कैसे अंडे को माइक्रोवेव में पकाएं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अंडे सभी खाद्यान्नों में सबसे आसान और संतुष्टि देने वाली चीज़ है। हालाँकि अंडे गैस चूल्हे या स्टोव पर आसानी से तले या सेंके जा सकते हैं लेकिन माइक्रोवेव में ये और भी आसानी से एवं जल्दी बनाये जा सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों की मदद से आप जल्दी ही सीख जाएँगे की माइक्रोवेव में अंडे कैसे बनाए जा सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

सिंका अंडा

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक प्याली या छोटी कटोरी लें:
    किसी भी माइक्रोवेव सेफ प्याली या कटोरी से काम बन जायेगा। लेकिन बेहतर होगा अगर वह गोल और तले से चपटी हो। इससे तैयार अंडा एक टिक्की की तरह बनेगा, जो एक टोस्ट या फिर एक बन पर रख कर परोसा जा सकता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 प्याले को तले और किनारों से चिकना करे:
    एक पेपर नैपकिन को ज़रा से वेजिटेबल या ज़ैतून के तेल में डुबोएं और प्याले के अंदर तेल मलें। आप प्याले पर स्प्रे से नॉन स्टिक कुकिंग स्प्रे भी लगा सकते हैं। मक्खन को पिघला के भी प्याले को चिकना कर सकते हैं ।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अंडे को सीधे...
    अंडे को सीधे प्याले मैं फोड़ें। ध्यान रहे ज़र्दी न टूटे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 1/3 कप पानी मिलाएं। सीधे अंडे के ऊपर डालें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्याला ढक दें:
    माइक्रोवेव सेफ प्लेट या पेपर नैपकिन इस्तेमाल करें । इससे आपका माइक्रोवेव खाने की छींटों से गन्दा होने से बचा रहेगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अंडा को पकाना:
    इसे माइक्रोवेव मैं रखें और हाई पॉवर पर 35 सेकंड पकाएं। जब पकना बंद हो जाये, पेपर नैपकिन हटा के अंडे का जायज़ा लें। अगर सफेदी कच्ची है, तो माइक्रोवेव मैं 10 या 15 सेकंड के लिये दोबारा रखें। हर माइक्रोवेव अलग वॉट का होता है, इसलिए खाना पकने मैं अलग समय लगेगा आपके माइक्रोवेव की पॉवर के हिसाब से। जब सफेदी पूरी तरह से पक जाये, तब समझ लें अंडा तैयार है।
    • इस तापमान पर अंडा मध्यम स्तर का पकेगा। अगर आप कच्ची ज़र्दी चाहते हैं, तो अंडे को 50% पॉवर पर 60 सेकंड ही पकाएं। उस समय तक पकाएं जब तक सफेदी सख्त और ज़र्दी मुलायम रहे।[१]
    • सख्त उबला अंडा पकाने के लिये (जैसे अंडा आम तौर से उबाला जाता है) अंडे को हाई पॉवर पर 60 सेकंड पकाएं।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 प्याले को माइक्रोवेव...
    प्याले को माइक्रोवेव से निकले। ढक्कन या नैपकिन हटायें और छुरी से अंडे को किनारे से अलग करें। ये आसानी से आपके तोस् या प्लेट पर निकल आना चाहिए। अब अंडे को मनचाहे अंदाज़ मैं परोसें।
विधि 2
विधि 2 का 4:

अंडे की भुरजी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक प्याली या...
    एक प्याली या कटोरी लें। किसी भी माइक्रोवेव सेफ प्याली या कटोरी से काम बन सकता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 तला और किनारों को चिकना करें:
    पेपर नैपकिन को वेजिटेबल या ज़ैतून के तेल मैं डुबोएं और प्याले के अंदरूनी हिस्से पर लगाएं। इसके लिए आपणों स्टिक कुकिंग स्प्रे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मक्खन को पिघला के भी यह कर सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अंडे को सीधे प्याले में तोड़ें:
    ध्यान रहे ज़र्दी न टूटे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 एक बड़ा चम्मच...
    एक बड़ा चम्मच दूध डालें। अगर आप मलाई दार अण्डों की भुज्जी पसंद करते है तो क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 कांटे की मदद...
    कांटे की मदद से फेंटें। ज़र्दी, सफेदी और दूध मिलाएं जब तक मिश्रण हल्का पीला और मुलायम न हो जाये।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 प्याला ढक दें।...
    प्याला ढक दें। माइक्रोवेव सेफ प्लेट या पेपर नैपकिन ही इस्तेमाल करें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अंडे को माइक्रोवेव...
    अंडे को माइक्रोवेव करें। इसे माइक्रोवेव में रखें और 45 सेकंड पकाएं, फिर फ़ौरन निकाल लें।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 चमच्च से हिलाएं और टोपिंग्स मिलाएं:
    ढकनी हटायें और मिश्रण को हिलाएं ताकि अंडा सही पके। एक बड़ा चमच्च कद्दूकस की चीज़,एक प्याज,या अपनी पसंद की कोई टॉपिंग इसमें मिलाये।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 इसे 30 सेकंड...
    इसे 30 सेकंड और पकाएं। चेक करें की अंडा कच्चा तो नहीं है। अगर अभी भी अंडा पतला है ,तो उसे 15 सेकंड और रखे।[२]
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 अंडे को निकाल...
    अंडे को निकाल के प्लेट मैं रखें। कांटे की मदद से फैलाएं। आपकी अंडे की भुज्जी खाने की लिए तैयार है।
विधि 3
विधि 3 का 4:

ऑमलेट

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक बड़ा माइक्रोवेव सेफ प्याला लें:
    ऐसा लें जो फैला हुआ, तले से चपटा हो, क्योंकि आपके ऑमलेट को आकार इसी से मिलेगा।जितना बड़ा तला होगा ऑमलेट उतना ही फैला हुआ और पतला बनेगा।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 तले और किनारों को चिकना करें:
    एक पेपर नैपकिन को ज़रा से वेजिटेबल या ज़ैतून के तेल मैं डुबोये और प्याले के अंदरूनी हिस्से पर लगाएं।आप नॉन स्टिक कुकिंग स्प्रे को भी प्याले पर छिड़क सकते हैं। मक्खन को प्याले मैं पिघला भी सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 2 अंडे प्याले...
    2 अंडे प्याले मैं तोडें। कांटे की मदद से मुलायम होने तक फैंटें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 दूध और मसाले...
    दूध और मसाले मिलाएं। एक बड़ा चमच्च दूध डालें, एक चुटकी नमक और हलकी सी काली मिर्च छिड़क लें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपनी मनपसंद फिल्लिंग्स भरें:
    कुछ भी मिला सकते हैं, बस आपकी फिलिंग्स बारीक कटी या कद्दूकस की हुई, खाने के लिए तैयार होनी चाहिए। नीचे दी हुई मज़ेदार फिल्लिंग्स आप अपने माइक्रोवेव किये ऑमलेट मैं मिला सकते हैं:
    • कद्दूकस की हुई चीज़
    • बारीक कटी प्याज
    • बारीक कटी शिमला मिर्च
    • बारीक कटा टमाटर
    • बारीक कटी पालक
    • बारीक हुआ चिकन पीस या सॉसेज का पका टुकड़ा
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 प्याला ढक दें।...
    प्याला ढक दें। कोई माइक्रोवेव सेफ प्लेट या पेपर नैपकिन ही इस्तेमाल करें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 ऑमलेट को हाई...
    ऑमलेट को हाई पॉवर पर 45 सेकंड पकाएं। जब तैयार हो जाये, तो चेक करें की अंडा कच्चा न हो। अगर ज़रुरत हो, तो 30 सेकंड और माइक्रोवेव करें। यह जब तक पक न जाये ऐसा करते रहे।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 प्लेट मैं निकालें।...
    प्लेट मैं निकालें। प्याले से निकालने के लिए स्पतुला का इस्तेमाल करें।
विधि 4
विधि 4 का 4:

कीश (Quiche)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक बड़ा माइक्रोवेव सेफ मग लें:
    ऐसा मग लें जो फैला हुआ,तले से चपटा और ऊँचा हो।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 तले और किनारों...
    तले और किनारों को चिकना करें। एक पेपर नैपकिन को थोड़े से वेजिटेबल या ज़ैतून के तेल मैं डुबोएं और उसकी मदद से मग के अंदर तेल लगाएं। आप नॉन स्टिक कुकिंग स्प्रे से मग को स्प्रे भी कर सकते हैं। मक्खन पिघला के भी ऐसा कर सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मग के तले...
    मग के तले पर बटर क्रेकर का चूरा बिछाएं। इसी से कीश का "ऊपरी" कुरकुरा हिस्सा बनेगा। क्रकेर्स का चूरा करके मग मैं डालें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अंडे की फिलिंग...
    अंडे की फिलिंग को मिलाएं। एक अलग प्याले मैं , दो अण्डों और एक बड़ा चमच्च दूध फेटें।एक चुटकी नमक डालें, थोड़ी काली मिर्च छिड़कें,और कुछ अपनी पसंद की कीश फिल्लिंग्स। यह कुछ सुझाव हैं फिलिंग्स के लिए।
    • बारीक कटे चिकेन का पीस या सॉसेज (पाक हुआ)
    • चीज़ के छोटे टुकड़े
    • बारीक कटी पालक
    • बारीक कटा टमाटर
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 मिश्रण को मग...
    मिश्रण को मग मैं डालेँ। यह तले मैं पडे क्रैकर्स के ऊपर रहेगा और किनारे भर के ऊपर आएगा।l
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 मग को ढक दें। एक प्लेट या पेपर नैपकिन लें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 कीश को पकाएं।...
    कीश को पकाएं। तेज़ पॉवर पर 3 मिनट माइक्रोवेव करें। कीश जब तैयार हो जाये तो गाढ़ेपन के लिए चेक करें।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 कीश को सीधा...
    कीश को सीधा मग से निकाल कर खाएं। चमच्च से निकालें और आनंद लें।[३]

सलाह

  • माइक्रोवेव में बनाना पैन में बनाने की अपेक्षा कहीं ज्यादा सरल है। इसमें तेल भी कम लगता है और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह लाभप्रद है। इससे समय की भी बचत होती है।
  • अगर एक बार में एक से ज्यादा अंडे पकाना चाहते हैं तो जरूरत के हिसाब से कुकिंग टाइम बड़ा दें।

चेतावनी

  • कभी भी अंडे को उसकी शैल के साथ माइक्रोवेव में न रखें अन्यथा उसमें विस्फोट हो सकता है।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल ४,३१६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रेसिपी
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४,३१६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?