कैसे चीज़ पिघलाएँ (Melt Cheese)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

पिघले हुए चीज का इस्तेमाल, कई व्यंजनों के लिए स्वादिष्ट सॉस के रूप में किया जा सकता है। चीज को स्टोव पर या माइक्रोवेव में पिघलाया जा सकता है। एक ऐसे चीज को चुनने का ध्यान रखें जो असल में जो पिघल जाएगा और इसमें कुछ स्टार्च और लिक्विड डालें जिससे चीज कठोर होने से बच जाएगा। जब तक कि चीज पिघलना शुरू नहीं हो जाता है, इसे बस कम हीट पर या माइक्रोवेव में छोटे-छोटे इंक्रीमेंट में गरम करें।

विधि 1
विधि 1 का 3:

चीज को चुनना और तैयार करना (Selecting and Preparing Your Cheese)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 हार्ड चीज़ को चुनें:
    हार्ड चीज का मेल्टिंग पॉइंट कम होता है। ये चीज इस प्रकार के होते हैं, जिन्हें सॉस, ग्रिल्ड चीज जैसे व्यंजनों में और कई बार सूप के लिए, बेस की तरह इस्तेमाल किया जाता है। चेडर (Cheddar), ग्रुइरे (Gruyere) और स्विस (Swiss) चीज अच्छी तरह से पिघल जाते हैं।[१]
    • कम फैट वाले चीज पिघल सकते हैं, लेकिन उन्हें पिघलने में अधिक समय लग सकता है और चलाने के दौरान वे सख्त हो सकते हैं।[२]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 नरम चीज से बचें:
    परमेसन (Parmesan) और रोमानो (Romano) जैसे, कम फैट वाले और कम नमी वाले चीज आसानी से जल जाते हैं और डिप-जैसी कंसिस्टेंसी में नहीं पिघलते हैं।[३] बहुत ज्यादा नरम चीज, जैसे कि फेटा (feta) और रिकोटा (ricotta), पिघलते नहीं हैं और इन्हें पिघलाने से बचना चाहिए।[४]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चीज़ पिघलाएँ (Melt Cheese)
    अपने चीज को कद्दूकस करें, बारीक काटें या टुकड़े करें: यदि चीज़ छोटे टुकड़ों में काटा जाता है, तो यह जल्दी पिघल जाएगा। पिघलाने से पहले अपने चीज को कद्दूकस करें, बारीक काटें या टुकड़े करें।[५]
    • कद्दूकस करने, बारीक काटने या टुकड़े करने की प्रोसेस में कोई खास अंतर नहीं है। तो जो भी आपके लिए सबसे सुविधाजनक हो, आप उस विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चीज को रूम टैम्परेचर पर आने दें:
    यदि आप ठंडे चीज को पिघलाते हैं, तो हो सकता है कि यह धीरे-धीरे पिघले या एक जैसा न पिघले। तो इसे पिघलाने की कोशिश करने से पहले, रूम टैम्परेचर पर आने तक इसे बाहर ही रखें।[६]
    • अधिकतर चीज़, लगभग 20 से 30 मिनट में रूम टैम्परेचर पर आ जाएगा: चीज को, दो घंटे से अधिक समय के लिए बाहर न छोड़ें।[७]
विधि 2
विधि 2 का 3:

चीज़ को स्टोव पर पिघलाना (Melting the Cheese over the Stove)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नॉन-स्टिक कढ़ाई का इस्तेमाल करें:
    पिघलने की प्रोसेस के दौरान, चीज़ बहुत आसानी से पैन या कढ़ाई के किनारे से चिपक सकता है। इस समस्या से बचने के लिए, अपने चीज को पिघलाने के लिए नॉन-स्टिक कोटिंग वाली एक कढ़ाई को चुनें।[८]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चीज़ पिघलाएँ (Melt Cheese)
    चीज को अपने स्टोव के ऊपर, कम हीट पर रखें: चीज को कभी भी हाई या मीडियम हीट पर गर्म करना शुरू न करें, क्योंकि इससे चीज एक जैसा गर्म नहीं होगा।[९]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कॉर्न स्टार्च और...
    कॉर्न स्टार्च और कंडेंस्ड मिल्क का एक छींटा डालें: थोड़ा सा स्टार्च और दूध, चीज को बहुत जल्दी से अलग होकर गांठदार, असमान मिक्स्चर बनने से रोकता है। हर एक की मात्रा अलग-अलग होगी, और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने चीज को पिघला रहे हैं, लेकिन चीज को स्मूद बनाए रखने के लिए आपको केवल हर एक के छोटे से भाग या बूंद की जरूरत होती है।[१०]
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चीज़ पिघलाएँ (Melt Cheese)
    आप अमेरिकन चीज के कुछ छोटे स्लाइस भी डाल सकते हैं, क्योंकि यह चीज को आसानी से पिघलाने में मदद करता है। यदि आपको अमेरिकन चीज के टेस्ट से कोई परेशानी नहीं है, तो अपने चीज मिक्स्चर में इसके एक या दो टुकड़े डाल दें।[११]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 एक एसिडिक इंग्रेडिएंट...
    एक एसिडिक इंग्रेडिएंट जैसे कि विनेगर या बीयर डालें: यदि पिघलने के बाद आपके चीज में गाँठें पड़ जाती हैं, तो एक एसिडिक इंग्रेडिएंट की थोड़ी सी मात्रा आपकी मदद कर सकती है। एल्कोहल, जैसे कि व्हाइट वाइन या बीयर यह काम अच्छी तरह से करती है और टेस्ट को बढ़ाती है। हालांकि, यदि आप एल्कोहल का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते हैं, तो इसके बजाय आप विनेगर या नींबू के रस की तरह कुछ इस्तेमाल कर सकते हैं।[१२]
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चीज़ पिघलाएँ (Melt Cheese)
    पिघलाते समय, एक वायर व्हिस्क या फोर्क के इस्तेमाल से चीज को लगातार हिलाएं। यह डाले गए किसी भी इंग्रेडिएंट को, मिक्स करने के साथ ही चीज मिक्स्चर को स्मूद भी रखेगा।[१३]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 जैसे ही चीज पिघल जाए, इसे हटा दें:
    जैसे ही चीज आपकी पसंद की कंसिस्टेंसी तक पहुंचता है, आपको स्टोव से चीज को हटा देना चाहिए। चीज का बर्निंग पॉइंट कम होता है, इसलिए चीज को जरूरत से ज्यादा लंबे समय तक पिघलाने से यह जल सकता है।[१४]
विधि 3
विधि 3 का 3:

चीज को माइक्रोवेव में पिघलाना (Melting the Cheese in the Microwave)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने चीज को माइक्रोवेव-सेफ कंटेनर में रखें:
    चीज को, एक नॉन-स्टिक कंटेनर में सबसे अच्छी तरह से पिघलाया जा सकता है। हालांकि, आपके माइक्रोवेव में फिट होने वाले कंटेनर को ढूंढना मुश्किल हो सकता है। एक सिरेमिक बाउल या इसी के जैसा दूसरा कंटेनर भी काम कर सकता है, हालांकि आप इसे नॉन-स्टिक स्प्रे से स्प्रे कर सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चीज़ पिघलाएँ (Melt Cheese)
    अपने चीज को माइक्रोवेव में रखने से पहले, थोड़े से स्टार्च और कंडेंस्ड दूध की जरूरत होती है। यह कुकिंग की प्रोसेस के दौरान, आपके चीज में गाँठ बनने से रोकने में मदद करेगा। आप कितनी मात्रा में चीज को पिघला रहे हैं, इसके आधार पर इनकी जरूरी मात्रा अलग-अलग होगी, लेकिन आपको इन दोनों में से हर एक के केवल एक छोटे से छींटे की जरूरत होनी चाहिए।[१५]
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चीज़ पिघलाएँ (Melt Cheese)
    एक एसिडिक इंग्रेडिएंट से, चीज का टेस्ट बढ़ सकता है और पिघलते हुए चीज को चिकना रखने में मदद मिल सकती है। व्हाइट वाइन और बीयर, चीज के पिघलने पर उसके टेस्ट को भी बढ़ा सकते हैं। यदि आप एल्कोहल नहीं डालना चाहते हैं, तो इसके बजाय व्हाइट विनेगर जैसा कुछ इस्तेमाल करें।[१६]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने चीज को 30 सेकंड के लिए, हाई हीट पर पिघलाएं:
    अपने चीज को नॉन-स्टिक माइक्रोवेव सेफ डिश में रखें। चीज को 30 सेकंड के लिए, हाई हीट पर माइक्रोवेव करें। आमतौर पर, चीज को अच्छी तरह से पिघलाने के लिए इतना समय पर्याप्त है।[१७]
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to चीज़ पिघलाएँ (Melt Cheese)
    ओवन से निकालने के बाद, चीज को चलाएं। आइडियल रूप में, यह एक चिकने, गांठ-रहित टेक्स्चर के साथ एक जैसा मिक्स हो जाना चाहिए। यदि चीज अभी भी गांठदार और कुछ हद तक सॉलिड है, तो इसे वापस माइक्रोवेव में रख दें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 चीज को 5 से 10 सेकंड के अंतराल में पिघलाएं:
    अगर चीज 30 सेकंड के बाद नहीं पिघलता है, तो इसे माइक्रोवेव से निकाल लें, इसे चलाएं और फिर इसे एक्स्ट्रा 5 से 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें। अपने चीज को छोटे-छोटे अंतराल में तब तक माइक्रोवेव करते रहें, जब तक कि यह आपकी पसंद की कंसिस्टेंसी तक नहीं पहुंच जाता।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Jennifer Levasseur
सहयोगी लेखक द्वारा:
पर्सनल शेफ
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Jennifer Levasseur. शेफ जेनिफर लेवाससुर एक पर्सनल शेफ और ब्रेकेनरिज, कोलोराडो में स्थित The Happy Cuisiniere की मालिक हैं। इन्हें 12 वर्षों से अधिक का पाक अनुभव है और ये Mountain और Contemporary Rustic व्यंजनों में माहिर है। इसके अलावा, ये ग्लूटेन-मुक्त, शाकाहारी, शाकाहारी, मांसाहारी और डेयरी-मुक्त आहार जैसे आहार प्रतिबंधों को समायोजित करने के लिए व्यंजन तैयार कर सकती हैं और मेनू को संशोधित कर सकती हैं। ह्यूस्टन विश्वविद्यालय से मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री के अलावा, शेफ जेनिफर के पास ह्यूस्टन कम्युनिटी कॉलेज से Culinary Arts और Baking & Pastry Arts में एसोसिएट की डिग्री है। यह आर्टिकल २,१९२ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रेसिपी
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,१९२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?