कैसे बर्फ का पुतला बनाएं (Make A Snowman)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

सर्दियों के मौसम में भारी बर्फबारी होने पर लोग बाहर का नजारा देखने निकलते हैं और इसके साथ-साथ लोग बर्फ के पुतले जिन्हें स्नोमैन (snowman) भी कहते हैं, मनोरंजन के लिए बनाते हैं। स्नोमैन बनाने के लिए बर्फ के तीन गोले बनाए जाते हैं, जो बहुत आसान काम है, जिनमें से एक गोला छोटा, एक बड़ा और एक मध्यम आकार का होता है। सबसे बड़े गोले को नीचे रखते हैं और सबसे छोटे को आखिर में सबसे ऊपर रखा जाता है। इसके बाद अब आप उसका चेहरा, कपड़े, हाथ और आपके अनुसार दूसरी चीजों का इस्तेमाल करके अपनी महारत से उसको सजा सकते हैं।

भाग 1
भाग 1 का 3:

नम बर्फ और सपाट जगह ढूंढना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐसी बर्फ को...
    ऐसी बर्फ को चुनें जो नम हो और जिसे आप कोई आकार दे सकें: अगर आपके द्वारा चुनी गई बर्फ ज्यादा नरम और भुरभुरी होगी, तो आप इससे स्नोमैन नहीं बना पाएंगे। बर्फबारी वाली जगह पर जाएं और अपने हाथों की ओर कुछ बर्फ को खींचें। अब इस बर्फ को दबाएं और इसको गेंद का आकार दें। अगर आप ऐसा कर पा रहे हैं, तो आप इससे स्नोमैन बना सकते हैं।[१]
    • अगर ऐसा करते समय बर्फ बिखर जाती है, तो यह बर्फ स्नोमैन बनाने के लिए उचित नहीं है। अगर आप फिर भी इस बर्फ से स्नोमैन बनाना चाहते हैं, तो आप इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर गोला बनाने की कोशिश करें, पर यह जरूरी नहीं कि यह तरीका हमेशा काम कर जाए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कोई सपाट जगह तलाशें:
    अगर आप ढलान पर स्नोमैन बनाएंगे, तो यह असंतुलित होकर गिर सकता है। आप कंक्रीट या डामर की सतह पर भी इसे नहीं बनाना चाहेंगे, क्योंकि यह अपने अंदर गर्मी को स्टोर करके रखते हैं इसके अलावा आप यह नहीं चाहेंगे कि आपके द्वारा बनाया गया स्नोमैन ड्राइविंग या पैदल चलने वालों के रास्ते में आए। इस बात को भी सुनिश्चित करें कि उस जगह पर स्नोमैन बनाने के लिए पर्याप्त बर्फ मौजूद हो।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 स्नोमैन को छायादार जगह में बनाएं:
    अगर आप चाहते हैं कि आपके द्वारा बनाया गया स्नोमैन लंबे समय तक न पिघले, तो आप इसको ऐसी जगह पर बनाए जहां पर कम से कम धूप पहुंचती हो। अगर आस-पास कोई बड़ा छायादार पेड़ मौजूद हो, तो वह इस काम के लिए बहुत उचित रहेगा। स्नोमैन को किसी इमारत के नज़दीक बनाने से भी, इसे दिन के कुछ समय के लिए छाया मिल सकती है।
    • ऐसा करने का मकसद सिर्फ स्नोमैन को लंबे समय तक टिकाए रखना है। अगर आसपास कोई छायादार जगह मौजूद न हो तब भी आप खुली जगह में स्नोमैन बना सकते हैं।
भाग 2
भाग 2 का 3:

स्नोमैन बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 स्नोमैन का निचला...
    स्नोमैन का निचला हिस्सा बनाने के लिए अपने हाथों से एक गोला तैयार करें: दोनों हाथों में बर्फ लें और बर्फ को हाथों की मदद से गेंद का आकार दें। भारी न होने तक या गेंद का व्यास 1 फुट न होने तक बर्फ बढ़ाते रहें।
    • यह करते समय गर्म और वाटर प्रूफ दस्ताने पहनना न भूलें। ऐसा न करने पर आपके हाथों में बर्फ उठाते वक्त तकलीफ हो सकती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 स्नोमैन का निचला...
    स्नोमैन का निचला हिस्सा बनाने के लिए गेंद को जमीन पर गोल घुमाएं: सबसे पहले गेंद को जमीन पर रखें और इसे आगे की ओर घुमाएं। गेंद को गोल-गोल घुमाते समय, इसको पलटते रहें, नहीं तो गेंद बेलन का आकार ले लेगी। गेंद का व्यास 3 फीट न होने तक इसे घुमाते रहें।[२]
    • आप जिस जगह पर स्नोमैन बनाना चाहते हैं वहां पर गेंद को घुमाना बंद कर दें। आप जिस जगह पर स्नोमैन बनाना चाहते हैं, उसके करीब में ही गेंद को घुमाने की शुरुआत करें, ताकि आप ऐसा करते-करते स्नोमैन बनाने वाली जगह तक पहुंच जाएं।
    • गेंद को बड़े गोल घेरे में भी घुमाया जा सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा करने से बर्फ पर गोल निशान दिखाई देने लगेंगे।
    • स्नोबॉल को हर थोड़े समय बाद साफ करते रहें, ताकि इस पर से अतिरिक्त बर्फ को हटाया जा सके।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 स्नोमैन का बीच का हिस्सा बनाएं:
    दोनों हाथों में थोड़ी बर्फ लें और इसे हाथों से गेंद का आकार दें। गेंद के भारी न होने तक, बर्फ बढ़ाते रहें। अब इसको जमीन पर रखकर पहले गोले की ही तरह गोल घुमाते रहें। लेकिन अबकी बार आपको गोले का 2 फीट व्यास रखना होगा।[३]
    • अब इस स्नोबॉल को पहले गोले के आसपास घुमाएं या फिर आप इसे एक ही दिशा में आगे पीछे घुमा सकते हैं। ऐसा करने से आपको गोले को उठाकर ज्यादा दूर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अब इस गोले को पहले गोले पर उठाकर रखें:
    अगर आप बड़े आकार का स्नोमैन बना रहे हैं, तो आपको गेंद को उठाने के लिए मदद की जरूरत पड़ सकती है। घुटनों को झुकाएं और पीठ की जगह पैरों की मदद से सीधा होकर उठने की कोशिश करें। गोले को आहिस्ता से उठाकर पहले से मौजूद गोले पर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि यह गोला नीचे मौजूद गोले के बीचोंबीच रख जाए।
    • अगर आप नीचे मौजूद गोले की ऊपरी सतह और ऊपर वाले गोले की निचली सतह को चपटा कर देंगे, तो इससे ऊपर वाला गोला निचले गोले पर सही तरीके से रख जाएगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 स्नोमैन का सर...
    स्नोमैन का सर बनाने के लिए 1 फुट व्यास की स्नोबॉल बनाएं: आपको आखरी बार स्नोमैन का सर बनाने के लिए एक और गोला बनाना होगा। आप हाथों से ही 1 फुट व्यास का गोला तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसे जमीन पर घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन आप चाहें तो इसे जमीन पर घुमा सकते हैं। गोला बनाने के बाद इसे आहिस्ता से स्नोमैन के शरीर पर रखें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 तीनों गोलों के बीच में थोड़ी बर्फ चिपकाएं:
    जब आप तीनों गोलों को एक के ऊपर एक रख चुकें, तो गोलों के बीच में मौजूद जगह पर थोड़ी बर्फ चिपकाएं। ऐसा करने से स्नोमैन का शरीर तीन गोलों की बजाय ऊपर से नीचे तक समान दिखेगा।
भाग 3
भाग 3 का 3:

स्नोमैन को सजाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 नाक बनाने के लिए सर के बीच में एक गाजर लगाएं:
    स्नोमैन की नाक बनाने के लिए सब्जी की दुकान से गाजर खरीदें। अब सबसे ऊपर मौजूद गोले के बीच में इसको लगाएं। गाजर को सबसे ऊपर मौजूद स्नोबॉल पर इस तरह लगाया जाए कि ऊपर आंखों के लिए और नीचे मुंह के लिए जगह मौजूद रहे।
    • स्नोमैन की सजावट के लिए खुद के दिमाग का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास गाजर के अलावा दूसरा विकल्प मौजूद है जिससे स्नोमैन की नाक बनाई जा सकती है, तो उसका इस्तेमाल करें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आंख बनाने के...
    आंख बनाने के लिए बटन, पत्थर या कोयले का इस्तेमाल करें: इन्हें गाजर के ऊपर दाएं और बाएं तरफ समान दूरी पर लगाया जाए। इन्हें गोले के अंदर धकाकर गोल घुमाएं, ताकि यह बर्फ में अच्छे से चिपक जाएं। कोई भी गोल चीज आंखों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
    • पिंग-पोंग बॉल्स, रबर बाउंसी बॉल्स, प्लास्टिक जेम्स आंखें बनाने के लिए अच्छा विकल्प हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कंकर या कोयले की पंक्ति से मुंह को आकार दें:
    आपने जिस चीज से आंखें बनाई हैं, उसी को मुंह बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसके साथ कोई और गोल चीज को भी मिक्स कर सकते हैं। मुंह को नाक के नीचे बनाएं, लेकिन मुंह नाक के बिल्कुल करीब भी नहीं होना चाहिए।
    • आप लकड़ी से गड्ढा करके, इसमें प्लास्टिक के दांत लगाकर या रबर ट्यूब से स्माइली मुंह बना सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 स्नोमैन के हाथ...
    स्नोमैन के हाथ बनाने के लिए दो लकड़ियों का इस्तेमाल करें: 1 इंच मोटी और 3 फीट लंबी कुछ लकड़िया तलाशें। अब स्नोमैन के शरीर के बीच वाले गोले में इन लकड़ियों को लगाएं। लकड़ियों को एक दूसरे से ऊपर नीचे करके लगाएं, ताकि स्नोमैन को एक आकर्षित रूप दिया जा सके।
    • हाथ लगाने से पहले अगर आप चाहें, तो स्नोमैन को शर्ट या दूसरे तरह के कपड़े भी पहना सकते हैं।
    • आप चाहें तो गोल्फ क्लब्स (golf clubs), ब्रूम स्टिक (broom sticks) या नकली स्केलेटन आर्मस (skeleton arms) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 स्नोमैन को हेट और स्कार्फ पहनाएं:
    अब आप अपनी कला और महारत का यहां पर भरपूर इस्तेमाल कर सकते हैं। कोई पुराना कैप, काऊ बॉय हेट या दूसरे प्रकार का कैप स्नोमैन को पहनाएं। आप स्नोमैन की गर्दन पर रंगीन स्कार्फ लपेट सकते हैं। इस काम के लिए आप ऐसे कपड़ों का इस्तेमाल करें जिनके खराब होने का आपको कोई डर न हो।
    • आपके स्नोमैन को दूसरों से अलग और अच्छा दिखाने के लिए आप टाई, सन-ग्लासेस और दूसरी वस्तुओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,२७४ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: खेल और दुरुस्ती
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,२७४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?