आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

चाय एक स्वादिष्ट, स्वस्थ पेय है जिसे सारी दुनिया में पसंद किया जाता है | यूनाइटेड किंगडम में तो यह जीवन का एक मुख्य हिस्सा है, इसी तरह जापान, चीन (जहाँ इसकी उत्पत्ति हुई)[१] और दक्षिणी अमेरिका और मध्य-पूर्व में भी इसका बहुत उपयोग किया जाता है | यह पार्टी या साधारण रूप से एक शांत पल के लिए एक मज़ेदार उपाय है |

विधि 1
विधि 1 का 3:

इंग्लिश टी परोसें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी चाय (tea) के लिए तैयार हो जाएँ:
    अब आप हमेशा की तरह एक मग में उबलता हुआ पानी डालकर चाय बना सकते हैं, लेकिन अगर आप सच में इंग्लिश टी बनाना चाहते हैं तो आपको बेहतरीन चायों के बारे में जानने की और अपनी चाय को परोसने के लिए उपयोग में आने वाली आवश्यक चीज़ों के बारें में जानने की ज़रूरत होगी |[२]
    • दुनियाभर में चायों के विभिन्न प्रकारों में से ब्लैक टी एक सबसे प्रसिद्द है, लेकिन ब्लैक टी के भी कई रूप होते हैं जो यह जानने के लिए असमंजस में डाल देते हैं कि क्या परोसा जाए | यह व्यक्तिगत पसंद के लिए बुनियादी रूप से उबाली जाती हैं | सबसे सामान्य इंग्लिश टी हैं- दार्जीलिंग, सीलोन और आसाम | आप अपनी पसंद जानने के लिए इनमे से किसी एक के साथ प्रयोग करना होगा |[३]
    • बिलकुल, आप हमेशा सिर्फ एक मग में चाय परोस सकते हैं, लेकिन अगर आप इंग्लिश टी परोसने के सही अनुभव को पाना चाहते हैं तो आपको सही साज-सामान की ज़रूरत होगी | आपको एक टी पॉट (चाइना या सेरामिक), तश्तरी के साथ चाय के कप, एक चीनी का बाउल, एक क्रीमर, एक केतली, एक ख़राब बाउल, और खाद्य पदार्थों के लिए प्लेट्स की ज़रूरत होगी |
    • याद रखें कि इंग्लिश टी का समय लगभग 4 बजे होता है, लेकिन आप इसे कहीं भी 2 से 5 बजे के बीच परोस सकते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सही भोज्य पदार्थ लें:
    परंपरागत रूप से इंग्लिश टी सेवोन (savones) (जो छोटे से सैंडविच होते हैं), मफिन और पेस्ट्रीज को इसी क्रम में परोसा जाता है | निश्चित ही, आप अपनी विभिन्नता वाले या इन खाद्य पदार्थों से भिन्न खाद्य पदार्थ भी मिला सकते हैं | इसी प्रकार आप खुद भी खाद्य पदार्थ बना सकते हैं या इन्हें स्टोर से खरीद सकते हैं |[४]
    • याद रखें कि आप जो भी खाद्य पदार्थ परोसें वो एक निवाले के आकर के टुकड़ों में हों जिससे आपको अन्य किसी कटलरी की ज़रूरत न पड़े |
    • फिंगर सैंडविच के कई विकल्प होते हैं जो आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली ब्रेड पर (सफ़ेद, गेंहू की ब्रेड आदि) और इन्हें काटने के आकार पर निर्भर करते हैं (चौकोर, आयताकार, तिकोने आदि) | इन्हें काटते समय इनकी किनारे निकाल दें | आप खीरे, और क्रीम चीज़ या टमाटर और वाटर क्रेस, चेडर चीज़ के टुकड़े कर सकते हैं | आप पेस्तो या चिकन सैंडविच भी रख सकते हैं | आपको हमेशा विभिन्न प्रकार के सैंडविच के मिश्रण को बनाना चाहिए |
    • स्कोंस (scones) बनाने के लिए आप उपयोग किया जाने वाले किसी एक को बना सकते हैं या आप इसमें चॉकलेट चिप्स या साइट्रस जेस्ट मिला सकते हैं या लेमन पॉपी बना सकते हैं | अप इनके साथ ताज़ी जमी हुई चीज़ और जैम को भी परोस सकते हैं |
    • पेस्ट्रीज और केक के रूप में कई विभिन्न प्रकार उपलब्ध होते हैं | आप लेमन ड्रिज़ल केक, आलमंड शोर्टब्रेड, एक चीज़केक, बिस्कुट, बनाना ब्रेड का उपयोग भी कर सकते हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक ब्रिटिश टी बनायें:
    एक उम्दा चाय बनाना एक जटिल रसायनीय प्रक्रिया लगती है, लेकिन जब आप इसे बनायेंगे तो यह आपको बहुत ही आसान लगेगी और यह चाय को परोसने की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है (चूँकि इस इवेंट को आफ्टरनून scone नहीं कहा जाता) |[५]
    • अपनी चाय की केतली रखें और पानी में एक उबाल लायें | जब आप ये कर रहे हों तब अपने टी पॉट को गर्म पानी से धोकर साफ़ कर लें | टी पॉट में गर्म पानी डालने से पहले आपको टी पॉट गर्म करना होगा |
    • चाय की पत्तियां (या बैग्स) उठायें और गर्म पानी में डाल दें | आपको प्रति व्यक्ति एक चम्मच चायपत्ती और एक चम्मच पॉट के लिए डालना चाहिए | टी बग्स की बजाय खुली चायपत्ती का उपयोग करना अधिक बेहतर होता है, लेकिन अगर आप टी बैग्स का उपयोग कर रहे हों तो चायपत्ती के समान ही प्रति व्यक्ति एक टी बैग और एक टी बैग पॉट के लिए उपयोग करें |
    • परन्तु, आसव (infusion) समय चाय के प्रकार के अनुसार भिन्न-भिन्न होता है, अगर आप आसाम, सीलोन या दार्जीलिंग चाय का उपयोग करते हैं तो आसव समय 3 से 5 मिनट के बीच होगा | निश्चित ही, अगर आप कड़क या हल्की चाय लेना पसंद करते हैं तो आपको इसे भिगोने के समय को समायोजित करना होगा |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 दूध, चीनी और नीम्बू परोसें:
    लोग अपनी चाय में विभिन्न चीज़ें डालना पसंद करते हैं | कुछ लोगों को नीम्बू, तो कुछ लोग चीनी और दूध डालना पसंद करते हैं (नीम्बू और दूध एक साथ न डालें क्योंकि इससे नीम्बू दूध को फाड़ देगा) | ध्यान रखें कि आपके पास ये सभी चीज़ें उपलब्ध हों |
    • आप चाय गर्म पानी में अपनी पसंद के अनुसार चाय डालने के पहले दूध मिला सकते हैं या इसे चाय डालने के बाद मिला सकते हैं | व्यक्तिगत पसंद के अलावा अन्य कोई तरीके से इसे बनाने के का वास्तव में और कोई विशेष कारण नहीं हो सकता (लोग पहले दूध डालना पसंद करते हैं जिससे कप चटकता नहीं है लेकिन आजकल इस मुद्दा कोई विशेष कारण नहीं है) |
    • जो लोग दूध के उत्पाद नहीं लेते उन्हें दूध के अन्य विकल्प प्रदान करें जैसे बादाम का दूध, सोयामिल्क, या कोकोनट मिल्क | इन सभी का अपना विशिष्ट स्वाद होता है जिसे अपने अनुसार समायोजित करें |
    • आप चीनी के विभिन्न विकल्प भी प्रदान कर सकते हैं क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति पुरानी सादा रिफाइंड चीनी नहीं ले सकता | इसकी बजाय आगावे सिरप (agave syrup), शुगर-फ्री पदार्थ या स्टेविया प्रदान करने की कोशिश करें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 रचनात्मक बनें:
    चूँकि इंग्लिश टी को परोसने के कई सारे नियम और विशिष्ट तरीके होते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसमें कुछ रचनात्मक नहीं कर सकते और इसे मजेदार नहीं बना सकते | अगर आप चाय का मज़ा न ले सकें तो चाय पीना ही बेकार है इसलिए अपनी चाय को और मजेदार बनाने के लिए रचनात्मक चीज़ें खोजें |
    • चाय की व्यवस्था बाहर रखें: बगीचे में या सुनहरी धूप में एक विशेष चाय को पीने का मज़ा ही कुछ और होता है | लेकिन ऐसा करने से पहले मौसम की जानकारी ले लें | तेज़ हवाओं या बारिश के कारण आप अपनी चाय का मज़ा ख़राब नहीं करना चाहेंगे |
    • पेस्ट्रीज की बजाय या पेस्ट्रीज के साथ फलों को परोसें | अगर मौसमी फल मिल सकें तो और भी अच्छा होगा |
    • टी पार्टी मनाएं | अपने मेहमानों को कुछ छोटे चाय के पैकेट्स के साथ घर वापस भेजें जो उन्हें आपकी मजेदार दोपहर की याद दिलाएगी, लेकिन ये बहुत महंगी या बड़ी नहीं होनी चाहिए |
विधि 2
विधि 2 का 3:

चायनीज़ टी परोसें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 टर्मिनोलॉजी सीखें:
    चायनीज़ टी को सही तरीके से तैयार करने और परोसने के लिए आपको चाय के विभिन्न प्रकारों और चाय बनाने की प्रक्रिया में उपयोग किये जाने वाले विभिन्न साज-सामानों के बारे में जानने की ज़रूरत है | याद रखें कि चायनीज़ स्टाइल की चाय पश्चिमी स्टाइल की चाय से बहुत भिन्न होती है |[६]
    • पसंद की जाने वाली कुछ विभिन्न प्रकाक्रों की चायों में शामिल हैं- रेड टी (पश्चिमी जगत में इसे ब्लैक टी कहा जाता है), ग्रीन टी, वाइट टी, ऊलोंग टी,और पु-एर्ह टी | पु-एर्ह टी आयर रेड टी सबसे तेज़ या कड़क चाय होती हैं (दोनों को फेर्मेंट या संधान किया जाता है) जबकि ग्रीन टी को सबसे कम पके जाता है और इसमें सबसे अधिक विटामिन्स पाए जाते हैं | वाइट टी (जिसे बहुत हल्का ही पकाया जाता है) सौम्य, हल्के स्वाद वाली होती है, जबकि ऊलोंग टी कई सारे स्वास्थ्य प्रदान करने वाली होती है |
    • चायनीज़ टी पॉट (जो यिक्सिंग टी पॉट कहलाते हैं) पश्चिमी टी पॉट की अपेक्षा बहुत छोटे होते हैं और इनमे लगभग एक कप (8 औंस) चाय बनती है | प्रत्येक विशिष्ट चाय के लिए आपको भिन्न-भिन्न टी पॉट के उपयोग की ज़रूरत होगी क्योंकि मिटटी के टी पॉट चाय के कुछ एसेंस को भी अवशोषित कर लेते हैं |[७]
    • पश्चिमी चाय के कप की तुलना में चायनीज़ कप छोटे बाउल से मिलते-जुलते होते हैं | ये छोटे, और उथले होते हैं और इनमे कुछ घूँट चाय ही समा पाती है लेकिन चायनीज़ चाय की मात्रा के स्थान पर उसकी गुणवत्ता पर फोकस करें |
    • एक चायनीज़ चाय छानने की छन्नी से छानने पर यह सुनिश्चित हो जाता है कि आपके द्वारा पी जाने वाली चाय में चायपत्ती का कोई अंश शेष नहीं है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने साज-सामान तैयार करें:
    आपको गर्म और विसंक्रमित पॉट, छन्नी, और चाय पीने के कप के साथ गर्म पानी की ज़रूरत होती है | टी पॉट के ऊपर तक बहने तक इसमें गर्म पानी डालें और इसी तर्क ढक्कन पर भी डालें | ऐसा ही छन्नी और कप के साथ भी करें | बेकार पानी को बहा दें |[८]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चायपत्ती को धोकर साफ़ करें:
    अपने पात्र में पर्याप्त मात्रा में चायपत्ती डालें और फिर उस पात्र में गर्म पानी भर दें | टी पॉट की मुंह तक पानी भरकर साफ़ पानी आने तक उसे बहने दें | ढक्कन बालें और धोकर निकाले हुए चाय के पानी को उड़ेलें | चायपत्ती को अधिक पकने से बचाने के लिए बाद में याद से ढक्कन खोल दें |
    • चायपत्ती को पकड़ते समय धातु या हाथों का उपयोग न करें | सिर्फ लट्ठ या लकड़ी का उपयोग करें |
    • लोगों को परोसे जाने की संख्या या आपके द्वारा परोसे जाने वाली चाय के प्रकार (उदाहरण के लिए हल्की चाय जैसे वाइट टी के लिए अधिक चायपत्ती और पु-एर्ह जैसी तेज़ चाय के लिए कम चायपत्ती का उपयोग) के अनुसार चायपत्ती से पॉट का 1/4 या 1/3 हिस्सा भरने के लिए यह एक बहुत ही प्रचलित तरीका है |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चायनीज ग्रीन टी बनायें:
    चायनीज़ टी को तैयार करें की विधि बिलकुल इंग्लिश टी या जापानी टी के समान है | सही स्वाद पाने के लिए, आपको अपनी विशिष्ट प्रकार की चाय के लिए विशिष्ट विधि का अपनाने की ज़रूरत होगी |
    • आपको ध्यान रखना होगा कि आपके द्वारा उपयोग की जा रही चाय के प्रकार के लिए सही तापमान का उपयोग किया जाये | उदाहरण के लिए, ग्रीन टी में कभी भी उबाल नहीं लाना चाहिए | इसकी बजाय इसे सिर्फ इतना गर्म करना चाहिए कि चाय की केतली की तली में छोटे-छोटे बुलबुले दिखने लगें | ऊलोंग या पु-एर्ह चाय के लिए, पानी में अच्चित तरह से उबाल लायें | वाइट टी को लगभग 68 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें |
    • स्वाद को उत्तम बनाने के लिए चाय को ऑक्सीजन की ज़रूरत होती है और इसलिए धातु या कांच के पॉट की अपेक्षा छिद्रयुक्त या पारगम्य पात्र जैसे मिट्टी के पॉट की ज़रूरत होती है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 चाय डालें:
    उबलते हुए पानी को तुरंत टी पॉट में डालें और फिर अपने कप में डालें | आपको कप में चाय के पानी को डालते से ही नहीं पीना है बल्कि ऐसा करके चाय के कप को चाय बनाने के लिए तैयार किया जाता है | यह चाय के कप को गर्म करता है और चाय पीने के लिए तैयार करता है |
    • अपने टी पॉट को फिर से भरें और चाय के कप में पहली बार भरे गये गर्म पानी को को टी पॉट में खाली करें | इससे टी पॉट को गर्म रखने और टी पॉट की मिट्टी को शुद्ध करने में मदद मिलती है जिससे चाय का स्वाद बढ़ जाता है |
    • वास्तव में टी पॉट में सिर्फ 10-30 सेकंड तक ही चाय बनाना चाहिए, बुनियाद तौर पर चाय के कप से टी पॉट में गर्म पानी को डालने में समय लगता है |
    • अब चाय परोसने के लिए तैयार है | आप एक कप में लगभग 2-3 घूँट ले पाएंगे इसलिए अपनी चाय पर ध्यान दें और धीरे-धीरे और मन लगाकर चाय पियें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

दुनियाभर की विभिन्न प्रकार की चाय को परोसने के बारे में जानें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    मोरक्कन टी (जो मेघरेबी मिंट टी के नाम से भी मशहूर है) बनायें: यह एक मिंट टी है जिसका मोरक्को में बहुत उपयोग किया जाता है और यह मोरक्को संस्कृति का एक अहम हिस्सा है |यह एक ग्रीन टी है जिसमे चीनी और मिंट मिलाये जाते हैं (कभी-कभी इसे नीम्बू का स्वाद देने के लिए इसमें पाइननट (चीड़ की सुपारी), वर्मवुड (नागदौन) या लेमन वेर्बेना भी मिलाये जाते हैं) | यह भोजन के समय और दिनभरऔर परम्परागत रूप से मेहमानों को परोसी जाती है |[९]
    • एक टी पॉट का इस्तमाल करें, उबलते हुए पानी में 2 छोटी चम्मच चायपत्ती डालें | लगभग 15 मिनट तक चाय को भीगा रहने दें | अब दूसरे पात्र में इस मिश्रण को छानकर निकाल लें जिससे सारी चायपत्ती अलग हो जाए |
    • इसमें लगभग 2-3 छोटी चम्मच चीनी मिलाएं (याद रखें कि यह मीठी होनी चाहिए !) |
    • इस मिश्रण में उबाल लायें जिससे चीनी हाइड्रोलिसिस की प्रक्रिया से गुज़रे और इसका स्वाद एकदम मेघरेबी चाय के समान आये | पुदीना (मिंट) की पत्तियां सीधे चाय में मिलाएं |
    • इस चाय को तीन टाइम परोसें, हर बार आपको स्वाद अलग मिलेगा क्योंकि पूरे समय पत्तियां भीगी रहती हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 येरबा मेट (yerba mate) बनायें:
    यह दक्षिणी अमेरिका में सामाजिक समारोह में ठेठ रूप से पी जाने वाली एक प्रकार की स्ट्रोंग ग्रीन टी है जो दोस्तों और पारिवारिक समूहों के साथ पी जाती है | इसके द्वारा कई सारे स्वास्थ्यवर्धक गुणों का मिलाना भी पाया गया है | परंपरागतरूप से इसे बनाने के लिए, आपको “मेट” (एक प्राकृतिक गौर्ड या gourd) और “बोम्बिला” (एक फ़िल्टर स्ट्रॉ) की ज़रूरत होगी |[१०]
    • अपनी गौर्ड का 2/3 हिस्सा येरबा मेट से भरें | अब गौर्ड को हिलाएं जिससे येरबा मेट एक किनारे पर इकट्ठा हो जाये और दूसरा हिस्से में जगह छूट जाये | अब इस खाली हिस्से में थोडा ठंडा पानी मिलाएं और सिर्फ थोडा ही मिलाएं जिससे येरबा मेट का ऊपरी हिस्सा गीला न हो पाए | गौर्ड को थोडा झुकाकर छोड़ दें जिससे येरबा मेट पानी को अवशोषित कर ले |
    • बोम्बिला के ऊपरी हिस्से को अपने अंगूठे से ढंकें और दूसरे हिस्से को गौर्ड में डालें जिससे यह पानी वाली साइड की तली को छू सके |
    • लौकी के खाली किनारे में येरबा मेट के बिलकुल नीचे तक आ जाने तक गर्म पानी (लगभग 150 डिग्री फेरनहाइट) को भरें |तरल के ख़त्म होने और फिर से भरने तक बोम्बिला से चुस्की लेते रहें | पहली बार उपयोग करने वालों के लिए इसका स्वाद बहुत तेज़ होता है और आप इसे सॉफ्ट करना चाहेंगे |
    • अपने दोस्तों को भी दें ! येरबा मेट को हिलने न दें और गौर्ड के केवल खाली किनारे की ओर पीते जाएँ | आप गौर्ड को 15-20 बार तक फिर से भर सकते हैं |[११]
    • कॉफी बनाने के समान ही आप येरबा मेट को कॉफी मेकर में निर्माण कर सकते हैं, लेकिन यह एक परम्परागत विधि नहीं है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 इंडियन टी बनायें:
    भारत में चाय ठेठ रूप से ब्लैक टी में भैंस का दूध और चीनी मिलकर बनायी जाती है और चाय वाले के द्वारा छोटे–छोटे कुल्हड़ (मिट्टी के पात्र) में परोसी जाती है | आप भी मसाला चाय बना सकते हैं जो अतिप्रसिद्ध है |
    • मसाला चाय बनाने के लिए 4 काली मिर्च, 1 दालचीनी स्टिक, 6 लौंग, 1 सेंटीमीटर अदरक का छिला और कटा हुआ टुकड़ा, 1 बड़ी चम्मच ब्लैक टी (लगभग 2 ब्लैक टी बैग्स), 3 कप पानी और 1 कप दूध, 2 बड़ी चम्मच चीनी (ब्राउन शुगर उचित होती है) लें |
    • पानी के साथ मसाले मिलाएं और एक उबाल लायें | ढंकें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं | अब, आंच से हटा लें और इस मिश्रण को लगभग 10 मिनट के लिए तर रहने दें | फिर से उबालें और फिर ये आंच से हटा लें | अब चाय मिलाएं और 3-5 मिनट तक भिगोये रखें | छानें और वापस सॉस पैन की ओर जाएँ जहाँ आप चीनी और दूध मिलायेंगे और धीमी आंच पर लगभग 1 मिनट के लिए हिलाते रहें |[१२]

सलाह

  • ध्यान रखें कि चाय ठंडी न हो | गुनगुनी या ठंडी चाय स्वाद और अनुभव को ख़राब कर सकती है | इस तरह से कल्पना करने पर ठंडी चाय को ठीक कह सकते है | चूँकि गर्म चाय इस प्रकार की पार्टियों के लिए एक सामान्य पसंद होती है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसकी बजाय आइस टी या कुछ और नहीं ले सकते |
  • विकल्पों से तात्पर्य चाय के विकल्पों से भी है | विभिन्न प्रकार के स्वाद और/या चाय के प्रकारों में शामिल हैं- केमोमाइल, हर्बल, ब्लैक, वाइट, ग्रीन और स्वादयुक्त चाय |
  • पूरी दुनिया में विभिन्न प्रकारों की चाय की कई सारी संस्कृतियाँ हैं जैसे, जापान का चाय महोत्सव | चाय का पूरा लुफ्त उठाने के लिए विभिन्न प्रकार की चाय चखें !

चेतावनी

  • चाय को बहुत ज्यादा गर्म न परोसें | अगर यह बहुत गर्म हुई तो आपके मुंह को जला सकती है |
  • जब यह पक चुके तब सुनिश्चित कर लें कि यह थोड़ी कम गर्म हो जिससे आप इसमें क्रीम या स्किम मिल्क मिला सकें और तब भी इसका तापमान सही हो |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,७१६ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,७१६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?