कैसे बेलनाकार वस्तु (Cylinder) के आयतन की गणना करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

एक सिलेंडर (cylinder) दो बराबर के आकार वाले सामानांतर वृत्ताकार आधारों पर बना एक सरल ज्यामितीय स्वरूप है। अगर जानना चाहते हैं कि एक सिलेंडर के आयतन (volume) की गणना कैसे की जाये, तो आपको सिर्फ इसकी ऊंचाई (h), और अर्धव्यास या त्रिज्या (radius-r) का पता लगाना है, और इन्हें इस सरल सूत्र में पिरो देना है :V = hπr2

विधि 1
विधि 1 का 1:

एक सिलेंडर (Cylinder) के आयतन की गणना करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 वृत्ताकार आधार के अर्धव्यास (radius) का पता लगाइये :
    दोनों वृत्तों में से किसी एक को लिया जा सकता है क्योंकि दोनों एक ही आकार के होते हैं। अगर आपको पहले से ही त्रिज्या मालूम है, तो आगे बढ़ जाइये। त्रिज्या को नहीं जानते हैं, तो वृत्त के सबसे बड़े हिस्से को मापने के लिए एक रूलर का उपयोग कर सकते हैं और फिर इसे 2 से विभाजित करना होगा। पूरे व्यास (diameter) के आधे हिस्से को मापने की अपेक्षा यह ज्यादा सटीक होगा। मान लीजिए कि इस सिलेंडर की त्रिज्या है 1 इंच (2.5 सेंटीमीटर)। इसे लिख लीजिए।
    • अगर वृत्त का व्यास (diameter) मालूम है, तो बस इसे 2 से विभाजित कर लीजिए।
    • यदि वृत्त की परिधि (circumference) मालूम है, तो आप इसे 2π से विभाजित करके अर्धव्यास या त्रिज्या को पा सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 वृत्ताकार आधार के...
    वृत्ताकार आधार के क्षेत्रफल (Area) की गणना कर लीजिए : इसके लिए वृत्त के क्षेत्रफल के सूत्र का उपयोग कीजिए, A = πr2। आपने जो त्रिज्या निकाली थी, बस उसे इस सूत्र में रख दीजिए। इसे इस प्रकार कीजिए:
    • A = π x 12 =
    • A = π x 1.
    • चूँकि π का मान लगभग 3.14 के तीन अंको के बराबर होता है, अतः हम कह सकते हैं कि वृत्ताकार आधार का क्षेत्रफल है 3.14 इंच2
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सिलेंडर की ऊँचाई का पता लगाइये :
    इसकी उच्चता ज्ञात है, तो आगे बढ़ जाइए अन्यथा इसे मापने के लिए एक रूलर का इस्तेमाल कीजिए। दोनों आधारों के किनारों के बीच की दूरी ही उच्चता है। माना कि सिलेंडर की ऊँचाई है 4 इंच (10.2 सेंटीमीटर) । इसे लिख लीजिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आधार के क्षेत्रफल में ऊंचाई से गुणा कीजिए :
    आप आधार के क्षेत्रफल के आयतन को सिलेंडर की ऊँचाई तक विस्तृत देख सकते हैं, जो कि सिलेंडर का आयतन है। चूँकि आपको मालूम है कि आधार का क्षेत्रफल 3.14 इंच2 और ऊँचाई 4 इंच है, इन दोनों को गुणा करके आप सिलेंडर का आयतन प्राप्त कर सकते हैं। 3.14 इंच2 x 4 इंच = 12.56 इंच3 यही आपका निर्णायक उत्तर है।
    • अपने अंतिम उत्तर को हमेशा घन इकाई (cubic unit) में लिखें क्योंकि आयतन एक त्रि-आयामी स्पेस की गणना है।

सलाह

  • आपके सभी माप सटीक हैं, यह सुनिश्चित कर लें।
  • कुछ सवालों पर अभ्यास कर लीजिए। इससे आपको मालूम हो जाएगा कि वास्तव में इसकी गणना के समय आप इसे बिल्कुल सही-सही कर पायेंगे।
  • एक कैलकुलेटर से इसमें आसानी होगी।
  • याद रखें, व्यास (diameter) एक वृत्त में या एक परिधि (circumference) में सबसे बड़ी डोर है अर्थात् एक परिधि या एक वृत्त के दो बिन्दुओं के बीच आप जिस सबसे बड़ी माप को प्राप्त कर सकते हैं। तो अपने रूलर के शून्य अंक को वृत्त के किनारे से मिलाकर इससे बिना संपर्क खोये जो सबसे बड़ी नाप आप लेंगे वही व्यास (diameter) है।
  • अंगूठे के सामान्य नियम के अनुसार, वस्तु का आयतन उसके आधार गुणा ऊंचाई है। (यह सभी मामलों में लागू नहीं होगा, मसलन एक शंकु-cone)
  • सटीक अर्धव्यास (radius) की गणना केंद्र को ढूंढें बिना व्यास को मापकर उसे 2 से विभाजित करके बड़ी आसानी से की जा सकती है।
  • वृत्त के क्षेत्रफल की गणना कर लेने के बाद, इसे ऊंचाई से गुणा करने की सोचिये। दूसरे शब्दों में, आप मूलतः आधार चक्र को क्रमबद्ध ढेर में रखते जा रहे हैं जब तक की यह सिलेंडर की ऊंचाई तक नहीं पहुँच जाता। चूँकि आपने क्षेत्रफल की गणना कर ली है इसलिए यह आयतन के बराबर होगा।
  • एक सिलेंडर के आयतन का सूत्र है V = πr2h, और π का मान 22/7 के समकक्ष है।

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करेंआयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: भाग करें (Division Kaise Kare)भाग करें (Division Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)
How.com.vn हिन्द: मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
How.com.vn हिन्द: गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
How.com.vn हिन्द: फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलेंफ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें
How.com.vn हिन्द: क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करेंक्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
How.com.vn हिन्द: वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
How.com.vn हिन्द: सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
How.com.vn हिन्द: ग्राम को किलोग्राम में बदलेंग्राम को किलोग्राम में बदलें
How.com.vn हिन्द: माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करेंमाध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
How.com.vn हिन्द: आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
How.com.vn हिन्द: किसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करेंकिसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)षट्कोण के क्षेत्रफल की गणना करें (Calculate the Area of a Hexagon)

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 65 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ३८,७७४ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: गणित विज्ञान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३८,७७४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?