कैसे क्रिसमस ईव को सो पाएँ (Get to Sleep on Christmas Eve)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

क्या आप क्रिसमस की पूर्व संध्या (Christmas Eve) के समय सोने में परेशानी महसूस करते हैं? खैर, ऐसे आप अकेले नहीं हैं—इस रात सोना कठिन होता है, क्योंकि आप में बहुत उत्साह और उत्सुकता होती है। सैंटा (Santa Clause) आ रहा है और इस एक्ससाइटमेन्ट में है वक़्त ऐसा लगता है कि समय को गुजरने में इतना वक़्त क्यो लग रहा है। यहाँ हम कुछ सुझाव दे रहे हैं जो आपको अपने एक्ससाइटमेन्ट से बाहर निकलने में सहायता करेंगे और आप, क्रिसमस के पहले, कुछ बहुत-आवश्यक नींद ले सकेंगे।

भाग 1
भाग 1 का 4:

क्रिसमस ईव पर अपना ध्यान बांटना और अपने को थकाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 क्रिसमस ईव की सुबह, जल्दी उठिए:
    ऐसा करने से, जब आप रात में बिस्तर पर जाना चाहेंगे, तब तक आप बहुत थक गए होंगे।
    • क्रिसमस ईव के पहले वाली रात में, जितनी देर हो सके, जागे रहें। अपनी अलार्म घड़ी को बहुत तड़के, जैसे 6 बजे सुबह, के लिए सेट करें। जब आप उठेंगे तो बहुत थके हुए होंगे और आपका मन दोबारा सोने का होगा, लेकिन इस इच्छा का विरोध करें। क्रिसमस ईव पर, जब आपको सोने जाना हो, तब आप थके होने के कारण बहुत जल्दी सो जाएंगे।
    • अगर आपके बेडरूम में एक कलेंडर है, तो उसे किसी दूसरे महीने के लिए पीछे बदल दीजिये और ऐसा मानिए की उस रात, यह वही बदला हुआ महिना है। अपने गानों के iPod पर गानों की एक प्लेलिस्ट बनाएँ, जिन्हें आप उस समय सुनना पसंद करते थे, जिससे उस समय की भावना महसूस हो सके।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पूरे दिन व्यायाम करते रहें:
    कुछ जमपिंग जैक्स (jumping jacks) करें, टहलने के लिए जाएँ या कुछ देर साइकल चलाएं:[१] यदि बाहर बहुत बर्फ गिर रही है जिस कारण व्यायाम करना संभव नहीं है, तो कोई एक्सरसाइज़िंग गेम, जैसे Wii Fit खेलें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक लंबा गाना...
    एक लंबा गाना बनाएँ, और उसे याद करने का प्रयास करें: इससे आपका मस्तिष्क थक जाएगा और आप भी थक जाएंगे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने परिवार, दोस्तों,...
    अपने परिवार, दोस्तों, और पड़ोसियों को भी, क्रिसमस के दिन की तैयारी करने में सहायता करें: व्यस्त रहने से आपका ध्यान उत्साह से हटेगा लेकिन आपको सम्मिलित और प्रसन्न महसूस करने में सहायता करेगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सैंटा के बारे में जानकारी रखें:
    दुनिया भर में सैंटा की प्रगति की जानकारी रखना, आपको क्रिसमस ईव पर उत्साहित करने का एक बहुत बढिया तरीका है! NORAD Tracks Santa या Google Santa Tracker जैसी वैबसाइट्स का प्रयोग करें।
भाग 2
भाग 2 का 4:

बिस्तर पर जाने की तैयारी करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 इसे सामान्य रात जैसा समझें:
    अपने को बताएं की आज की रात क्रिसमस ईव नहीं है। वही काम करें जो आप रोजाना, अपनी रात की दिनचर्या में, करते हैं: अपने दाँत को ब्रुश करें, किताब पढ़ें, दोस्तों से बात करें, आदि।
    • अपने आप से कहें: "मैं कल क्या करूंगा?" – जैसे कोई अन्य सामान्य दिन है: "अरे, हाँ, कल शायद मैं अपने ‘दोस्त’, ______ के साथ रहूँगा"।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 किसी के साथ कोई गेम खेलें:
    एक तकनीक, जो सुनने में अजीब लगती है, लेकिन अच्छा काम करती है, वह है कि आप कोई शांत गेम खेलें, जो आप, जब आप बिस्तर में हों, तब अकेले खेल सकते हों (या फिर अन्य हाइपर अथवा अति उत्साहित दोस्त या परिवारजन के साथ), जैसे की Mad Libs। इससे आपकी ऊर्जा समाप्त हो जाएगी और आपको जल्दी सो जाने में मदद मिलेगी।[२] सैंटा आपके सोचने से ज्यादा जल्दी आ गया!
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 व्यायाम करें:
    हालांकि यह काउंटरइंट्यूटिव (counterintuitive) लग सकता है, लेकिन व्यायाम आपको शांत करने में मदद करता है। सोने जाने के कुछ घंटे पहले[३], देखें कि आप अपने कमरे में कितने पुश-अप, कृंचेस (crunches), या जमपिंग जैक्स (jumping jacks) कर सकते हैं। केवल तीस मिनट तक व्यायाम करें क्योंकि; आप देर तक जागना नहीं चाहेंगे। व्यायाम करना एक बहुत अच्छा तरीका है, शारीरिक थकावट महसूस करने का, जिससे आपका शरीर सोना चाहेगा। इससे बेहतर है, की आप क्रिसमस से, थोड़े समय के लिए, अपना ध्यान हटाएँ।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 गर्म पानी से स्नान करें:
    गर्म पानी से स्नान करने से आपकी मांसपेशियाँ शिथिल होंगी, जिससे सोने में आसानी होगी।[४] बाथ टौयस (bath toys) से काल्पनिक लक्ष्य पर पिचकारी चलाएं (पानी फेंके), अपने को बुलबुलों में डुबाएँ, और अपनी मांसपेशियों को आराम दें। सुगंधित बुलबुले और साबुन का इस्तेमाल करें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 क्रिसमस ट्री को मत झाँकिए:
    इससे आश्चर्य, यदि कोई हों, तो वह खराब हो जाएगा और आपको उत्साहित और जागा हुआ रखेगा! याद रखें कि, सैंटा क्लौस जानता है की आप कब सो रहे हैं और कब जग रहे हैं। वह नहीं आयेगा अगर आप ताक-झांक करेंगे।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 गर्म दूध पीएं:
    आपको कैल्सियम, मैग्नीशियम, और L-trptophan जैसे न्यूट्रीएंट्स (nutrients या पोशाक तत्व) प्रदान करने के अलावा, गर्म दूध एक सुखमय और आरामदायक पेय है जो आपको सोने के लिए प्रेरित करता है।[५] आप गर्म हर्बल चाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं; यह बहुत सुखमय और आरामदायक होता है। बस इतना सुनिश्चित करें की इसमे कैफ़ीन ना हो!
    • जब आप सैंटा के लिए बिस्कुट की प्लेट तैयार कर रहे हों, तब थोड़ा गर्म दूध पीने का बहुत बढिया समय है।
    • अथवा, पजामा पहनने के बाद, आप गर्म चॉकलेट पीएं। इससे आपको आराम करने में सहायता मिलेगी और आपका शरीर गर्म रहेगा! कॉफी मत पीएं। उसके अंदर की कैफीन आपको जगाए रख सकती है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 विश्राम करें...
    विश्राम करें: अगर आप बस ऊपर नीचे कूद रहे हों और अधिक सक्रिय महसूस कर रहे हों, तो आपको शांत होने की जरूरत है; आप केवल बढते उत्साह को बढावा दे रहे जिससे निकल पाना मुश्किल होगा। कोई किताब पढ़ें। संगीत सुनें। जो भी आपको शांत करता हो और आराम देता हो।[६]
    • कोई किताब पढ़ें: वह क्रिसमस के बारे में हो सकती है, हालांकि यह वास्तव में कोई मायने नहीं रखता है। स्कूल की पाठ्यपुस्तक पढ़ने का प्रयास करें, आपके सबसे कम पसंद क्लास की एक बेहद उबाऊ पुस्तक पढ़ें। नींद लाने के लिए कोई उबाऊ किताब पढ़ें; एक उत्तेजित करने वाली किताब पढ़ें उसमे खो जाने के लिए और क्रिसमस संबन्धित चीजों के बारे में सोचने की तेज इच्छा से बचने के लिए। कुछ अच्छी, क्रिसमस से असंबंधित किताबे हैं Harry Potter, Twilight, School of Fear, और Diary of a Wimpy Kid। यह काफी लंबी किताबें हैं और आपको काफी समय तक मशगूल रख सकती हैं।
    • अपने कमरे की किसी सुरक्षित जगह पर एक सुगंधित मोमबत्ती जलाएं। सुगंध से आपको आराम करने में सहायता मिलेगी, विशेषकर अगर आप चमेली (jasmine) या लवेंडर जैसी महक चुनें। बस उसे सोने से पहले, बुझाना सुनिश्चित करें!
भाग 3
भाग 3 का 4:

क्रिसमस ईव पर सोने जाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने को याद...
    अपने को याद दिलाएँ की आप जितना आराम करेंगे और सोने पर जाना चाहेंगे, उतनी जल्दी क्रिसमस का दिन आयेगा!
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बिस्तर पर अपने को एक आरामदायक अवस्था में जाएँ:
    अपने आप को कस के जकड़ें—जितना कस के पकड़ सके उतना कस के। इस अवस्था में 30 सेकंड तक रहें, फिर आराम करें, इस दौरान शांत रहते हुए। आप थक जाएंगे। यह जब भी आप सोना चाहे, तब महत्वपूर्ण होगा; तथा अपनी आँखों को आराम दें और बंद रखें।
    • सोने के लिए अधिक विचारों को जानने के लिए, आप इस विकिहाउ आर्टिक्ल में दिये गए संबन्धित लिंक्स पर जा सकते हैं।
    • अपनी तकिया को फुलाए: अगर आप तकिया को फुला लेंगे, तो आपको अपने सिर को रखने के लिए ज्यादा आरामदायक जगह मिलेगी जिससे आप को जल्दी नींद आएगी।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने पैट (पालतू जानवर) के साथ रहें:
    अगर आपका पैट इतना छोटा है की आपके बिस्तर (या आप जहां कहीं सो रहे हों, में आ सकता है, तो उसके साथ सोने का प्रयास करें। अगर आपके साथ कमरे में कोई और हो तो आपको सोने में सहायता मिलती है। यह आपको थोड़ा जल्दी सोने देगा, हालांकि अगर वह हैम्स्टर (hamster) या उसके बराबर साइज़ का कोई है, तो आप उसे दबा सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 इस पर निर्भर...
    इस पर निर्भर करते हुए की आप कहाँ रहते हैं, सुनिश्चित करें की आप उपयुक्त गरम या ठंडे हैं: अगर ठंडक है, तो हीटर को ऑन करें, कुछ गरम और आरामदायक कपड़े पहनें, या अपने बिस्तर पर कुछ और कंबल रखें। बस इतना सुनिश्चित करें की आप अपने को बहुत गरम ना कर लें, अन्यथा सोना उतना ही मुश्किल होगा जितना तब जब आप ठंडा महसूस कर रहे हों। अगर बहुत अधिक गरम है, तो एयर-कंडिशनिंग को ऑन करें, या एक खिड़की खोलें और बस एक चादर लेकर सोएँ।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 भेड़ या तारे गिनें:
    इनमे से कोई भी क्रमबद्ध, केन्द्रित और शांत करने वाले तरीके को चुनें, जो आपको उत्साह से शांत दशा में ले जाएगा, जिससे आपको नींद आने लगेगी। प्रत्येक भेड़ के ऊपर ध्यान केन्द्रित करें जब वह बाड़ (या अन्य कोई ऊंचे स्थान) के उसपार कूदती है। वह कैसी दिखती हैं? किस प्रकार की बाड़ के ऊपर वह कूद रही हैं? वह कितना ऊंचा कूद रही हैं? इन विवरणों पर ध्यान केन्द्रित करने से, आपका दिमाग क्रिसमस के विचार से दूर चला जाएगा और आपको सोने में सहायता करेगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 बिस्तर पर लेटें और अपने मन में यह कहें:
    "मेरे पैर की उँगलियाँ सो जाएँ।" (उनको कुछ छण हिलाएँ।) "मेरे पैर के तलवे सो जाएँ। मेरी एडी सो जाए। (अपनी एडी को घुमाए।)" यह बेवकूफी भरा लग सकता है लेकिन यह वास्तव में, सुझाव के माध्यम से, काम करता है।[७] इसी प्रकार, धीरे धीरे सिर तक चालू रखें। इसको करने के लिए ध्यान केन्द्रित करना ही रात के उत्साह से ध्यान हटाने के लिए बहुत अच्छा है। आप शायद अपने सिर तक पहुँचने के पहले ही सोने लग जाएँ!
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 क्रिसमस का धीमा...
    क्रिसमस का धीमा संगीत सुने और क्रिसमस मनाने के “असली” कारण के बारे में सोचें:
    • अपने आईपॉड पर “सोने के गाने” की एक प्लेलिस्ट बनाएँ। सुखदायक संगीत अवश्य रूप से आपका ध्यान सैंटा से हटाएगा, और आपको नींद की अवस्था में ले जाता है।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 अगर आप सो...
    अगर आप सो ना पाएँ तो अपने कंप्यूटर, लैपटाप, या आईपैड पर ना बैठें; यह केवल आपको जगाए हुए रखेगा: लाइट वास्तव में आपके शरीर को बेवकूफ बनती है की अभी सोने का समय नहीं हुआ है।[८]
    • अगर आप सोने के पहले टीवी देखते हैं, तो सभी लाइट को बंद या हल्का करने का प्रयास करें, जिससे कमरे में अंधेरा हो जाए। यह आपके शरीर को सोने के लिए तैयार करेगी।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 कोई मूवी देखें:
    अगर इसके बाद भी आपको सोने जाने में तकलीफ हो तो, एक मूवी देखें। क्रिसमस के समय में बहुत अधिक दिखाई जाने वाली, कुछ अच्छी क्रिसमस मूवी हैं: A Christmas Story, The Polar Express, Elf, Home Alone 1, 2, 3, and 4, How The Grinch Stole Christmas, A Charlie Brown Christmas, A Christmas Carol, It's A Wonderful Life, Miracle on 34th Street, The Santa Clause: 1, 2 and 3, Frosty the Snowman, और Rudolph the Red-Nosed Reindeer.
भाग 4
भाग 4 का 4:

क्रिसमस की सुबह उठना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उठने का समय तय करें:
    सुनिश्चित करें की पूरा परिवार इस के लिए राज़ी हों। इस प्रकार, जब वह समय आता है (जैसे सुबह 7:00 बजे) तो सभी लोग उठने के लिए तैयार होते हैं। अगर आप इस समय के पहले उठ जाते हैं तो, हल्का नाश्ता करें, वाशरूम जाएँ, तैयार हों जिससे आप विडियो में अच्छे दिखे।
    • अगर आपको पता है की उस साबह आपका विडियो बनाया जाएगा, तो अपने सबसे अच्छे पीजे (व्यक्तिगत कपड़े) पहनें। आप नहीं चाहेंगे की सब आपको, क्रिसमस की सुबह, उस पुरानी, घिसी हुई टी-शर्ट और शॉर्ट्स का जोड़ा पहनने वाले के रूप में याद रखें, क्या आप ऐसा चाहेंगे? निचली मंजिल पर जाने से पहले, अपने बालों को झाड़ना ना भूलें!
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 Merry Christmas और happy New Year मनाएँ!

टिप्स

  • अगर आप अपनी स्टौकिंग (stocking) को बिस्तर पर रखते हैं या किसी ऐसी जगह जहां आप उसे देख सकते हैं तो, उसे पलंग के नीचे रखें; अगर यह संभव नहीं है, तो आप हमेशा एक बड़ा कुशन लेकर, उसको अपने पलंग के पैर के पास रखें, और स्टौकिंग को उसके पीछे रखें। या, उसे कमरे के बाहर कहीं रखें जहां से, अपने पलंग से, आप उसे देख ना सकें, लेकिन जो कोई उसके पास से गुजरे, वह उसमे उपहार या मिठाई (treats) रख सकें! इस प्रकार, आप इस बारे में चिंतित नहीं होंगे की सैंटा आपके स्टौकिंग को खोज नहीं पाएगा!
  • सैंटा क्लौस के बारे में मत सोचिए, यह आपको उत्साहित करेगा, और आप सोने के लिए, दोगुना से अधिक समय लेंगे।
  • अगर आप चाहें तो, बाकी लोगों के सो कर उठने के आधे घंटे पहले, उठ सकते हैं और उपहार तथा क्रिसमस ट्री को देख सकते हैं। हालांकि ऐसा लगता नहीं है, लेकिन यह वास्तव में आपको थोड़ा शांत कर सकता है। परंतु यह सुनिश्चित करें की आप उपहारों के लिए तांक-झांक ना करें! यह केवल आपके लिए क्रिसमस त्योहार को चौपट कर देगा।
  • आप अपने पैर की उँगलियों को हिला सकते हैं, और कंधों को उचका सकते हैं। फिर कुछ सेकंड के बाद रुकें, अब आपका शरीर हल्का महसूस करेगा और आप आराम कर सकते हैं तथा सोने के लिए जा सकते हैं!
  • अपने बिस्तर की चादरों को धीरे धीरे बदलें और, स्लो मोशन में अपना पजामा पहने, एक अच्छे, गरम पानी से स्नान के बाद; यह आपको ऊबा सकता है लेकिन आप आराम महसूस कर सकते हैं; जिससे आप सोने जा सकें।
  • सोने से करीब 2 घंटे पहले व्यायाम करना बंद कर दें।
  • अगर आप सोते समय अपने कमरे में लाइट जला कर रखना पसंद करते हैं, तो उसे मध्यम रखें जिससे सोने में आसानी हो सके।
  • सभी लाइट को बंद कर दें जिससे आपको सोने जाने में आसानी हो।
  • अपनी स्टौकिंग को निचली मंजिल पर रखें और दरवाजे पर ताला लगा दें जिससे आप तांक-झांक करने के लिए प्रेरित ना हों।
  • सुनिश्चित करें की आपका दरवाजा बंद है। यह आपको अधिक हल्का महसूस करने और सोने देता है। तथा आपके बेडरूम में कम लाइट चमकती होती है।
  • जितनी जल्दी आप सोने जाएंगे, उतनी जल्दी क्रिसमस आयेगा, इसलिए आप सुनिश्चित करें की आप सो जाएँ अन्यथा क्रिसमस आने के पहले बहुत लंबा समय लगता महसूस होगा।
  • अगर आपको चिंता है की आपको नींद नहीं आ रही है, तो घड़ी को देखना बंद कर दें, लंबी लंबी साँसे लें, और याद रखें की मनुष्य शरीर के लिए, एक साथ 18 घंटे से अधिक समय तक जागे रहना बहुत मुश्किल है, इसलिए आप चाहे या ना चाहें, आप अंततः सो जाएंगे। यहाँ यह भी बताते चलें की, क्रिसमस के दिन, उत्साह के समाप्त होने के बाद, आप अपनी नींद पूरी कर सकेंगे जिसे आप पिछले कई दिनों में नहीं ले पाये हैं।
  • क्रिसमस ईव के एकदिन पहले वाली रात में देर रात तक जागें। यह आपको क्रिसमस ईव को थका हुआ महसूस कराएगा अगर आप पूरे दिन जागे रहते है।
  • सोचें की आने वाला दिन कितना महान होगा और यह आपको सपनों की दुनिया में धीरे धीरे ले जाएगा।
  • सोने जाने से पहले अपने कमरे को साफ करें जिससे आपको एक गंदे कमरे के बारे में सोचना ना पड़े और आप आसानी से सो जाएँ।
  • सोने से एक दो घंटे पहले बहुत अधिक द्रव्य ना पीएं। बस एक घूंट पानी लें और सोने जाने से पहले अपने ब्लैडर को खाली करें। इससे रात में आपके बार बार उठने की आवश्यकता कम होगी।

चेतावनी

  • सोने अपने रोजाना के सामान्य समय पर जाएँ। अगर आप रोजाना बिस्तर पर 10 बजे रात में जाते हैं, और क्रिसमस ईव पर 11 बजे रात को जाते हैं, तो यह सामान्य रात जैसी नहीं महसूस होगी।
  • सोने के पहले लघु शंका कर अपने ब्लैडर को खाली करना सुनिश्चित करें। भरे हुए ब्लैडर के साथ सोने जाना मुश्किल होता है और, यदि आप सो भी गए तो, आप मध्य रात्रि को, बाथरूम जाने के लिए उठना नहीं चाहेंगे।
  • किताब पढ़ते समय, समय का ध्यान रखें। आप मध्य रात्रि तक सो जाना चाहेंगे, इसलिए किताब को रख कर अपनी आँखें 10 या 11 बजे तक बंद करने की कोशिश करें।
  • कोई भी कैफीन, बिस्तर पर जाने के कम से कम 6 घंटे पहले से, ना पीएं। अगर आप बिस्तर पर रात 10 बजे जाते हैं, तो कोई भी कैफीन 4 बजे शाम के बाद ना लें।
  • एक बार जब आप आधिकारिक रूप से बिस्तर पर चले जाएँ, तो केवल बाथरूम जाने के लिए उठें, और, अगर आप ऐसा करते हैं, तो उसी आरामदायक पोजीशन में फिर से जाएँ, जिसमे आप पहले थे।
  • लगातार घड़ी की ओर ना देखें, क्योंकि ऐसा करने से आपको लगने लगेगा की क्रिसमस ईव कभी खत्म ही नहीं होगी।
  • कोई भी गिफ्ट ना खोलें: अपना उत्साह सबके साथ बांटने के लिए सुरक्षित रखिए।
  • अपने कमरे से बाहर ना जाएँ; यह केवल आपको और अधिक उत्सुक करेगा।
  • अगर आप व्यायाम करते हैं, 30 मिनट से ज्यादा ना करें और यह भी सुनिश्चित करें की सोने पर जाने से कम से कम 1 घंटे पहले यह करें। व्यायाम से मिलने वाले एंडोर्फीन (endorphins) आपको सक्रिय रख सकते है जिसके कारण आप जगे रहेंगे, इसलिए कुछ समय शरीर को शांत होने के लिए दें। सोने जाने से कुछ समय पहले छोड़ने से आपको आराम करना का समय मिलेगा और शायद आप कुछ नयी तकनीक को ट्राइ कर सकते हैं!

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 194 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल १,५०१ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,५०१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?