ध्यान देती है -- या फिर जरा कम ध्यान देती है, ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि हो सकता है कि वह आप से बात करने में शर्मा रही हो -- तो शायद वह आप को पसंद करती है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

वह क्या बोलती है, ध्यान दें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ध्यान दें, क्या...
    ध्यान दें, क्या वह आप को मस्ती में परेशान करती है: यदि वह आप को परेशान करती है, तो यह भी इसी बात का संकेत है, कि वह आप को पसंद करती है। इस तरह से परेशान करना भी एक तरह की फ्लर्टिंग ही है, जिस में वह आप को मजाकिया रूप में यह दर्शाने की कोशिश करती है, कि आप उसे अच्छे लगते हैं। यदि वह आप को परेशान कर रही है, तो वह आप के कपड़ों पर मज़ाक करेगी, मजाकिया तरह से आप को धक्का देगी या आप के बालों और यहाँ तक की जूतों का भी मज़ाक उड़ाएगी। इस बात से परेशान ना हों, यह आप को अपनी भावनाएँ बताने का सिर्फ़ एक तरीका है।
    • इस बात पर भी ध्यान दें, कि वह सिर्फ़ आप को ही परेशान करती है या अन्य लोगों को भी इसी तरह से परेशान करती है। यदि वह हर किसी को इसी तरह परेशान करती है, तो फिर यह उस की आदत ही है। और यदि सिर्फ़ आप को परेशान करती है, तो आप उस के लिए ज़रूर कोई विशेष व्यक्ति हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ध्यान दें, क्या वह आप की तारीफ करती है:
    यदि कोई लड़की हमेशा आप की तारीफ करती है, तो यहाँ पर उस के आप को पसंद करने की संभावना होना संभव है। यदि वह आप के जूतों की तारीफ करे, या आप के बालों की तारीफ करे, तो सच में उस के मन में आप के लिए भावनाएँ मौजूद हैं। यदि किसी लड़की के मन में आप के लिए भावनाएँ होंगी, तो वह आप की हर एक चीज़ की तारीफ करेगी और उसे आप की हर एक बात पसंद आएगी और वह ये सब बातें आप को बोलने में नहीं कतराएगी।
    • लेकिन किसी भी निर्णय तक पहुँचने से पहले, एक बार इस बात को ज़रूर जाँच लें, कि क्या हर किसी की तारीफ करना उस के व्यवहार में शामिल है या फिर वह ये सब बातें सिर्फ़ आप को ही बोलती है। हो सकता है वह सच में एक अच्छी लड़की हो और सब से इसी तरह से बातें करती हो। या नहीं भी हो, सच किसे पता।
    • यदि वह आप की नई शर्ट या नए हेयरकट की तारीफ करती है, तो इस का यही अर्थ निकलता है, कि वह आप के कपड़ों पर और आप की दिखावट में आए हुए छोटे से बदलाव पर अच्छी तरह से ध्यान देती है, जो भी एक बहुत अच्छा संकेत है, कि वह आप को पसंद करती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्या वह आप...
    क्या वह आप से बात करने के लिए हर एक छोटे मौके की तलाश करती है: यदि किसी लड़की को आप पसंद हैं, तो वह जितना ज़्यादा हो सके आप से बात करने की कोशिश करेगी -- बस वह शर्मीली ना हो। यदि आप दोनो के बीच में कोई भी मित्र ना हो या एक -दूसरे के साथ होने के आप के पास कोई भी कारण ना हों, तो वह आप के पास आ कर आप से कुछ बेहद ही सामान्य सवाल करेगी, जिसे वह किसी भी मित्र से पूछ सकती है, जैसे क्लास में मिले होमवर्क के बारे में। यहाँ तक कि वह आप से कुछ बेहद आसान सवाल पूछने के लिए इस आशा में फ़ोन या मेसेज भी करेगी कि शायद इस से आगे भी बात कर सके।
    • यदि वह आप को पसंद करती है, तो वह आप से कुछ ऐसे विषयों पर बात करेगी, जो वह जानती है, कि आप पसंद करते हैं, जैसे कोई एक खेल या आप का पसंदीदा टीवी शो। वह आप के पास आ कर सिर्फ़ यही सवाल करेगी, कि क्या तुमने कल का एपिसोड देखा या फिर आप के किसी मनपसंद शो के सीजंस फिनाले के बारे में बात करती हो। वह भी आप की ही तरह रुचियाँ रखने लगेगी, और इन का उपयोग वह आप से बातचीत की शुरुआत करने में करेगी।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 क्या तुम किसी...
    क्या तुम किसी लड़की को पसंद करते हो, ध्यान दें, यदि वह आप से ऐसा कुछ पूछ रही है: क्या तुम किसी को पसंद करते हो, क्या तुम किसी के साथ हो, या इसी तरह के और भी प्रश्‍न, लड़कियों को ऐसा लगता है कि यदि वे आप से इस तरह के सवाल करेंगी, तो आप को उन की भावनाओं का एक संकेत मिलेगा और आप उन्हें पहचान लेंगे। यदि वह आप से यह सवाल करती है, कि क्या तुम किसी को पसंद करते हो, तो इस का वास्तविक मतलब "क्या तुम "मुझे" पसंद करते हो?" होता है, इसे समझने का प्रयास करें।
    • हाँ यहाँ पर ऐसा भी हो सकता है -- कि वह ऐसा इसलिए पूछ रही हो, क्योंकि उस की कोई मित्र आप को पसंद करती हो, और वह इस सवाल का जवाब ले जा कर उसे देना चाहती हो।
    • यदि आप उसे ऐसा कहेंगे कि मैं किसी को भी पसंद नहीं करता और वह कुछ ऐसा बोलती है, "तुम्हें कैसे कोई पसंद नहीं हो सकती?" " कोई ना कोई पसंद होगी", तब सच में वह यह सुनने के लिए उत्सुक हो रही है, कि आप उसे ही पसंद करते हैं।
    • यदि वह इन सारी प्यार भरी बातों में ज़्यादा रूचि लेती है, तो इस का भी यही तात्पर्य निकलता है, कि उस के मन में आप के लिए प्यार भरी भावना है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ध्यान दें, कि...
    ध्यान दें, कि वह आप के साथ वाली अन्य लड़कियों के बारे में क्या बोलती है: क्या वह लड़की, आप की अन्य मित्रों (लड़की) को आप के सामने किसी ना किसी वजह से नीचा दिखा रही है? क्या वह आप की पहली गर्लफ़्रेंड की बुराई करती है? यदि ऐसा है, तो शायद उसे ऐसा लगता है, कि वही है, जो आप के लिए बनी है। और इस तरह से आप की मित्रों को नीचा दिखाने का एक और कारण, उस के मन में पैदा हुई जलन है, वह बिल्कुल भी नहीं चाहती, कि आप उस के अलावा किसी और लड़की पर ध्यान दें।
    • रिश्ते की शुरुआत में थोड़ी-बहुत जलन होना सही है, लेकिन इस बात की पुष्टि कर के ही आगे बढ़ें, कि ऐसा आगे भी ना हो।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 ध्यान दें, क्या...
    ध्यान दें, क्या वह आप को ऐसा कोई संकेत देती है, कि उसे एक बॉयफ़्रेंड चाहिए: उसे लगता है, कि ऐसा कर के वह आप को एक संकेत दे रही है, यदि वह ऐसा कुछ बोलती है, जैसे, " मेरा भी एक बॉयफ्रेंड होना चाहिए," या " काश मेरा भी एक बॉयफ्रेंड होता, जिस के साथ में मूवी देखने जा सकती" तो ध्यान दें और सावधानी से इन बातों पर गौर करें, ऐसा बोल कर वह आप से उस का बॉयफ्रेंड बनने का पूछ रही है। यदि वह हर समय ऐसी कोई बात बोलती है, कि वह किसी "लड़के" के साथ डेट पर जाना चाहती है, तो वह "लड़का" आप हैं।
    • हाँ ऐसा भी होना संभव है, कि वह आप के किसी मित्र के साथ डेट करना चाह रही हो, तभी आप से ये सारे सवाल कर रही हो। लेकिन यदि उस ने कभी भी आप से आप के किसी मित्र की चर्चा ना की हो, तो बिल्कुल वह आप का ही विचार कर के आप के पास आई है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 इस बात पर...
    इस बात पर भी ध्यान रखें, कि वह अन्य लड़कों के बारे में क्या बोलती है: यदि वह किसी लड़के के बारे में कुछ ऐसी बातें बोलती है कि, वह इतना भी अच्छा नहीं है या वह तुम्हारे जितना अच्छा नहीं है, तो असल में वह आप को बता रही है कि आप उसे बहुत अच्छे लगते हो।
    • यदि वह कुछ ऐसा बोलती है, कि उसे आप का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा लगता है, तो भी यह एक संकेत है।
    • यदि वह हर समय आप की तुलना अन्य किसी के साथ करती रहती है, तो वह आप को बताना चाहती है, कि आप उसे इन सारे लड़कों से ज़्यादा अच्छे लगते हैं।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 क्या वह आप को बहुत ज़्यादा फ़ोन या मेसेज करती है:
    यदि वह हर समय आप को मेसेज या फ़ोन करती रहती है, तो यहाँ पर उस के मन में आप के लिए भावनाएँ होने के संकेत मिलते हैं। यदि वह आप को मेसेज में बहुत ज़्यादा स्माइली भेज रही है, या फिर फ़ोन कर के कुछ बेतुके सवाल करती है, या फ़ोन करने के कुछ बेतुके कारण बताती है, तो वह आप से बात करने के कारणों की तलाश में है।
    • यदि वह आप को एक स्माइली भेजकर, सिर्फ़ "हाहाहा" लिखती है, तो वह आप से फ्लर्ट कर रही है।
विधि 3
विधि 3 का 3:

पता करें, कि वह आप को पसंद करती है

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने दोस्तों से पूछें:
    इसे जानने का सब से पहला साधन आप के दोस्त ही हैं। उन से अपने बारे में पूछें, पूछें कि क्या तुम लोगों ने मुझे उस के साथ देखा है, क्या लगता है, वह मुझे पसंद करती है? आप के मित्र यह जानने में आप की बहुत मदद करेंगे कि वह सच में आप को पसंद करती भी है या सिर्फ़ आप को घुमा रही है। उन से ईमानदारी के साथ जवाब देने को कहें, यदि उन्हें लगेगा कि वह आप को चाहती है, तो वो ज़रूर बताएँगे।
    • यदि वह लड़की आप के अलावा किसी और को पसंद करती होगी, तो आप के मित्र इस बारे में भी जानते होंगे। और आगे कदम बढ़ाने से पहले, यह जानना आप के लिए ज़रूरी भी होगा।
    • किसी बातूनी व्यक्ति या ऐसे किसी मित्र से ना पूछें, जो उस लड़की का भी मित्र हो। यदि आप ऐसा करते हैं, तो ये जा कर उस लड़की को बता कर सब उल्टा कर देगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उस की मित्रों से पूछें:
    खुद से पूछने से बेहतर है, कि आप उस की सहेलियों से उस की भावनाओं के बारे में पूछें। लेकिन यदि आप सच में उस की सहेलियों पर विश्वास करते हैं, और आप को पता है कि वह जा कर उसे कुछ नहीं बताएगी, तभी पूछें, अन्यथा परिस्थितियाँ बेकाबू हो सकतीं हैं।
    • इस बात को बहुत ज़्यादा भी बढ़ावा ना दें। उस लड़की के प्रति अपनी भावनाओं को सब के सामने ना आने दें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उस से पूछें:
    यदि आप भी उस लड़की को पसंद करते हैं और उस की भावनाएँ जानना चाहते हैं, तो उस से इस बारे में बात करने से बिल्कुल भी ना घबराएँ। थोड़ा सा समय लेकर किसी शांत जगह पर जाएँ, और आराम से उस से पूछें, क्या वह आप को पसंद करती है। यदि आप उसे पसंद करते हैं, तो आप भी पहले उसे बता सकते हैं, ऐसा करने से उसे अपनी भावनाएँ व्यक्त करने की हिम्मत मिलेगी। बहुत ही शांति और विनम्रता के साथ बात करें, ऑय कांटेक्ट बनाए रखें, और उसे दर्शाएं, कि वह आप के लिए कितनी मायने रखती है। लेकिन उसे ऐसा भी ना दर्शाएँ कि ये कोई बहुत बड़ी बात है वरना आप उसे डरा कर खुद से दूर कर देंगे।
    • यदि वह हाँ कहती है और बोलती है कि वह आप को पसंद करती है, और आप भी उसे पसंद करते हैं, तो आगे बढ़ें और एक डेट पर जाएँ।
    • यदि वह मना करती है, तो उचित रूप से प्रतिक्रिया दें। उसे अपना गुस्सा ना दिखाएँ -- शांत रहें और उसे एहसास दिलाएँ कि आप कितने अच्छे हैं।

सलाह

  • यदि आप किसी लड़की को पसंद करते हैं, और उसे बताना चाहते हैं, या उस से पूछना चाहते हैं, कि क्या वह आप को पसंद करती है, तो लंच में या किसी क्लास के बाद ऐसी बातें ना करें, यह किसी को भी पसंद नहीं आएगा। किसी निजी या शांत स्थान पर जाएँ और बताएँ।
  • उस के साथ एकदम दूसरी दुनिया के प्राणी की तरह बर्ताव ना करें। उसे अनदेखा भी ना करें। वरना आप उस के दिल को तोड़ देंगे।
  • यदि आप भी उसे पसंद करते हैं, और लड़की थोड़ी सी शर्मीली है, तो आप को ही अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे।
  • डरे हुए इंसान की तरह बर्ताव ना करें वरना वह शायद आप से नफरत करने लगेगी, स्वाभाविक बर्ताव रखें।

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 26 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ४,०२,३६७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: युवा
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,०२,३६७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?