आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

किसी जगह से भाग जाने और कल के अख़बार की हेडलाइन बनने के बीच में अंतर सिर्फ़ यह है कि आपने किसी बुरी परिस्थिति में अपनी रक्षा करने के लिए कितनी तैयारी कर रखी है। आप किसी आक्रमण के पहले या उसके दौरान, चाहे वो कोई फ़ाइट हो या एम्बुश (ambush), अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, कुछ साधारण तरकीबों से तैयारी कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

सुरक्षात्मक पॉस्चर (posture) बनाए रखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने चेहरे को बचाइए:
    अगर आक्रमणकर्त्ता आपको पंच (punch) करने की या सामने से पकड़ने की कोशिश कर रहा हो तब अपनी बाँहें कस कर अपने शरीर पर लगाए हुये अपने हाथों को माथे पर रखिए जैसे कि आप इशारों में कह रहे हों "चेहरे पर नहीं!"[१]
    • यह एक कमजोर डिफ़ेंसिव पोज़ीशन लग सकती है, मगर यह आपके लिए लाभदायक है, क्योंकि इससे आपके दुश्मन का गार्ड डाउन (guard down) हो जाता है। इसके अलावा यह पोज़ीशन उन दो जगहों की रक्षा करती हैं, जिनको शायद आप बचाना ही चाहेंगे, आपके चेहरे की और आपकी पसलियों की।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बेस को चौड़ा करके खड़े होइए:
    दोनों, बाएँ से दाएँ, और आगे से पीछे, अपने पैर एक दूसरे से डायगोनल (diagonal) रखिए जैसे कि मार्शियल आर्ट्स (martial-arts) स्टांस (stance) में करते हैं। इससे यह संभावना कम हो जाएगी कि आपको धक्का दे कर गिरा दिया जाएगा।[२]
    • आप किसी भी फ़ाइट को जीत कर तभी जा सकेंगे जब आप खड़े रह पाएंगे। किसी भी कीमत पर स्कफ़ल (scuffle) को ज़मीन पर मत पहुँचने दीजिये।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने आक्रमण कर्त्ता को पहचानिये (assess):
    उनके हाथों को देखिये। अगर वे हाथों से आक्रमण करने वाले होंगे तब उनके हाथ आगे की ओर बढ़े हुये होंगे। मगर, अगर वे कोई हथियार छुपाये होंगे, तब उन्होंने हाथों को छुपा रखा होगा या अपने साइड में रखा हुआ होगा।
    • अगर आप पर कोई ऐसा व्यक्ति आक्रमण करता है जिसके पास चाक़ू या गन है, तब सामना नहीं ही करने की कोशिश कीजिये और वहाँ से हट जाइए। अगर फ़ाइट से बचना असंभव हो, तब आपको जल्दी से जल्दी, ज़ोर से धक्का दे कर इस मुठभेड़ से बचना चाहिए, और उसके बाद सहायता पाने के लिए भागिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 भागने का डिफ़ेंसिव पॉस्चर ले लीजिये:
    अगर आपके आक्रमणकर्त्ता इसे असंभव न बना रहे हों, भाग जाने की कोशिश करना ही आपकी सुरक्षा की एकमात्र गारंटी है। अगर आप फ़ाइट से बच सकते हैं, तब बचिए, और भाग जाइए। यह याद रखिए कि कभी भी विरोधी की तरफ अपनी पीठ मत करिए। अगर आप ऐसा करेंगे, तब वो इसका इस्तेमाल आक्रमण करने के मौके की तरह करेगा।
विधि 2
विधि 2 का 4:

सामने से अपनी सुरक्षा करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आँख और नाक पर मारिए:
    अगर आपको पहले स्ट्राइक करके फ़ाइट को जल्दी से जल्दी ख़त्म करना है, तब पहले स्ट्राइक करिए, ज़ोर से स्ट्राइक करिए, और जितनी बार कर सकते हैं, उतनी बार स्ट्राइक करिए, और उसके बाद मदद लेने के लिए भागिए। किसी गली में किसी मगर (mugger) द्वारा एंबुश किए जाने पर, यह चिंता मत करिए कि फ़ाइट करते समय सम्मान का ध्यान रखा जाना चाहिए। जितनी तेज़ी से हो सकी उतनी तेज़ी से मुक़ाबला करके अपने आप को सुरक्षित रखिए।[३].
    • आप पर आक्रमण करने वाले की आँखें और उसका चेहरा उसके सबसे सेंसिटिव सॉफ्ट स्पॉट होते हैं, और उन पर आपकी कोहनी, घुटने, और माथे से चोट पहुंचाई जा सकती है।
    • अपनी गर्दन को तान कर और अपने माथे से उसके चेहरे पर मार कर, अपने माथे के सबसे कठोर भाग, हेयरलाइन के निकट वाले भाग से अपने आक्रमणकर्त्ता की नाक को स्मैश (smash) करने की कोशिश करिए। यह किसी भी फ़ाइट को पूरी तरह समाप्त करने का सबसे तेज़ और सबसे अनपेक्षित तरीका है। आपका आक्रमणकर्त्ता कितना भी मजबूत, अनुभवी और हिंसक क्यों न हो, सिर से नाक पर लगी चोट से जल्दी रिकवर कर पाना उतना आसान नहीं होता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पुरुष आक्रमणकर्त्ता के...
    पुरुष आक्रमणकर्त्ता के ग्रोइन (groin) पर किक करिए या उसे पकड़ लीजिये: किसी आक्रमणकर्त्ता के ग्रोइन पर घुटने से वार करना, या उसके ग्रोइन को हाथ से पकड़ कर मरोड़ देना, एक ऐसा, तुरंत काम करने वाला मूव है, जिससे आपका आक्रमणकर्त्ता तुरंत विवश हो जाएगा। आपको फिर याद दिला दें, ये समय नहीं है जब फ़ाइट के नियमों की चिंता करें। अगर आपका जीवन खतरे में हो, तब ग्रोइन के लिए आगे बढ़िए।[४]
    • अगर इसके कारण आपका विरोधी दोहरा हो जाये, तब देखिये कि क्या घुटने से उसकी नाक पर ऐसे मारा जा सकता है, कि वो पूरी तरह धाराशाही हो जाये।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपनी हील को स्टौम्प (stomp) करिए:
    अगर आप पर पीछे से आक्रमण हो रहा है, तब संभावना यह है कि आक्रमणकर्त्ता ने आपके शरीर के ऊपरी हिस्से को अपनी बाँहों में जकड़ रखा होगा। अगर आपने हील्स पहन रखी हैं या भारी हील वाले बूट्स पहन रखे हैं, तब यह कुछ खास ही प्रभावी होगा। अपना पैर आक्रमणकर्त्ता की ओर ले जाइए, अपना पैर उठाइए और उसे उसके पैर पर अपनी पूरी ताकत से पटक दीजिये। अगर वे आपको छोड़ देते हैं, तब भागिए; अगर नहीं छोड़ते हैं, तब अगले आइडिया को ट्राई करिए।[५]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 नीकैप्स (kneecaps) पर मारने की कोशिश करिए:
    मान लीजिए कि आपको चोक किया जा रहा है, या आपके आक्रमणकर्त्ता का हाथ आपके चेहरे के ऊपर है, तब उनके पैरों पर आक्रमण करने से आपको यह अवसर मिलेगा कि आप उस पर कहीं और आक्रमण कर सकेंगे, या आपको भागने का मौका मिल जाएगा।[६]
    • यह खास तौर पर तब और भी प्रभावी होता है जब आक्रमणकर्त्ता बड़े आकार का हो, वैसे इसको अपनी गार्डेड (guarded) पोज़ीशन से करना आसान होता है।
    • शिन्स (shins) तथा घुटनों पर सौकर स्टाइल (soccer-style) में, अपने पैर के इनस्टेप से मारिए। यह तेज़ और बहुत दर्द करने वाला किक होता है। इसके साथ ही, अगर उसके दोनों पैर पास-पास हों, तब अपने घुटने से उसके पैरों में अंदर की ओर (फ़ीमोरल नर्व), पैर में बाहर की ओर, घुटने पर या ग्रोइन पर मारिए। इससे आपका आक्रमणकर्त्ता टूट जाएगा और शायद वह अक्षम हो जाये।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 फॉलो अप:
    उसकी आँखों में अपनी उँगलियाँ घुसाने या आँखों को दबाने का प्रयास करिए। चाहे आपका आक्रमणकर्त्ता किसी भी साइज़ का हो, आँख में पोक किए को कोई डिफ़ेंड नहीं कर सकता है। कानों पर हाथ से मारने से स्टन (stun) किया जा सकता है, और अगर ठीक से किया जाये तब इयरड्रम्स को फोड़ा जा सकता है।
    • कुछ केसेज़ में, हो सकता है, कि आप आक्रमणकर्त्ता की गर्दन पर भी आक्रमण करना चाहें। किसी को प्रभावी ढंग से चोक करने के लिए, फ़िल्मी तरीके से "हाथों से गर्दन को पकड़ने" की कोशिश मत करिएगा, बल्कि उसकी जगह, अपने अंगूठे और उँगलियों से उसकी ट्रैकिया (trachea) को पकड़िए (जिस आदमी का एडम्स एप्पल बड़ा होता है उसके मानले में इसे पकड़ना काफ़ी आसान होता है)। इस नौच (notch) में अपनी उँगलियाँ घुसाइए, ड्राइव करिए और गहराई तक जाने दीजिये और उनको बेहद दर्द होगा तथा शायद वे गिर ही जाएँगे।
    • यह याद रखिएगा कि आँखों में पोक करना, इयरड्रम्स को फोड़ना, और किसी को चोक करना बहुत हानिकारक भी हो सकता है। ये सभी काम तभी करिएगा जबकि ऐसी एक्सट्रीम (extreme) परिस्थितियाँ हों, जिनमें ऐसा नहीं करने पर आपका जीवन ख़तरे में हो।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अगर आपका संतुलन...
    अगर आपका संतुलन बिगड़ जाये, तब अपने आक्रमणकर्त्ता पर ही गिरिए: अगर आप गिरें, तब कोशिश करिए कि आप अपने आक्रमणकर्त्ता के ऊपर गिरें। वैसे तो आप हर कीमत पर यही चाहेंगे कि ज़मीन पर गिर कर लड़ना न पड़े, परंतु अगर ऐसा करना ही पड़े, तब अपने वज़न का फ़ायदा उठाइए। गिरते समय अपने शरीर के नोकीले हिस्सों को नोकीला ही रखिए (आपके घुटने और आपकी कोहनियाँ) तथा उनका निशाना अपने आक्रमणकर्त्ता के ग्रोइन, पसलियों तथा गर्दन पर रखिएगा।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 किसी हथियार द्वारा...
    किसी हथियार द्वारा किए जाने वाले आक्रमण के लिए तैयार रहिए: अगर आक्रमणकर्त्ता किसी हथियार से आक्रमण करता है, तब आपको जानकारी होनी चाहिए कि हथियार कहाँ पर प्रभावी होता है। अगर आपके आक्रमणकर्त्ता के पास चाक़ू है तब उससे एक हाथ की दूरी पर ही रहने की कोशिश करिए। अगर बात गन की है, तब भागने और दाएं से बाएँ उसको डॉज (dodge) देने के बारे में विचार करिए।
    • अगर आपके पास सुरक्षित चले जाने का मौका हो, तब चले जाइए। जब आप अपनी रक्षा करना बंद करें, तब यह सुनिश्चित हो जाइए कि आप अपने विरोधी से सुरक्षित हैं।
    • अनेक केसेज़ में, आप यह परिस्थिति, आक्रमणकर्त्ता को अपना वालेट (wallet) दे कर, तुरंत ही समाप्त कर सकते हैं। यही बुद्धिमत्तापूर्ण चॉइस है, विशेषकर तब जबकि आपके सामने चाक़ू या गन हो। आपका जीवन, आपके पैसों और कार्ड्स से कहीं अधिक कीमती है। वालेट को अपने से दूर फेंक दीजिये और भाग जाइए।
विधि 3
विधि 3 का 4:

अपनी बैक (back) की रक्षा करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 होल्ड (hold) को डिफ़्लेक्ट (Deflect) करिए:
    अगर आक्रमणकर्त्ता आपको चोक करने के लिए पीछे से ग्रैब करने की कोशिश कर रहा हो, तब उसकी फ़ोरआर्म को सीधे खींच कर हटाने की जगह अपने कॉलरबोन पर दबाइए, जो कि उस परिस्थिति में मुश्किल हो सकता है जबकि आप अपने से शक्तिशाली व्यक्ति से लड़ रहे होंगे। अपना एक हाथ उसकी कोहनी के ऊपर रखिए (फ़ोरआर्म पर) और एक हाथ उसके नीचे रखिए (ताकि आपके हाथ उसकी कोहनी के दोनों ओर हों)। अब एक मज़बूत और हिम्मती झटके से स्टेप करिए और अपने पूरे शरीर को ऐसे स्विंग करिए जैसे कि उसकी आर्म हिन्ज (hinge) है और आपका शरीर स्क्रीन डोर।[७]
    • इससे आप उसके चोक से छूट जाएँगे और उसका सिर, पसलियाँ, और पैर आपके जवाबी आक्रमण के लिए सामने खुले होंगे। जब आपका आक्रमणकर्त्ता आपके पीछे हो, तब शिन्स आपके पैर के ठीक पीछे होंगे, और उन पर अच्छी तरह से ठुकाई की जा सकती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बैठ जाइए:
    अगर आक्रमणकर्त्ता आपको पीछे से उठाने की कोशिश करे तब अपने हिप्स को जल्दी से और वायोलेण्ट्ली (violently) पटक दीजिये जैसे कि आप लव सीट पर धमक कर बैठ रहे हों। इससे आपको उठा पाना मुश्किल हो जाएगा और आपको उन पर आक्रमण करने के लिए और उनके शिन्स पर ठोकर मार कर या फ्रंटल (frontal) डिफ़ेंस के लिए फिर से पोज़ीशन बनाने के लिए और उनसे दूर होने के लिए एक अतिरिक्त पल मिल जाएगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 ग़लत तरह से लड़िए:
    अगर आक्रमणकर्त्ता आपकी गर्दन को अपने हाथों से जकड़ कर चोक करने की कोशिश कर रहा है, तब बॉल ऑफ फ़ूट (ball of foot) को आगे की ओर लाइये, जैसे कि आप किसी सौकर बॉल को किक कर रहे हों, और ज़ोर से उनके पैर पर ऐंकल (ankle) और मिड-लेग (mid-leg) के बीच में या उनके ग्रोइन पर मारिए। इससे उनका पैर टूट सकता है या आपका आक्रमणकर्त्ता अक्षम हो सकता है।
विधि 4
विधि 4 का 4:

कन्फ़्रंटेशन (confrontation) करने से बचिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 फ़ाइट की स्टेजेज़ को समझिए:
    किसी कन्फ़्रंटेशन की प्रत्येक स्टेज के लिए तैयारी कर लेने से आपको बाद में उसके हाथापाई वाले झगड़े में बदलने से बचाने में मदद मिल सकती है। आपका मुख्य लक्ष्य होना चाहिए कि आप सीरिअस फ़ाइट मैं न पड़ें, इसलिए किसी भी परिस्थिति में आपको अपने विरोधी से बड़ा और समझदार होना चाहिए। किसी भी कॉन्फ़्लिक्ट (conflict) की स्टेजेज़ में शामिल होती हैं:
    • वाइण्ड अप (wind up)। यह फ़ाइट शुरू होने से पहले की शुरुआती बहस होती है। हो सकता है कि यह बिलकुल हार्मलेस तरीके से शुरू हो, मगर जल्दी ही और अनायास ही बढ़ जाये।
    • ज़बानी धमकियाँ। जबकि बहस, किसी फ़िजिकल कन्फ़्रंटेशन की धमकी को सामने लाती है, कह कर देखिये "मैं अब दिखाता हूँ _____"।
    • धक्का देना और अन्य उकसाने वाला व्यवहार। किसी भी कॉन्फ़्लिक्ट को एक भरपूर फ़ाइट में बदलने की कोशिश में आम तौर पर घूंसे और लातें नहीं चलती हैं बल्कि सीधे-सीधे कन्फ़्रंटेशन टैक्टिक्स (tactics) तथा धक्का मुक्की का इस्तेमाल किया जाता है। इस समय भी, इसके पहले कि वो पूरी फ़ाइट में बदल जाए, वहाँ से चला जाना संभव होता है।
    • भरपूर फ़ाइट। आपने बहस करना बंद कर दिया है और मुक्के चलाने लगे हैं।[८]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कन्फ़्रंटेशन न करने...
    कन्फ़्रंटेशन न करने के सभी संभव ज़बानी और इशारों वाले रास्ते चुन लीजिये: ऊपर जितने भी लीड-अप स्टेप्स दिये गए हैं, वे सभी बहस को समाप्त करने के अवसर हो सकते हैं। अगर आप पीछे नहीं हटेंगे, तब बेशक आप एक से दूसरे में चलते चले जाएँगे, इसलिए पीछे हटने की कोशिश करिए। वास्तविक हाथापाई वाला कन्फ़्रंटेशन आपके लिए डिफ़ेंस का अंतिम विकल्प होना चाहिए।[९]
    • अगर आपकी कोई बहस चल रही हो, तब अपनी आवाज़ नीची कर उसे शांत कर लीजिये। माचो (macho) लड़के बार में बेवकूफ़ी की बातों को तेज़ी से बढ़ा सकते हैं, मगर आप उनसे माफी मांग कर और उनका ध्यान बंटा कर उन्हें तैयार कर सकते हैं कि वे आपको हग करें और आपके लिए ड्रिंक खरीद कर दें। अगर आप शांत रहेंगे, वे ठंडे हो जाएँगे।
    • अगर आप किसी आक्रमणकर्त्ता द्वारा एंबुश किए जा रहे हों तब आपको ऐसी जगह जाना चाहिए जहां लोग आपको देख सकें और आपकी मदद कर सकें। इसकी संभावना कम है कि किसी ऐसी भीड़भाड़ वाली सड़क के कोने पर आपको बड़ा नुकसान पहुंचाया जाएगा, जहां से लोगों का आना जाना हो। सार्वजनिक कन्फ़्रंटेशन के बढ़ने की संभावना कम होती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अकेले चलने से बचिए:
    अगर काम के बाद रात में आपको बस या ट्रेन से उतारने के बाद घर जाने के लिए लंबी दूरी पैदल चल कर तय करनी पड़ती हो, तब देखिये कि क्या आपको मेट्रो स्टेशन के निकट कोई ऐसा मित्र मिल सकता है जिसके साथ आप घर तक पैदल जा सकें। इस तरह की परिस्थितियों से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है कि ग्रुप्स में रहा जाये।
    • अगर आपको पैदल जाना ही हो, तब पैदल चलने वालों के किसी दूसरे ग्रुप के साथ हो जाइए, और उनके निकट ही रहिए। नंबर्स में सुरक्षा ढूँढने के लिए, ज़रूरी नहीं है कि आप उनमें से किसी को भी जानते हों।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 कोई हथियार ले लीजिये:
    छिपी हुई हैंडगन्स, मेस, या पेप्पर स्प्रे सभी आसान डिफ़ेंस डिवाइसेज़ हैं जिनको पास में रखने के बारे में आप विचार कर सकते हैं। चाक़ू और गन्स ऐसे खतरनाक हथियार होते हैं जिन्हें बहुत सारे लोग उपयोगी समझते हैं, परंतु अगर आप उनका इस्तेमाल खुद ही करने को तैयार नहीं है, तब उनका इस्तेमाल आपके खिलाफ़ भी किया जा सकता है। अगर आप कोई हथियार अपने साथ रखने का निर्णय कर लेते हैं, तब आपको बहुत सावधान और स्मार्ट होना पड़ेगा, और उस हथियार को सुरक्षित ढंग से इस्तेमाल किया जा सके इसलिए आपको समुचित सर्टिफ़िकेशन क्लास भी कर लेना चाहिए। कभी भी कोई हथियार अवैध रूप से मत रखिए।
    • अधिकांश ऐसे राज्यों में, जो निजी अधिकारों का सम्मान करते हैं, उनके पास कानून का पालन करने वाले नागरिकों के लिए सीसीडबल्यू परमिट उपलब्ध होते हैं। आप एक ऐसी छोटी पर्सनल अलार्म कीचेन भी ले सकते हैं, जिसमें से ग्रेनेड के डिज़ाइन की तरह, पिन निकाले जाने पर, कार के अलार्म जैसी उच्च पिच सायरन की आवाज़ निकलेगी।
    • अगर आप किसी ख़तरनाक इलाके में रहते हों, और आपको अपनी सुरक्षा की चिंता हो, तब सेल्फ़-डिफ़ेंस क्लासेज़ लीजिये।

सलाह

  • अगर यह कोई घरेलू परिस्थिति हो, तब शायद आप सोच रहे होंगे कि किस पॉइंट पर यह इतनी बुरी मानी जाएगी कि आपको खुद को डिफ़ेंड करना पड़े। कानूनी स्टैंडर्ड्स के हिसाब से, कोई भी अनचाहा कॉन्टेक्ट, आक्रमण माना जाएगा। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि उसने आपको "केवल" धकेला है, यह तब भी आक्रमण है, तब भी ख़तरनाक हो सकता है, और तब भी आपको अपनी रक्षा करनी ही है।
  • हमेशा ऐसे वीक स्पॉट ढूंढिए जहां पर वो आपकी हिट्स को रोक न सके। (जैसे कि अगर उन्होंने अपने पैरों को ब्लॉक नहीं किया हुआ है, तब आप ठोकर मार कर उनके नीचे से उनके पैर ही खिसका दीजिए।)
  • हमेशा उनके वलनरेबल (vulnerable) स्पॉट खोजिए। किसी आदमी के लिए ये हो सकते हैं, उनको बालों को खींचना, सीधे उनकी गर्दन या ग्रोइन पर चोट करना। ग्रोइन में एक ज़ोर से मारा गया घूंसा बहुत कष्टदाई हो सकता है। किसी महिला के लिए, उनके बाल, बगल में या ब्रेस्ट्स को खींचना। वैसे ग्रोइन में मारी गई किक महिला को भी उतनी ही चोट पहुंचाएगी जितनी किसी आदमी को।
  • शांत रहिए। अगर कोई आक्रामक व्यवहार शुरू कर दे, तब डरिए मत। इससे आपके आक्रमणकर्त्ता को लगने लगेना कि आप कमजोर हैं।
  • कभी भी किसी मग करने वाले, आक्रमणकर्त्ता वगैरह के विरुद्ध फ़ाइट शुरू मत करिएगा। हो सकता है कि उनके पास इसके लिए हथियार हों या उन्होंने इसके ट्रेनिंग ले रखी हो।
  • अपना फ़ोन हमेशा अपने साथ रखिए ताकि आप मदद के लिए कॉल कर सकें।
  • किसी को ज़मीन पर गिराने का एक तरीका यह है कि अपनी बांह उनकी गर्दन के पास रखिए और उनके पैर के पीछे किक करिए।
  • अगर आपको बड़े शहरों में मग करने वालों की चिंता है, तब ताएक्वांडो, कंगफ़ू, या जूडो के क्लास में शामिल हो जाइए।
  • किसी महिला आक्रमणकर्त्ता के ग्रोइन पर किक करना या उनके क्रौच (crotch) को पकड़ना बहुत प्रभावी हो सकता है क्योंकि इससे वे दोहरी हो कर नीचे गिर जाएँगी।
  • अगर निकाल भागने का मौका हो, तब भाग जाइए। हमेशा किसी भी तरह की फ़ाइट्स से बचने की कोशिश करिए। आशा यही की जा सकती है कि आपके और आक्रमणकर्त्ता, दोनों ही के लिए यही अच्छा होगा।

चेतावनी

  • अगर आपको जान का खतरा न हो, तब कभी भी आक्रमणकर्त्ता को चाक़ू या फ़ायरआर्म से डराना बुरा विचार होता है। हत्या आदि के लिए जेल जाना या अपने बटुए के लिए मारा जाना कोई बुद्धिमानी नहीं है। याद रखिएगा कि फ़ाइट करने में आक्रमणकर्त्ता शायद आपसे ज़्यादा मजबूत और अनुभवी होगा वरना वो आपको नहीं चुनता।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Tsahi Shemesh
सहयोगी लेखक द्वारा:
चीफ इंस्ट्रक्टर और डायरेक्टर, क्रव मेगा एक्सपर्ट्स
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Tsahi Shemesh. ही शेमेश एक सेल्फ डिफेन्स एक्सपर्ट है, जिन्हे क्रव मेगा में विशेषज्ञता प्राप्त है। शेमेश, न्यूयॉर्क सिटी में क्रव मेगा एक्सपर्ट्स के फाउंडर और प्रोग्राम डाइरेक्टर है। उन्होंने सैकड़ों प्रशिक्षकों को सर्टिफ़ाई किया है तथा उनके पाठ्यक्रम को विश्व भर में लगभग एक दर्जन देशों में पढ़ाया जाता है। यह आर्टिकल २,५२१ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,५२१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?