आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

उन अस्वस्थ वसा (fat) से भरे बर्गर पैटीज को छोड़ दो! अपना खुद का हैमबर्गर बनाना आसान और अधिक स्वस्थ विकल्प है। इसके लिए आपको आवश्यकता है ताज़े चिकन और थोड़ी सी मेहनत की। अगर आप जानना चाहते हैं की हैमबर्गर कैसे बनाते हैं तो विधि इस प्रकार है।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • चौपिंग बोर्ड
  • तेज धार वाला चाकू
  • मिलाने के लिए लकड़ी का चम्मच
  • बड़ी प्लेट
  • मिलाने के लिए कटोरा
  • प्लास्टिक शीट या मोम पेपर (प्रत्येक बर्गर के लिए चौकोर आकार में काटें)
  • फॉयल-लाइन्ड ब्रायलर पैन और रैक या पैन / कड़ाही या बारबेक्यू या ओवन बेकिंग शीट (चर्मपत्र के साथ लाइन या चिकनाई लगाएं)
  • बर्गर उठाने के लिए स्पेटूला (spatula)

बर्गर के लिए

  • 1 lb. (453g) 85% पतला चिकन
  • 6 बर्गर बन्स
  • 1 अंडे की जर्दी

पकाने के लिए (वैकल्पिक)

  • ½ छोटा लाल या सफेद प्याज
  • केचप
  • 1 बड़ा चम्मच वर्सेस्टरशिरे सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच सरसों
  • 1 बड़ा चम्मच सफेद मिर्च
  • 1 लहसुन की एक कली
  • 1 मुट्ठी ताजा जड़ी बूटी, मोटी-मोटी कटी हुई
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

ऊपर से सजाने के लिए

  • 2 टमाटर की पतली पतली स्लाइस
  • 6 स्लाइस पनीर के
  • सलाद के पत्ते
  • केचप
  • मेयोनेज़
विधि 1
विधि 1 का 3:

पैटीज बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सही चिकन मिलना:
    चिकन की दुकान से बारीक ताज़ा चिकन जिसमे वसा का प्रतिशत 15% हो लें। यदि आप अधिक वसा वाले चिकन का उपयोग करेंगे तो पकाते समय आग भड़क सकती है और चिकन कम और बर्गर रूखा हो जाएगा। यदि संभव हो तो, जिस दिन बर्गर बना रहे हो उसी दिन का ताज़ा मांस खरीदें |
    • चिकन की दुकान वाले को चिकन को एक बार चक्की के मोटे प्लेट में और फिर थाली के माध्यम से, दो बार चिकन पीसने के लिए कहें।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to हैमबर्गर बनायें
    जब आप इसे करने के लिए तैयार हों तो इसमें अन्य सामग्री मिला दें।
  3. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to हैमबर्गर बनायें
    प्याज और लहसुन को मोटा-मोटा काट लें। एक कटोरी में डाल कर तब तक मिलाये जब तक उनका अच्छी तरह से मिश्रण ना बन जाए।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to हैमबर्गर बनायें
    यदि आप बर्गर में अन्य कुछ सामग्री मिलाना चाहते हैं तो मिला दें: इसमें वर्सेस्टरशिरे सॉस, केचप, सरसों, और कटी हुई जड़ी बूटियाँ शामिल है। ये सामग्री वैकल्पिक हैं, लेकिन ये मांस में एक विशेष स्वाद जोड़ सकते हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to हैमबर्गर बनायें
    नमक और काली मिर्च और सब कुछ एक साथ मिश्रण के साथ एक अंडे की जर्दी में मिलाएं। पहले यह एक चम्मच के साथ मिलाना शुरू करें बाद में अपने साफ़ हांथो से अच्छी तरह मिलाएं |
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to हैमबर्गर बनायें
    कम से कम चिकन इस्तेमाल करें, ताकि रस बाहर ना निचुड़ जाए।
    • अपने हाथों का उपयोग कर मिश्रण को 6 समान गोल आकार गेंदों में ढालें।
    • इन गेंदों को करीब आधा इंच (1.27cm) नीचे दबाकर फ्लैट बर्गर आकार बनायें। अपने अंगूठे से बर्गर के बीच में एक छोटा सा छेद बनायें। यह छेद बर्गर को बीच से फूलने और असमान पकने से रोकता है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

बर्गर सेकना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बर्गर को एक थाली में जमा लें:
    प्लास्टिक शीट या मोम के पेपर से लपेट दें। 30 मिनट से कुछ घंटे के लिए के लिए आराम से बर्गर को ठन्डे में बनने दें। सबसे बढियां बर्गर चिकन ठन्डे में पकाया जाता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 खाना पकाने की अपनी विधि चुनें:
    घर में बना बर्गर ब्रॉइल या ग्रिल, कढ़ाई / फ्राइंग पैन में तला या बारबेक्यू किया जा सकता है। इसको हम सेंक भी सकते हैं। प्रयोग की गयी विधि सामान की उपलब्धता, आप के पसंदीदा स्वाद और स्वरूप पर निर्भर करती है। जो भी विधि आपने चुनी हो, फ्रिज से पैटीज निकालने के बाद, उसपर खाने के तेल या पिघले मक्खन का पतला सा लेप लगाएं । यहाँ आप उपयोग कर सकते हैं अलग तरीके हैं:
    • ब्रॉइल / ग्रिल: पहले ब्रायलर को मध्यम(उच्च स्तर ग्रिल) तापमान तक गरम करें। आसान सफाई के लिए खाना पकाने के बाद, ब्रायलर में पन्नी की एक लाइन लगाएं। इस ब्रायलर के पैन में बर्गर रखें। बर्गर को दोनों तरफ से 6-7 मिनट के लिए या अच्छी तरह से पकने तक ब्रॉइल करें।
    • फ्राइंग पैन या कड़ाही: पैन में तेल या मक्खन डालें और अच्छी तरह से बर्गर तलें। बर्गर को अच्छे से पकाने के लिए धीमी आंच और लम्बी सिकाई सुनिश्चित करें।.
    • बारबेक्यू ग्रिल पर बर्गर रखें। हैम्बर्गर के लिए सामान्य तौर पे बारबेक्यू में पकाएं ।
    • सेंकना: मोटाई के आधार पर, ओवन में 350ºF / 180ºC पर 15 से 30 मिनट के लिए रखें। आधा सिकने पे बर्गर पलट दें, थोड़ी थोड़ी देर में जांचते रहें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बर्गर सिकने तक, टॉपिंग तैयार करें:
    अपने पसंद के अनुसार आप टोप्पिंग्स का चुनाव कर सकते हैं, लेकिन यहाँ पर पारम्परिक टोप्पिंग्स बनाने के लिए आप ये कर सकते हैं:
    • सलाद पत्ता और टमाटर को धो लें।
    • बर्गर बन्स को आधा काटें, टमाटर के पतले-पतले स्लाइस काट लें।
    • खाने वालों के विकल्प के लिए मेज पर केचप और मेयोनेज़ रखें।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to हैमबर्गर बनायें
    खाने वाले की पसदं के अनुसार, बने हुए बर्गर परोसें। बन के अंदर टोप्पिंग्स लगाएं और उन्हें टेबल पे रखें।
    • वैकल्पिक रूप से, थाली में बर्गर के साथ अन्य भोजन जैसे चावल, चिप्स, मसले आलू और सलाद रखें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

विभिन्न प्रकार के बर्गर

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 बर्गर किंग हूपर:
    हर कोई इस क्लासिक हैमबर्गर से प्यार करता है, जिसका स्वाद अमरीकन चीज़ और आचार के साथ लाजवाब आता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 मक्डोनल्ड्स डबल चीज़बर्गर:
    दो मांस पैटीज के साथ इस हैमबर्गर का मज़ा दुगुना हो जाता है!
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बेक्ड बीयर बर्गर:
    यह स्वादिष्ट हैमबर्गर बियर, प्याज सूप, और टबैस्को सॉस के छींटे के साथ बनाया जाता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पिज्जा बर्गर:
    अपने पसंदीदा बर्गर में एक इतालवी स्पिन जोड़ने के लिए बर्गर को मोत्ज़ारेला पनीर और स्पेगेटी सॉस मिलाएं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 मूंगफली मक्खन बेकन बर्गर:
    बेकन पसंद करते हैं? मूंगफली मक्खन पसंद करते हैं? तो फिर क्यों न इन्हें बर्गर में मिलाएं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 समाप्त।

सलाह

  • पैटीज को पकाते समय स्पतुला से न दबाये! इससे स्वादिष्ट रस निकल जाएगा और बर्गर रूखा हो जाएगा।
  • यदि पैन में तल रहें हैं,तो बर्गर को रसदार और नम बनाये रखने के लिए पैन को ढक्कन से ढांक के रखें।
  • यदि आप पनीर बर्गर बनाना चाहते हैं, तो पनीर की पतली-पतली स्लाइस बर्गर पे तब रखें जब ग्रिल पकने को तैयार हो।
  • गौ मांस के स्थान पर मेमने का मांस ले सकते हैं।
  • ऐसे मसाले लें जिनमे चीनी (या उच्च फ्रूक्टोस कॉर्न सिरप) की मात्र ज्यादा ना हो।
  • क्या आप जानते हैं? एथेंस, टेक्सास; सेमुर, विस्कॉन्सिन; और न्यू हेवन, कनेक्टिकट, सभी हैमबर्गर के जन्मस्थान होने का दावा करते हैं।
  • बर्गर और टोप्पिंग्स को बन के ऊपर रखें और साथ में केचप और मयोनिअस रखें।
  • जल्दी से खाना बेहतर है। गर्म बर्गर में बैक्टीरिया कमज़ोर होते हैं।
  • टोप्पिंग्स के साथ सृजनात्मक बनें। आप ऐसा बर्गर चाहते हैं जिसे आप पसंद करें।

चेतावनी

  • बैक्टीरिया या अन्य संक्रमण की संभावना को दूर करने के लिए चिकन को अच्छी तरह से पकाएं। ई कोलाई संक्रमण से बचने के लिए, अध-पके बर्गर को खाने से बचें।
  • उचित सावधानी बरतने और अपने हाथ की रक्षा करने के लिए ओवन दस्ताने का उपयोग करें। क्यूंकि ग्रिल और ब्रॉयलर्स अत्यधिक गर्म होते हैं।

रेफरेन्स

  1. Partial text of article from Howcast, http://www.howcast.com/videos/12800-How-To-Grill-a-Perfect-Burger. Shared with permission.

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल २,४६५ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: रेसिपी
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,४६५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?