कैसे गुलाब जामुन बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

गुलाब जामुन एक पारंपरिक मिठाई है जो दक्षिण एशियाई देशो जैसे; भारत और पाकिस्तान, और कुछ केरीबीयन देश जैसे त्रिनिदाद और जमैका में लोकप्रिय है | भारत में ज्यादातर लोग इन मिष्ठानों को छुट्टियों में जैसे कि, दीवाली और गणेश चतुर्थी पर बनाते हैं | हालांकि, यह मीठी, चाशनी में डूबी हुई मिठाई किसी भी अवसर पर बनाई जा सकती है | गुलाब जामुन बनाने के लिए पहले चरण से शुरू करें |

सामग्री

सना हुआ आटा (लोई)

  • 1 कप गुलनार (carnation) दूध पाउडर
  • 1/2 कप बिस्क़ुइक्क (Bisquick), वैकल्पिक रूप से 1/2 कप कोई भी आटा और 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा उपयोग कर सकते हैं
  • 2 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन
  • 1/4 कप पूर्ण दूध
  • तलने के लिए वनस्पति तेल
  • 2 कप शक्कर
  • 1 कप पानी
  • 4-5 इलायची
  • 5 बड़े चम्मच गुलाबजल
  • चुटकी भर केसर

सजावट

  • 5-10 पिस्ता के कतरन
विधि 1
विधि 1 का 2:

चाशनी और सने हुए आटे को बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 शुरूआती तैयारियाँ:
    शक्कर, पानी, इलायची, केसर और गुलाबजल को एक पैन में 5 मिनट के लिए गरम करें | इस मिश्रण को मिलाने के लिए अच्छे से घुमाएं | जरुरत से ज्यादा गरम न करें, वरना चाशनी कैरामेल बन जाएगी | अगर चाशनी कैरामेल बननी शुरू हो गयी है तो थोड़ा पानी डालकर मिश्रण को अच्छे से हिलाएं और वापस गरम करें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चाशनी तैयार करें:
    आंच बंद कर दें और चाशनी को एक तरफ रख दें--आपको आटे की बनी गेंदों को भिगोने के लिए इसकी जरुरत पड़ेगी | वैकल्पिक, आप इसे धीमी आंच पर गरम करने के लिए भी रख सकते हैं|
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 दूध पाउडर, बिस्कुइक और मक्खन को मिलाए:
    इन्हे बर्तन में अच्छे से मिला लीजिए | आपको पहले मक्खन को पिघलाना पड़ेगा ताकि यह आसानी से मिल सकें | ये सारे तत्व इस स्वादिष्ट मिठाई में अनूठी प्रकृति डाल देंगें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 इस सूखे मिश्रण...
    इस सूखे मिश्रण में पूर्ण दूध डालकर मजबूत आटा गूंथें: आटे को तब तक गूंथते रहें जब तक आपको मोटी, मलाईदार पदार्थ मिलें | अगर आटा मलाईदार नहीं है तो इसमें और दूध डालकर इसे चिकनी, मलाईदार होने तक गूंथें |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 आटे को 20 हिस्सों में बाँट दें:
    यह जरुरी नहीं की हर हिस्सा ठीक, या एक जैसा हो | सिर्फ 20 हिस्से बनाए, जिसे आप गेंद का आकार देंगें | हर एक गेंद का आकार छोटे निम्बू से भी छोटा होना चाहिए | जब आप उन्हें गरम तेल में तलेंगी तो वे बड़े हो जाऐंगे, और आप नहीं चाहेंगी कि वे ज्यादा बड़े हो |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 हर एक भाग...
    हर एक भाग को अपने दोनों हाथों की मदद से गेंद का आकर दें: आप आटे को पाटे पर भी रखकर इन्हे गेंद का आकार दे सकती हैं | जितनी चिकनी हो सकें गेंदों को बनाएं क्यूंकि, दरारें पड़े हुए जामुनों को जब चाशनी में डुबोएंगे तो वे बिखर जाएंगे | आप घी या तेल को अपने हाथों पर लगाकर गेंदों को ओर चिकना भी बना सकते हैं | जब आपका काम हो जाए तो उन्हें एक थाली में रख दें और तलने के लिए तैयारी करें |
विधि 2
विधि 2 का 2:

गेंदों को तलना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 तेज आंच पर तेल गरम करें:
    जब गरम हो जाए, आंच को कम करके मध्यम करें | आप या तो वनस्पति तेल का इस्तेमाल, या फिर 50/50 वनस्पति और घी डालकर कर सकते हैं | आपको आंच को बार-बार कम से मध्यम करना होगा ताकि तेल ज्यादा गरम न हो |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 गेंदों को एक-एक...
    गेंदों को एक-एक करके धीरे-धीरे से, कड़ाई के अंदर डालें: जब आप गरम तेल के साथ कार्य कर रहे हों तो सावधानी बरतें; थोड़ा पीछे की तरफ खड़े हों ताकि अगर तेल उछले तो भी आप पर न गिरे | आप एक कड़छी या चम्मच की मदद से गेंदों पर हल्का सा दबाव दे सकते हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आटे की गेंदों को कड़ाई में अच्छे से डूबने दें:
    यह प्रक्रिया का एक हिस्सा है--उन्हें बाहर निकालने की कोशिश मत करें | तलने पर वे अपने आप ही ऊपर आ जाएंगी |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 तीन मिनट तक गेंदों को पकाते रहे:
    वे हर तरफ से पक सकें इसलिए उन्हें गोल-गोल हिलाते रहें | एक समय में एक मुट्ठी से ज्यादा जामुन बनाना आप पसंद नहीं करेंगे, वरना बहुत भीड़ हो जाएगी, जिससे तेल का तापमान गिर जायेगा और तेल ठंडा हो जायेगा | जब गेंद हर तरफ से भूरा हो जाये तो हर गेंद को तेल में से निकाल लीजिये | इस कार्य के लिए झरनी का प्रयोग सब से अच्छा है क्यूंकि उस में से सारा तेल झर जाता है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 आटे की गेंदों को टिश्यू पेपर पर रखें:
    इस प्रक्रिया में बचा हुआ तेल सोख लिया जाएगा। आप इन गेंदों को टिश्यू पेपर पर हलकी थपकी मार कर भी अतिरिक्त तेल सुखा सकते हैं |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 चाशनी को धीमी आंच पर गरम करें:
    आप उसे दोबारा गरम कर सकते हैं या फिर उन्हें खाना पकाने की प्रक्रिया के दौरान धीमी आंच पर पड़े रहने दे सकते हैं |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 गरम चाशनी को कटोरे में डालें:
    आप इस प्रक्रिया के लिए कटोरा, गहरा बर्तन या ट्रे का भी उपयोग कर सकते हैं |
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 गुलाब जामुनों को...
    गुलाब जामुनों को चाशनी में 1-2 घंटे के लिए भिगो दें: ध्यान रखें की ये गेंदें चाशनी में अच्छे से भीग जाएँ | कई लोग पूरी रात इन्हे चाशनी में भीगे रहने देते हैं ताकि जामुन अच्छे से चाशनी को सोख लें |
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 परोसें:
    एक बार गुलाब जामुन चाशनी को पी लें तो वे खाने के लिए तैयार हैं | आप इन पर पिस्ते की कतरन से सजावट करके भी खा सकते हैं | आप इन्हे ऐसे ही या वैनिला आइसक्रीम या दही के साथ भी खा सकते हैं| ज्यादातर लोग इन्हे गरम खाना पसंद करते हैं, परन्तु ये ठन्डे भी बहुत अच्छे लगते हैं | अगर और बच जाए तो आप उन्हें फ़्रिज में प्लास्टिक ढक्कन लगाकर हफ्ते भर के लिए रख सकते हैं|

सलाह

  • तैयारी का समय: लगभग 1 घंटा, और अच्छी तरह से चाशनी पीने के लिए लगभग रात भर का समय दें।
  • सर्विंग साइज: 2 प्रति व्यक्ति

चेतावनी

  • गेंदों को तलते समय सावधानी बरतें |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १३,५४५ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १३,५४५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?