कैसे खजूर चोटी (fishtail braid) बनायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

खजूर चोटी या फिशटेल (fishtail) चोटी बहुत ही सुसंपन्न लगती है और अगर आपके बाल लम्बे है और आपकी सुबह काफी भाग-दौड़ वाली होती है तो ये आपकी पसंदीदा भी बन सकती है। यह दिखने में सुन्दर लगती है और एक सामान्य दिन के लिए बहुत अच्छी भी। यह ऐसी हेयर-स्टाइल (hairstyle) है जो बिगड़ने माने अव्यवस्थित होने के साथ और भी अच्छी लगने लगती है इसलिए एक लम्बे दिन के लिए ये सबसे बेहतर है। यह अनुशिक्षण (tutorial) आपको तीन तरह की फिशटेल चोटी बनाना बताएगा। और ये कुछ भिन्नताओं के बारे में भी बताएगा।

विधि 1
विधि 1 का 4:

प्रचलित फिशटेल चोटी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने बालों को दो भागों में बाँट लें:
    भागों को जितना हो बराबर और सीधा बनाने की कोशिश करें। आपके बालों के दो भाग बन जायेंगे, एक दाहिना और दूसरा बाहिना।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बाएं भाग के...
    बाएं भाग के बाहर की और से बालों की एक पतली लड़ लें: लड़ आधा (1/2) इंच (1.27 सेंटीमीटर) से ज़्यादा मोटी नहीं होनी चाहिए। अगर आपके बाल बहुत पतले है तो थोड़ी मोटी लड़ लें।[१]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अब इस लड़ को बाईं और खींचें:
    यह दो भागों के ठीक बीच में आना चाहिए जैसे की सामान्य चोटी में आती है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 लड़ को ऊपर से दाईं भाग की ओर खीचें:
    इस लड़ में अपने हाथ की उंगलियां लपेट लें और दाईं और खीचें। अपने बालों को तंग करके पकडे। अब यह दाएं भाग का हिस्सा बन गई है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अब दोनों भागों...
    अब दोनों भागों को हलके से खीचें ताकि वो और तंग हो सके: अपने हाथ जितने ऊपर की और ले जा सके ले जाएं। जितनी ज़्यादा तंग चोटी बनेगी उतना ही ज़्यादा आप बाद में इसे बिखेर सकती है।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 दाईं तरफ से एक पतली लड़ी लें:
    इसको बाहर के भाग के साथ मिलायें और ध्यान रहे की यह ½ इंच (1.27 सेंटीमीटर) से मोटी न हो।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 पतली लड़ी को...
    पतली लड़ी को ऊपर की ओर और दायीं तरफ रखें और इसे बाईं तरफ मोडें।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 दायें ओर भी यही दोहराएं:
    दायें ओर से एक लड़ लें और बाई ओर खीचें। बाएं भाग की ओर इसे जोर से पकड़े रखें ।
  9. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to खजूर चोटी (fishtail braid) बनायें
    अब दोनों ओर से इसे दोहराएं जब तक की आप बालों के अंतिम छोर तक ना पहुंच जाएं: आखिरी के 1 इंच (2.54 सेंटीमीटर) बालों को बिना गुंथा ही छोड़ दे ताकि आप इसे बांध सके।
    • चोटी के नीचे की ओर जाते समय छोटी और पतली लड़ लेने का ध्यान रखें।[२] इससे आपके बाल एक जैसे समान दिखेंगे चूँकि सिरे की ओर जाते हुए बाल स्वाभिक रूप से पतले हो जातें है।
  10. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to खजूर चोटी (fishtail braid) बनायें
    बालों के आखिर में इन्हे हेयर टाई (hair tie/रबर बैंड) से बांध लें: और इसे छुपाने के लिए इसके ऊपर बालों की एक लड़ लपेट सकते हैं। लड़ को बॉबी पिन लगा कर सुरक्षित कर लें। चोटी के ऊपर बंधा पारदर्शी एलास्टिक काट कर अलग कर दें: एलास्टिक के नीचे अपना हाथ ले जाएं और इसे निकल दें। इसे काटने के लिए कैंची का इस्तेमाल करें।
  11. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to खजूर चोटी (fishtail braid) बनायें
    अगर आपके बाल घने हैं और इनमे बहुत परते हैं तो आप ये छोड़ सकती है ,बाल खुद-ब-खुद ढीले होकर बिखर जायेंगे।
विधि 2
विधि 2 का 4:

फ्रेंच फिशटेल चोटी

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने सिर के शीर्ष से बालों का एक भाग लें:
    इसे अपनी आँखों या इसके ऊपर के स्तर से लेने की कोशिश करें। जितना बीच में हो सके रखें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 इस खंड को दो भाग में बाँट लें:
    अब आपके पास एक दायां और एक बायां हिस्सा है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बाएं भाग के नीचे से एक लड़ ऊपर खिंचें:
    सुनिश्चित कर लें कि आप बाल अपनी जुल्फ़ी (hairline) से ले रहे हैं। लड़ को पतला रखें। 1/2 इंच (1.27cm) से ज़्यादा नहीं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 इसे दायें और...
    इसे दायें और बाएं भाग के बीच ले आएं। अब बाएं भाग की ओर खींचें और बीच में गिरने दें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 लड़ को दायें भाग की ओर खींचें:
    लड़ को पकड़ने के लिए अपनी उंगलियां इस्तेमाल करें और इसे दायें ओर ऊपर खीचें। और मजबूती से पकड़े रहे। अब ये दायें भाग का हिस्सा बन गयी।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 दाहिने भाग के लिए यही प्रक्रिया दोहराये:
    दायें भाग के नीचे से एक लड़ लें। फिर से ध्यान रहे कि बाल सिर की जुल्फ़ी (hairline) से ले रहे हैं। इसे बीच में लाएं और बाईं ओर पकडे रखे।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 दाई ओर से चारों तरफ से खींच कर बाईं तरफ खींचें।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 पतली लड़ी को...
    पतली लड़ी को बायें हिस्से के साथ बांधें। अब से यह बायें हिस्से का भाग होगी।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 जब तक अपने...
    जब तक अपने सिर के आधार तक नहीं पहुंच जाते बारी से पक्ष बदलते रहें: अब आप अपने बाल बांध सकती है या छोटी गूंथना जारी रखें।
  10. How.com.vn हिन्द: Step 10 फिशटेल फैशन में...
    फिशटेल फैशन में चोटी गुथना जारी रखें। जितना हो सके चोटी को तंग और बराबर रखें।
  11. How.com.vn हिन्द: Step 11 चोटी की अंत...
    चोटी की अंत की ओर इसे बांध लें। जब करीब एक इंच बाल आखिरी में बचे हो तब किसी बैंड से चोटी बांध लें।
  12. How.com.vn हिन्द: Step 12 किनारों से खींचकर...
    किनारों से खींचकर फिशटेल चोटी को थोड़ा अव्यवस्थित कर लें। ध्यान रहे, अगर आपके बालों में बहुत सारी परतें हैं तो वो खुद-ब-खुद अव्यवस्थित हो जाएगी।
विधि 3
विधि 3 का 4:

फिशटेल चोटी में विविधतायें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक बगल वाली फिशटेल चोटी बनाएं:
    अपने बालों को एक नीची पोनीटेल में समेट लें और अपनी गर्दन के दायें या बांयें किसी एक ओर कर लें। पारदर्शी एलास्टिक से इसे बाँध लें। फिर इसे सामान्य फिशटेल की तरह गूंथ लें ओर बांध लें। जब चोटी बन जाएं तो एलास्टिक को काट कर अलग कर दें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 फिशटेल चोटी बनाना...
    फिशटेल चोटी बनाना शुरू करने से पहले टोप्सी-टर्वी पोनीटेल (topsy-turvy ponytail) बना लें: पहले एक नीची पोनीटेल से शुरू करें। गर्दन के पीछे और एलास्टिक के बीच से अपनी उंगलियां अपने बालों में ऊपर की तरफ चलायें। पोनीटेल को उंगली के सुराख़ में पिरो दें। पोनीटेल पलटने के बाद सामान्य फिशटेल चोटी बनाएं।[३]
    • सुन्दर और बोहो आभा (boho look) के लिए टोप्सी-टर्वी की खाली जगह में एक-दो फूल लगाकर देख सकती हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 हेयर टाई को...
    हेयर टाई को छिपाने के लिए क्लिप या बारित (barrette) का उपयोग करें: या हेयर टाई के ऊपर फीता बांध सकती हो। ये आपके परिधान को दिलचस्प और सुन्दर बना सकता है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपनी चोटी को...
    अपनी चोटी को रोल करके गर्दन के पीछे जूड़ा बना लें: इसे अपने स्थान पर रखने के लिए बॉबी पिन का प्रयोग करें। खासकर आपके बाल लम्बे है तो यह बहुत मददगार होगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने बालों को...
    अपने बालों को चोटी बनाने से पहले उनमे हेयर कलर एक्सटेंशन जोड़ सकती हैं। ये आपकी चोटी को रंग की चमक दे सकता है और इसे और भी शानदार बना सकता है।[४]
विधि 4
विधि 4 का 4:

कृत्रिम फिशटेल चोटी बनाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने बालों के...
    अपने बालों के रंग को मेल खाते कुछ एलास्टिक ढूंढे: अगर आपके बालों के रंग से मिलता रंग ना मिले तो पारदर्शी एलास्टिक भी ले सकती है। आपको एक के बाद एक बहुत सारी टोप्सी-टार्वी (topsy-turvy) पोनीटेल बनानी पड़ेगी इसलिए पर्याप्त संख्या में बंध रख ले।
    • यह चोटी लम्बे बाल वालों पर बहुत अच्छी बनेगी। अगर बाल ऊपरी भुजा से भी छोटे है तो ये चोटी अच्छे से नहीं बन पायेगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने बालों को...
    अपने बालों को खींचकर नीची पोनीटेल बनाएं। कोशिश करें की ये आपके सिर के आधार के जितने करीब से बन सके बनाएं, परन्तु इसे ज़्यादा तंग न करें।
  3. 3
    एक टोप्सी-टार्वी (topsy-turvy) पोनीटेल बनाएं: एलास्टिक के ठीक ऊपर से अपनी तर्जनी और मध्यमा उंगली को बालों में सरकना शुरू करें। उंगलियों को दूर कर लें और एक छेद बनाये। पोनीटेल को एलास्टिक के ऊपर से ले और ऊँगली के बने छेद में ले लें। हल्के से बालों को खींचें और बराबर कर लें।
  4. 4
    पहली एलास्टिक से कुछ इंच नीचे अपने बालों में दूसरी एलास्टिक लगाएं। अगर आपके बाल पतले हैं तो दूसरा एलास्टिक पहली एलास्टिक के करीब ही लगाएं। अगर आपके बाल मोटे हैं तो इसे थोड़ी दूरी पर बांधे।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 एक और टोप्सी-टार्वी (topsy-turvy) पोनीटेल बनाएं:
    एलास्टिक के ऊपर से अपनी उंगलियां बालों में फहराये और एक सुराख़ बनाएं। टेल को उस सुराख़ में डाल दें।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 पहली एलास्टिक से...
    पहली एलास्टिक से कुछ इन्चेस नीचे एक दूसरी एलास्टिक बांधें: अगर आपके बाल पतले हैं तो एलास्टिक को पहली के बगल में बाँधने का प्रयास करें। और अगर आपके बाल मोटे हैं तो इस दूसरी एलास्टिक को पहली से थोडा दूर बांधें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 एक और टोप्सी-टार्वी पोनीटेल बनायें:
    एलास्टिक के ऊपर अपनी उँगलियों को बालों में धीरे से फिसलायें और एक छेद बनायें। अब इस पोनीटेल को इस छेद में से नीचे की और खींच लें।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 जब तक कुछ...
    जब तक कुछ इंच बाल बच जाये ऐसे ही करते रहें। फिर अपने बालों को हेयर टाई से बांध लें।
  9. How.com.vn हिन्द: Step 9 एलास्टिक के छुप जाने का ध्यान रखें:
    बालों की लड़ो को हलके से खींचें ताकि टाई थोड़ी फुज्जी होकर बाहर दिखने लगे। एलास्टिक के चारों ओर रंगीन फीते या तार के टुकड़े लपेट सकते हैं। त्यौहार या बोहो (boho) की आभा देने के लिए कुछ रंगीन मोती भी जोड़ सकती हैं।[५]

सलाह

  • बाल एक-दो दिन से धुले न हो तो फिशटेल चोटी करना बहुत आसान होता है।[६]
  • छोटे और घने/ पटली वाले बालों में फ्रेंच फिशटेल बहुत सुन्दर बन सकती है।
  • पहले तंग चोटी बना कर बाद में इसे खसोटे, ये शुरू से ही ढीली चोटी से बेहतर है।
  • अगर आपके बाल बहुत रेशमी है तो चोटी बनाने से पहले उन्हें कंघी करें या हेयर स्प्रे का उपयोग करें ।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • साफ़ पारदर्शी एलास्टिक टाई (या अन्य कोई भी सस्ती हेयर टाई)
  • हेयर टाई
  • ब्रश या कंघी
  • बॉबी पिंस (ऐच्छिक)

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 304 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ३६,४५४ बार देखा गया है।
आर्टिकल समरी (Summary)X

खजूर चोटी बनाने के लिए, सबसे पहले अपने बालों को दो बराबर हिस्सों में बाँट लें और दोनों हिस्सों को अपने सिर के उसी साइड पर ले आएँ। दोनों हिस्सों को एक-एक हाथ से पकड़ें। फिर अपनी इंडेक्स फिंगर या तर्जनी से बालों के बड़े हिस्से की बाहरी किनार से एक छोटा सा हिस्सा निकाल लें। छोटे हिस्से को दूसरे बड़े हिस्से के ऊपर ले जाएँ और उसमें मिला लें। अब, दूसरे बड़े हिस्से की बाहरी किनार से बालों के छोटे हिस्से को लें और उसे भी दूसरे बड़े हिस्से के ऊपर ले जाएँ और उसमें मिला लें। अब जब तक आपके पूरे बालों की चोटी नहीं बन जाती, तब तक इसी तरह से अपने बालों के छोटे हिस्से को अलग करना और उन्हें दूसरे बड़े हिस्से के ऊपर लेकर जाना जारी रखें। फाइनली, अपनी खजूर चोटी के छोर को अपनी जगह पर बांधे रखने के लिए एक हेयर टाई का इस्तेमाल करें। हमारे ब्यूटी रिव्यूअर से फ्रेंच चोटी बनाने जैसी और भी दूसरी सलाह पाने के लिए, पढ़ते रहें!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३६,४५४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?