कैसे अपना मूल्यांकन लिखें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आत्म-मूल्यांकन लिखना तनावपूर्ण और कभी-कभी भयभीत करनेवाला हो सकता है, लेकिन यह आपको आपके व्यवसाय के लक्ष्यों तक पहुंचने और आपके संगठन में योगदान में महत्वपूर्ण हो सकता है। चाहे आपको आत्म-मूल्यांकन लिखना पड़े या आप व्यक्तिगत विकास योजना के अंश के रूप में इसे बनाने का विकल्प चुन रहे हैं, यह प्रयास अच्छा होगा। प्रभावशाली आत्म-मूल्यांकन लिखने के लिए, आपको अपनी उपलब्धियों को दिखाने हेतु, साक्ष्य के साथ अपने बयानों का बैक अप लेने और नए व्यावसायिक लक्ष्यों को निर्धारित करने की आवश्यकता है।

विधि 1
विधि 1 का 3:

अपनी उपलब्धियों को दिखाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 समय निकालिए:
    विस्तृत और उपयोगी आत्म-मूल्यांकन करने में समय लगता है, इसलिए ध्यान रहे कि आप प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय दें। यदि आप इसमें जल्दी करेंगे, तो आपसे महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ या विकास के अवसर छूट जाएँगे, जिससे सम्पूर्ण उत्पाद की संपूर्णता कम हो जायेगी क्योंकि वह वास्तव में आपके कैरियर की प्रगति को नहीं दिखाएगा।[१]
    • समय से पहले रूपरेखा तैयार करने से मदद मिल सकती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने लक्ष्यों का पुनरीक्षण करें:
    आपके आत्म-मूल्यांकन को दिखाना चाहिए कि आप अपने अपने निर्धारित लक्ष्यों और कंपनी के लक्ष्यों को स्वतंत्र रूप से पूरा कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है, कि अपने संगठन को यह दिखाने के लिए कि आप एक प्रभावी कर्मचारी हैं, आपको यह दिखाना चाहिए कि आप संगठनात्मक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।[२]
    • आत्म-मूल्यांकन पूरा करने से आपको मालूम होता है कि क्या आप व्यवसाय की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सही राह पर हैं क्योंकि आप देख सकते हैं कि क्या आप जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वह आपके लक्ष्यों की ओर है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपनी उपलब्धियों की सूची बनाएँ:
    अपने लक्ष्यों के आधार पर, पिछले वर्ष में किए गए सभी कार्यों की एक इनवेंटरी (inventory) बनाएं। जिन परियोजनाओं को आपने पूरा किया है, जिन समितियों में आपने सेवा की है, और जिन रिपोर्टों का आपने प्रारूप तैयार किया है, उन्हें इसमें शामिल करें। इस सूची में सब कुछ शामिल होगा - क्लाइंट रिकॉर्ड्स से लेकर आपने जिस समिति की अध्यक्षता की, वह भी।[३]
    • उपलब्धियों के समर्थन के लिए अपनी कार्य सामग्री का आकलन करें, जैसे ईमेल और रिपोर्ट, आपके कार्य के उदाहरण।[४] ये आपकी स्मरणशक्ति को ताज़ा करने में मदद कर सकते हैं, और आप इन सबसे उद्धरण भी ले सकते हैं।
    • जब आप अपनी उपलब्धियों को लिखते हैं, इस बारे में सोचें कि वे आपके लक्ष्यों के साथ कैसे फ़िट होती हैं और इनके प्रयोग से सही शब्द चुनें। उदाहरण के लिए, यदि आपका लक्ष्य बिक्री बढ़ाना है, और आप संभावित ग्राहकों को कॉल करते रहे हैं, तो आप कह सकते हैं कि आपने “कोल्ड कॉल करने के" बजाय “बिक्री बढ़ाने में पहल की” या “पॉइंट ऑफ सेल बिक्री के अवसर बढ़ाए।”
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फ़ोकस अपने पर रखें:
    क्योंकि यह एक आत्म मूल्यांकन है, केवल अपनी उपलब्धियों को सम्मिलित करें, न कि अपनी पूरी टीम की। टीम प्लेयर के रूप में अपने गुणों को शामिल करते हुए, इसे ऐसे दिखाएँ कि आपने टीम को किसी भी सौंपे गए काम में अपना योगदान कैसे दिया।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने संघर्षों की व्याख्या करें:
    प्रत्येक कार्यकर्ता में कमज़ोरियां होती हैं, और ईमानदारी से उनकी पहचान करना ही उन्हें दूर करने का एकमात्र उपाय है। नए लक्ष्य स्थापित करने और उपयोगी विकास के अवसरों को चुनने के लिए आपको अपने संघर्षों को दिखाना चाहिए।[५]
    • अपने काम में आप कितनी पीछे रह गए इसके बारे में सोचें, सहायता की आवश्यकता पड़ी, या आप अनिश्चित थे कि आपने कार्य सही तरीक़े से पूरा किया है।
    • उदाहरण दें। जैसा कि आप अपनी सफलताओं के लिए करते हैं, व्यावसायिक विकास के अवसरों में अपनी सहायता का समर्थन करने के लिए ठोस उदाहरण शामिल करें।[६]
    • यदि आप अपनी कमज़ोरियों को पहचानने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो मूल्यांकन से पहले किसी विश्वसनीय सहकर्मी, परामर्शदाता, या अपने पर्यवेक्षक से बात करें। यह आपको अपनी कमज़ोरियों पर काम करने और मूल्यांकन में अपनी प्रगति का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 विकास के लिए की गई पहलों को समझाइए:
    पिछले वर्ष की अपनी व्यावसायिक विकास गतिविधियों को रिकॉर्ड करें, उन्हें अपने लक्ष्यों और पूर्व कमज़ोरियों से जोड़ दें। दिखाएं कि आप किस तरह अपने संघर्षों पर काबू पाने में सफल रहे हैं और आपने अपने संगठन की उम्मीदों के अनुरूप कर्मचारी बनने के लिए कितनी कठिन मेहनत की है।
    • उन व्यावसायिक विकास गतिविधियों को शामिल करें जिन्हें आपने अपने व्यक्तिगत समय में पूरा किया है और साथ ही साथ वह भी जिन्हें आपने अपनी नौकरी के हिस्से के रूप में किया है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अपना फ़ीडबैक एकत्रित करें:
    पिछले वर्ष से प्राप्त फ़ीडबैक आपकी उपलब्धियों का समर्थन करने और विकास के लिए आपके पहचान क्षेत्रों की सहायता करने में महत्वपूर्ण होगा। यदि उपलब्ध हो, तो अपने पर्यवेक्षक, सहयोगियों और ग्राहकों से मिले फ़ीडबैक को इसमें शामिल करना याद रखें।
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 स्वयं को भीड़ से अलग करें:
    अपने संगठन को अपने अद्वितीय गुण दिखाएं। उदाहरण के लिए, क्या आपके पास विविध शैक्षणिक पृष्ठभूमि है या आप द्विभाषी हैं? अपने संगठन को दिखाने के लिए अपने स्वयं के मूल्यांकन में इन विशेषताओं को सम्मिलित करें कि आप कंपनी संस्कृति में कैसे योगदान दे रहे हैं।[७]
    • एक कर्मचारी के रूप में आपको क्या अलग करता है? स्वयं से पूछें कि ऐसी कौन सी विशेषताओं को आप काम में लाते हैं जो काम से अधिक कुछ होती हैं। चूंकि यह मूल्यांकन आपके प्रदर्शन पर केंद्रित है, ऐसे विवरणों को शामिल करें जो दर्शाते हों कि आप एक व्यक्ति के रूप में कैसे योगदान करते हैं।
    • यदि लागू हो, तो ध्यान दें कि किस तरह आपके प्रयासों ने आपकी टीम को, कंपनी लक्ष्यों को प्राप्त करने या पार करने में मदद की है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

साक्ष्य के साथ अपने वक्तव्यों का समर्थन करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपनी उपलब्धियों की पुष्टि करें:
    उपलब्धियों की अपनी सूची देखें और उस उपलब्धि के अंश के रूप में अपने द्वारा किए गए कार्यों की एक सूची बनाएँ। अपने द्वारा पूरे किए गए काम का निरीक्षण करने के बाद, ऐक्शन क्रियाओं का उपयोग करते हुए एक संक्षिप्त विवरण लिखें।[८]
    • ऐक्शन क्रियाएं दिखाती हैं कि आपने वास्तव में क्या किया था। उदाहरण के लिए, बताएं कि आपने सर्वेक्षण के परिणामों का मूल्यांकन किया, काम पर लगाए हुए एक नए व्यक्ति को प्रशिक्षित किया, या एक नई परियोजना शुरू की।
    • ईमानदार रहिए। जबकि आप अपनी उपलब्धियों को इस तरह से शब्दों में लिखना चाहते हैं जो आपको अच्छी तरह से दिखाता है, सुनिश्चित करें कि आप सच ही कहें। उदाहरण के लिए, अपने स्वतंत्र काम को प्रबंधकीय अनुभव के रूप में रिकॉर्ड न करें क्योंकि उसे आपने स्वयं किया है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने परिणामों को क्वांटिफ़ाई (quantify) करें:
    आंकड़े, प्रतिशत, या गणना कुल योग जैसे मापे जा सकने वाले मात्रात्मक उदाहरणों के साथ अपनी उपलब्धियों को पुष्ट करें।[९] उदाहरण के लिए, कहें, "मैंने 20% ग्राहक बढ़ाए" या "मैंने 15% बग रिपोर्ट कम कर दी।" आप सीधे कह सकते हैं, जैसे "मैंने 5 सर्वेक्षण पूरे किए हैं" या "मैं प्रति दिन औसत 4 ग्राहक देता हूं।"
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 गुणात्मक डेटा प्रदान करें:
    अपनी उपलब्धियों का समर्थन करने के लिए गुणात्मक उदाहरणों की एक सूची तैयार करें, खासकर उन क्षेत्रों में जहां आप संख्या नहीं दे पाते।[१०] क्वालिटेटिव (qualitative) उदाहरण दिखाते हैं कि आपने कार्रवाइयां की हैं लेकिन संख्यात्मक डेटा से उन्हें दिखाने में असमर्थ हैं। उदाहरण के लिए, कहें, "मैंने ग्राहकों की सहायता में वृद्धि के लिए एक नया वेब ऐप बनाया।"
    • जबकि काम करना ही अर्थपूर्ण हो तब साबित करने के लिए क्वालिटेटिव उदाहरण बहुत ही अच्छे होते हैं। जैसे कि, यदि आप किशोरों को पीने से बचाने के लिए एक कार्यक्रम के प्रभारी हैं, तो आप जो भी कार्रवाई करते हैं वह उपयोगी है, भले ही आप केवल एक किशोर को पीने से रोक सकें।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपना फ़ीडबैक शामिल करें:
    अपनी उपलब्धियों को अपने सकारात्मक फ़ीडबैक से यह दिखाने के लिए लिंक (link) करें कि कार्यस्थल में दूसरों ने आपकी सफलताओं को देखा है। केवल उस फ़ीडबैक को शामिल करें जो स्पष्ट रूप से उपलब्धि का समर्थन करता हो ताकि आपका आत्म-मूल्यांकन सटीक और उपयोगी हो।[११]
विधि 3
विधि 3 का 3:

नए व्यावसायिक लक्ष्य निर्धारित करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 परिणामों की समीक्षा करें:
    अपने आत्म-मूल्यांकन को पढ़ें, सावधानीपूर्वक ध्यान देते हुए कि आपने पिछले वर्ष के लक्ष्यों और संगठनात्मक लक्ष्यों को कितनी अच्छी तरह से पूरा किया है। उन गैप्स (gaps) की पहचान करें जहां अधिक सुधार की आवश्यकता है। फिर अपने द्वारा पहचाने गए संघर्षों का अध्ययन करें, जो आपको वे क्षेत्र दिखाएंगे जिन्हें सुधार की ज़रूरत है।[१२]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने आरंभिक नए लक्ष्यों को सेट करें:
    आपके पहचाने गए अंतरालों और संघर्षों के आधार पर आने वाले वर्ष के लिए नए व्यावसायिक लक्ष्यों को विकसित करें। दो नए लक्ष्यों का उद्देश्य रखें, और याद रखें कि आप अपने संगठन के लक्ष्यों के लिए काम करना जारी रखेंगे।[१३]
    • जैसे ही आप अपने लक्ष्यों को निर्धारित करते हैं, स्मरण रखें कि आपको लक्ष्यों की पूर्ति के लिए संबल दिखाना होगा और आपको विकास के लिए पहल करने में सक्षम होना होगा। अपने लक्ष्यों को इस तरह से लिखें जो आपको उन मांगों को पूरा करने में समर्थ बनाता हो।
    • ऐसे बड़े लक्ष्य बनाने से बचें जिन्हें प्राप्त करना मुश्किल होगा। ऐसे लक्ष्य चुनें जिन्हें आप अगली समीक्षा या मूल्यांकन तक पूरा कर सकें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने आत्म-मूल्यांकन पर चर्चा करें:
    अपने परिणामों की समीक्षा करने के लिए अपने सुपरवाइज़र के साथ एक बैठक सुनिश्चित करें। अपने द्वारा सम्मिलित की गई जानकारी को समझाने के लिए तैयार रहें। उन्हें अपने आरंभिक नए लक्ष्य दिखाएं, और समझाएं कि आपने आगामी वर्ष के लिए उन्हें फोकस हेतु क्यों चुना है।[१४]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फ़ीडबैक मांगिए:
    जब आपके सुपरवाइज़र आपके आत्म-मूल्यांकन के परिणामों की समीक्षा कर लें, तो उनसे सुधार के क्षेत्रों और उन क्षेत्रों के लिए पूछें जहां आपने सफलता दिखाई है। उनसे पूछें कि वे आपके प्रारंभिक नए लक्ष्यों के बारे में क्या सोचते हैं, और उन्हें उन लक्ष्यों को पुनः आकार देने में अपनी सहायता करने की अनुमति दें।[१५]
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 व्यावसायिक विकास पहलों का सुझाव दें:
    अपने सुपरवाइज़र के साथ अपने पिछले संघर्षों पर चर्चा करें, और आने वाले वर्ष के व्यावसायिक विकास के लिए अपने विचारों को प्रस्तुत करें। अपने सुपरवाइज़र के सुझावों को सुनें और उनके विचारों का पालन करने के लिए तैयार रहें। उन्हें दिखाएं कि आप अपनी कमज़ोरियों को बता रहे हैं और सफलता का पीछा कर रहे हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने नए लक्ष्यों को अंतिम रूप दें:
    आपके सुपरवाइज़र से प्राप्त फ़ीडबैक के आधार पर, अपने नए लक्ष्यों को अंतिम रूप दे और परिवर्तनों को प्रदर्शित करने के लिए अपने आत्म-मूल्यांकन को अपडेट करें।[१६]
    • मूल्यांकन की एक प्रति को अवश्य रखें ताकि आवश्यकता होने पर आप इसे पुनः देख सकें।

सलाह

  • विशिष्ट लक्ष्यों को सुनिश्चित करके और उन मीट्रिक्स (metrics) पर मूल्यांकन के तरीक़े के आधार पर अपने मैनेजर के साथ अपने अगले मूल्यांकन की योजना बनाएं। परिणामों के आधार पर आपका कैसे मूल्यांकन किया जाएगा इसे पहले तय कर लें; इस तरह, आप और आपके वरिष्ठ लक्ष्य के संदर्भ में एक ही दिशा में देख रहे होंगे।
  • अपना मूल्यांकन पूर्ण करने के बाद अपना रेज़्यूमे अपडेट करें।
  • सुधार और लक्ष्य-स्थिरता पर चर्चा करने के लिए अपने सुपरवाइज़र के साथ तिमाही मीटिंग निर्धारित करें, जिसका उपयोग आप अपने अगले आत्म-मूल्यांकन पर कर सकते हैं।
  • अपनी उपलब्धियों, शक्तियों और कमजोरियों के बारे में ईमानदार रहें।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Michael Stern
सहयोगी लेखक द्वारा:
लाइफ कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Michael Stern. माइकल स्टर्न एक लाइफ कोच और Integral Alignment के मालिक हैं, जो एक कोचिंग और ट्रेनिंग बिज़नेस है और लोगों के स्वास्थ्य, काम, प्रेम, खेल और आध्यात्मिकता के अनुकूलन के लिए एक समग्र दृष्टिकोण पर केंद्रित है। माइकल ने 2011 में वन स्पिरिट लर्निंग एलायंस के माध्यम से एक इंटीग्रल स्पिरिचुअल मेंटर के रूप में अपना पेशेवर प्रशिक्षण शुरू किया, और GolemanEI के माध्यम से एक हठ योग प्रशिक्षक और एक इमोशनल इंटेलिजेंस कोच के रूप में प्रमाणित किया गया है। माइकल ने वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी से स्पेनिश भाषा में BA किया है और पोर्टलैंड, मेन में रहते हैं। यह आर्टिकल १०,८३२ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: कार्य की दुनिया
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १०,८३२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?