आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

कई सिद्धांत हैं कि हम क्यों सपने देखते हैं, सपने कैसे आते हैं और सपनों का क्या अर्थ निर्धारित किया जा सकता है। कई लोगों का मानना है कि सपने हमारे जीवन और भावनाओं में अंतर्दृष्टि प्रदान कर सकते हैं, लेकिन दिक्कत यह है, कि वे याद करने में बेहद मुश्किल होते हैं। एक सचेत प्रयास के साथ आप अपने सपनों का अधिकांश भाग याद कर सकते है और ज्यादा विस्तार में याद कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

बिस्तर पर जाने से पहले

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक बढ़िया नींद लेने की योजना बनाएं:
    सपने तब आते हैं, जब हमारा शरीर सोने की उस अवस्था में पहुंच जाता है, जिसे आरईएम (रैपिड आई मूवमेंट) के नाम से जाना जाता है। शरीर आराम की अवस्था में होता है, लेकिन दिमाग सपनों के साथ सक्रिय रहता है। अगर आपको रात में पर्याप्त नींद नहीं मिलती है या नींद बार-बार टूटती है, तो आप कम आरईएम की नींद और कम सपने देख पाते हैं। हर रात एक ही समय पर बिस्तर पर जाएं, और एक ही समय पर हर सुबह जागने की कोशिश करें, ताकि आपको सही तरीके का आराम मिले।
    • अधिकांश लोगों को सही मात्रा का आराम प्राप्त करने के लिए हर रात 7 से 9 घंटे के बीच की नींद की जरूरत होती है। जो लोग 6 घंटे से कम की नींद लेते हैं, उन्हें सपनों को याद करने में कठिनाई होती है, क्योंकि लंबे, और अधिक उज्जवल सपने नींद के बाद के चक्र में ही आते हैं।
    • एक आरामदायक नींद का माहौल बनाएँ। आवाजें और डिस्टर्बेंसेस को कम करें, जो आपको एक गहरी नींद में जाने से रोक सकते हैं। इयरप्लग पहनें यदि आवश्यक हो और सुनिश्चित करें कि आपके पास मोटे पर्दे हैं, जो बाहर के प्रकाश को ब्लॉक कर सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने बिस्तर के...
    अपने बिस्तर के पास एक नोटपैड और पेन या पेंसिल रखें: सबसे अच्छा होगा अगर यह सादा कागज हो, बिना किसी डिजाइन या अन्य डिस्टर्बेंस के बिना। इसका केवल अपने सपनों की रिकॉर्डिंग के लिए प्रयोग करें। सोने से पहले सुनिश्चित करें कि इसका अगला पेज खुला है, जिस पर आप लिख सकते हैं, जिससे आप को नींद खुलने पर खाली पेज ना ढूढ़ना पड़े।
    • इसी तरह हमेशा पेन को भी एक ही स्थान पर रखें, ताकि आपको उसे भी ना ढूढ़ना पड़े।
    • अपने सपनों को लिखने का एक वैकल्पिक प्रयास अपने बिस्तर के पास या अपने तकिए के नीचे एक टेप रिकॉर्डर रखना है, इसमें आप मौखिक रूप से बयान कर सकते हैं कि आपके सपने में क्या हुआ है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अलार्म को भी अपने बिस्तर के करीब रखें:
    अगर आपको इसे भी बंद करने के लिए अपने बिस्तर से बाहर निकलना पड़ता है, तो आप क्या सपना देख रहे थे, उसे भूलने की काफी संभावना होगी। एक पर्याप्त मात्रा की नींद होने के बाद का ही अलार्म सेट करें। रेडियो अलार्म घड़ी का उपयोग करने की कोशिश नहीं करें, क्योंकि विज्ञापन और सुबह के शो से आपका ध्यान भंग होगा।[१]
    • अगर आप एक अलार्म घड़ी के बिना जाग सकते हैं, तो आपको इसे बंद करने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी।
    • यदि संभव हो तो, जागने के एक आसान तरीके का उपयोग करने की कोशिश करें। किसी से पूछें आपको धीरे से और बिना बात किए जगाने के लिए, या अपने कमरे में रोशनी का एक टाइमर सेट करें। कई लोगों का मानना है कि अगर वे अलार्म घड़ी का उपयोग नहीं करते हैं, तो वे सपनों को बेहतर ढंग से याद कर सकते हैं।
    • अपनी अलार्म घड़ी पर एक नोट लगाएं, "आपने क्या सपना देखा था?" या ऐसा ही कुछ बड़े अक्षरों में, ताकि सोने के बाद जब आप अपनी आँखें खोलें, तो पहली चीज यही देखें (और अलार्म घड़ी बंद कर दें)।

  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 सोने से ठीक पहले, खाना, शराब या दवा न लें:
    इन चीजों में मौजूद रसायन आपके मस्तिष्क की सपनों को याद करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। बिस्तर पर जाने से कुछ घंटों पहले कुछ भी ना लेने की कोशिश करें ताकि आपकी स्मृति या नींद पैटर्न के साथ कोई चीज हस्तक्षेप न करें।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 सोने से पहले अपने मन और शरीर को शांत करें:
    क्या आपका मस्तिष्क आम तौर पर सोने से पहले गूंजता है? दिमाग में मौजूद तनावपूर्ण विचार सपनों को याद करना मुश्किल कर सकते हैं, इसके लिए गहरे फोकस की आवश्यकता है। बिस्तर पर जाने से पहले, अपने दिमाग को आराम दें और भारी विचारों से मुक्त करें। इसे शांति से नींद में बहने दें।
    • अपने साथ बिस्तर में फोन या लैपटॉप ले जाने से बचें। सोने से ठीक पहले ईमेल और मैसेज चेक करना, आपके दिमाग को शांत करने के लिए जरूरी समय नहीं देगा।
    • अपने मन को शांत करने के लिए ध्यान, या गिनती की तकनीक का उपयोग कर सकते हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपने सपनों को याद करने का एक सचेत फैसला करें:
    आपको अपने सपनों को याद करने का एक बेहतर मौका मिल गया है, अगर आप वास्तव में उन्हें याद रखना चाहते हैं तो। सोचें कि आप अपने आप से कह रहे हैं कि आप अपने सपनों को याद करना चाहते हैं और सचेत रूप से अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए चरणों का पालन कर रहे हैं।[२]
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 सोने से ठीक...
    सोने से ठीक पहले एक बड़ी समस्या या भावनात्मक चिंता के बारे में सोचें: समाधान निकालने या निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले स्थिति के बारे में गहराई से सोचें। बस समस्या के बारे में सोचना एक मायने में, अधिक उज्जवल एवम् यादगार सपनों के लिए बंद दरवाजे खोल देगा, और सपने समस्या के बारे में अंतर्दृष्टि भी प्रदान कर सकते हैं।[३]
विधि 2
विधि 2 का 3:

अगली सुबह

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 जैसे ही आप...
    जैसे ही आप जागते हैं, अपने सपने को याद करने पर ध्यान लगाएं: आमतौर पर आप जागने से पहले का केवल आखिरी सपना ही याद कर सकते हैं। हिले नहीं और कुछ भी नहीं करें। जिस स्थिति में आप जागे थे, उसी में रहें और कुछ और सोचने से पहले जितना संभव हो अपने सपने को याद करने की कोशिश करें। इसे शुरू से लेकर आखिरी तक सोचें।
    • जब आप याद कर रहे हैं, पहली वस्तु जो आप अपनी आँखें खुलने पर देखते हैं, उस पर अपनी नजर केंद्रित करें। वस्तु को देखें; उस पर ध्यान केंद्रित करें। वह वस्तु सपने की अस्पष्ट स्मरणशक्ति को स्मृति में उस निशान पर ले जाएगी, जहां आपको चीजें याद करने में आसानी होगी। उदाहरण के लिए, दरवाज़ा, प्रकाश बल्ब, या दीवार में एक कील, सोते समय के आपके अनुभवों को यादों में बसाने में मदद करेगें।

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने सपने को...
    अपने सपने को सपनों की अपनी नोटपैड में रिकॉर्ड करें: अपने सपने के बारे में जो कुछ संभव हो वो सब संक्षेप में लिखें, एक बुनियादी स्केच के साथ शुरु करें, जिसमें उस सपने का स्थान, बुनियादी प्लॉट, लोग, सपने के समय की भावना (यानि आप सपने में डरे थे या खुश थे?) ऐसी बातें शामिल करें और इसके अलावा कोई प्रमुख छवि जो आप याद कर सकते हैं।
    • अगर आप कोई डायलॉग याद कर सकते हैं, तो आप पहले इसे लिखें, क्योंकि सपनों में शब्दों को आसानी से भूला जा सकता है। जो कुछ आप रिकॉर्ड कर सकते हैं करें, भले ही वो केवल एक छवि हो। जब आप मूल बातें लिखेंगे, सपने की बाकी चीजें आपको याद आएगीं।
    • अगर आप अपने सपने के बारे में कुछ भी याद नहीं कर पा रहे, तो पहली बात जो जागने पर आपके मन में आती है, लिखें। यह किसी ना किसी तरह से सपने से संबंधित हो सकती है, और यह सपने के बारे में बातें याद दिला सकती है। इसके अलावा जागने पर आप कैसा महसूस कर रहे थे, लिखें। भावनाएं जो आप सपने में अनुभव करते हैं, आम तौर पर जागने के बाद कम से कम एक संक्षिप्त अवधि के लिए रहती हैं, इसलिए यदि आप चिंतित या उत्तेजित जागते हैं, तो खुद से पूछिए क्यों।

  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 रात में कई...
    रात में कई बार जागकर, आप याद करने वाले सपनों की संख्या में वृद्धि कर सकते हैं: हम रात में कई आरईएम साइकल्स लेते हैं, और वे सुबह के समय में लंबी होती चली जाती हैं। अगर आप नीद से पहले का आखिरी सपना ही याद कर सकते हैं, तो आप कई सपनों को याद नहीं कर पा रहे हैं। रात में नींद में से जागने पर हमेशा वापस सो जाना अच्छा लगता है, लेकिन सोने से पहले इस अवसर का फायदा उठाएं और याद करें आप क्या सपना देख रहे थे - क्योंकि किसी भी सूरत में आपको सुबह यह याद नहीं होगा कि आप क्या सपना देख रहे थे।
    • चूंकि आप आमतौर पर केवल आखिरी सपना याद रखते हैं, रात के समय कई बार जागने से आप अधिक सपनों को याद कर सकते हैं। हम लगभग हर 90 मिनट में एक पूरी नींद का चक्र लेते हैं, तो आप सोने की संभावना के अनुसार हर 90 मिनट (जैसे 4.5, 6, या 7.5 घंटों) पर उठने के लिए अलार्म सेट कर सकते हैं। रात के दूसरे भाग में सपने आम तौर पर लंबे होते हैं, उन सपनों की तुलना में जो आप सोने के तुरंत बाद देखते हैं, तो आप शायद सोने के कम से कम 4.5 घंटे के बाद ही खुद को जानबूझकर उठाना चाहेगें।
    • इसकी केवल उन लोगों के लिए सिफारिश की जाती है, जो पर्याप्त नींद लेते हैं और जो वापस फिर से आसानी से सो सकते हैं। अन्यथा, इस कदम को छोड़ दें।
विधि 3
विधि 3 का 3:

दिन के शेष भाग के लिए

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पूरे दिन आप...
    पूरे दिन आप अपने साथ एक नोटपैड या वॉइस रिकॉर्डर रखें: अक्सर दिन में आप कुछ देखते हैं या सुनते हैं, उससे आपको बीती रात के सपने की कोई स्मृति याद आ सकती है। बिना देर किए इन पर ध्यान दें और उनके बारे में सोचें कि क्या आप याद कर सकते हैं, कि वे कैसे बाकी के सपने में फिट बैठते हैं। दिन भर लगातार अपने सपनों के बारे में सोचना भी याद करने में मदद करता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 वापस अपने बिस्तर पर जाएं और लेट जाएं:
    कभी कभी जब आप उसी शारीरिक स्थिति में लेट जाते हैं, जैसे आप सपना देखते समय थे, तो स्मृति को उत्तेजित किया जा सकता है। तकिये पर उसी जगह अपना सिर रखें, अपना शरीर उसी तरह से व्यवस्थित करें, और अपनी आँखें बंद करने की कोशिश करें। अगर आपके दिमाग में सपना आता है, तो इसे लिखने से पहले अच्छे से सोचें।
    • अपनी आँखें खोलने पर पहली वस्तु जो आप देखते हैं, उस पर ध्यान लगाना याद करने में मदद कर सकता है।
    • कमरे में वैसा ही माहौल बनाने का प्रयास करें - पर्दे बंद करें, लाइट बंद करें, और शोर को कम करें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगली रात फिर से अभ्यास करें:
    अपने सपनों को याद करने में प्रयास और अभ्यास लगता है। जितना अधिक आप अपने सपनों के प्रति सचेत है, उतनी अधिक संभावना है कि आप उन्हें याद कर लेगें। अपने सपनों को याद करने की आदत गांठ बांध लें और जागने पर सबसे पहले उन्हें लिखने की आदत डाल लें। प्रक्रिया समय के साथ आसान होती जाएगी।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पैटर्न नोटिस करें:
    आखिरकार आप पता लगा लेंगे कि कौन से फैक्टर आपको अपने सपनों को याद करने में मदद करते हैं। बिस्तर पर जाने के पहले के और सुबह उठने पर मौजूद पैटर्न में संबंध नोटिस करने की कोशिश करें, कमरे का तापमान, आपने खाने में क्या खाया था। क्या इनमें से कोई फैक्टर आपके सपनों को याद करने की क्षमता को प्रभावित करता है?

सलाह

  • जब आप सपनों की रिकॉर्डिंग करते हैं, याद रखें कि रिकॉर्डिंग व्यक्तिगत है। इसे बाहरी लोगों को समझाने के लिए अर्थपूर्ण बनाने की कोशिश ना करें क्योंकि इससे आप खुद को चीजों में फेरबदल करते पाएगें ताकि यह दूसरों की समझ में आएं। हमेशा जिसे आप सच मानते हैं, विश्वास करते हैं, वो लिखें ना कि जो अर्थपूर्ण हो।
  • अगर आप एक ही सपना अगले दिन या अगले सप्ताह भी देखते हैं, तो संक्षेप में लिखें। एक सपना जो खुद को दोहराता है, वो ऐसा सपना है, जिस पर हम सभी को ध्यान देना चाहिए। इसका एक विशेष अर्थ हो सकता है।
  • कुछ गीत वाकई में थोड़ी देर के लिए सपने को आपके दिमाग में डाल देते हैं। सपने को याद करने से पहले संगीत सुनने की कोशिश करें और देखें क्या होता है!
  • जब आप सपना रिकॉर्ड कर रहे हैं, अगर इसे वर्तमान काल में लिखते हैं (या बोलते हैं) तो यह याद करने में आसान हो सकता है (यानी "मैं गया था" के बदले "मैं जा रहा हूँ")।
  • अपने सपने का ज्यादातर हिस्सा याद करने के बाद, इसे सही क्रम में लिखने का प्रयास करें। इससे मदद मिलेगी, क्योंकि यदि आप जानते हैं कि पहले क्या हुआ था तो चीजों को याद करना आसान हो जाएगा और हमेशा इसे पहले लिखें।
  • सोने से पहले एक विटामिन बी-6 गोली लें। यह आपके सपनों को अधिक उज्ज्वल बना देगा।
  • यदि आपके पास एक कंप्यूटर या मोबाइल डिवाइस है, तो एक ड्रीम पब्लिसिंग वेबसाइट पर लॉग इन करें, इसे आप अपने सपने को लॉग करने और रिकार्ड रखने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
  • यदि आपको वह सपना बहुत, बहुत ज्यादा पसंद है, तो आप एक सपने की नोटपैड रखें और अपने सभी सपनों को लिखें।
  • यदि आप कुछ हद तक एक सपने को याद कर सकते हैं जो कि आपको पसंद नहीं है और वह आपको बार बार याद आ रहा है, तो आप एक चिकित्सक या एक मेंटालिस्ट को दिखा सकते हैं।
  • कुछ खाद्य पदार्थ जैसे बादाम और चेरी सपनों को अधिक उज्ज्वल बनाने में मदद करते हैं। अधिक उज्ज्वल सपनों की याद आने की अधिक संभावना होती है।[४]

चेतावनी

  • यदि आपको सोने में कठिनाई हो रही है या पर्याप्त नींद नहीं हो रही है, तो रात के बीच में सपनों को रिकॉर्ड करने की कोशिश नहीं करें। वापस सो जाएं।
  • सपनों का अर्थ निकालने में सावधान रहें। सपनों का अर्थ निकालना विज्ञान नहीं है, तो नतीजों पर कूदे नहीं, और किसी सपने को बहुत अधिक महत्व नहीं दें। उदाहरण के लिए, मौत के एक सपने का मतलब यह नहीं है कि किसी की मौत होगी, या कुछ बुरा होगा।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • नोटपैड डेटा रिकॉर्ड करने के लिए
  • कोई चीज आपको जगाने के लिए (विशेषतः धीरे से)
  • एक वॉइस रिकॉर्डर (वैकल्पिक)

रेफरेन्स

  1. http://www.buildyourmemory.com/dreams.php
  2. Dreams and Nightmares: The Origin and Meaning of Dreams, By Ernest Hartmann, p142, ISBN 0738203599
  3. Dreams and Nightmares: The Origin and Meaning of Dreams, By Ernest Hartmann, p142, ISBN 0738203599
  4. Food For Vivid Dreams http://amycope.com/foods-for-vivid-dreams/

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 119 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ७,४०५ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ७,४०५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?