कैसे बिच्छू बूटी (Poison ivy) के चकत्तों को पहचानें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप एशिया या उत्तरी अमेरिका में प्रकृति की सैर के समय 3 पत्ती के पौधे को छूने के बाद अपने आप को खुजली महसूस करते हैं, तो चिंता न करें! बिच्छू बूटी एक पौधा है जो लगातार खुजली वाला चकत्ता पैदा कर देता है क्योंकि पौधे में यूरुशीओल तेल होता है, जो ज्यादातर लोगों में प्रतिक्रिया (reaction) पैदा कर देता है। यदि आप पौधे को या केवल तेल को छूते हैं तो आपको बिच्छू बूटी का चकत्ता हो सकता है। बिच्छू बूटी आपको बहुत परेशान कर सकती है, लेकिन इससे छुटकारा पाना संभव है! अगर आपको पता है कि आपको बिच्छू बूटी का चकत्ता हो गया है, तो आप इसका इलाज घर पर या मेडिकल उपचार प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि, अगर आपको बिच्छू बूटी को सूंघने के कारण साँस लेने में परेशानी हो रही है, तो अपने डॉक्टर से तुरंत मिलें।

विधि 1
विधि 1 का 4:

बिच्छू बूटी के चकत्ते को पहचानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बिच्छू बूटी को...
    बिच्छू बूटी को छूने के 24-48 घंटे बाद खुजलीदार लाल चकत्ते वाली रेखा देखें: अगर आप यूरुशीओल तेल को ज़्यादा छूते हैं तो चकत्ता जल्दी ही दिखाई दे सकता है। जहां पौधे का तेल आपकी त्वचा को छूता है वहां आपको केवल एक चकत्ता ही मिलेगा, इसलिए यह अक्सर एक रेखा के रूप में दिखाई देता है। ज्यादातर मामलों में, चकत्ता लगभग 2-3 दिनों तक रहता है।[१]
    • अगर आपकी त्वचा पर अभी भी तेल है, तो खुजाने से चकत्ता फैल सकता है, इसलिए रेखा सीधी नहीं भी हो सकती है। यदि आपको चकत्ता है जो खुजाने के बाद फैल रहा है, तो संभवतः वह बिच्छू बूटी या इसके मिलते जुलते पौधे, जहरीले मदार और जहरीले सुमाक में से एक है। हालांकि, ध्यान रखें कि अन्य प्रकार के चकत्ते भी फैल सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अगर दूषित पालतू...
    अगर दूषित पालतू जानवर या वस्तु ने आपको छूआ है तो चकत्ते के धब्बों को चेक करें: बिच्छू बूटी का तेल आपके पालतू जानवर के बालों पर या आपके कपड़ों पर हो सकता है जिन्होंने पौधे को छुआ हो। दुर्भाग्य से, यह तेल चकत्ते पैदा कर सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके पालतू जानवर या दूसरी वस्तुयें बिच्छू बूटी के संपर्क में आई हैं तो प्रभावित क्षेत्र में धब्बेदार लाल चकत्ते की तलाश करें।[२]
    • बिच्छू बूटी के संपर्क में आने वाले कपड़ों को तुरंत और अलग से धोएं। उन्हें जितना संभव हो उतना कम छुयें।
    • अगर आपके पालतू जानवर बिच्छू बूटी के संपर्क में आ जाए तो उन्हें तुरंत धो दें। तकलीफदेह तेल उनके बालों पर रह सकता है और वे जिन वस्तुओं को छुएंगे उन पर फैल सकता है। आपको ऐसी वस्तु को भी धो देना चाहिए जो आपको पता हो उन्होंने छुई हों, जैसा कि उनकी सतह पर तेल रह सकता है।
    • आमतौर पर पालतू जानवर को बिच्छू बूटी छूने के बाद चकत्ता नहीं होता है। आपको संभवतः अपने पालतू जानवर पर बिच्छू बूटी का पता नहीं चलेगा, जब तक कि आप उन्हें ऐसा करते हुए या दूषित बालों को छूने के बाद खुद को चकत्ते नहीं हो जाते।[३]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 प्रभावित जगह के...
    प्रभावित जगह के चारों तरफ फफोलों और सूजन को देखें: बिच्छू बूटी के चकत्ते के साथ फफोले होना सामान्य बात है, और उनका साइज़ पिन से लेकर डाइम तक घट-बढ़ सकता है। आपके फफोले फूट सकते हैं और एक साफ तरल पदार्थ छोड़ सकते हैं, परंतु यह सामान्य है और आपके चकत्ते को नहीं फैलाएगा। आपको चकत्ते के कारण जलन भी होगी, जिससे सूजन हो सकती है।[४]
    • आमतौर पर बिच्छू बूटी को छूने के 1 से 14 दिनों के भीतर फफोले हो जाते हैं।[५]
    • कभी भी फफोलों को खुद न फोड़ें!
    • बिच्छू बूटी के चकत्तों में, आप दूसरे तरह के चकत्तों से ज्यादा सूजन देखेंगे।
    • फफोलों से निकलने वाली मवाद पर ध्यान दें। अगर आप मवाद नोटिस करते हैं, तो शायद आपका चकत्ता संक्रमित है और आपको जल्द से जल्द इलाज के लिए डॉक्टर से मिलना चाहिए।
विधि 2
विधि 2 का 4:

प्राथमिक चिकित्सा देना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 छूने का संदेह...
    छूने का संदेह होने के तुरंत बाद प्रभावित त्वचा को धो दें: प्रभावित त्वचा पर कई मिनट तक ठंडा पानी डालें, पर इस जगह को डुबोएं नहीं। तेल साफ करने के लिए सादा साबुन का इस्तेमाल करें। चकत्ता होने या बड़ी जगह में तेल फैलने की संभावना कम करने के लिए जितनी जल्दी हो सके धो लें।[६]
    • प्रभावित जगह पर साबुन लगाने के लिए धुले हुए कपड़े का उपयोग करना सबसे अच्छा है। हालाँकि, अगर आपको साबुन लगाने के लिए अपने हाथों का उपयोग करना पड़े तो साबुन के झाग को हाथों को तेल के संपर्क में आने से रोकना चाहिए।
    • तेल हटाने के लिए पानी डालते रहना चाहिए। अगर आप पानी में डुबोते हैं, तो तेल पानी के साथ मिल जाएगा और आपकी ज़्यादा त्वचा प्रभावित करेगा।
    • गर्म पानी के उपयोग से बचें, जो आपके छेदों को खोल देता है। इससे आपकी त्वचा और अधिक तेल सोख सकती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 तेल हटाने के लिए जगह पर रबिंग अल्कोहल लगाएँ:
    आप रबिंग अल्कोहल में भिगोये हुए रुई के फाहे या अल्कोहल वाइप को इस्तेमाल कर सकते हैं। चकत्ते से बचने के लिए पौधे को छूने के 10 मिनट के भीतर ऐसा करना सबसे अच्छा है, लेकिन बाद में आप अपनी त्वचा पर लगे किसी भी तेल को हटाने के लिए भी कर सकते हैं।[७]
    • तेल न लगने वाली जगहों को वाइप से न पोंछें। आप इसे गलती से फैलाना नहीं चाहते हैं। पट्टी के टुकड़े या रुई के फाहे को इस्तेमाल करने के बाद फेंक दें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर आप बाहर हैं तो थोड़ा सा धतूरा कुचल लें:
    धतूरे को अक्सर प्रकृति का बिच्छू बूटी का कुदरती उपाय कहा जाता है। यह एक कम बढ़ने वाली पत्तेदार झाड़ी है जो पीले और नारंगी घण्टे के आकार के फूल देती है। पेस्ट बनाने के लिए थोड़े धतूरे को कुचलें, फिर उसे अपने चकत्ते पर लगा लें। उसे सूखने तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो दें।
    • धतूरा बिच्छू बूटी में मौजूद तेल का मुकाबला करके मदद करता है। यह आपको चकत्तों से बचने या आपके लक्षणों की तीव्रता को कम करने में मदद कर सकता है।
    • केवल धतूरे से बने पेस्ट का ही इस्तेमाल करें। धतूरे के अर्क और साबुनों पर भरोसा न करें, जो उतने असरकारी नहीं होते हैं।[८]
    • अगर आपकी इच्छा है तो आप धतूरे का पेस्ट लगा सकते हैं।
    • अगर आपको पौधा नहीं मिलता है तो धतूरे को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
विधि 3
विधि 3 का 4:

लक्षणों से घर पर राहत लेना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 1-3 दिनों के...
    1-3 दिनों के लिए काउंटर से कॉर्टिकोस्टेरॉइड क्रीम लेकर इस्तेमाल करें: रुई के फाहे का उपयोग करके थोड़ी मात्रा में क्रीम चकत्ते पर मल दें। कम से कम क्रीम का उपयोग करें, क्योंकि लंबे समय तक कॉर्टिकोस्ट्रोइड का इस्तेमाल करने पर क्रीम साइड इफ़ेक्ट पैदा कर सकती है। जब आपको इसकी जरूरत पड़े तब हर 4 घंटे में क्रीम को लगा लें।[९]
    • आपको चकत्ता होने के केवल 3 दिन बाद तक ही क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।
    • लेबल अवश्य पढ़ें और सभी निर्देशों का पालन करें। उत्पाद का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से चेक करा लें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 खुजली के लिए...
    खुजली के लिए जरूरत के अनुसार कैलामाइन लोशन लगायें: खुजली से राहत के लिए आप कैलामाइन लोशन काउंटर से खरीद सकते हैं। अपने चकत्ते पर कैलामाइन लोशन मलने के लिए रुई के फाहे का उपयोग करें, फिर उसे सूखने दें। आप इसे हर 3-4 घंटे में इच्छानुसार पुनः लगा सकते हैं।[१०]
    • लेबल पर लिखे सभी निर्देशों का पालन करें। काउंटर से ली दवाई को लगाने से पहले अपने डॉक्टर से चेक करना सबसे ठीक रहेगा।
    • याद रखें कि कैलामाइन लोशन कपड़ों और शीट पर दाग लगा सकता है अगर वह उन पर लग गया।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक ओरल एंटीहिस्टामीन...
    एक ओरल एंटीहिस्टामीन प्रतिदिन निर्देश अनुसार लें: आप डिपेनहाइड्रामीन (बेनाड्रील), सेटीरिज़िन (ज़िरटेक), लॉराटाडिन (क्लेरिटिन), या फेक्सोफेनाडाइन (एलेग्रा) को चुन सकते हैं। एंटीहिस्टामाइन आपके शरीर के चकत्ते के लिए प्रतिक्रिया को कम कर देगा, जिससे लक्षणों को काबू करने में सहायता मिलेगी। एंटीहिस्टामीन लेने से पहले अपने डॉक्टर से बात जरूर करें, भले ही काउंटर से ली गयी हो।[११]
    • एंटीहिस्टामीन को कितनी बार लेना चाहिए देखने के लिए लेबल को चेक करें। डिपेनहाइड्रामीन (बेनाड्रील) को अक्सर हर 4 घंटे में लिया जाता है, जबकि अन्य को दिन में सिर्फ एक बार लेते हैं।
    • ध्यान रखें कि कुछ एंटीहिस्टामीन सुस्ती देते हैं, और शराब इस असर को बढ़ाते है। अपने उत्पाद पर लेबल को देखें कि क्या उससे सुस्ती हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो ड्राइविंग या मशीन चलाने जैसी गतिविधियों से बचें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 खुजली को कम करने के लिए ठन्डे ओटमील से नहाएँ:
    ठंडा पानी लें, फिर बारीक़ पिसा हुआ ओटमील मिलाएँ।[१२] 1 कप (85 g) ओटमील को अपने स्नान में मिलाएँ। 20 मिनट के लिए गीला करें, फिर सुखाने से पहले ओटमील को साफ़ पानी से धो लें।
    • आमतौर पर आप बारीक़ पिसा हुआ ओटमील नजदीकी डिपार्टमेंट स्टोर के नहाने के सेक्शन में मिल सकता है।
    • दूसरे विकल्प के रूप में, नहाने का मिश्रण बनाने के लिए आप पारंपरिक रुप से ग्राइंडर या ब्लेंडर में पीस सकते हैं।[१३] हालाँकि पिसा हुआ ओटमील खरीदना बहुत आसान विकल्प है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सूजन को कम...
    सूजन को कम करने के लिए एक ठन्डी, गीली गद्दी को 15 से 30 इस्तेमाल कर सकते हैं: उदाहरण के लिए, एक साफ़ दरी को ठन्डे पानी में भिगोएँ। आप एक गद्दी को दिन में कई बार इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन बेहतर है कि हर समय साफ़ रैग इस्तेमाल करें।[१४]
    • आप अपने रैग को एक कसैले तरल जैसे कि ठंडी काली चाय या सेब के सिरके और पानी के एक 50/50 मिश्रण में भिगोएँ। कुछ लोगों को इन विकल्पों से ज्यादा आराम पाते हैं। अगर सिरके का उपयोग कर रहे हैं, तो अपनी त्वचा के छोटे से हिस्से में यह देखने के लिए टेस्ट करें कि क्या आप इसके लिए संवेदनशील हैं।
    • रैग को दूसरे कपड़ों से अलग धोएं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 खुजली के इलाज के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग करें:
    आप पेस्ट बनाने के लिए पानी के साथ बेकिंग सोडा मिला सकते हैं, या आप स्नान के लिए लगभग 1 कप (128 ग्राम) बेकिंग सोडा मिला सकते हैं। बेकिंग सोडा जहर को बाहर निकाल और आपके चकत्ते को शांत कर सकता है। यदि आप पेस्ट का उपयोग कर रहे हैं, तब उसके सूखने तक प्रतीक्षा करें, फिर उसे ठंडे पानी से धो लें।[१५]
    • अगर आप चाहें, तो दिन में कुछ बार बेकिंग सोडा को लगा सकते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 खुजली में मदद...
    खुजली में मदद के लिए अपने चकत्ते पर ऐलोवेरा लगाएं: एलोवेरा नागफनी की तरह दिखता है, हालाँकि यह कांटेदार नहीं है। इस पौधे की पत्तियों में एक जैल होता है जो खुजली से राहत दिला सकता है। बस पत्ती को तोड़ें और जेल को निचोड़ लें या अपने स्थानीय दवा की दुकान से जैल की एक बोतल खरीद लें। जैल को अपने चकत्ते पर मलें।[१६]
    • अगर आप बस जैल खरीद रहे हैं, तो पता करें कि आपके चुने उत्पाद में दूसरे तत्व तो नहीं मिले हुए हैं।
विधि 4
विधि 4 का 4:

मेडिकल इलाज लेना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 गंभीर लक्षणों या...
    गंभीर लक्षणों या लगातार रहने वाले चकत्तों के लिए आपातकालीन चिकित्सा देखभाल देखें: ज्यादातर मामलों में, आपको बिच्छू बूटी के लिए डॉक्टर की जरूरत नहीं है। घर पर इसका इलाज करना ठीक है! हालाँकि, अगर आपका चकत्ता एक बड़े क्षेत्र को कवर करता है, लक्षण आपके दैनिक जीवन में हस्तक्षेप करते हैं, या चकत्ता 2-3 सप्ताह के बाद नहीं जाता है तो आप डॉक्टर से मिल सकते हैं।[१७]
    • उदाहरण के लिए, एक बड़े क्षेत्र का मतलब पूरी पिंडली या बांह हो सकती है।
    • अगर आपको चकत्ते आपके चेहरे या गुप्तांग पर दिखें तो आपको हमेशा डॉक्टर को देखना चाहिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 गंभीर खुजली के...
    गंभीर खुजली के लिए अपने डॉक्टर से खाने वाले कॉर्टिकोस्टेरॉइड के लिए पूछें: यदि आप बहुत ज्यादा खुजली महसूस कर रहे हैं, तो आपका डॉक्टर खाने वाला कॉर्टिकोस्टेरॉइड, जैसे कि प्रेडनिसोन लिख सकता है। यह भी एक विकल्प हो सकता है अगर चकत्ता आपके शरीर में अधिक फैल गया हो। हालाँकि, यह दवा सभी के लिए सही नहीं है, इसलिए आपका डॉक्टर मेडिकल के विकल्पों के साथ रहने की सलाह दे सकता है।[१८]
    • कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स साइड इफेक्ट पैदा कर सकते हैं, इसलिए आपको केवल आवश्यकतानुसार इनका इस्तेमाल करना चाहिए। थोड़े समय के उपयोग के सबसे आम साइड इफ़ेक्ट में नींद की समस्या, भूख में बदलाव, और मूड की समस्याएं शामिल हैं।[१९]
    • दवा लेने के लिए अपने डॉक्टर के सभी निर्देशों को मानें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर संक्रमण हो जाए तो एंटीबायोटिक लें:
    आपको संभवतः एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं पड़ेगी, पर अगर आपका चकत्ता संक्रमित हो जाता हैं तो डॉक्टर लिख सकता है। यह संक्रमित हो सकता है यदि आपकी त्वचा फट गई हो, इसलिए ऐसा होने पर अपने चिकित्सक को दिखाएं।[२०]
    • खुजाने से संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि आप स्किन को तोड़ सकते हैं। अपने चकत्तों को न खरोंचें!

सलाह

  • चढ़ाई के समय लंबी पैंट और ऊंचे मोजे पहनने से आप बिच्छू बूटी से बच सकते हैं।

चेतावनी

  • खुजाने से आपके बिच्छू बूटी के चकत्ते और ज़्यादा बदतर हो जाएँगे। इससे ये फैल भी सकते हैं! अगर आप या आपके बच्चों को चकत्तों को खरोंचने का मन करता है, तो दस्ताने पहनें। आप चकत्तों को हल्के से साफ पट्टी से भी कवर कर सकते हैं।
  • बिच्छू बूटी के पौधों को कभी न जलाएं, क्योंकि धुआं फेफड़ों की गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। यदि आप जलती हुई बिच्छू बूटी के पास गए हों, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें।
  • ज्यादातर मामलों में, आप घर पर बिच्छू बूटी का इलाज कर सकते हैं। हालांकि, अपने डॉक्टर को तुरंत मिलें यदि आपको अपने चेहरे या गुप्तांगों में चकत्ते, छाले जिनमे से मवाद (पीले तरल पदार्थ) निकलती हो, 100 °F (38 °C) से ऊपर का बुख़ार, और/या लम्बे समय तक रहने वाले चकत्तों का अनुभव हो।[२१]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Alan O. Khadavi, MD, FACAAI
सहयोगी लेखक द्वारा:
बोर्ड सर्टिफाइड एलर्जिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Alan O. Khadavi, MD, FACAAI. डॉ. एलन ओ. खडवी लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में स्थित बोर्ड सर्टिफाइड एलर्जिस्ट और पीडियाट्रिक एलर्जी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू यॉर्क (SUNY) से स्टोनी ब्रुक में बायोकेमिस्ट्री में BS और ब्रुकलिन में स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क हेल्थ साइंस सेंटर से MD किया है। डॉ. खडवी ने न्यूयॉर्क में श्नाइडर चिल्ड्रन हॉस्पिटल में अपनी पीडियाट्रिक रेजीडेंसी पूरी की, और फिर लॉन्ग आईलैंड कॉलेज अस्पताल में अपनी एलर्जी और इम्यूनोलॉजी फेलोशिप और बाल चिकित्सा रेजीडेंसी को पूरा किया। वह वयस्क और बाल चिकित्सा एलर्जी / प्रतिरक्षा विज्ञान में सर्टिफाइड है। डॉ. खडवी अमेरिकन बोर्ड ऑफ़ एलर्जी एंड इम्यूनोलॉजी, अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ एलर्जी, अस्थमा और इम्यूनोलॉजी (ACAAI) के एक फेलो, और अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ एलर्जी, अस्थमा और इम्यूनोलॉजी (AAAAI) के सदस्य हैं। डॉ. खडवी के सम्मानों में किसल कोनोली की टॉप डॉक्टर्स 2013-2020 की लिस्ट और 2013 और 2014 में पेशेंट चॉइस अवार्ड्स "मोस्ट कंपासिनेट डॉक्टर" शामिल है। यह आर्टिकल २,१५६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: खेल और दुरुस्ती
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,१५६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?