कैसे बंगाली में आम शब्द बोलना सीखें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

बंगाली शब्द का मतलब है बंगाल के लोग | एक नयी भाषा सीखना किसी चुनौती से कम नहीं है, खास तौर से जब आपको बिलकुल नयी वर्णमाला सीखनी हो | लेकिन, आम वाक्यों को सीखना शुरुआत करने का अच्छा तरीका है | चाहे आप बांग्लादेश की यात्रा कर रहे हों या आपको बंगाली सीखने की ज़रुरत है, या आप सिर्फ मज़े के लिए भासा सीखना चाहते हों, आप थोड़े से अभ्यास से कुछ उपयोगी वाक्य सीख सकते हैं |

विधि 1
विधि 1 का 3:

भाषा बोलना शुरू करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ऐसे कई आम...
    ऐसे कई आम शब्द और वाक्य ढूँढें जिन्हें आप सीखना चाहते हैं: आम वाक्य उपयोगी होते हैं और अगर तीव्रता से बोलना सीखना चाहते हैं तो शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका साबित होते हैं | सबसे पहले कुछ आम बंगाली शब्द और उनकी अंग्रेजी में बोलने का ढंग सीखें |[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अंक, अभिवादन करना...
    अंक, अभिवादन करना और बातचीत शुरू करने के शब्द सीखें: चाहे सभ्यता दिखाने के लिए ही सही इन शब्दों को बोलना सीखना बहुत ज़रूरी है | अंक याद करना इसलिए ज़रूरी है ताकि आपको कीमतें समझाने के लिए उँगलियों का प्रयोग नहीं करना पड़े |
    • हेल्लो (Hello): सलाम (सिर्फ मुस्लिम के लिए) या "नौमोश्कार" (सिर्फ हिन्दू के लिए)
    • गुडबाय (Goodbye): "आबार देखा होबे" (गुडबाय कहना का तरीका पर इसका मतलब है हम फिर मिलेंगे)
    • प्लीज़ (Please): "दोया कोरे या ओनुग्रोहो" |
    • थैंक यू (Thank you): "धोननोबाद"
    • येस (Yes): "जी –बांग्लादेश में" "हाँ"(हर जगह)
    • नो (No): (ना)
    • 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10: "एक, दुई, तीन, चार, पञ्च, छोय, सात, आट, नॉय, दोस" |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 खाने से जुड़े शब्द सीखें:
    खाना एक आम इंसानी ज़रुरत है, और ये बात तय है की आपको कभी ना कभी इसकी बात करनी पड़ेगी | ये ध्यान रहे की चाहे वस्तु कितनी भी आम तो भी उसके बारे में पूछने वाले उपयुक्त शब्द आपको मालूम हों |
    • फ़ूड (food): "खाबार"
    • वाटर (Water): "बांग्लादेश में पानी" या "भारत में जोल"
    • ईट (Eat): খাও "खाओ" (अनौपचारिक) "खान" (ओपचारिक)
    • टेस्टी (Tasty): "बांग्लादेश में मोजा" या "भारत में शु-शादु"
    • गुड (Good): "भालो"
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 सबसे सामान्य प्रश्न सीखें:
    अगर आपको सामान्य चीज़ें जैसे बाथरूम या कोई कैसा है ऐसी चीज़ों के बारे में पूछना है तो आप इसके लिए मददगार आम शब्दों को सीख सकते हैं |
    • कहाँ (Where): "कोथाय?"
    • क्या (What)?: "की?"
    • मैं इसे कैसे करूँ (How should I do it): "की भाबे कोरबो", "अमी की भाभे कोरबो"
    • मुझे बाथरूम जाना है (I need to go to the bathroom): "अमी टॉयलेट ए जाबो"
    • आप क्या कर रहे हो (What are you doing)? :"तुमी की कोर्चो?", "तुई की कोर्चिस", "अपनी की कोरचेन"
    • तुम कहाँ जा रहे हो (Where are you going)? : "अपने कुन जागे जाज्चेन?"
    • मुझे नहीं पता (I don't know): "आमी जानी ना"
    • क्या तुम्हें पता है (Did you know)? : "अपने की जानेन?"
    • कैसे हो (How are you)?: "केमोन आछो " "केमोन आचिस" (अनौपचारिक) "केमोन आछेन" (औपचारिक)
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ये सीखें की...
    ये सीखें की अपने और दूसरों के बारे में कैसे बात करनी है:
    • आई (I): "आमी"
    • यू (You): "तुमी" (अनौपचारिक) "आपनी" (औपचारिक) "तुई"তুই"(अनौपचारिक का इस्तेमाल जब दोस्तों के बीच बात हो रही है) |
    • ही/शी (He/She): "शे/ शेयो"
    • आओ (Come): "एशो, ऐ" (अनौपचारिक) "आशून" (औपचारिक)
    • मत जाओ (Don't go): "तुमी जीओ ना", "तुई जाबी ना" (अनौपचारिक) "आपनी जाबेन ना" (औपचारिक)
    • कौन (Who): "के?"
    • सुन्दर (Beautiful): "शुंदोर"
    • आई लव यू (I love you): "अमी तोमाके भालोभाशी"
    • लड़की (Girl): "मेये"
    • लड़का (Boy): "छेले"
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अगर आपको तकलीफ हो रही है तो अपनी वर्णमाला देखें:
    याद है छोटे पर आपकी टीचर आपको उसे बोल कर पढ़ने की कहती थीं? बंगाली के साथ, ये और भी ज़रूरी है | क्योंकि उनकी वर्णमाला स्य्लाबिक( syllabic) है, पूरे शब्द को बोलना ज्यादा आसान हो जाता है |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 मदद मांगने से डरे नहीं:
    अगर आपको किसी शब्द को कैसे बोलना है वो नहीं आ रहा है या आपको वो सुनने में गलत लग रहा है, तो इन्टरनेट पर सही उच्चारण ढूँढें | कई सारे ऐसे छोटे विडियो हैं जो आपको उच्चारण को दोबारा चेक करना में मदद करता है |
  8. How.com.vn हिन्द: Step 8 आगे बढ़ें!
    कोई भी भाषा सीख पाना कठिन होता है, पर अगर आप सामान्य वाक्यों से शुरुआत करते हैं तो भाषा पर पकड़ बनाना आसान होता है | इससे आपको ऐसे स्थान पर घूमने में आसानी होगी जहाँ लोग बंगाली बोलते हैं | सबसे पहले बेसिक चीज़ें सीखें |[२]
विधि 2
विधि 2 का 3:

बंगाली के बेसिक्स सीखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 वर्णमाला सीखें:
    बंगाली वर्णमाला स्य्ल्लाबिक होती है और उसमें हर कन्सोनेंट (Consonant)के साथ एक वोवेल (Vowel) होता है जिसके दो उच्चारण होते हैं | अगर आप सामान्य शब्दों की पहचान कर उन्हें सही से बोलना सीखना चाहते हैं तो ये ज़रूरी है की आप वर्णमाला को पहले सीखें |[३] जैसे जैसे आप ये सीखें की हर लैटर क्या आवाज़ बनाता है आप वर्णमाला को बनाना भी सीखें | इससे आपको उस अक्षर की पहचान करने में आसानी होगी | वर्णमाला को ऐसे ही याद करें जैसे छोटे पर आपने अंग्रेजी की वर्णमाला याद की थी | हर अक्षर को ड्रा करें और वह आवाज़ देखें जो बनाये जाने पर निकलती है | आपको ये सब याद करनी पड़ेंगी |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बेसिक उच्चारण सीखें:
    वो कैसे काम करता है इसके बजाय हर अक्षर जो आवाज़ बनाता है उसे समझें | अंग्रेजी से भिन्न हर अक्षर कई आवाजें निकाल सकता है | इन सभी आवाज़ों को समझें और सीखें | उदाहरण के तौर पर, वर्णमाला को देखें और दो अक्षरों के छोटे शब्द बनाकर उनका उच्चारण समझने की कोशिश करें | इससे आपको अक्षरों को जोड़ने की कला आ जाएगी | आपको अंग्रेजी से भिन्न जो कुछ उच्चारण है उन्हें समझने की भी इच्छा होगी | मतलब, T की आवाज़ एक सॉफ्ट T है – उसी प्रकार से जैसे स्पेनिश में T बोला जाता है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 बेसिक ग्रामर सीखने की कोशिश करें:
    आपको एक्सपर्ट बनने की ज़रुरत नहीं है, बस अपनी भाषा से जो फर्क है उसकी पहचान करने की कोशिश करें | भाषा कैसे काम करती है ये अगर आप समझ गए तो आपको इस बात का सही ज्ञान हो जायेगा की आप क्या कह रहे हैं | एक बार आप ये समझ गए, आप सही नज़रिए में आम वाक्यों और शब्दों को बोलना सीख जायेंगे | बंगाली सब्जेक्ट, ऑब्जेक्ट, क्रिया, शब्द आर्डर में काम करती है जबकि अंग्रेजी सब्जेक्ट, क्रिया, ऑब्जेक्ट आर्डर के तौर पर काम करती है | अंग्रेजी की तरह ग्रामर का कोई लिंग नहीं है- लेकिन, क्रिया ज़रूर व्यक्ति, काल और स्टेटस का बोध कराती है |[४]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 रीडिंग करें:
    बंगाली में लिखी कोई किताब ढूँढें और उसके पन्ने पलटने लगें | आपको कहानी या शब्द समझने की ज़रुरत नहीं है, बस अक्षरों की पहचान करें और आपको को सामान्य शब्द मालूम है उन्हें ढूँढें | इस से आपको वह शब्द समझ आयेंगे जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं | अगर हो सके तो अंकों और खाने से जुड़ी कोई बच्चों की किताब ढूँढें | अगर आप सफ़र करने वाले हैं तो आपके लिए ऐसे शब्दों की पहचान कर पाना ज्यादा ज़रूरी है |
विधि 3
विधि 3 का 3:

बंगाली का अभ्यास करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने आप अभ्यास करें:
    [५] शब्द लिखें और उन्हें जोर से बोलें | अगर आपको और मदद की ज़रुरत है तो आप वर्कबुक खरीद सकते हैं, या ऑनलाइन वर्कशीट पता कर सकते हैं | आपको ऑनलाइन कई ऐसे विडियो मिल जायेंगे जो आपको शब्दों का सही उच्चारण बता देंगे | आप जो बोल रहे हैं उसे सही उच्चारण के साथ मिलाकर देखें | अगर कोई नहीं समझ पा रहा है की आप क्या कह रहे हैं तो आपके शब्द का मतलब मालूम होने का भी कोई फायदा नहीं है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ऑनलाइन किसी बंगाली के साथ अभ्यास करें:
    अगर आपके पास साथ बात करने के लिए कोई बंगाली दोस्त नहीं है, तो आप एक ऑनलाइन ढूंढ सकते हैं! ऑनलाइन सर्च करें “Speak with a Bengali” और आपको ऐसी कई वेबसाइट मिल जाएँगी जहाँ आप किसी से इन्टरनेट पर बात कर सकते हैं | अगर आप आपस में एक दूसरे का अभिवादन भी कर पाते हैं तो ये एक अच्छी शुरुआत है |[६]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 मूवीज देखें:
    ऐसी मूवी ढूँढें जो पूरी तरह से बंगाली भाषा में हो | फिर चाहे आपको ये नहीं भी पता हो की क्या हो रहा है आको भाषा की गति और शब्द कैसे बोलने है पता चलेगा | ये कितना उपयोगी है ये देख कर आपको हैरानी होगी |

सलाह

  • क्या आपको बंगाली/अंग्रेजी आती है?, के लिए कहें "आपनी की बंगला/इंगरेजी जानेन?"
  • किसी नेटिव बंगाली दोस्त का होना सही रहता है | अगर आपके पास भी है, तो उन्हें अपने शब्द और वाक्य सुनाएं |
  • कोई गलती ना हो जाए, इसके लिए अपने से किसी बढे से या किसी अजनबी या ऐसा कोई शख्स जिससे आप पहली बार मिल रहे हैं उनसे बात करते समय हमेशा औपचारिक भाषा का प्रयोग करें | जब भी आपको कोई दुविधा हो हमेशा औपचारिक भाषा का प्रयोग करें |
  • सॉफ्ट और हार्ड 'd' और 't' के बीच फर्क करना सीखें |
  • एस्पिरेशन (या रोमन स्क्रिप्रट, में कन्सोनेंट के बाद 'h') बहुत फर्क पैदा कर देता है | उसका उच्चारण करना नहीं भूलें |
  • जब हम रोमन स्क्रिप्ट में लिखते हैं दोनों 'awesome' में मोजूद 'aw' और 'smart' में मोजूद 'a' को 'a' की तरह लिखा जाता है | उच्चारण से पहले देखलें की वह कौन्सा वाला है |
  • हांलाकि एक नेटिव बंगाली बोलने वाले व्यक्ति के साथ बाथ करते समय थोड़े बहुत अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं- बंगाली में कई सारे अंग्रेजी के उधार शब्द भी है जैसे कप, टेबल, ग्लास, चेयर, बस, टैक्सी, ऑटो, बाइक, साइकिल, इत्यादि |

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 44 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल २,७४,०४६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २,७४,०४६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?