कैसे गार्लिक ब्रेड बनाएँ (Garlic Bread Recipe)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

गार्लिक ब्रेड (Garlic bread) कई लोगों को डिनर में पसंद आती हैं और इसे अलग अलग तरह की ब्रेड से बनाया जा सकता है। ट्रेडीशनल तरीके में एक लंबे, पतले ब्रेड के लोफ़, जैसे बैगूएट (फ्रेंच स्टिक) या हॉट डॉग रोल ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है या अगर आप चाहें तो अपनी खुद की ब्रेड भी बना सकते हैं। इसके अलावा आप रेगुलर ब्रेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गार्लिक ब्रेड आमतौर पर पास्ता और सूप के साथ में ज्यादा पसंद की जाती है, लेकिन इसे पिज्जा, सीफूड और अन्य फूड्स के साथ में भी खाया जा सकता है, जिसमें इसका बेहतरीन स्वाद आपको डिनर का शानदार अनुभव प्रदान करेगा। (garlic bread recipe in hindi)

इस गाइड में, आप दो गार्लिक ब्रेड रेसिपी पाएंगे: जिसमें एक में बटर का इस्तेमाल होगा और दूसरे में ऑलिव ऑयल का।

सामग्री

बटर के साथ:

  • 1 बैगूएट (ब्रेड) या हॉट डॉग रोल ब्रेड
  • गार्लिक हर्ब्स
  • 200 ग्राम बटर
  • 3 चम्मच (7.5 g) पार्स्ले, कटी हुई
  • नमक और कालीमिर्च (स्वाद के अनुसार)

ऑलिव ऑयल के साथ:

  • ब्रेड स्टिक्स (फ्रेंच ब्रेड ज्यादा बेहतर रहेगी)
  • लहसुन की कलियाँ, कम से कम 2 कली या आप जितना चाहें
  • ऑलिव ऑयल
  • गार्लिक पाउडर या पेस्ट
विधि 1
विधि 1 का 3:

बटर के साथ गार्लिक ब्रेड (Garlic bread with butter)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ओवन को पहले...
    ओवन को पहले से गरम करें: ओवन के तापमान को 175ºC (325ºF/ गैस मार्क 3.5) पर सेट करें।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to गार्लिक ब्रेड बनाएँ (Garlic Bread Recipe)
    एक छोटे कटोरे में बटर निकालें।
    • क्रशर में लहसुन की कलियों को डालें, हैंडल को टाइट नीचे की तरफ दबाएँ और कुचली हुई लहसुन को कटोरे में निकाल दें। जब तक कि लहसुन कुचल न जाएँ, तब तक इस प्रोसेस को जारी रखें।
    • पार्स्ले को डालें। नमक और मिर्च के साथ सीजन करें और अच्छी तरह से मिलाएँ।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to गार्लिक ब्रेड बनाएँ (Garlic Bread Recipe)
    हॉट डॉग रोल को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और 2 से 3 इंच (3/4 इंच) के स्लाइस बनाने के लिए तिरछे कट करें, लेकिन पूरे ब्रेड में से चाकू को निकालें।[२]
    • स्लाइस के बीच में एक गैप बनाएँ।
    • थोड़ा सा गार्लिक बटर मिलाएँ और एक बटर नाइफ की मदद से उसे आराम से स्मूद करते जाएँ।
    • फाइनली, हॉट डॉग रोल के ऊपर से बचे हुए बटर को फैलाएँ।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to गार्लिक ब्रेड बनाएँ (Garlic Bread Recipe)
    एल्यूमिनयम फॉइल को खोलें और हॉट डॉग रोल को लपेटने के लायक एक बड़ा पीस खींच लें। गार्लिक ब्रेड को फॉइल के सेंटर में रखें।[३]
    • गार्लिक ब्रेड को लपेटें। सिरों को भी सील बंद कर दें।
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to गार्लिक ब्रेड बनाएँ (Garlic Bread Recipe)
    हॉट डॉग रोल को ओवन के सेंटर में रखें और 10 मिनट के लिए बेक करें। इसे उल्टा पलटें, आगे और 10 मिनट के लिए इसे बेक करें। टाइम पूरा होने के बाद इसे बाहर निकाल दें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 परोसें:
    गार्लिक ब्रेड को खोलें, स्लाइस के बाकी के बचे हुए हिस्से को काटें और परोसें।
विधि 2
विधि 2 का 3:

ऑलिव ऑयल के साथ गार्लिक ब्रेड (Garlic bread with olive oil)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी पसंदीदा ब्रेड को चुनें:
    फ्रेंच ब्रेड (लंबा लोफ़/बैगूएट) इसके लिए ठीक होगी, लेकिन मोटी ब्रेड भी ठीक रह सकती है, बशर्ते इसकी सतह चिकनी हो।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to गार्लिक ब्रेड बनाएँ (Garlic Bread Recipe)
    एक छोटे कटोरे में, कुचले हुए लहसुन को ऑलिव ऑयल के साथ मिक्स करें और इसे कुछ मिनट के लिए रखा रहने दें।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to गार्लिक ब्रेड बनाएँ (Garlic Bread Recipe)
    [४] ब्रेड पर ऑलिव ऑयल के मिश्रण को लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to गार्लिक ब्रेड बनाएँ (Garlic Bread Recipe)
    आपको पूरी सतह को ढकने के लिए पर्याप्त मात्रा की आवश्यकता होगी, लेकिन इतना भी ज्यादा नहीं कि जब आप ब्रेड को उल्टा पलटें, तब ये नीचे गिरने लगे।
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to गार्लिक ब्रेड बनाएँ (Garlic Bread Recipe)
    ब्रेड को एल्यूमिनयम फॉइल में लपेटें और ब्रेड को टोस्टर ओवन में या एक कुकी ट्रे में कन्वेन्शनल ओवन में 350ºF/180ºC पर एक कुकी ट्रे पर रखकर डालें। करीब 10 मिनट के लिए या जब ब्रेड हल्की सी ब्राउन हो जाए, बेक या टोस्ट करें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 परोसें:
    ब्रेड को खोलें, बाकी के ब्रेड के स्लाइस को काटें और परोसें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

बदलाव (Variations)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 लहसुन और बटर...
    लहसुन और बटर या ऑलिव ऑयल मिश्रण को इस तरह से बदलकर देखें:
    • मिश्रण में फ्रेश हर्ब्स एड करें। हर्ब्स को बारीक काटें। या फिर स्वाद के लिए सूखे हर्बल मिक्स का इस्तेमाल करें।
    • गार्लिक बटर के ऊपर परमेजन चीज़ फैलाएँ। इससे एक और तीव्र, चीज़ी स्वाद (cheesy flavor) मिल जाएगा।[५]
    • बेहतर टोस्ट के जैसे परिणाम के लिए, ऊपर बताई दूसरी मेथड में आधे बटर/आधा ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें।[६]
    • एक नए ट्विस्ट के लिए ओनियन पाउडर या मिर्च पाउडर फैलाकर देखें।
    • गार्लिक बटर या ऑयल मिक्स में ऊपर से ताजे तोड़े मिर्च को फैलाएँ।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक स्वादिष्ट ब्रूसचेट्टा (bruschetta) बनाएं:
    ब्रेड के ऊपर ऑलिव ऑयल और लहसुन का मिश्रण फैलाएं, फिर ऊपर से कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें। अगर आप चाहें तो कुछ कद्दूकस किया हुआ परमेजन चीज़ के कुछ पीस भी डालें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 यदि आप स्पैनिश...
    यदि आप स्पैनिश टोस्ट बनाना चाहते हैं, तो व्हाइट ब्रेड को (अपनी पसंद के अनुसार काट लें) टोस्ट करें: लहसुन की एक कली को आधा काट लें और टोस्ट पर कद्दूकस करके डालें। फिर एक टमाटर को आधा काट लें और टोस्ट पर कद्दूकस कर लें। इसे ऑलिव ऑयल और थोड़े से समुद्री नमक और काली मिर्च से ढंकें। इसे अकेले खाया जा सकता है या फिर चीज़ या टमाटर के एक पीस के साथ खा सकते हैं!

सलाह

  • ऑलिव ऑयल के साथ बनाने वाला विकल्प उन लोगों के लिए अच्छा है, जो लोग डेयरी प्रॉडक्ट का सेवन नहीं कर सकते हैं; बस इतना ध्यान रखें कि ब्रेड भी डेयरी-फ्री हो।
  • यदि लहसुन की कलियाँ नहीं हैं, तो आप केवल गार्लिक पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इन रेसिपी से 2 से 3 लोगों के लिए ब्रेड तैयार होगी। यदि आप ज्यादा लोगों के लिए बनाना चाहते हैं, तो सामग्री को दोगुना या तिगुना कर दें।

चेतावनी

  • ओवन का इस्तेमाल करते समय खुद को जलने से बचाने के लिए सुरक्षा- सावधानी बरतें। फॉइल को हमेशा सावधानी के साथ खोलें, क्योंकि गरम भाप बाहर निकलेगी और अंदर की ब्रेड शुरुआत में छूने में बहुत गरम लगेगी।
  • बेकिंग पैन बाहर निकलने पर बहुत गरम होगा, इसलिए जब तक कि ये ठंडा नहीं हो जाता, तब तक के लिए इसे हीट-सेफ सतह पर रखें और इसे मूव करने के लिए ओवन मिट्स का इस्तेमाल करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि लोगों को शायद लहसुन की एलर्जी हो सकती है या कुछ लोग शायद नापसंद करें, इसलिए अपने घर में आए मेहमानों को इसे परोसने से पहले उनसे पूछ लें। अच्छा होगा कि आप इस तरह के मेहमानों को परोसने के लिए पहले से प्लेन ब्रेड या हर्ब ब्रेड तैयार करके रख लें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • 1 कटोरा
  • 1 गार्लिक क्रशर
  • 1 बटर नाइफ
  • 1 ब्रेड नाइफ
  • कुकिंग/पेट्री ब्रश
  • एल्यूमिनियम फॉइल
  • 1 चोपिंग बोर्ड
  • 1 चम्मच
  • बेकिंग पैन/ कुकी शीट
  • ओवन मिट्स
  • परोसने के लिए प्लेट या बास्केट

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 44 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल १,४५७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रेसिपी
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,४५७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?