कैसे अच्छी तरह से नोट्स बनाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

चाहे आप स्कूल में सफलता चाहते हों या अपने करियर की ऊँचाई को छूना चाहते हों, असरदार तरीके से नोट लिखना जानकारी को याद रखने, बोलने के लिए और पढ़ने के लिए एक अहम् कला है | अगर आप इन आसान से चरण और क़दमों का पालन करेंगे, तो ना सिर्फ आप नोट्स लेना सीखेंगे; आप ऐसा करने का असरदार तरीका सीखेंगे जो आपको जानकारी को याद रख इस्तेमाल में लाने में मदद करेगा |

विधि 1
विधि 1 का 3:

तैयार रहना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने नोट बनाने का सामान इकठ्ठा करें:
    ये सुनने में बेहद सामान्य सी बात लगेगी, पर किसी भी क्लास, मीटिंग या लेक्चर की शुरुआत से पहले आपके पास अपने सारा नोट लेने का सामान व्यवस्थित रूप में होना चाहिए |
    • अगर आप पेन और पेपर से नोट बनायेंगे, तो ध्यान रखें की आपके पास काफी सारे खाली पन्नों वाली A4 साइज़ की नोटबुक और हर रंग के दो पेन हों | अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल करने वाले हैं, तो ध्यान दें की उसमें पूरा चार्ज हो या फिर आप पॉवर आउटलेट के पास बैठ सकते हैं |
    • अगर आप चश्मा पहनते हैं, तो उन्हें अपने पास रखिये कहीं, आपकी टीचर/लेक्चरर कोई महत्वपूर्ण जानकारी सफ़ेद या काले बोर्ड पर ना लिख दे | अगर आप चश्मा लगाते हैं, तो ध्यान से एक छोटा माइक्रोफाइबर कपड़ा भी लायें ताकि ज़रुरत पड़ने पर आप उसकी सफाई कर सकें | इसके इलावा, कमरे में ऐसे स्थान पर बैठें जहाँ से आप स्पीकर को आसानी से देख और सुन सकें |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 तैयार हो कर आयें:
    किसी क्लास, लेक्चर या मीटिंग में आने से पहले अपने पिछली बार के नोट्स को एक बार देख लें | इससे आप आराम से वहां से शुरू कर सकते हैं जहाँ पढ़ाई ख़त्म हुई थी और फ़ौरन गति से आगे बढ़ सकते हैं |
    • अगर आपको क्लास के लिए बैकग्राउंड रीडिंग करने के लिए कहा गया था, तो ध्यान से उसे ज़रूर करें | इससे आपको उन थीम, कांसेप्ट और आईडिया को समझने में आसानी होगी जो टीचर/लेक्चरर पेश करने जा रही है | बेहतरीन आईडिया होगा की आप पहले से उस खंड, लेख या चैप्टर की भूमिका बना लें | इस आउटलाइन को पेपर की एक तरफ लिखें ताकि दूसरी तरफ आप अपने क्लास नोट लिख सकें |[१]
    • ये कहावत तो आपने सुनी होगी "बाय फेलिंग टू प्रेपेर, यू आर प्रेपरिंग टू फेल" |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 एक एक्टिव लिशनर (active listener) बनें:
    जब नोट ले रहे होते हैं, तो कई लोग जो भी बोला जा रहा है उसके अर्थ को समझे बिना लिखते जाने की गलती करते हैं |
    • ये एक गलती है | अगर आप क्लास के दौरान विषय को समझने की कोशिश नहीं करेंगे, तो आप सीखने का एक बहुमूल्य मौका खो देंगे |
    • इसलिए, आपको पहली बार सुनने पर ही ज्यादा से ज्यादा जानकारी को समझने की कोशिश करनी है, ताकि रिविज़न के समय आपको ज्यादा मेहनत नहीं करने पड़े और ना ही आप तब कंफ्यूज हों |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 नोट्स लिख कर लें:
    हांलाकि लैपटॉप पर नोट्स लेना काफी आरामदायक है, फिर भी Princeton University की रिसर्च के मुताबिक, अगर आप हाथ से नोट्स लेंगे तो आपको वह ज्यादा बेहतर याद रहेंगे |
    • ऐसा इसलिए क्योंकि लैपटॉप यूज़र्स जो भी शब्द दर शब्द सुनते हैं उसे चुपचाप लिखते जाते हैं और बात को समझ नहीं पाते है |
    • दूसरी तरफ लॉन्गहैण्ड में नोट लिखने वाले, हर शब्द को कॉपी कर पाने वाली रफ़्तार में नहीं लिखते हैं, इसलिए उनको सबसे अहम् और महत्वपूर्ण जानकारी को समझने के लिए मटेरियल पर कुछ ज्यादा ही ध्यान देना पड़ता है | [२]
    • इसलिए, आपको जब भी हो सके हाथ से लिख कर ही नोट्स बनाने चाहिए |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 प्रश्न पूछने से घबराएं नहीं:
    जब भी आपका सामना किसी ऐसी चीज़ से हो जो आपको समझ नहीं आ रही है, तो चुप चाप उसे लिख कर ये ना सोचें की उसके बारे में बाद में सोचेंगे—उसी समय टीचर/लेक्चरर से उस के बारे में और जानें |
    • ऐसे सोचें—अगर आपको अभी किसी चीज़ को लेकर कन्फयूज़न है, तो जब आप नोट्स रिव्यु करेंगे तो आपको वह चीज़ दुगनी कन्फयूज़िंग लगेगी |
    • टीचर/लेक्चरर से दोबारा समझाने के लिए कहने में सकुचाये नहीं—ख़ास तौर से अगर आपको लग रहा है की उन्होनें कोई ज़रूरी बात बोली है |
विधि 2
विधि 2 का 3:

सबसे बेहतरीन नोट्स बनाना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कीवर्ड और विषयों पर ध्यान दें:
    अपनी नोट बनाने की कला में सबसे अहम् बदलाव जो आप ला सकते हैं वो है सिर्फ कीवर्डस और विषयों पर ध्यान देना |
    • सबसे ज़रूरी जानकारी की पहचान करें| जो भी कीवर्ड और वाक्य उस विषय के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं –जैसे तारीख, नाम, थेओरी और परिभाषाएं—सिर्फ सबसे महत्वपूर्ण जानकारी ही शामिल करें | बाकि के सभी बीच के शब्द या कम अहम् जानकारी को हटा दें- अगर आपको वह जानना होता तो आप टेक्स्टबुक पढ़ लेते |
    • ये सोचें की आप क्या याद रखना चाहते हैं | आप ये क्लास क्यूँ ले रहे हैं ? आप इस सेमिनार में भाग क्यूँ ले रहे हैं ? आपके एम्प्लायर ने आपको कांफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए क्यूँ भेजा है? हो सकता है की आपको सबसे पहले लगे की आपको जो भी चीज़ सुनाई या दिखाई दे वो आपको लिखनी है, आपको ये याद रखना है की आप नोट्स उनसे कुछ सीखने के लिए ले रहे हैं—आप उपन्यास नहीं लिख रहे हैं |
    • कोई भी "नयी "जानकारी मिले तो उसको महत्त्व दें | अपने समय ऐसी जानकारी लिखने में नहीं बर्बाद करें जो आपको पहले से पता है—ये आपके लिए बेकार है और सिर्फ आपका समय बर्बाद करेगा | ऐसी जानकारी लिखने को महत्व दें जिसके बारे में आपको पहले से कुछ भी नहीं मालूम था—इससे आपको अपने नोट्स लेने का सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा |
  2. Step 2 "सवाल, जवाब, सबूत" तरीके का इस्तेमाल करें:
    ये नोट्स लेने का सबसे असरदार तरीका है क्योंकि इससे आपको जानकारी के साथ जुड़कर उसे अपने तरीके से उसे लिखने का मौका मिलता है | ये साबित हो चुका है की इस तरह से जानकारी को बदल कर लिखने से छात्रों को उसे असरदार तरीके से समझ कर याद करने में फायदा मिलता है | [३]
    • जानकारी को लाइन दर लाइन कॉपी करने से बेहतर है की ध्यान से सुनें की बोलने वाला क्या कह रहा है और उस जानकारी को समझें | एक बार आपने ऐसा कर लिया, तो अपने नोट्स को इस जानकारी से उभरे सवालों के रूप में लिखें, और फिर अपने जवाब लिखें |
    • उदहारण के तौर पर, अगर सवाल है "शेक्सपीयर के रोमियो और जूलिएट का मुख्य थीम क्या है?", उसका जवाब “दुखभरी प्रेम कहानी” से ज्यादा होगा रोमियो और जूलिएट दुश्मनी निभाने के अंजाम के बारे में ज्यादा बात करती है |
    • फिर जवाब के नीचे, आप किताब में से उदहारण ले कर अपने कंक्लयूज़न को साबित करने के लिए सबूत दिखा सकते हैं | इस तकनीक से आप अपनी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को, संक्षिप्त में और आसानी से लिखे जाने वाले फॉर्मेट में रिकॉर्ड कर सकते हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 शॉर्टहैंड का इस्तेमाल करें:
    एक सामान्य छात्र प्रति सेकंड 1/3 शब्द लिख लेता है, जबकि एक सामान्य स्पीकर प्रति सेकंड 2/3 शब्द की रफ़्तार से बोलता है | इसलिए, शॉर्टहैंड का अपना खुद का तरीका बनाने से आप कुशलता से लिख पाएंगे और पीछे रह जाने का डर भी नहीं रहेगा |
    • कुछ ऐसे लिखें जैसे would के लिए "wd", could के लिए "cd" और with के लिए "w/" | शब्द "and" के लिए + का इस्तेमाल करें | इसके इलावा जो शब्द बार बार क्लास या लेक्चर में आयें उनको छोटा कर के लिखें—मसलन हिस्ट्री की क्लास में अगर "popular sovereignty" 25 बार लिखने के लिए आ रहा है तो उसे छोटा कर के "pop sov" लिखें |
    • ये भी ज़रूरी है, की आपको अपना शॉर्टहैंड बाद में समझ आ जाना चाहिए—अगर आपको लगे की आपको इसमें समस्या होगी, तो अपनी कॉपी के अन्दर कवर में एक की (key) लिखें | आप क्लास के बाद जा कर उन शब्दों को पूरा भी कर सकते हैं |
    • अगर शॉर्टहैंड के बावजूद स्पीकर बहुत ज्यादा जल्दी बोल रहे हैं, तो साथ में अगली क्लास के लिए एक रिकॉर्डिंग डिवाइस ले आयें—इससे आपको दोबारा सुन कर अपने मुताबिक नोट्स में गैप भरने का मौका मिल जायेगा |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अपने नोट्स को खूबसूरत बनाएं:
    अगर आपके नोट्स समझने में मुश्किल, अव्यवस्थित और गंदे हैं तो आपको खुद ही दोबारा उन्हें पढ़ने का मन नहीं करेगा, इसलिए ये ज़रूरी है की वह अच्छे दिखें! सुन्दर नोट्स बनाने के लिए कुछ सुझाव पेश हैं:
    • हमेशा नए पेज से शुरू करें | अगर आप हर नयी क्लास या विषय के अपने नोट्स को नए पेज पर शुरू करेंगे तो आपको वह पढ़ने में आसान लगेंगे | ऊपर बांयें हाथ में तारीख़ लिखें और पेज के एक ही तरफ लिखें, ख़ास तौर से अगर आप इंक पेंस का इस्तेमाल कर रहे हैं |
    • ध्यान दें की आपकी लिखाई पहचान में आनी चाहिए | अगर आप बाद में उन नोट्स को पढ़ नहीं पाएं तो उन्हें बनाना समय की बर्बादी है! चाहे आप कितना भी तेज़ लिखते हो, ये ध्यान दें की आपकी लिखाई छोटी, साफ़ और पढ़ने योग्य हो, और हाँ कर्सिव हैंडराइटिंग के इस्तेमाल से परहेज़ करें |
    • चौड़ी मार्जिन का इस्तेमाल करें| हर पेज को पेन और स्केल से लाइन करें और दांयी तरफ को एक चौड़ी मार्जिन छोड़ दें | ऐसा करने से पेज ज्यादा भरा नहीं लगेगा और नोट्स के रिव्यु के समय आपको कोई अधिक जानकारी लिखने के लिए जगह भी मिल जाएगी|
    • सिंबल और डायग्राम बनाएं | एरोज़, डॉट्स और बॉक्सेस, डायग्राम, चार्ट, और अन्य विजुअल एड्स महत्वपूर्ण विषयों को याद रखने में बहुत कारगर साबित होते हैं, ख़ास तौर से अगर आप एक विजुअल लर्नर हैं |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 अपने नोट्स को कलर कोड करें:
    कुछ लोगों का ऐसा मानना है की अपने नोट्स में रंग डालने से जानकारी पढ़ना और याद रखना आसान हो जाता है |
    • ऐसा इसलिए क्योंकि कलर आपके दिमाग के क्रिएटिव साइड को उजागर करता है, जिससे आपके नोट्स ज्यादा रोचक बनते हैं और याद रखने में भी आराम मिलता है | कलर कोडिंग करने से कलर याद से जुड़ जाता है, और फिर बहुत कम मेहनत से आपको अपने नोट्स की जानकारी याद आ जाती है |[४]
    • नोट्स के अलग हिस्सों के लिए अलग रंग के पेंस का इस्तेमाल करें—उदहारण के तौर पर, आप सवाल लाल में, परिभाषा नीले में और कन्क्लुज़न हरे रंग से लिख सकते हैं |
    • आप हाइलाइटर पेन लेकर ज़रूरी शब्द, तारीखें और परिभाषाओं को मार्क कर सकते हैं | इसको ज्यादा नहीं करें—कहीं आप नोट्स को हाईलाइट करने को ही पढ़ाई का हिस्सा ना मान लें |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने टेक्स्टबुक से नोट्स लेना:
    किसी क्लास या लेक्चर के बाद आपको अपनी टेक्स्टबुक से अपने नोट्स को परिपक्व बनाने का ख्याल आएगा | टेक्स्टबुक से नोट्स बनाना भी जानने योग्य कला है |
    • जानकारी को समझें: इससे पहले की आप सीधे सारी जानकारी को पढ़ने बैठ जांयें, एक बार उस पर नज़र मार कर देख लें की उसमें क्या लिखा है | कोई इंट्रोडक्शन और कन्क्लुज़नस, हैडर और सब हैडर, और पैराग्राफ की पहली और आखरी लाइन पढ़ें | इसके इलावा कोई चार्ट, इलस्ट्रेशन या डायग्राम हों तो उन्हें भी देखें |
    • सारे टेक्स्ट को बड़े ध्यान से पढ़ें: अब फिर से टेक्स्ट की शुरुआत में जांयें और उसे शुरू से अंत तक पूरी तरह से पढ़ें | एक बार आपने कोई पैराग्राफ पढ़ लिया है, तो वापस जा कर कीवर्ड, फैक्ट्स, कॉन्सेप्ट्स या ज़रूरी कोट्स को हाईलाइट कर लें | टेक्स्टबुक में ही कयूज़ देखें—जैसे कुछ बोल्ड या इटैलिक में लिखे शब्द या फिर रंगों और बुलेट पॉइंट्स की मदद से महत्वपूर्ण विषयों को लिखा गया हो |
    • नोट्स लें: एक बार आपने अपना टेक्स्ट पढ़ लिया हो, वापस जा कर जो जानकारी हाईलाइट की थी उससे नोट्स बनाएं | पूरे वाक्य नहीं कॉपी करें—इससे सिर्फ वक़्त बर्बाद होता है—और जहाँ तक हो सके अपने शब्दों में इसे लिखें |
विधि 3
विधि 3 का 3:

नोट्स को रिव्यु करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 दिन में बाद में अपने नोट्स को रिव्यु करें:
    क्लास के बाद, या बाद में दिन में कभी भी अपने नोट्स को रिव्यु करने से आप जानकारी बेहतर याद रख पाएंगे | आपको उन्हें बहुत तल्लीनता से पढ़ने की ज़रुरत नहीं है—बस हर रात उनको 15-20 मिनट के लिए देख लें |
    • कोई भी ब्लैंक्स हों तो उन्हें भर लें | अपने रिव्यु समय को वह जानकारी भरने में लगायें जो आपको क्लास या लेक्चर से याद हैं |
    • एक समरी लिखें | अपने नोट्स को याद बनाये रखने के लिए सबसे असरदार तरीका है पेज के नीचे ऊपर लिखी जानकारी को सम्मारायिज़ करना |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने को टेस्ट करें:
    अपने विषय को लेकर समझ को जानने के लिए उसे अपने को समझाने की कोशिश करें- या तो जोर से बोलकर या फिर दिमाग में |
    • ये देखें की आप कितनी ज़रूरी बातों को याद रख पाते हैं, और फिर उन नोट्स को पढ़ कर ये देख लें की आपने कोई जानकारी छोड़ तो नहीं दी |
    • विषय को अपने दोस्त को समझाएं | अपने किसी दोस्त को पढ़ाने या समझाने से आप ये जान सकते हैं की आपको विषय पूर्ण रूप से समझ में आया है और आपके नोट्स में उसे पूरी तरह से समझाया गया है की नहीं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने नोट्स को याद करें:
    आप अच्छे नोट्स का फायदा तब देखेंगे जब एग्जाम टाइम होगा और आपको सारी जानकारी याद करनी होगी | अगर आप अपने नोट्स को हर रात नियमित तौर पर 20-30 मिनट के लिए रिव्यु करेंगे, तो आपको चीज़ों को याद रख पाना काफी सहज लगेगा | याद करने के लिए आप इन तकनीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:
    • लाइन बाय लाइन तरीका: अगर आपको कोई टेक्स्ट याद करना है, तो एक आसान तकनीक है की पहली लाइन को कई बार पढ़ा जाए, और उसके बाद कागज़ की ओर बिना देखें उसे बोलने की कोशिश करें | इसी तरह दूसरी लाइन को कुछ बार पढ़ें, फिर पहली और दूसरी लाइन को बिना देखे बोलने का प्रयत्न करें | इस तरह से आगे बढ़ते रहे जब तक आप कागज़ को बिना देखें पूरा टेक्स्ट पढ़ने नहीं लगें |
    • स्टोरी तकनीक: इस तरीके में आपको जो जानकारी याद करनी है उसे एक ऐसी आसान कहानी में बदल लें जिसे आप आराम से याद कर सकें | उदहारण के तौर पर, अगर आपको पीरियाडिक टेबल के ग्रुप 1 के एलेमेंट्स(हाइड्रोजन, हीलियम, और लिथियम) को याद रखना है तो आप इस कहानी को याद रख सकते हैं “हीर(ह) और हरजीत(ह) लाइब्रेरी(एल)गए | कहानी की कोई तुक हो ये ज़रूरी नहीं—वैसे जितनी फ़िज़ूल कहानी, उतना अच्छा |
    • नेमोनिक डिवाइस: नेमोनिक डिवाइस के इस्तेमाल से आप शब्दों को एक निर्धारित क्रम में याद रख सकते हैं | नेमोनिक बनाने के लिए, बस जो शब्द आपको याद करने हैं उसके पहले अक्षर को चुन आकर एक छोटा वाक्य बनाएं जिसमें हर शब्द इन अक्षरों से बना है | मसलन, म्यूजिकल स्टाफ की EGBDF लाइन याद रखने के लिए आप ये नेमोनिक बना सकते हैं “एव्री गुड बॉय डज़ फाईन” |[५]
    • और लोकप्रिय व असरदार मेमोरयीज़ेशन तकनीकों के लिए, लेख को देखें |

सलाह

  • अगर स्पीकर किसी बात को दो बार से ज्यादा बोल रहा है, तो शायद वह अहम् है और आपको उस पर ध्यान देना चाहिए |
  • ध्यान से कई सारे पेंसिल/पेन साथ में रखें, अगर पेंसिल छोटी हो गयी या टूट गयी, या फिर पेन सूख गया या जम गया |
  • अगर आप क्लास में इंग्लिश लिटरेचर की किताब पढ़ रहे हैं, तो हाथ में पोस्ट इट का पैकेट रखें, क्योंकि आपको किताब में लिखने की इजाज़त नहीं मिलेगी |
  • अपने नोट्स रिव्यु करने के बाद, ऑनलाइन क्विज ढूँढें या घर के किसी सदस्य से विषय पर प्रश्न लिखवायें | अगर आप अपने नोट्स की सहायता से इन प्रश्नों के जवाब नहीं दे पाएं, तो आपको अगली बार बेहतर नोट्स लिखने पड़ेंगे |
  • एक दिन में दो या तीन पेज के या जैसी ज़रुरत हो वैसे नोट्स बनाएं—और इन्हें अपनी मेन फाइल में जोड़ लें
  • अपने नोट्स को बुलेट या नंबर में लेबल करें | अपने नोट्स के लिए एक टाइटल सोचें ताकि आपको मालूम हो की वह कहाँ रखें हैं और जब भी आपको होने वाले टेस्ट के लिए उन्हें पढ़ना हो तो वह व्यवस्थित हों |
  • ध्यान दें की आपके पास हर विषय के लिए अलग नोटबुक या पेज हो और वह आपने लेबल कर रखा हो |
  • नोट्स को व्यवस्थित करने के लिए एवरनोट या माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वननोट जैसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से अपने नोट्स को संभालें |
  • अगर आपका स्कूल/कॉलेज इजाज़त दे तो आप अलग एप्स की सहायता से अपने क्लासरूम लेक्चर को रिकॉर्ड कर सकते हैं |
  • अपने सभी विषयों को अलग रखें | एक ही बाइंडर/फोल्डर/नोटबुक में सभी चीज़ों को रखना कन्फयूज़न पैदा करता है और बुरा भी दिखता है |

चेतावनी

  • रिकॉर्डिंग डिवाइस के इस्तेमाल से पहले अपने टीचर/प्रोफेसर से पूछ लें |
  • साथ में रखने के लिए एक अलग कागज़ या स्टिकी नोट्स ले आयें, और जो भी आपने लिखा है उसको दोनों शीट पर लिख कर ये दर्शायें, की कौनसी चीज़ किससे जुड़ी है |
  • स्पीकर के इलावा किसी और की बातों से अपना ध्यान नहीं बंटने दें |

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • कम से कम दो पेन या पेंसिल
  • एक इरेज़र अगर आपकी पेंसिल के साथ इरेज़र नहीं है |
  • चश्मा या अन्य कोई ऐसी चीज़
  • बहुत सारा पेपर
  • हाइलाइटर्स ( कम से कम दो रंग) या कलर्ड पेन |
  • एक पैक अलग रंग के स्टिकी नोट्स
  • अपने नोट्स को व्यवस्थित (साफ़) रखने के लिए बाइंडर या फोल्डर |

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 140 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ६३,५२७ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६३,५२७ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?