कैसे सर्दियों में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

किशोरों की बर्थडे पार्टी का मतलब है- बहुत सारे दोस्तों का साथ, अच्छा खाना और मजेदार एक्टिविटीज | भले ही आपका बर्थडे सर्दियों के मौसम में आता हो, आपके पास अपना बर्थडे एन्जॉय करने के लिए अभी भी काफी सारे ऑप्शन्स मौजूद हैं | आप अपने बर्थडे क लिए घर में अंदर की जाने वाली मजेदार एक्टिविटीज कर सकते हैं या आग जलाकर उसके चारो ओर दोस्तों के साथ एकसाथ बैठने या स्लेडिंग (बेपहियों की गाड़ी चलाना) जैसी सर्दियों की आउटडोर एक्टिविटीज़ प्लान कर सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

सर्दियों की मजेदार बर्थडे पार्टी एक्टिविटीज प्लान करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 जगह चुनें:
    [१] अगर आप पूरी पार्टी घर पर नहीं करना चाहते हैं तो आपको बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए सर्दियों के अनुकूल कोई बेहतरीन जगह खोजनी होगी | आप जहाँ रहते हैं, उसके अनुसार, आपके पास बर्थडे पार्टी की मेजबानी करने के कई सारे विकल्प होते हैं | जगह चुनते समय अपने बजट और पार्टी में आने वाले मेहमानों की संख्या ध्यान में रखें | पार्टी के लिए निम्नलिखित जगह बेहतर हो सकती हैं:
    • बोलिंग एले (एक ऐसा लम्बा संकरा रास्ता या गली जिनमे बॉल वाले गेम खेले जाते हैं)
    • बरामदा या गैलरी
    • रेस्टोरेंट
    • मूवी थिएटर
    • डांस स्टूडियो
    • इनडोर पूल
    • कोई ख़ास क्लासेज (जैसे, सिरेमिक पेंटिंग या डांसिंग) वाला स्टूडियो
    • इनडोर या आउटडोर आइस-स्केटिंग रिंक
    • कोई ऐसा लोकल म्यूजियम जिसमे पार्टी रखी जाती हैं
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी पार्टी की...
    अपनी पार्टी की थीम के आधार पर एक्टिविटीज प्लान करें:[२] सर्दियों के बर्थडे के लिए पार्टी एक्टिविटीज के बेहतर आइडियाज पाने के लिए आपको सबसे पहले आपको पार्टी थीम के बारे में सोचना होगा | कुछ थीम्स और उनमें की जाने वाली एक्टिविटीज के उदाहरण निम्नलिखित हैं:
    • “आर्ट पार्टी”: ड्राइंग, पेंटिंग करें और मूर्ती बनाएं | बल्कि आप जज चुनकर और जीतने वालों के लिए छोटे-छोटे पुरस्कार रखकर एक कॉन्टेस्ट भी करा सकते हैं | कुछ ऐसी चीज़ों पर भी ध्यान दें जिन्हें पार्टी में आने वाले मेहमान इस्तेमाल करते हैं जैसे पेंटेड टोटे बैग या टी-शर्ट |
    • “रोमांटिक डिज्नी पार्टी”: हर किसी को उनकी फेवरेट क्लासिक डिज्नी मूवीज याद रहती हैं | इसलिए कोई डिज्नी सीन प्ले करे | और पुरानी डिज्नी मूवीज की डिटेल्स और मैराथन देखें |
    • “विंटर वंडरलैंड”: अगर आप किसी बर्फीली जगह पर रहते हैं तो उसका लाभ उठायें | आप स्लेडिंग (sledding) पर जाएँ और स्नोमैन बनाने का कॉन्टेस्ट रखें | आप बर्फ से महल बनाने की कोशिश भी कर सकते हैं | लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए सभी मेहमान अपने स्नो गियर अपने साथ लेकर आयें |
    • “बेकिंग पार्टी”: पहले से बने हुए केक्स या कूकीज का इस्तेमाल करे नूर प्रत्येक व्यक्ति को उनकी अपनी आइसिंग, फोंडेंट और स्प्रिंक्ल से उन्हें सजाने दें | मिठाई बनाने की प्रेरणा पाने के लिए केक बॉस जैसे शो देखें |
    • “डांस कम्पटीशन”: थोडा म्यूजिक चलायें और देखें कि कौन सबसे बेहतर डांस कर रहा है | अगर आपके पास उपलब्ध हो तो Xbox या Wii पर डांसिंग गेम प्ले करें जिससे पार्टी में जान डाली जा सके | जब आप खुद डांस करते-करते थक जाएँ तो Dance Moms, So You Think You Can Dance, या Dancing with the Stars, जैसे शोज देखें और कमेंट दें |
    • “इंडोर स्कावेंजर हंट (Indoor Scavenger Hunt)”: स्कावेंजेर हंट्स बहुत ही मजेदार और वर्सटाइल होता है | पहले से ही कुछ क्लू बना लें और उन्हें पार्टी वाली जगह के चारो ओर छिपा लें | मेहमानों की अलग-अलग टीम बनायें | देखें कि कौन सबसे पहले छिपे हुए प्राइज के क्लू को फॉलो कर पाता है |
    • “गर्मियों के सपने देखें”: गर्मियों वाली इनडोर पार्टी करें जिसमे ठण्ड और अँधेरा होने पर बहुत मजा आता है | अपने मेहमानों को बैठने के लिए समुद्रतट पर बैठने वाली बीच चेयर दें और प्रत्येक मेहमान को फूलों वाले नेकलेस पहनने के लिए दें | गर्मियों वाला म्यूजिक चलायें जैसे आज ब्लू है पानी-पानी या the Beach Boys | आग जलाएं और सभी से अपने साथ बीच पर पहने जाने वाले कपडे लाने के लिए कहें | क्लासिक सर्फ मूवी देखें |
    • “स्पा पार्टी”: स्पा पार्टी दें और सभी मेहमानों को आराम दें | एक-दूसरे के नाखून और बाल संवारें | होममेड फेस मास्क बनायें |[३] खुशबूदार कैंडल्स जलाएं | हर मेहमान को मेकअप या स्लीप मास्क के गिफ्ट बैग दें |
    • “मर्डर मिस्ट्री”: मर्डर मिस्ट्री वाली पार्टी पूरी पार्टी को एक गेम में बदलने के लिए बेहतरीन उपाय होती है |[४] आप पहले से बनाये गये गेम खरीद सकते हैं, किसी फ्री गेम को डाउनलोड कर सकते हैं या खुद अप न गेम बना सकते हैं | हर मेहमान को एक करैक्टर दें और पार्टी से पहले ही उन्हें उनके किरदार के छोटे डिस्क्रिप्शन भेजें |उनसे किरदार के समान ड्रेसअप होका आने के लिए कहें | पूरी पार्टी में अपने किरदार के अनुसार, आप और आपके मेहमान एक-दूसरे से सवाल पूछेंगे कि खूनी कौन है या मर्डर किसने किया है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बॉनफायर (bonfire)पार्टी करें:
    सर्दियों के मौसम में घर के बाहर आग जलाकर पार्टी करना बहुत अच्छा लगता है | अपने घर के पिछवाड़े में आग जलाने के लिए कोई अच्छी जगह खोजें और मेहमानों के लिए वहां कैंप वाली चेयर लगायें | आप वहां आग में मार्शमैलो या हॉट डॉग्स रोस्ट कर सकते हैं |
    • सुरक्षा का ध्यान रखें |[५] आग जलाते समय ध्यान रखें कि आपके पास रेत और पानी होना चाहिए जिससे पार्टी खत्म होने पर आप आग बुझा सकें |
    • पार्टी के दौरान आग को जलाये रखने के लिए लकड़ी के गट्ठों का इंतजाम कर लें |
    • कम्बल दें: भले ही आपने आग जलाई हो, फिर भी अपने मेहमानों को कम्फ़र्टेबल फील कराने के लिए ऊनी कम्बल रखना अच्छा होता है | अगर आपके पास पर्याप्त कम्बल न हों तो पार्टी में आने वाल मेहमानों से खुद अपना कम्बल लाने के लिए कहें |
    • अगर आप किसी ऐसी व्यक्ति को जानते हैं जो बहुत अच्छा गिटार बजाता है तो उन्हें उनके गिटार के साथ आने के लिए कहें जिससे आग के चारो ओर गाना प्ले कर सकें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 खुद अपना सिनेमा बनायें:
    [६] आपकी पार्टी की थीम चाहे कुछ भी हो, आपको उससे सम्बंधित मूवीज या टीवी शो देखें | सिनेमा एक्सपीरियंस बनाने से मूवी देखते समय भी पार्टी जैसी फीलिंग होती है |
    • एक खाली दीवार पर सफ़ेद शीट लटकाएं | किसी से एक प्रोजेक्टर उधार लें जिससे आप शीट पर मूवी को किसी महंगी मूवी स्क्रीन की तरह प्रोजेक्ट कर सकें | मूवी एरिया को बहुत सारे तकिये और कम्बल के साथ आरामदायक बनायें | अगर आप कम सर्दियों वाली किसी जगह पर रहते हैं तो आप आउटडोर मूवी भी रख सकते हैं, जहाँ बहुत सारे तकिये लगायें और कैंपफायर जलाएं |
    • मूवी थिएटर की तरह ही पॉपकॉर्न बनायें और कैंडी बॉक्स परोसें | जब आप लोगों को पार्टी में बुलाएं तो पहले ही बता दें कि आप कौन सी मूवी दिखाने वाले हैं |
    • मैराथन करें | इसके लिए पूरी रात का इंतजाम करें और सभी मूवीज सीरीज में देखते जाएँ |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 बोर्ड गेम खेलें:
    [७] घर पर की जाने वाली पार्टी के लिए बोर्ड गेम सबसे बेहतर होते हैं | ये सस्ते होते हैं और घंटों तक मनोरंजन देते हैं | आप इनमे जीतने वालों के लिए प्राइज भी रख सकते हैं |
    • Monopoly, Sorry, Life or Risk जैसे क्लासिक बोर्ड गेम खेलें
    • Balderdash या Cranium जैसे इंटरैक्टिव और क्रिएटिव बोर्ड गेम चुनें |
    • बोर्ड गेम चुनते समय ध्यान रखें कि आप कोई ऐसा गेम चुनें जिसे सभी मेहमान एक बार में ही खेल सकें या उसमे अलग-अलग गेम स्टेशन हों |
    • बोर्ड गेम के साथ Never Have I Ever, Musical Chairs, Charades, or Two Truths and a Lie जैसे पार्टी गेम भी खेलें | इस तरह के कई गेम्स बोर्ड गेम वर्शन में भी आते हैं |a[८]
विधि 2
विधि 2 का 3:

घर पर विंटर पार्टी के लिए सेटअप करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 तय करें कि कितने लोगों को बुलाना है:
    [९][१०] जब आप अपने बर्थडे पार्टी की प्लानिंग कर रहे हों तो आपको सोचना शुरू कर देना चाहिए कि आप किसे बुलाना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा कितने लोगों को बुला सकते हैं |
    • आप जिन लोगों को अच्छी तरह से नहीं जानते, उन्हें बुलाने के लिए खुद को मजबूर अनुभव न करें | आपको कम्फ़र्टेबल फील करना है और अपनी पार्टी में सिर्फ अपने करीबी दोस्तों को बुलाना भी काफी होता है |
    • कई बार बहुत कम लोगों को बुलाना ही बेहतर होता है | आपके पास उपलब्ध जगह और उसमे कितने लोग कम्फ़र्टेबली फिट हो सकते हैं, उसके बारे में सोचें | इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि कहीं आपक ड्राइव करके किस और जगह पर जाना तो नहीं पड़ेगा या आप मेहमानों को अपने घर पर सुलाना चाहते हैं या नहीं |
    • किशोरों की बर्थडे पार्टी के लिए 5 से 15 लोगों को बुलाना काफी होता है लेकिन यह संख्या कितनी होनी चाहिए, यह आप पर निर्भर करता है | आप अपने दो बेस्ट फ्रेंड्स के साथ भी कम्फ़र्टेबल फील कर सकते हैं या फिर आप 20 ऐसे लोगों को भी बुला सकते हैं, जिन्हें आप सच में पार्टी में आमंत्रित कर सकते हैं | अपने पेरेंट्स से पूछें कि वे कितने लोगों के लिए कम्फ़र्टेबली इंतजाम कर सकते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी पार्टी के लिए समय सीमा तय करें:
    पार्टी का टाइम देने से मेहमानों को अंदाजा रहेगा कि किन चीज़ों की उम्मीद रखनी चाहिए | इसके अलावा, पार्टी की समय सीमा से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आपको कितने फ़ूड का इंतजाम करना होगा और कितने लोगों को बुलाना होगा |
    • वीकेंड पर पार्टी आयोजित करें जिससे ज्यादातर लोग आ सकें | अगर पार्टी के बाद घर पर मेहमानों की सोने की व्यवस्था भी हो तो इस बारे में भी सोचें कि आप मेहमानों को कितने बजे बुलाना चाहते हैं और दूसरे दिन कितने बजे तक विदा करेंगे |
    • एक्टिविटीज़ के बारे में सोचें | उदाहरण के लिए, अगर आप बॉनफायर पार्टी करना चाहते हैं तो आपको अँधेरा होने पर शाम को पार्टी आयोजित करनी चाहिए |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कोई पार्टी थीम चुनें:
    [११] पार्टी की कोई थीम होने से आपको आमन्त्रण, सजावट और फ़ूड का इंतजाम करने में मदद मिल सकती है | सर्दियों की पार्टी के लिए आपकी थीम विंटर वंडरलैंड जैसी होनी चाहिए | आप स्नोफ्लैक्स के साथ सजावट प्लान कर सकते हैं और कम्फ़र्टेबल फ़ूड का इंतजाम कर सकते हैं | कुछ दूसरी विंटर टाइम की थीम्स हैं:
    • कैम्पिंग और बॉनफायर थीम
    • मूवी-बेस्ड थीम (जैसे, हैरी पॉटर)
    • कंबाइंड बर्थडे और हॉलिडे पार्टी
    • स्पोर्ट्स वाचिंग पार्टी (जैसे हॉकी)
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पार्टी के इनविटेशन बनायें और भेजे:
    [१२] अपनी पार्टी को ज्यादा स्पेशल और पारस्परिक समन्वय वाली बनाने के लिए इनविटेशन बनाना काफी मजेदार होता है | आप अपने इनविटेशन बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट वर्ड या पॉवर पॉइंट जैसे प्रोग्राम का इस्तेमाल कर सकते हैं, हाथों से लिखकर इनविटेशन बना सकते हैं या पहले से बने हुए इनविटेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं |
    • इनविटेशन को चाहें तो मेल करें या अपने दोस्तों को पर्सनली दें |
    • ध्यान रखें कि इनविटेशन में पार्टी की तारीख, समय और लोकेशन लिखी हो | अगर मेहमानों को अपने साथ कोई चीज़ लेकर आने की जरूरत पड़े तो वो भी उसमे शामिल होना चाहिए | उदाहरण के लिए, अगर पार्टी के बाद मेहमानों के सोने की व्यवस्था करनी हो तो उन्हें पहले ही बता दें कि उन्हें अपने साथ कम्बल और तकिया लेकर आना होगा |
    • अगर आप किसी को फिजिकल इनविटेशन नहीं देना चाहते तो अपनी पार्टी का इनविटेशन भेजने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर सकते हैं |[१३] आपके सभी दोस्त इवेंट पेज के जरिये जाना जायेंगे और वहीँ पर पार्टी के बारे में सवाल पूछ लेंगे |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सर्दियों की बर्थडे पार्टी के लिए डेकोरेशन करें:
    [१४] अगर आप बाहर नहीं जाना चाहते तो थोडा सा डेकोरेशन करके पार्टी को फेस्टिवल वाला लुक दे सकते हैं |
    • डेकोरेशन के आधार पर कुछ कलर चुनें | उदाहरण के लिए, अगर पार्टी में सीजनल विंटर थीम रखी है तो सिल्वर, वाइट और ब्लू कलर सबसे बेहतर होते हैं |
    • आप जिस टेबल पर खाना परोसने वाले हों, वहां कोई अच्छा टेबलक्लॉथ बिछाएं और मुख्य पार्टी वाले कमरे के लिए कुछ गुब्बारे लायें | आप कुछ स्ट्रीमर्स या टीन्सेल भी लगा सकते हैं |
    • कुछ रिबन, कार्डस्टॉक और मार्कर से बर्थडे बैनर बनायें |[१५]
    • पार्टी से पहले, डेकोरेशन करने और पार्टी सेट अप में मदद से लिए अपने एक या दो करीबी दोस्तों को बुलाना भी बहुत मजेदार हो सकता है |
विधि 3
विधि 3 का 3:

विंटर पार्टी के लिए फ़ूड बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 गर्म ड्रिंक्स परोसें:
    सर्दियों की पार्टी आरामदायक गर्म फूड्स और ड्रिंक्स के लिए आइडियल होती हैं | हॉट चॉकलेट विंटर पार्टी के लिए बेहतरीनड्रिंक हो सकती है जिसे अधिकतर लोग पसंद करते हैं |
    • इसे और भी ज्यादा फेस्टिव बनाने के लिए, हॉट चॉकलेट बार की व्यवस्था भी करें |[१६] टेबल पर, हॉट चॉकलेट की खूब सारी टॉपिंग रखें जिसमे से मेहमान खुद अपनी पसंद की टॉपिंग चुन सकें | आप व्हिप्ड क्रीम, चॉकलेट चिप्स, स्प्रिन्क्ल्स, क्रश कूकीज और पेपरमिंट स्टीरिंग स्टिक भी रख सकते हैं |
    • हॉट चॉकलेट के अलावा, आप गर्म एप्पल साइडर भी परोस सकते हैं | ड्रिंक्स को अलग-अलग मग में रखें जिससे मेहमान अपनी पसंद की ड्रिंक चुन सकें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 फिंगर फूड्स बनायें:
    [१७] भले ही पार्टी खाने के समय पर खत्म हो या न हो, स्नैक्स टाइप के फूड्स का इंतजाम करना बेहतर होता है |
    • पिज़ा एक बेहतरीन फिंगर फ़ूड है जिसे खाने या स्नैक्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है | आप ब्रेडस्टिक या फ्रेंच फ्राइज भी परोस सकते हैं |
    • चिप्स और प्रेट्जेल के साथ अनियन डिप्स या हमस जैसी अलग-अलग तरह की डिप्स परोसें |
    • हेल्दी स्नैक्स में रूप में, एक प्लेट में फल और सब्जियां काटकर सेट करें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आसानी से बनायीं जाने वाली डिश बनायें:
    इससे मेहमानों को कई तरह की डाइटरी चीज़ें मिल सकती हैं जिन्हें से वे अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं | उदाहरण के लिए, नाचोस ( nachos) बेहतरीन पार्टी डिश हैं | दूसरी डिशेस में शामिल हैं:
    • सलाद
    • सैंडविच
    • बर्गर और वेजिटेबल बर्गर
    • फ्राइड राइस
    • टाकोस (Tacos)
    • पर्सनल पिज़ा
    • स्पेघेटी ( Spaghetti)
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 केक रखें:
    अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए आपको कुछ प्रकार की मिठाइयाँ रखनी होंगी | इसके लिए आप ट्रेडिशनल डेकोरेटेड केक या कपकेक्स रख सकते हैं या किसी और तरह की मिठाई चुन सकते हैं |[१८] कुछ अल्टरनेटिव ट्रेडिशनल केक्स में शामिल हैं:
    • चीज़केक
    • आइसक्रीम केक
    • डोनट से बने केक
    • कुकीकेक या प्लेटर
    • पाई
    • ब्राउनी

सलाह

  • पार्टी से पहले अपने घर को साफ़ करने के लिए समय निकालें |
  • अपनी पार्टी की थीम से मैच करने वाले इनविटेशन बनायें |
  • बल्कि पुराने पार्टी गेस्ट को गिफ्ट बैग दें | आप इन्हें अपनी पार्टी थीम से मैच कर सकते हैं या महंगे स्टोर आइटम्स दे सकते हैं |
  • इनविटेशन में स्वागत करने वाले लोगों के नंबर डालना न भूलें |

चेतावनी

  • सबसे पहले अपने पेरेंट्स को अपनी सभी पार्टी प्लान अच्छी तरह से बता दें |
  • अगर आपने कोई वेन्यू बुक किया है तो पहले ही लोगों के स्वागत के बारे में अच्छी तरह से बता दें |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १,४२८ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,४२८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?