कैसे पढ़ाई पर फोकस करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

जब तक आपकी जानकारी इकट्ठी करने या स्किल डेवलप करने की तीव्र इच्छा नहीं होगी, एक ही जगह पर सारा ध्यान लगाना काफी मुश्किल हो सकता है | टेलीविज़न, स्मार्ट फ़ोन, सोशल मीडिया, दोस्त और फैमिली ये सभी आपको स्कूल में बेहतर परफॉरमेंस देने के आपके लक्ष्य से आपका ध्यान हटा सकते हैं | इसलिए ऐसे एनवायरनमेंट बनायें जिससे आपको फोकस करने में मदद मिले | ऐसा शिड्यूल बनायें जो पढने के समय को बढ़ा सके | अलग-अलग स्टडी तकनीकेन आजमायें और बीचे-बीच में ब्रेक भी लें जिससे आप बहुत ज्यादा थकें नहीं | यहाँ कुछ बेहतरीन ट्रिक्स दी गयी हैं जिसमे साइंटिस्ट की सलाह आपकी पढ़ाई में फोकस बढाने में मदद कर सकती है |

विधि 1
विधि 1 का 4:

आदर्श वर्किंग एनवायरनमेंट बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 डिस्ट्रेक्शंस से छुटकारा पायें:
    सही जगह चुनें | एकाग्रता के लिए आपको उन सभी चीज़ें से डोर रहना होगा जिनके बारे में आप जानते हैं कि वे आपको डिस्ट्रेक्ट करेंगी | टीवी बंद करें | अपने वेब ब्राउज़र में चल रहे दूसरे प्रोग्राम भी बंद करें | बहुत ज्यादा शोर करने वाले लोगों से दूर बैठें |
    • डेस्क पर कुर्सी में सीधे बैठें | बिस्तर पर लेटकर या सोने की पोजीशन में बैठकर न पढ़ें | कोई ऐसी जगह चुनें जो सिर्फ पढने के लिए ही इस्तेमाल की जा सके | लम्बे समय तक इसी जगह पर इस्तेमाल करते रहने से शरीर उस जगह से उस एक्टिविटी के साथ सम्बंधित हो जाता है और फिर ध्यान एकत्रित करना ज्यादा आसान हो जाता है |
    • पर्याप्त रोशनी वाले कमरे में पढ़ें | इससे बुक, अपने नोट्स या कंप्यूटर स्क्रीन पर आँखों पर तनाव देने से बचा जा सकेगा | तेज रोशनी के कारण आपको नींद भी नहीं आयेगी |
    • आपको एक आरामदायक कुर्सी की जरूरत पड़ेगी | इससे आपकी कमर या गर्दन पर कोई भी तनाव नहीं पड़ेगा | दर्द बहुत ही बुरा डिस्ट्रेक्शन होता है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बिना लिरिक्स वाला म्यूजिक चलायें:
    कुछ लोग शांति में खड़े नहीं हो सकते | उन्हें खुद को मोटिवेटेड रखने के लिए बैकग्राउंड नॉइज़ की जरूरत होती है | इसलिए सॉफ्ट क्लासिकल म्यूजिक चलायें | कुछ लोगों के लिए, म्यूजिक उन्हें एकाग्र होने में मदद करता है | लेकिन कुछ लोगों को नहीं | इसे आजमायें और देखें कि आपके लिए क्या काम आता है | बैकग्राउंड में थोडा म्यूजिक चलने से आप भूल जाते हैं कि आप पढ़ाई कर रहे हैं, इसकी बजाय आप उसे एन्जॉय करने लगते हैं |
    • ध्यान रखें कि स्टडी म्यूजिक वो म्यूजिक नहीं होता जो आपकार में मजे के लिए सुनते हैं | आपको कमरे को साउंड से भरना है लेकिन इतना नहीं कि वो आपको डिस्ट्रेक्ट करने लगे या आपको तनाव दे | अलग-अलग जेनर का म्यूजिक सुनकर एक्सपेरिमेंट करें और पता लगाएं उनमे से कौन सा म्यूजिक आपको फोकस करने में मदद करता है |[१]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 तैयारी करें:
    काम करने के लिए जरुरी सभी सामान इकट्ठा करना न भूलें | अपनी पेंसिल, पेंस, हाईलाइटर, पेपर, टेक्स्टबुक, कैलकुलेटर या जो भी चीज़ आपको काम पूरा करने में मदद कर सकती है, अपने पास रखें | उस एरिया को व्यवस्थित करें | एक साफ़ जगह का मतलब है-कम से कम डिस्ट्रेक्शंस | आपका लक्ष्य, फोकस करने के लिए बैठने से पहले सभी चीज़ों की देखभाल करने का होना चाहिए | अगर ऐसा नहीं होता तो आपको बार-बार उठाना पड़ेगा | लगातार काम करते रहने की अपेक्षा शुरुआत और ख़त्म करने में थोडा ज्यादा समय लगायें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ऐसी जगह खोजें जहाँ आपको “कोई डिस्टर्ब न कर पाए”:
    टीचर्स की स्टूडेंट्स के बारे में सबसे बड़ी कंप्लेंट सब्जेक्ट पर उनका ध्यान न देने की ही होती है | हमारा सोशल मीडिया और सेल फ़ोन जैसी पर्सनल डिवाइस का लगातार इस्तेमाल हमारा ध्यान भंग कर देते हैं और एकाग्रचित होना और भी मुश्किल बना देते हैं |
    • जानें कि अगर आपको कंप्यूटर का इस्तेमाल करना पड़ता है तो आपको सबसे ज्यादा क्या डिस्ट्रेक्ट करता है | इसमें SelfRestraint, SelfControl जैसी वेबसाइट और सोफ्टवेयर ब्लॉकर होते हैं जिनका आप इस्तेमाल करके आप उन सभी वेबसाइट और सोफ्ट्वेयर से खुद को दूर सकते हैं जिनसे दूर रहना काफी मुश्किल लगता है |
    • कोई ऐसी जगह खोजें जहाँ इन्टरनेट न हो या आपका सेल फ़ोन काम न करे | वैकल्पिक रूप से, आप ऐसी जगह पढने के लिए चुन सकते हैं जहाँ सेल फ़ोन के साथ लोगों के आने पर मनाही हो जैसे लाइब्रेरी का शांत एरिया |
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: Bryce Warwick, JD

    Bryce Warwick, JD

    टेस्ट प्रेप ट्यूटर, Warwick Strategies
    ब्राइस वार्विक इस समय, सैन फ्रान्सिस्को बे एरिया स्थित प्रतिष्ठान Warwick Strategies, जो GMAT, LSAT और GRE के लिए प्रीमियम, पर्सन्लाईज्ड प्राइवेट ट्यूटरिंग प्रदान करता है, के प्रेसिडेंट हैं। ब्राइस के पास George Washington University Law School से JD प्राप्त है।
    How.com.vn हिन्द: Bryce Warwick, JD
    Bryce Warwick, JD
    टेस्ट प्रेप ट्यूटर, Warwick Strategies

    आपकी स्टडी लोकेशन फोकस बढाने का सबसे जरुरी हिस्सा होती है आपको ऐसी जगह की जरूरत होगी जो शांत हो और आपको डिस्ट्रेक्ट करने वाली चीज़ों से दूर हो, सही एरिया मिलने के बाद पढने का समय निर्धारित करें और आपको और कुछ नहीं करना है

विधि 2
विधि 2 का 4:

सफलता के लिए शिड्यूल बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 जानें कि कब लोगों को मना करना है:
    कई बार, लोग पढते समय ध्यान एकाग्र करने में मुश्किल अनुभव करते हैं क्योंकि वे दूसरी रुकावटों से घिरे होते हैं | अगर आपका भी यही हाल है तो लोगों को न करने से डरें नहीं | उन्हें बताएं कि आपको पढ़ाई करनी है और आपके पास उनकी मदद के लिए पर्याप्त समय या एनर्जी नहीं है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक शिड्यूल बनायें:
    30 से 40 मिनट के समय में बीच-बीच में 5 से 10 मिनट के ब्रेक के साथ काम करने का लक्ष्य बनायें | अगर आपको पता हो कि ब्रेक का समय आने वाला है तो खुद को उस समय अवधि के तक पढने के लिए जोर देना ज्यादा आसान हो जाता है | रिचार्ज होने और इनफार्मेशन को प्रोसेस करने के लिए आपके दिमाग को ब्रेक की जरूरत होती है |[२]
    • अलग-अलग सब्जेक्ट पढने के लिए शिड्यूल बनायें | लम्बे समय तक एक ही चीज़ पढ़ते रहने से बोरियत होने लगती है | खुद्द को समझें | क्या आप आसानी से बोर हो जाते हैं? अगर ऐसा है तो अपने समय को रणनीति बनाकर शिड्यूल करें |
    • आप सबसे ज्यादा प्रोडक्टिव कब होते हैं? जब आपके पास बहुत सारी एनर्जी हो, उस समय काम ककरें क्योंकि उस समय काम करना काफी आसान होगा | अगर आपको पता है कि आप दिन के किसी ख़ास समय में थक जाते हैं तो उस समय ऐसी चीज़ों का शिड्यूल बनायें जिनमे ध्यान कम लगाना पड़े |
    • कुछ लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं | ऐसे लोग ज्यादातर लोगों के दिन शुरू करने से पहले ही सुबह बहुत जल्दी उठ जाते हैं | वे एक शांत समय का इस्तेमाल अपनी पढ़ाई के लिए करते हैं | दूसरे लोग रात के उल्लू होते हैं और रात में जागकर पढ़ाई करते हैं | ये सभी लोगों के सोने के बाद पढना शुरू करते हैं क्योंकि उस समय उनका घर शांत होता है और वे आसानी से कंसन्ट्रेट कर पाते हैं | कुछ लोगों के पास सुबह जल्दी उठने या देर रात जागकर पढने का सुख नहीं होता | हो सकता है की आप भी उनमे से एक हों | अगर ऐसा है तो दिन में कोई ऐसा समय खोजें जिसमे आप मन लगाकर पढ़ सकें |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 लिस्ट बनायें:
    दिने के पढ़ाई से सम्बंधित लक्ष्यों को लिखें | आप क्या चाहते हैं और क्या पूरा करने की जरूरत है ?
    • ध्यान रखें कि लक्ष्य ऐसे बनायें जिन्हें पूरा कर पाना मुमकिन हो | अगर आप एक सप्ताह में 10 पेजेज लिखना पड़े तो अपना शिड्यूल 5 दिन में दो पेजेज लिखने का बनायें | इस तरह से काम कठिन और हतोत्साहित करने वाला नहीं लगेगा | यह किसी भी असाइनमेंट पर काम कर सकता है, चाहे आपको कोई बुक पढना हो, टेस्ट के लिए पढ़ाई करनी हो, साइंस क्लास के लिए कुछ बनाना हो या कोई और काम हो | अपने काम को मैनेजेब्ल पार्ट्स में बाँट लें |
विधि 3
विधि 3 का 4:

कुशलतापूर्वक पढ़ें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पढने की अलग-अलग तकनीकें आजमायें:
    टेक्स्टबुक पढने जैसी एक ही स्टडी मेथड पर खुद को सीमित न करें | स्टडी कार्ड्स बनायें | अगर उपलब्ध हों तो इनफार्मेशनल वीडियोज देखें | अपने नोट्स फिर से लिखें | वैरायटी रखने से पढाई में आपका मन लगा रहेगा और आप अपने समय का ज्यादा अच्छी तरह से इस्तेमाल कर पाएंगे |
    • हमारा दिमाग इनफार्मेशन को कई अलग-अलग तरीके से प्रोसेस करता है | अलग-अलग तकनीकों के साथ पढने से ब्रेन इनफार्मेशन को भी अलग-अलग तरीके से प्रोसेस करेगा इस तरह इनफार्मेशन ज्यादा लम्बे समय तक याद रखने के चांसेस बढ़ सकते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 पढ़ाई को ज्यादा सक्रीय बनायें:
    अपनी स्टडी को ज्यादा प्रभावशाली और आसानी से कंसन्ट्रेट करने वाली बनाने के लिए एक्टिव रीडिंग तकनीक का इस्तेमाल करें | अपने नोट्स लिखें और उन्हें जोर से पढ़ें | इससे ब्रेन इनफार्मेशन को अलग तरीके से प्रोसेस करेगा और आपका काम पूरा हो पायेगा |
    • दूसरों को भी शामिल करें | इनफार्मेशन जानने के सबसे प्रभावशाली तरीकों में से एक है- किसी और को पढ़ाने की कोशिश करें | कोई ऐसा व्यक्ति चुनें जो आपका रूममेट, दोस्त या फैमिली मेम्बर हो और स्टूडेंट को रोल प्ले कर सके | देखें कि क्या आप उन्हें कथन मटेरियल अच्छी तरह से समझा पाते हैं या नहीं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने नोट्स खुद अपने शब्दों में ही लिखें:
    स्कूल का मतलब रट-रटकर याद करना नहीं है | इसका तात्पर्य अर्थ समझने से है | क्लास या होमवर्क सेक्शन में अपने नोट्स को अपने शब्दों में लिखने की कोशिश करें |
  4. Step 4 "5 और" नियम आजमायें:
    कई बार, खुद के साथ माइंड गेम खेलना बहुत जरुरी होता है जिससे आप सुनिश्चित कर सकें कि आप पढेंगे | उम्मीद छोड़ने से पहले खुद से पांच और चीज़ें करने के लिए कहें या पांच मिनट का समय और मांगें | जब आप इन “अतिरिक्त पांच” को पूरा कर लें तो अपने काम को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटे जिससे चीज़ें आसान हो सकें क्योंकि थोड़ी देर तक ही एकाग्रचित रहने वालों के यही बेहतर होता है और याद रखें कि यही लम्बे समय तक जारी बना रहे |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सबसे पहले सबसे कम पसंद काम करें:
    यह सुनने में मूर्खतापूर्ण लगता है लेकिन अगर आप सबसे पहले मुश्किल काम पूरा कर लेते हैं तो बाद की प्रत्येक एक्टिविटी तुलनात्मक रूप से आसान लगने लगेगी | जल्दी से पता लगायें कि किसी चीज़ को सीखने के लिए आपको एडिशनल हेल्प की जरूरत होगी या नहीं |
विधि 4
विधि 4 का 4:

ब्रेक्स लें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ब्रेक लें:
    हमारा ब्रेन एक स्पंज की तरह होता है, अगर इसमें बहुत ज्यादा इनफार्मेशन भर दी जाए तो इनफार्मेशन "लीक" होने लगती है | अपने दिमाग को आराम देने के लिए थोडा ब्रेक लें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 खुद को शाबाशी दें:
    कई बार हमे अपने काम जरी रखने के लिए खुद को शाबाशी देनी पड़ती है | अगर अच्छे ग्रेड आना शाबाशी के लिए पर्याप्त न हों तो अपनी स्टडीज में कंसन्ट्रेशन बनाये रखने के लिए कुछ और करें | आप इसके लिए थोड़ी मिठाई खाकर और थोड़ी देर टीवी के सामने बैठकर खुद को ट्रीट दे सकते हैं? थोड़ी शॉपिंग पर जा सकते हैं? मसाज करा सकते हैं या एक झपकी ले सकते हैं? आप किस समय पढने के लायक होंगे?
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 स्नैक्स खाएं:
    आपको सजग रखने और पढने के लिए मोटीवेट करने के लिए न्यूट्रीशन प्रमुख होता है | थोडा स्नैक्स अपने आसपास ही रखें | इसके लिए आसानी सी चीज़ें अपने साथ रखें जैसे एक मुट्ठी नट्स, ब्लूबेरीज या डार्क चॉकलेट | पानी भी अपने पास ही रखें, और बहुत ज्यादा कॉफ़ी, कैफीनेटेड चाय या दूसरी एनर्जी ड्रिंक्स न पियें (अन्यथा आप पूरी रात जागते रहेंगे) | अंततः इनके प्रति सहनशक्ति विकसित हो जाएगी और फिर ये ज्यादा मदद नहीं कर पाएंगे |
    • सुपर फूड्स खाएं: रिसर्च दर्शाती हैं कि ब्लूबेरीज, पालक, स्क्वाश, ब्रोकॉली, डार्क चॉकलेट और फिश दिमाग की एक्टिविटी को बूस्ट करते हैं | बहुत कम या बिना न्यूट्रीशन वैल्यू वाले जंक फ़ूड और मिठाइयाँ खाने से बचें | इससे शरीर इन्हें तोड़कर एनर्जी का विस्तार तो करेगा लेकिन इससे कोई लाभ नहीं मिलेगा | हेल्दी डाइट आपको ज्यादा ऊर्जावान रखेगी और टेस्ट के लिए दिमाग को तैयार करेगी |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 दबाव हटाने के लिए एक्सरसाइज करें:
    एक्सरसाइज शरीर और ब्रेन के लिए बहुत लाभदायक होती है | एक्सरसाइज से याददाश्त, मूड, सजगता और फीलिंग्स में बहुत मदद मिलती है | शरीर के ऐसे हिस्सों की स्ट्रेचिंग वर्क आउट करें जिनमे स्टडी सेशन के दौरान जकडन हो जाती है | अपने पैर की अँगुलियों को छुएं | थोडा हल्का वज़न उठायें | जॉगिंग के लिए जाएँ |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 एक झपकी लें:
    नींद लगने पर हमारे ब्रेन में वो सारी इनफार्मेशन स्टोर हो जाती है जो हमने पढ़ी है | उचित नींद के बिना, सारी पढ़ाई किसी काम की नहीं रहती | पर्याप्त नींद से दिमाग को शांत रखने वाले हार्मोन्स को रेगुलेट करने में मदद मिलती है |[३]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Bryce Warwick, JD
सहयोगी लेखक द्वारा:
टेस्ट प्रेप ट्यूटर, Warwick Strategies
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Bryce Warwick, JD. ब्राइस वार्विक इस समय, सैन फ्रान्सिस्को बे एरिया स्थित प्रतिष्ठान Warwick Strategies, जो GMAT, LSAT और GRE के लिए प्रीमियम, पर्सन्लाईज्ड प्राइवेट ट्यूटरिंग प्रदान करता है, के प्रेसिडेंट हैं। ब्राइस के पास George Washington University Law School से JD प्राप्त है। यह आर्टिकल ५,२४६ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ५,२४६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?