आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप किस तरह का केक बना रहे हैं और आपको उसे कितने देर के लिए ठंडा करने की जरूरत है, उसके अनुसार, ऐसी कुछ बातें हैं, जिन्हें ध्यान में रखा जाना चाहिए। अगर आप आपके केक को गलत तरीके से ठंडा करते हैं, तो आपका केक या तो टूटने लग सकता है या फिर बहुत ज्यादा गीला हो सकता है। केक को अपने फ्रिज में ठंडा करना एक क्विक मेथड है, लेकिन आप आपके केक को काउंटरटॉप पर या फिर अवन में भी ठंडा कर सकते हैं। आप आपके केक को वायर रैक पर ट्रांसफर कर सकते हैं, उसे तवे पर ठंडा होने दे सकते हैं या फिर उसे उल्टा करके भी ठंडा कर सकते हैं। अपने केक को तेजी से और आपके केक के टाइप के अनुसार सही तरीके से ठंडा करने के लिए इस गाइड में दी गई सलाह और इन्सट्रक्शन को फॉलो करें।

विधि 1
विधि 1 का 2:

केक को फ्रिज में ठंडा करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 तय करें कि आपके पास में कितना समय है:
    आपके केक के टाइप के अनुसार, इस मेथड के जरिए ठंडा करने में कुछ घंटों का समय लगेगा। यहाँ पर कुछ बातें दी गई हैं, जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए:
    • एंजल फूड केक, पाउंड केक्स, स्पंज केक और दूसरे हल्के और फ़्लफ़ी केक फ्रिज में करीब 1-2 घंटे के अंदर ठंडे हो जाते हैं।[१]
    • ये मेथड चीजकेक के लिए शायद बेस्ट चॉइस नहीं होगी, क्योंकि टेम्परेचर में हुआ अचानक बदलाव केक के स्ट्रक्चर को खराब कर सकता है, जिसकी वजह से केक पर दरार आ सकती हैं। एक अच्छे, क्रीमी केक के लिए, जिसे ठंडा परोसा जा सके, इस मेथड में शायद 4 घंटे तक लग सकते हैं।[२]
    • अगर आप एक ट्रेडीशनल केक को ठंडा कर रहे हैं, तो ये मेथड करीब 2 से 3 घंटे का समय लेगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 केक को अवन से हटा लें:
    जैसे ही आपका केक पूरा पक जाए, अवन मिट्स (oven mitts) का यूज करके आराम से केक को अवन से बाहर निकाल लें और उसे किचन काउंटर पर रख दें। केक को 5 से 10 मिनट के लिए यहीं रखा रहने दें। यहा पर ध्यान दिए जाने लायक कुछ गाइडलाइन्स दी गई हैं:
    • अगर आप चीजकेक को या किसी दूसरे क्रीमी केक को ठंडा कर रहे हैं, तो हीट को बंद करने की और अपने केक को फ्रिज में ले जाने से पहले अवन में ही करीब आधे घंटे तक ठंडा होने के लिए छोड़ने की सलाह दी जाती है। अगर आपके पास इतना टाइम नहीं है, तो आप केक को फ्रिज में रख सकते हैं, हालांकि इसमें थोड़े क्रेक्स जरूर आएंगे।[३]
    • अगर आप चीजकेक के ऊपर काम कर रहे हैं, तो केक के गरम होते हुए, उसकी और पेन की किनार के साथ एक बटर नाइफ चलाएं, ये आपके केक को बाद में पेन पर चिपकने से बचा लेगा।
    • आपको अपने काउंटरटॉप को हीट की वजह से खराब होने से बचाए रखने के लिए, केक पेन को कटिंग बोर्ड के जैसी एक लकड़ी की सतह पर रखना होगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने केक को फ्रिज में रखें:
    केक को काउंटरटॉप पर ठंडा होने देने के बाद, अपने केक पेन को फ्रिज में और 5 से 10 मिनट के लिए रखें। ये आपके केक को रूखा किए बिना, थोड़ा और भी ठंडा कर देगा। 5 से 10 मिनट के बाद उसे छूने लायक ठंडा हो जाना चाहिए। यहाँ पर ध्यान देने लायक कुछ बातें दी गई हैं:
    • अगर आप एक स्पंज या एंजल फूड केक ठंडा कर रहे हैं, तो उसे उल्टा करके ठंडा करने की सलाह दी जाती है।[४] ऐसा तवे को उल्टा करके और ट्यूब पार्ट को ऊपर एक स्टेबल बॉटल के ऊपर रखकर किया जा सकता है। ठंडा करने के लिए उल्टा करना उसे ठंडा होते समय बिखरने से बचा लेगा।
    • अगर आप एक पाउंड केक ठंडा कर रहे हैं, तो आपको उसे पेन से बाहर निकालकर ठंडा करने की सलाह दी जाती है। एक पाउंड केक को बहुत देर तक पेन में रखकर ठंडा करने की वजह से ये बहुत ज्यादा गीला हो जाता है और पेन पर चिपक जाता है।[५] उसे वायर रैक पर रखें और फिर फ्रिज में रख दें।
  4. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to केक को ठंडा करें (Cool Cakes)
    [६] अपने केक पेन को वापस फ्रिज के बाहर निकालें और उसके ऊपर के भाग को सील करने के लिए उसे कम से कम दो बार प्लास्टिक रैप से लपेट दें। केक को टाइट सील करना उसे ठंडा करते समय उसमें नमी को रोकने में मदद करेगा।
    • अगर आपने केक को उसके पेन से हटा दिया है या उसे उल्टा करके रखा है, तो आपको उसे लपेटने की कोई जरूरत नहीं है।
  5. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to केक को ठंडा करें (Cool Cakes)
    अपने केक को और 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें: अगर आप एक एंजल फूड केक या पाउंड केक को ठंडा कर रहे हैं, तो आप उसे और एक्सट्रा घंटे के लिए ठंडा कर सकते हैं। अगर आप चीजकेक को ठंडा कर रहे हैं, तो उसे पूरे 2 घंटे के लिए ठंडा होने दें।
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to केक को ठंडा करें (Cool Cakes)
    एक तेज धार के चाकू या बटर नाइफ का यूज करें और उसे पेन की किनारों के ऊपर पेन की रिम और केक के बीच में चलाएँ।
    • ध्यान रखें कि अपने चाकू को वर्टीकल ही रखें, ताकि आप गलती से केक की साइड्स को कट न कर बैठें।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अपने केक को पेन से निकाल लें:
    केक पेन के ऊपर एक बड़ी प्लेट रखें। प्लेट को और पेन को मजबूती से एक-साथ पकड़कर रखें और उन्हें पलट लें। पेन को धीरे से हिलाकर अपने केक को पेन से प्लेट में ट्रांसफर कर लें।
    • अगर आपका केक बहुत नाजुक है, तो उसे कुछ बार तब तक आराम से उसके बॉटम पर टेप करें, जब तक कि केक पेन से निकलता महसूस न हो जाए।
    • अब जैसे कि आपका केक ठंडा हो चुका है, इसलिए उसे अपनी मर्जी से फ़्रोस्ट करें और जैसा चाहें, वैसा डेकोरेट करें!
विधि 2
विधि 2 का 2:

केक को कूलिंग रैक पर ठंडा करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to केक को ठंडा करें (Cool Cakes)
    आपके द्वारा बेक किए जा रहे केक के साइज के अनुसार सही साइज के कूलिंग रैक को चुनने की पुष्टि कर लें। 10-inches का एक सबसे बड़े स्टैंडर्ड पेन साइज (bundt केक और राउंड केक के लिए) ठीक रहेगा, इसलिए सभी जगह पर कम से कम 10 इंच के साइज वाला एक रैक आपकी जरूरत के लिए सही रहेगा।[७] कूलिंग रैक्स बेकर के लिए बेहद जरूरी टूल्स होते हैं, क्योंकि ये केक को एक-समान रूप से और जल्दी ठंडा करने में मदद करते हैं। यहाँ पर ध्यान रखे जाने लायक कुछ चीजें दी गई हैं:
    • एक ऐसा वायर रैक चुनें, जो आपके डिशवॉशर में और आप उसे जहां स्टोर करने का सोच रहे हैं, वहाँ पर अच्छी तरह से फिट आ जाए।
    • कूलिंग रैक आपके केक के नीचे से हवा सरकुलेट करके काम करते हैं, जो कंडेन्सेशन को रोककर केक को गीला होने से बचा लेता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to केक को ठंडा करें (Cool Cakes)
    जैसे ही आपका केक पूरा पक जाता है, फिर मिट्स (oven mitts) का यूज करके आराम से केक को अवन से बाहर निकाल लें और पेन को सीधे कूलिंग रैक पर रख दें।
    • अगर आप चीजकेक ठंडा कर रहे हैं, तो आप बस अवन को बंद कर सकते हैं और अपने केक को उसके अंदर रखकर एक घंटे के लिए ठंडा होने छोड़ सकते हैं। ये आपके डेलीकेट केक को धीरे से पकने में मदद करता है, जो उसे क्रेक होने से रोक लेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने केक को रखा रहने दें:
    इस समय पर, अच्छा होगा कि आप ठंडा करने के समय की गाइडलाइन्स के लिए अपने कुकिंग इन्सट्रक्शन को चेक कर लें। ठंडा करने का टाइम आपके द्वारा बेक किए जा रहे केक के टाइप के अनुसार बदल भी सकता है। एक नियम के अनुसार, अपने केक को 10 से 15 मिनट के लिए रैक के ऊपर रखकर ही ठंडा होने दें।
    • केक पेन को अच्छा एयरफ़्लो मिल रहे होने की पुष्टि के लिए, केक पेन को रैक के ऊपर ही रखा रहना चाहिए।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आपके केक को तवे से ढीला कर लें:
    केक पेन को को कूलिंग रैक से निकाल दें और उसे एक काउंटर पर रख दें। एक तेज धार के चाकू या बटर नाइफ का यूज करें और उसे पेन की किनारों के ऊपर पेन की रिम और केक के बीच में चलाएँ।
    • ध्यान रखें कि अपने चाकू को वर्टीकल ही रखें, ताकि आप गलती से केक की साइड्स को कट न कर बैठें। अपने केक को तवे से ढीला करने के लिए अपने चाकू को कई बार उसकी किनार पर चलाएँ।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 कूलिंग रैक पर स्प्रे करें:
    अपने केक को सीधे कूलिंग रैक पर ट्रांसफर करने से पहले, आपको आपके रैक को एक कुकिंग स्प्रे से हल्का स्प्रे करना होगा।[८]
    • क्योंकि केक अभी भी थोड़ा सा गरम होगा, इसलिए उसे कुकिंग स्प्रे के साथ रैक पर रखना, उसे वायर रैक पर चिपकने से रोक लेगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to केक को ठंडा करें (Cool Cakes)
    कूलिंग रैक को पेन के ऊपर पकड़कर रखें और धीरे से पेन को उल्टा पलट लें। आराम से केक के बॉटम पर टैप करके केक को रिलीज कर दें। आराम से पेन को उठाकर आपके केक को कूलिंग रैक पर ट्रांसफर कर दें। अपने केक को पेन से निकालने से पहले, इसका ध्यान रखें:
    • अगर आप चीजकेक को ठंडा कर रहे हैं, तो आपको केक को वायर रैक पर ट्रांसफर नहीं करना पड़ेगा। चीजकेक बहुत नाजुक होते हैं और आपके ऐसा करने की वजह से आपका केक बर्बाद हो जाएगा।
    • अगर आप पाउंड केक को ठंडा कर रहे हैं, तो अपने केक को पेन से जल्दी निकालना उसे गीला होने से बचा लेगा।
    • अगर आप एक एंजल फूड केक ठंडा कर रहे हैं, आपको वायर रैक को छोड़ सकते हैं और उसे काउंटर के ऊपर उल्टा करके रख सकते हैं। अपने केक को उल्टा रखने के लिए, पेन को उल्टा कर दें और ट्यूब पार्ट को एक स्टेबल बॉटल के ऊपर रख दें। ठंडा करने के लिए उल्टा करना उसे ठंडा होते समय बिखरने से बचा लेगा।
    • पेन को हैंडल करते समय अवन मिट्स का यूज करना न भूलें। क्योंकि पेन ज्यादा समय के लिए अवन से बाहर नहीं निकला है, इसलिए ये शायद अभी भी इतना गरम होगा कि आप उससे झुलस सकते हैं।
  7. How.com.vn हिन्द: Watermark How.com.vn to केक को ठंडा करें (Cool Cakes)
    अपने केक को पूरे 1 से 2 घंटे के लिए रखने के बाद, आप उसे प्लेट या प्लेटर में ट्रांसफर कर सकते हैं और और अपनी मर्जी से फ़्रोस्ट और डेकोरेट कर सकते हैं।

सलाह

  • एंजल फूड केक के लिए, केक को 3 घंटे के लिए उल्टा करके ठंडा करें।
  • चीजकेक को टूटने से बचाने के लिए, केक के बाहर निकलते ही, तुरंत एक पतले चाकू को केक की किनार पर चलाएं।
  • आपको पाउंड केक को पूरा पेन में ही ठंडा नहीं करना है, लेकिन एक गरम केक तुरंत पेन से निकालने के हिसाब से बहुत डेलीकेट रहता है। आपके पाउंड केक को ठंडा होते समय गीला होने से रोकने के लिए, उसे पेन को काउंटर पर रखकर, करीब 20 मिनट के बाद केक को निकालें।

चेतावनी

  • खुद को जलने से बचाने के लिए केक को अवन से निकालते समय हमेशा अवन मिट्स या प्रोटेक्टिव ग्लव्स जरूर पहनें।
  • अगर आप गरम केक को पेन से निकालने की कोशिश करते हैं, तो वो क्रेक हो जाएगा और अलग-अलग हो जाएगा।
  • अगर आप एक एंजल फूड केक को उल्टा करके ठंडा कर रहे हैं, तो चाकू को पेन की किनार के साथ मत चलाएं, ऐसा करने से केक टूटना शुरू हो जाएगा!
  • अवन का टेम्परेचर बदलता रहता है; इसलिए अपने केक को जरूरत से ज्यादा बेक नहीं करने की पुष्टि के लिए अपनी नजरों को उस पर लगाए रखें।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • बेकिंग पेन
  • वायर कूलिंग रैक
  • गरम पेन को सही तरीके से हैंडल करने के लिए अवन मिट्स
  • प्लास्टिक रैप
  • चाकू

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Quynh La
सहयोगी लेखक द्वारा:
प्रोफेशनल बेकर
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Quynh La. Quynh La एक प्रोफेशनल बेकर और सिएटल, वाशिंगटन में Sugar Bakery & Cafe की मालिक हैं। सात साल से अधिक के अनुभव के साथ, वह केक, कुकीज, क्रोइसैन और ब्रेड बेक करने में माहिर हैं। Quynh ने साउथ सिएटल कॉलेज से Culinary Arts में AAS और सिएटल सेंट्रल कॉलेज से Specialty Desserts & Bread में दूसरा AAS किया है। यह आर्टिकल ६,९२५ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६,९२५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?