कैसे चॉकलेट स्ट्रॉबेरी बनाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

चॉकलेट स्ट्रॉबेरी स्वादिष्ट होने के साथ साथ देखने में बहुत सुन्दर भी होते हैं। स्ट्रॉबेरीज पहले से ही स्वादिष्ट होते हैं, और जब इन्हें चॉकलेट में डुबाया जाता है, यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट बन जाते हैं।

सामग्री

  • स्ट्रॉबेरीज़ (strawberries)
  • चॉकलेट, जो पिघलाया जा सकता है
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 स्ट्रॉबेरीज को तैयार करें:
    अगर हो सके तो स्ट्रॉबेरीज को धोने के बजाय उन्हें एक गीले कपडे में डालकर पोंछें। यह गीला कपड़ा सभी गंदगी को साफ़ कर देगा।
    • यदि यह करने पर गंदगी नहीं निकलती तो एक ठंडे पानी के कटोरे में स्ट्रॉबेरीज को डुबाकर रखें। इस से स्ट्रॉबेरीज साफ़ हो जाएँगी।
    • स्ट्रॉबेरीज के स्टेम और पत्तियों को न तोड़ें। इस से, स्ट्रॉबेरीज को पकड़ना आसान हो जाता है।
    • स्ट्रॉबेरीज को साफ़ करने के बाद, उन्हें सुखा लें क्योंकि गीले स्ट्रॉबेरीज पर चॉकलेट नहीं चिपकेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 वैक्स पेपर के...
    वैक्स पेपर के साथ बेकिंग शीट को बिछायें। ध्यान रखें की सभी स्ट्रॉबेरीज, बेकिंग शीट पर आसानी से आ जाएँ।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चॉकलेट को पिघलाएं:
    डबल बॉयलर का इस्तेमाल करें और ध्यान रखें की चॉकलेट जल न जाएँ। यदि आपके पास डबल बॉयलर नहीं हैं तो आप एक बना सकते हैं। एक सॉस पैन को आधे से ज्यादा पानी से भर दें और उस पर दूसरा सॉस पैन रखें। इस दूसरे सॉस पैन में अपनी चॉकलेट को रखें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चॉकलेट की जाँच करें:
    ध्यान रखें कि चॉकलेट जले नहीं। जब चॉकलेट लगभग पूरी तरह से पिघल गयी हो तो गैस को बंद कर दें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 स्ट्रॉबेरीज को चॉकलेट...
    स्ट्रॉबेरीज को चॉकलेट में पूरी तरह से डालें। चॉकलेट अच्छी तरह से स्ट्रॉबेरीज पर लग जाना चाहिए।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 चॉकलेट में डूबे...
    चॉकलेट में डूबे हुए स्ट्रॉबेरी को फ्रिज में रखें और ठंडा करें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 स्ट्रॉबेरी को फ्रिज...
    स्ट्रॉबेरी को फ्रिज से निकालें और वैक्स पेपर को भी निकाल दें। स्ट्रॉबेरीज को ज्यादा न छूएं नहीं तो इन पर लगी चॉकलेट आपके हाथों की गर्मी से पिघल जायेगी।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 सर्व करें:
    चॉकलेट में डूबे हुए स्ट्रॉबेरी को किसी अच्छे बर्तन में डालें और आनंद लें!

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 43 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ४,१६७ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,१६७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?