कैसे पता करें, कि कोई लड़का आप पर फ़िदा है (How to Know if a Boy Has a Crush on You)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

कोई लड़का आपके बारे में क्या सोचता है या वह आपको पसंद करता है, यह बता पाना आसान नहीं होता। हालाँकि, यहाँ पर ऐंसे बहुत सारे छोटे-मोटे संकेत मौजूद हैं, जिनके जरिये आप यह जान सकती हैं, कि लड़का आपको सिर्फ अपनी दोस्त ही नहीं बल्कि उससे कुछ ज्यादा समझता है! यह साबित होने के बाद आप उस लड़के के साथ अपनी इच्छानुसार रिश्ता भी आगे बढ़ा सकती हैं या फिर वो आप पर फ़िदा है, ये जानकर भी खुश हो सकती हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

गौर करें वो क्या करता है

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 क्या वो आपको इम्प्रेस करने की कोशिश करता है:
    यदि कोई लड़का आप पर फ़िदा होता है, तो वो आप पर अपनी छाप छोड़ने के हर संभव प्रयास करेगा। वो चाहेगा कि आप हमेशा उसे स्ट्रांग, फनी, कूल या डिफरेंट समझे। अब अगली बार जब भी वो लड़का आपके आस-पास हो, तो उस पर नजर रखें और देखें क्या वो आप पर अपनी छाप छोड़ने लायक कुछ बातें करता है। क्या वो स्पोर्ट्स खेलते वक़्त कुछ ज्यादा ही दिखावा करता है, अपने वीकेंड प्लान आपके सामने बताता है, कुछ पागलपन से भरा करता है, जैसे पूल में छलांग लगाना या फिर कुछ ऐसा करता है जिसका पूरा-पूरा लक्ष्य सिर्फ आप पर अपनी छाप छोड़ना हो, तो हो सकता है कि वो आप पर फ़िदा है।
    • जब भी वो कुछ “प्रभाव डालने योग्य” करे, तो उसे बहुत ध्यान से देखें। हो सकता है कि वो आपकी तरफ इस इरादे से देख रहा हो कि कहीं आप उसकी हरकतों पर ध्यान तो नहीं दे रहीं या फिर आपके मन के अंदर उठने वाले विचारों को समझना चाहता हो, तो ऐंसे में उसके आप पर फ़िदा होने की आशंका बढ़ जाती है।
    • हालाँकि आपके सामने ना होने पर वो क्या-क्या करता है, यह जान पाना जरा सा मुश्किल है, लेकिन जहाँ तक हो सके इस बात को जानने की कोशिश करें, कि क्या वो सिर्फ आपके सामने ही ज्यादा दिखावा करता है। जैसे कि, हो सकता है कि आपके आते ही वो एक अजीब सा चुटकुला सुनाना शुरू कर दे या फिर हो सकता है कि बॉल लेकर कुछ करतब दिखाने लगे, उसका ये बर्ताव आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 गौर करें, कि...
    गौर करें, कि आपको किसी और लड़के के साथ बात करता देख उसे जलन होती है: यह भी उसके मन में आपके लिए प्यार होने की तरफ ही इशारा करता है। यदि आपके किसी और लड़के के साथ बात करने में उसे जलन होती है, तो इसका सिर्फ एक ही कारण हो सकता है: क्योंकि वो आपको पसंद करता है और उसके मन में आपके लिए चाहत है, और इसलिए उसे आपको खोने का डर लगा रहता है। लड़के दूसरे लड़कों के प्रति अपने मन में उठने वाली जलन को कुछ अलग तरीके से बयाँ करते हैं। हो सकता है कि वो आपके सामने उस लड़के का मजाक बनाए, वो उस लड़के के साथ अच्छा बर्ताव ना करे या फिर वो उन लोगों को अनदेखा करके, उनसे और आपसे दूर कहीं बाहर चला जाए। हो सकता है कि वो आपके साथ ज्यादा से ज्यादा वक़्त बिताने की चाह रखता हो और इसलिए भी वो दूसरे लड़कों को आपके साथ देखकर जलता हो।
    • वो आपके सामने उसके प्रति इर्ष्या को बयाँ नहीं करेगा। लेकिन यदि आप अक्सर उसे आपके किसी मित्र जैसे कि रोहन (उदहारण के लिए) के बारे में उल्टा-सीधा बोले या फिर आपसे कहे कि आप राज (उदाहरण के लिए) जैसे अजीब लड़के से बात भी क्यों करती हो, तो यह उसका आपसे कुछ कहने का तरीका है, वो आपसे कहना चाह रहा है, कि वो आपके साथ में ज्यादा वक़्त बिताना चाहता है।
    • यदि वो आपके मित्रों (पुरुष) को उनके ही सामने नीचा दिखाता है, तो इसका एक ही मतलब निकलता है, कि उसे आपके मित्रों से जलन है। हालाँकि उसका ये बर्ताव आपके लिए परेशानी का विषय भी हो सकता है, क्योंकि हो सकता है, कि वो ऐसे ही व्यवहार का हो और वो क्षण भर के लिए भी किसी के साथ अच्छा बर्ताव ना करता हो, इसका सिर्फ एक ही मतलब निकलता है कि वो सिर्फ आपसे प्रभावित है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 गौर करें, क्या...
    गौर करें, क्या वो आपसे बात करने का बस कोई कारण ही ढूंढता रहता है: यदि कोई लड़का आप पर सच में अपना दिल हारा है, तो वो आपके साथ जितना ज्यादा हो सके उतना वक़्त बिताने कि कोशिश करेगा। हो सकता है कि वो आपसे कॉलेज के बाद साथ में पढाई करने की सलाह दे या फिर वो अपने मित्रों के साथ में आपको भी किसी मूवी के लिए मॉल में बुलाए। हो सकता है कि वो किसी पार्टी में बस इसलिए जाए क्योंकि आप वहाँ आने वाली हैं। वो आपसे हमेशा आपके प्लान्स पूछेगा और हो सकता है कि आप जो भी कहें वो भी उसे ही करने का विचार आपके सामने रखे। यदि आपको लगता है, कि वो अक्सर आपके पास ही रहता है और आप जो करती हैं, वो भी आपके जैसे ही कुछ करने लगता है, तो ऐंसा इसलिए क्योंकि उसका दिल आप पर आ चुका है।
    • इस बारे में सोचें। यदि आप उससे अभी सिर्फ एक महीने पहले ही मिली हैं और अब वो अक्सर ही आपके आसपास नजर आने लगा है, तो ऐंसा इसलिए है क्योंकि वो आप पर फ़िदा हो चुका है।
    • हो सकता है कि वो अकेले में आपसे बात करने में शर्माता हो, लेकिन वो और उसके दोस्तों का ग्रुप हमेशा ही साथ में आपके पास हो, तो इसका मतलब भी यही निकलता है कि उसे आपसे लगाव हो गया है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 गौर करें, क्या वो आपके साथ फ़्लर्ट करता है:
    लड़का आपसे फ़्लर्ट कर रहा है या नहीं यह जान पाना आसान नहीं है। वैसे तो यह उसकी उम्र पर भी निर्भर करता है – यदि वो स्कूल में है, तो हो सकता है कि वो सिर्फ आपके साथ हँसी-मजाक और मस्ती करता हो और कुछ नहीं। उम्र के साथ-साथ फ़्लर्ट की परिभाषा अलग होती जाती है और उम्र के अलग-अलग पड़ाव में भी अलग-अलग तरह की फ्लर्टिंग देखने को मिलती है लेकिन जरूरी बात ये है कि यदि वो आपको ज्यादातर अकेले में दिखता है, दूसरों की तुलना में आपके पास ज्यादा समय बिताता हो, आप जो भी बोलती हैं, जो भी पहनती हैं या जो भी करती हैं, सबके ऊपर मजाक करता हो, आपको हमेशा अकेले में मिलता है, भले ही फिर आपको लगता हो कि वो आपको चिढा रहा है, लेकिन असल में वो आपके साथ फ्लर्टिंग कर रहा है।
    • यदि वो आपके साथ हमेशा मजाक के मूड में ही रहता है और हमेशा आपके पहनावे का मजाक उड़ाता है, जैसे कि आप हमेशा एक ही रंग के कपड़े क्यों पहनतीं हैं या फिर आपके कानों की बालियों का मजाक उड़ाता है, तो मतलब की वो आपसे फ्लर्ट कर रहा है।
    • यदि वो आपको तमीज के साथ धक्का देता है या कोहनी मारता है, तो ये उसका आपसे फ्लर्ट करने का और उसका आपके नजदीक आने का तरीका भी हो सकता है।
    • यदि वो आपको बहुत ज्यादा परेशान करता है, यहाँ तक कि उसने आपको एक अनोखा सा नाम भी दे रखा है, तो मतलब वो पक्का आपसे फ्लर्ट कर रहा है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 गौर करें, क्या...
    गौर करें, क्या वो दूसरी लड़कियों की अपेक्षा आपके साथ कुछ अलग बर्ताव करता है: किसी लड़के को आपमें रूचि है या नहीं, यह जानने का सबसे अच्छा तरीका है, कि आप दूसरी लड़कियों के प्रति और अपने प्रति उसके व्यवहार को देखें। यदि वो अन्य लड़कियों के साथ बिल्कुल वैसे ही व्यवहार करता है, जैसे आपके साथ, तो फिर उसे आपमें कोई रूचि नहीं है। लेकिन यदि वो सिर्फ आपके साथ ही फ्लर्ट के मूड में रहता है और दूसरी लडकियों को नजरअंदाज करता है या उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं सोचता, तो उसे आपमें रूचि हो सकती है। दूसरा विकल्प है कि वो दूसरी लडकियों को ज्यादा भाव देता हो और आपको ज्यादातर नजरअंदाज करता हो — तो फिर ये और भी समझ से परे है, क्योंकि इसका मतलब ये भी हो सकता है कि उसे आपमें रूचि तो है, लेकिन आपसे बात करने में उसे शर्म आती है।
    • अब अगली बार जब भी आप उसके और दूसरी लडकियों के आसपास हों, तो उसके (लड़के) व्यवहार पर ध्यान देने की कोशिश करें। क्या वो उनके साथ मस्ती के मूड में रहता है, या उन्हें परेशान करता है, उनसे बहुत सारे सवाल-जवाब करता है या फिर मजाकिया अंदाज़ में ही उनके कंधे पर अपना हाथ रखता है? यदि वो बिल्कुल ऐंसा ही कुछ आपके साथ भी करता है, तो हो सकता है कि वो इसी तरह के मजाकिया व्यवहार वाला लड़का हो। हालाँकि, यदि वो उनकी तुलना में आपके साथ अलग व्यवहार करता है, तो हो सकता है कि आप उसके लिए कुछ अलग ही मायने रखती हैं।
    • हो सकता है कि वो अन्य लडकियों की अपेक्षा आपके सामने कुछ ज्यादा ही सभ्यता से पेश आता हो। क्या वो आपके लिए दरवाजा खोलता है या आपके बैठने के लिए कुर्सी निकालता है और ऐंसा वो अन्य लडकियों की तुलना में आपके साथ ही ज्यादा करता है? यदि ऐंसा है, तो उसका दिल आप पर आया है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 ध्यान दें कि वो आपके लिए क्या करता है:
    यदि वो लड़का आपके लिए कुछ करने की हर संभव कोशिश करता है, तो यह भी उसकी आपके प्रति रूचि का पता लगाने का एक और तरीका है। हो सकता है कि वो आपके काम करता हो। हो सकता है कि वो किताबें उठाने में आपकी मदद करता हो। हो सकता है कि वो आपके लिए किसी शो की टाइमिंग पता लगाकर आये। छोटी-छोटी बातें भी बहुत मायने रखतीं हैं। इस पर विचार करें। क्या आपको ऐंसा लगता है कि वो आपकी मदद के लिए हर संभव कोशिश करता है? यदि वो ऐंसा सिर्फ आपके लिए करता है, दूसरी लडकियों के लिए नहीं, तो इसका ये मतलब निकलता है, कि वो आपके लिए ऐंसा इसलिए करता है, क्योंकि उसके मन में आपके लिए चाह है।
    • ऐंसा भी हो सकता है, कि वो एक मिलनसार व्यक्ति हो, जो सबकी मदद करता है। लेकिन ऐंसे में उसके आप पर फ़िदा होने के संकेत उसके मिलनसार होने के संकेतों से कहीं ज्यादा नजर आते हैं।
    • पते की बात ये है कि वो आपकी मदद ही इसलिए करता है क्योंकि वो आपकी जरूरतों के बारे में सोचता है। ये भी उसके आपकी ओर रूचि को ही दर्शाता है!
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 उसके फोन इस्तेमाल करने के तरीकों पर ध्यान दें:
    आजकल लोगों के फोन इस्तेमाल करने का तरीका भी उनके मन में आपके लिए क्या चल रहा है, दर्शाने का एक तरीका बन गया है। वो आपके सामने आपसे बात करने में शर्माता होगा और फोन पर बात करते वक़्त आपके बारे में जानने का प्रयास करता हो। यहाँ पर कुछ संकेत मौजूद हैं, जिनसे उसकी आपमें रूचि का पता लगाया जा सकता है:
    • क्या उसने आपसे आपका फोन नंबर मांगा है? यदि वो नहीं मांगता है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है—हो सकता है कि वो खुद ही आपको अपना नंबर दे-दे, जो कि उसकी आपमें रूचि दिखाने का एक उलझा हुआ तरीका है। यदि वो आपको अपना नंबर देता है, तो फ़ौरन ही उसे अपना नाम लिखा हुआ एक मैसेज कर दें, ताकि उसके पास में आपका नंबर पहुँच जाए। अपना नंबर देने के बाद, जरा सा मुस्कुराएँ और कुछ कहें, जैसे कि “मुझे फोन करना, हम बातें करेंगे!"
    • वो आपको कब और कितनी बार फोन और मैसेज करता है, इस पर गौर करें। यदि वो आपको कुछ ज्यादा ही मैसेज करता है, तो इसका मतलब वो आपमें दिलचस्पी रखता है। यदि वो आपको कभी भी मैसेज नहीं करता, तो वो शर्मीला भी हो सकता है। ऐंसे में अपनी ओर से पहला कदम उठाने में बिल्कुल ना झिझकें—ये भी हो सकता है कि वो आपके मैसेज का इंतजार कर रहा हो! यदि आप उसे हर मौके पर मैसेज करती हैं और वो कोई जवाब नहीं देता, तो हो सकता है कि उसे आपमें कोई रूचि ही ना हो।
विधि 2
विधि 2 का 3:

उसकी बॉडी लैंग्वेज पहचानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ध्यान दें, कहीं...
    ध्यान दें, कहीं वो हमेशा आपको छूने के बहाने तो नहीं ढूंढता: यदि कोई लड़का आपको पसंद करता है, तो उसका हर तरीके से बस आपको ज्यादा से ज्यादा छूने का प्रयास करना बहुत ही स्वाभाविक है। यदि आप दोनों एक साथ बैठे हैं और आप दोनों के घुटने या पैर आपस में टकरा रहे हैं या फिर वो “अचानक ही” अपने पैर आपके पैरों पर रख देता है, तो ऐंसा इसलिए क्योंकि आप उसे बहुत पसंद हैं। यदि आप किसी ग्रुप में बैठी हैं और वो आपको मस्ती में धक्का देता है, मजाक में हाथ देता है या फिर बस किसी और मस्तीभरे तरीके से आपको छूता है, तो ये भी उसके आप पर फ़िदा होने की ओर संकेत करता है।
    • अब अगली बार आप दोनों जब भी एकसाथ हों, तो वो क्या करता है, इस पर जरुर ध्यान दें। क्या वो अनजाने तरीके से आपको छूता है या फिर बहुत बार अपने शरीर को आपके शरीर के पास से लेकर जाता है? यदि ऐंसा है, तो उसे आप सच में बहुत पसंद हैं। जरुर, यदि वो सच में शर्मीला किस्म का होगा, तो हो सकता है कि वो आपको छूने की कोशिश ना करे और शायद वो आपके सामने जरा दबा हुआ सा भी रहे।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसे अपनी ओर देखते हुए पकड़ने की कोशिश करें:
    किसी लड़के का आप पर फ़िदा होने का ये भी एक और इशारा हो सकता है। यदि आप किसी क्लास के दौरान उसकी तरफ देखते हैं और उसे अपनी ओर देखता हुआ पाती हैं या फिर आपने उसे कैंटीन के पूरे रास्ते अपनी ही ओर देखते पाया है, तो इसका यही मतलब निकलता है कि वो आप पर फ़िदा है। यदि “पकड़े” जाने पर वो शर्माता है या फिर जरा सा असहज महसूस करता है, तो ये उसके आप पर फ़िदा होने का और भी बड़ा सबूत हो सकता है कि वो आपको पसंद करता है।
    • इसका उल्टा असर तब हो सकता है, जब आप हमेशा उसे अपनी तरफ देखता हुआ पकड़ने के चक्कर में, खुद ही उसकी तरफ देखती पकड़ी जाएँ और वो ये सोचना शुरू कर दे कि आप उस पर फ़िदा हो चुकी हैं। लेकिन असल में ऐंसा ही है, है ना?
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 गौर करें, यदि...
    गौर करें, यदि उससे बात करते वक़्त वो अपना शरीर आपकी ओर मोड़ता है: अगली बार आप जब भी उस लडके से बात करें, तो यदि वो अपनी छाती, कंधे और पैर आपकी ओर मोड़े और अक्सर उसके शरीर का रुझान आपके ही तरफ रखता हो, तो ध्यान दें। यदि वो आपको पसंद करता होगा, तो वो हमेशा आपके करीब आना चाहेगा और आपकी बातों में डूबना चाहता होगा। बातचीत के दौरान वो आपके पास आने की चाह में आपकी तरफ झुक जाएगा। यदि वो आपसे दूर जाता है, अपनी बांहों को बांधकर रखता है या फिर अपने कंधों को दूसरी ही ओर घुमा लेता है, तो ऐंसे में शायद उसके आप पर फ़िदा होने की उम्मीद गलत साबित हो सकती है। हालाँकि, बॉडी लैंग्वेज से ही सब कुछ नहीं जाना जा सकता, लेकिन फिर भी इसके जरिये लड़के के आप पर फ़िदा होने का थोडा-बहुत अनुमान जरुर लग जाता है।
    • जरुर, इसके जरिये आपको उस लड़के के अन्य लोगों के साथ बर्ताव की जानकारी जरुर मिल जाएगी। गौर करें, यदि उसकी बॉडी लैंग्वेज में अन्य लोगों की तुलना में आपके प्रति ज्यादा खुलापन है। यदि वो लोगों के साथ बात करते वक़्त हमेशा ही अपने हांथों को अपनी छाती के सामने बांधकर रखता है, तो फिर यदि वो आपके सामने भी ऐंसा ही करता है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ध्यान दें कि वो आपके सामने अस्थिर तो नहीं:
    अस्थिरता, बेचैनी का एक मुख्य कारण है। यदि वो लड़का आपके सामने होने पर अपनी जैकेट के धागे में उलझा रहता है, अपने नाखूनों को खीचता है, अपनी शर्ट के ऐंसे दाग को साफ़ करने लगता है, जो कि शर्ट पर है भी नहीं या फिर कुछ ना होते हुए भी उसको पैर से हटाता है, तो ऐंसा इसलिए क्योंकि वो आपको पसंद तो करता है लेकिन आपके सामने थोडा सा बेचैन सा महसूस करता है। अब जब भी आप उससे अगली बार बात करें, तो देखें कहीं वो अपने हाथ, पैर या शरीर के अन्य भागों को जरूरत से ज्यादा तो नहीं हिला रहा। यदि ऐंसा है, तो इसका मतलब यही निकलता है कि वो आप पर फ़िदा तो है, लेकिन वो ये नहीं समझ पा रहा कि आपके सामने किस तरह से बर्ताव करे।
    • वो अपने फोन के साथ भी खेल सकता है या फिर जबरदस्ती में ही कुछ करने की तलाश में उस पर बार-बार देखेगा। इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि वो बोर हो चुका है और किसी और से बात करना चाह रहा है, लेकिन वो बस सिर्फ आपसे बात करने में असहज महसूस कर रहा है और कुछ नहीं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 गौर करें, यदि वो आपके सामने बनठन के आता हो:
    ध्यान दें, जब वो आपके आसपास हो और यदि वो लड़का अपने बालों को सँवारने लगता है, आईने में खुद को देखता है, अपने जूते पर आये एक धब्बे को साफ़ करता है या फिर अपने शर्ट या पेंट को ठीक करता है, तो ऐंसा इसलिए क्योंकि उसे आप बहुत अच्छी लगती हैं और वो हमेशा ही आपके सामने अच्छा दिखना चाहता है। अब अगली बार आप जब भी उससे बात करें, तो इस बात पर गौर करना ना भूलें कि कहीं वो अपनी ओर कुछ ज्यादा ही ध्यान तो नहीं दे रहा। यदि वो ऐंसा ही करता है, तो इसका यही मतलब निकलता है, कि वो आपको पसंद करता है और आपके सामने अच्छा ही दिखना चाहता है।
    • इस बारे में सोचें: आप भी जब किसी ऐंसे इंसान को मिलने जाएंगी जिस पर आपका दिल आया हुआ है, तो बनठन कर ही जाएंगी ना, खुद को बार-बार आईने में निहारेंगी, है ना? लड़के भी कुछ इसी तरह महसूस करते हैं। यदि वो लड़का आपको पसंद करता है, तो वो भी आपसे बात करते हुए बीच में ही अपने ऊपर ध्यान देने लगेगा, वो इसलिए क्योंकि वो आपके सामने अच्छा दिखना चाह रहा है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 जब आप कमरे...
    जब आप कमरे में आती हैं, तो क्या उसका चेहरा खिल उठता है: यह उस लड़के के आप पर फ़िदा होने का एक सबसे बड़ा संकेत है। यदि आप कमरे में आती हैं, फिर भले ही वो आपका क्लास हो या फिर किसी की जन्मदिन की पार्टी और आपको देखते ही उसका चेहरा चमक उठे, उसकी आँखें बड़ी हो जाएँ और चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाए, तो इसका मतलब वो आपको पसंद करता है। वो फ़ौरन ही आपके पास नहीं आएगा और वो अपनी भावनाओं को छिपाने की भी कोशिश करेगा, लेकिन उसके चेहरे के ये हाव-भाव आपको उसके दिल का हाल जरुर बयाँ कर देंगे और आप समझ जाएंगी कि वो आप पर फ़िदा हो चुका है।
    • उसका चेहरा भले ही चमक उठा होगा और हो सकता है कि वो किसी और तरफ मुड़ जाए या फिर आपके सामने कूल बनने की कोशिश के चलते वो फ़ौरन ही आपके पास नहीं आएगा। लेकिन यदि आपने उसकी आँखों में आई उस पहली चमक को गौर से देखा है, तो आप उसकी भावनाओं को भाँप चुकी होंगी।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 आपके बात करते...
    आपके बात करते वक़्त क्या वो अपना पूरा ध्यान आप पर ही रखता है: यदि किसी लड़के का दिल आप पर सच में आया होगा, तो वो अपना सारा ध्यान आपकी ओर केन्द्रित रखेगा। वो अपने शरीर को आपकी तरफ घुमा देगा, आप की नजरों में देखेगा और ना ही अपने दोस्तों की तरफ देखेगा ना ही आपसे बात करते वक़्त उन्हें मैसेज करेगा (बस वो बेचैन होकर अपने फोन में ना देख रहा हो)। यदि उसके मित्र वहाँ से गुजर रहे हों और फिर भी वो उन पर ध्यान ना दे या फिर वो कमरे में और कहीं देखे ही ना, तो ऐंसा इसलिए क्योंकि वो आप पर पूरी तरह से फ़िदा हो चुका है और पूरी तरह से आपमें ही खो गया है।
    • अब अगली बार जब भी आप बात करें, तो देखें यदि वो अपना सारा ध्यान आप पर लगाता हो। यदि वो आपको बहुत पास से देखता है, आपकी बातों का जवाब भी देता है और सच में आपके साथ ही व्यस्त रहता है, तो उसे आपमें दिलचस्पी है। हालाँकि, वो इस बात को लेकर बेचैन भी हो सकता है, कि उसे आगे क्या बोलना चाहिए और कहीं इसी सोच के चलते वो पीछे ना रह जाए!
विधि 3
विधि 3 का 3:

वो क्या कहता है, देखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 क्या वो आपसे पूछता है, कि आपको कोई पसंद है:
    यदि वो लड़का आपसे पूछता है कि आपको कोई पसंद है या फिर आपके मन में किसी लड़के के लिए रूचि है, तो ये उसकी आपमें दिलचस्पी होने का पक्का सबूत है। वो ऐंसा इसलिए पूछ रहा होगा क्योंकि यदि आप किसी और को चाहेंगी, तो उसे जलन होगी या फिर वो इस उम्मीद में बैठा है, कि शायद आप उसका नाम ही ले दें। यह जानने का ये तरीका एक उलझा हुआ तरीका होगा, जो कि भारी भी पड़ सकता है, लेकिन बहुत सारे लड़के इससे अच्छे तरीकों के बारे में जानते ही नहीं हैं। यदि वो आपसे आपकी पसंद के बारे में पूछ-पूछकर आपको हमेशा ही तंग करता है या फिर आपके साथ मस्ती करता रहता है, तो वो ऐंसा इसलिए करता है, क्योंकि वो खुद ही आपको चाहता है।
    • हालाँकि, यहाँ पर एक और गुंजाइश हो सकती है। हो सकता है कि वो आपसे बार-बार इसलिए पूछ रहा हो क्योंकि उसका कोई मित्र आपको पसंद करता है और वो उसके लिए आपसे पूछ रहा हो। ऐंसी स्थिति में ध्यान दें कि उसका कोई ऐंसा मित्र तो नहीं, जो हमेशा आपकी तरफ देखता रहता है और आपको लगता है कि शायद वो आपको चाहता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ध्यान दें, कहीं...
    ध्यान दें, कहीं वो आपको बताता है कि उसे कोई अच्छी लड़की नहीं मिलती: यदि वो आपको हमेशा बताता है कि उसकी पहचान की कोई भी लड़की उसके लायक सही नहीं है, या उनमें से कोई भी तुम्हारी तरह समझदार, सुंदर और दिलचस्प नहीं हैं, तो ये उसका, आप उसके लिए सही लड़की हो, बताने का एक तरीका है। यदि वो पहले कभी लडकियों के साथ डेट पर जा चुका है और आपको बताता है कि, उसे उनमें से कोई भी ज्यादा पसंद नहीं आई या फिर वो हमेशा आपके सामने दूसरी लडकियों की कमियाँ गिनाता रहता है, तो ये भी उसका आपको, आप ही उसके लिए सही लड़की हो, बताने का तरीका है।
    • बस एक बात की पुष्टि जरुर कर लें, कहीं इसका मतलब ये तो नहीं कि आप उसकी एक अच्छी मित्र हैं। यदि वो आपसे डेटिंग के लिए सलाह मांगता है, तो इसका ये मतलब भी हो सकता है, कि वो आपको अपनी अच्छी दोस्त समझता है। लेकिन ध्यान दें कि यदि वो आपसे हमेशा कोई अच्छी लड़की ना मिलने की “शिकायत” करता रहता है, तो वो आपको बताने की कोशिश कर रहा है कि उसे आपमें दिलचस्पी है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 गौर करें, यदि...
    गौर करें, यदि वो आपकी अजीब-अजीब ढंग से तारीफ करता हो: लड़के का हमेशा किसी ना किसी तरीके से आपकी तारीफ करना भी उसका आपकी तरफ रुझान होने की ओर इशारा करता है। वो खुलकर तो कुछ भी नहीं बोलेगा, लेकिन, “तुम आज बहुत खूबसूरत लग रही हो,” बोल सकता है, आपके कपड़ों के रंग की तारीफ कर सकता है, उसे आपकी नयी बालियाँ बहुत अच्छी लग रहीं हैं या फिर उसे आपके नए जूते बहुत अच्छे लग रहे हैं। आप कैसी दिख रहीं हैं, आप क्या करतीं हैं या फिर आपने क्या पहना है, इन सब पर उसका ध्यान देना भी उसका आपमें दिलचस्पी होने की गवाही है।
    • वो आपके खेल की तारीफ भी कर सकता है, क्लास में आपकी समझदारी की तारीफ भी कर सकता है या फिर बता सकता है कि उसे आपके चुटकुले कितने अच्छे लगते हैं। वैसे कुछ लड़के इस तरह से किसी के व्यक्तित्व या प्रतिभा की तारीफ करने में शर्माते हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि उन्हें आप अच्छी नहीं लगतीं, बल्कि ये तरीका भी उनका आपमें दिलचस्पी होने की ओर इशारा करता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 गौर करें, यदि...
    गौर करें, यदि वो आपके आगे के प्लान्स जानने की कोशिश करता है: उसका हमेशा आपसे आपके वीकेंड प्लान्स के बारे में सवाल भी उसकी आपमें दिलचस्पी की ओर इशारा करता है। वो आपसे ये इसलिए भी पूछ सकता है क्योंकि वो जानना चाहता होगा, कहीं आप किसी और के साथ डेट पर तो नहीं जा रहीं हैं, क्योंकि उसे आपके डेट पर जाने से जलन होगी। हो सकता है कि वो भी वीकेंड प्लान पूछने के बहाने आपसे बात करना चाह रहा हो या फिर इस उम्मीद में हो कि शायद आप उससे बात करने पूछेंगी। यदि वो जानना चाहता है, कि आप कॉलेज के बाद क्या करने वाली हैं, तो ये शायद इसलिए क्योंकि वो भी आपके साथ उसमें शामिल होना चाह रहा है।
    • वो कुछ बहुत ही साधारण सा भी बोल सकता है जैसे कि, “क्या तुम इस वीकेंड पर कुछ मजेदार करने वाली हो?” यदि आप नहीं बोलती हैं, तो फ़ौरन ही आपसे उसके साथ बाहर चलने का पूछ सकता है। यदि वो ऐंसा करता है, तो उसके आपमें रूचि होने की संभावना बढ़ जाती है।
    • जब वो आपसे आपके वीकेंड प्लान के बारे में पूछता है, तब उसके चेहरे की तरफ देखें। यदि आप कहती हैं कि आप अपनी सहेलियों से मिलने वाली हैं, और हो सकता है कि आपको उसके चेहरे पर एक ध्यान देने योग्य सुकून दिखाई दे, ऐंसा इसलिए क्योंकि उसे इस बात की खबर हो गई है, कि आप किसी लड़के से नहीं मिलने वाली हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 गौर करें, कि...
    गौर करें, कि वो आपके सामने कितना खुलकर पेश आ रहा है: जब भी किसी लड़के का दिल किसी लड़की पर आता है, तो वो अपने मन के अंदर चलने वाली भावनाओं और विचारों को उस लड़की के सामने जरुर खुलकर पेश करता है। वो आपको उसके पसंदीदा पालतू जानवर, उसके भाई/बहन, उसके दोस्तों या फिर भविष्य के सपनों को भी आपसे साझा कर सकता है। यदि आपको लगता है कि वो आपको कुछ बहुत ही पर्सनल बातें बताता है और साथ ही वो ये भी कहता है कि, “मैं हर किसी को ये नहीं बताता” या “मेरे बारे में इतना सब बहुत ही कम लोगों को पता है,” तो इसका यही मतलब निकलता है, कि वो आपको खास मानता है। यदि आप उसे सच में अच्छी लगती हैं, तो वो अन्य लोगों की तुलना में आपके साथ कुछ ज्यादा ही खुलकर बात करेगा।
    • यदि वो आपके सामने बहुत ज्यादा नहीं खुल पा रहा है, तो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि वो आपको पसंद ही नहीं करता। इसका मतलब यही है कि, वो जरा सा शर्मीला है और कुछ नहीं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 ध्यान दें अगर...
    ध्यान दें अगर वो आपके सामने कुछ ज्यादा ही हँसता है: यदि वो लड़का आपको पसंद करता है, तो वो आपके सामने अन्य लडकियों की तुलना में जरा ज्यादा ही बेचैन रहेगा। इसके परिणामस्वरूप वो आपके सामने सामान्यतः जितना हँसता है उससे कुछ ज्यादा ही हँसने लगेगा। हो सकता है कि आपके कुछ जरा से भी मजाकिया कहने के बाद वो जोर-जोर से हँसने लगे या फिर आपके द्वारा बोलने पर कि ये इतना भी मजाकिया नहीं था, वो जोर से हँसने लग जाए। अब अगली बार जब भी आप दोनों साथ में हो, तो ध्यान दें कि वो आपके साथ में कितना ज्यादा हँसता है और देखें कि वो सामान्य रूप से और कहीं बहुत ज्यादा तो नहीं हँस रहा है। यदि ऐंसा है, तो ऐंसा इसलिए क्योकि वो आप पर फ़िदा हो चुका है।
    • जब वो दूसरों के साथ हो, तो उस पर ध्यान दें। क्या वो इसी तरह का लड़का है, जो अक्सर हँसता रहता है या फिर सिर्फ आपके सामने ही ज्यादा हँसता है? यदि उसकी ये हँसी सिर्फ आपके लिए है, तो ऐंसा इसलिए क्योंकि उसे आप बहुत पसंद हैं।
    • आपको इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि क्या वो आपको हँसाने के लिए अपनी सारी सीमाएं पार कर देता है। यदि वो अन्य लोगों की तुलना में आपके सामने कुछ ज्यादा ही मजाक करता है या फिर वो मजाक करने की कोशिश करता है, तो इसका मतलब की वो आपको चाहता है।

सलाह

  • यदि वो लड़का और उसके दोस्त आपको देखते हैं और उसके दोस्त उसकी खिंचाई करना शुरू कर देते है, उसे उसके कंधे पर धक्का देते हैं या धीरे-धीरे कुछ बातें करते हैं।
  • यह बात साबित हो चुकी है, कि यदि कोई ऐंसा जो आपको पसंद करता है और आपकी ओर रोमांटिक अंदाज़ में देखता है, तो उसकी ऑंखों की पुतलियाँ बड़ी हो जाती हैं।
  • उसकी तारीफ़ करें और देखें वो कैसे जवाब देता है।
  • बॉडी लैंग्वेज समझने की कला सीखें। इससे आपको बहुत कुछ पता चल सकता है।
  • वो शर्मीले हैं या नहीं, यह बता पाना जरा कठिन है। उन्हें दूर से देखें और जब पास हों तब भी उन पर ध्यान दें। इससे आपको मदद मिलेगी।
  • उस पर ध्यान दें जब वो आप से बात करे और ऐंसी किसी लड़की से बात करे जिसमें उसे रूचि नहीं है। दोनों में अंतर ढूँढने की कोशिश करें।
  • क्या वो आपको बिना मांगे ही सलाह देता है? यह भी एक बहुत बड़ा संकेत हो सकता है।
  • अपने किसी दोस्त से उसकी पसंद जानने का प्रयास करें। (बस आपका दोस्त उसका करीबी नहीं होना चाहिए, क्योंकि ऐंसे में उसे पता चल जाएगा। हालाँकि ये तरीका काफी प्रभावशाली है।
  • यदि आप उसे पसंद करती हैं, तो उसके सामने इजहार कर दें और उसके जवाब की चिंता ना करें। बस कह दीजिये और देखिये आप कितना अच्छा महसूस करती हैं।
  • कभी-कभी यदि कोई लड़का आपसे स्पर्धा करता है, तो हो सकता है वो इसलिए कर रहा है क्योंकि वो आपको पसंद करता है।
  • यदि वो आपके लिए गानों की एक प्लेलिस्ट बनाकर देता है, तो यह भी उसके मन में आपके लिए चाह होने की तरफ इशारा करता है।

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 62 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ३,०४,५६२ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: युवा
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,०४,५६२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?