कैसे मोरिंगा या सहजन पाउडर का सेवन करें (Take Moringa Powder)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

मोरिंगा (moringa) को सहजन या ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है। यह एंटीऑक्सिडेंट (antioxidants), प्रोटीन, और खनिज जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इन्हें हर्बल सप्लीमेंट का पॉवरहाउस कहते हैं। कई लोग मोरिंगा पाउडर को न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं, और मानते हैं कि अस्थमा के लक्षणों को कम करने से लेकर ब्रेस्ट मिल्क प्रॉडक्शन को बढ़ाने जैसे स्वास्थ्य लाभ में मोरिंगा पाउडर काफी मददगार साबित होते हैं।[१] मोरिंगा पाउडर (moringa powder) का अधिक लाभ उठाने के लिए, पाउडर को ऐसे ही सूखा खाएं या अपने पसंदीदा खाने या ड्रिंक में उसे मिलाकर उसका सेवन करें। आपको केवल यह ध्यान रखना है कि इसे पकाना नहीं है, क्योंकि इसे पकाने से इसमें मौजूद कई पौष्टिक तत्व या नुट्रिएंट्स (nutrients) नष्ट हो जाते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

सूखे पाउडर को निगलना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 मोरिंगा पाउडर का...
    मोरिंगा पाउडर का सेवन आपके लिए सुरक्षित है या नहीं इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह-मशवरा करें: कोई भी हर्बल सप्लीमेंट लेने की शुरूआत करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की राय ज़रूर लेनी चाहिए। फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि मोरिंगा या सहजन का पाउडर अन्य दवाओं के साथ मिलने पर नकारात्मक प्रभाव दिखाता है। परंतु आपके डॉक्टर यह बता सकते हैं कि मोरिंगा पाउडर का सेवन आपके लिए सुरक्षित है या नहीं।[२]
    • मोरिंगा पाउडर के सेवन से होने वाले साइड इफेक्ट्स में पेट खराब होना यानि अपच या दस्त (diarrhoea) लगने जैसी समस्या शामिल है।
    • गर्भवती महिलाओं को मोरिंगा या सहजन पाउडर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गर्भपात होने का खतरा बढ़ जाता है।
    • ऐसे किसी भी पाउडर का सेवन न करें जिसमें पेड़ की जड़ का कोई भाग शामिल किया गया हो। भले ही मोरिंगा या सहजन के पत्ते खाने के लिए सुरक्षित है, लेकिन इस पेड़ की जड़ें अत्यधिक जहरीली होती है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 1 छोटा चम्मच (6 ग्राम) मोरिंगा पाउडर मापें:
    अधिक मात्रा में मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से आपको जुलाब की समस्या या लैक्सेटिव इफेक्ट (laxative effect) हो सकता है। इसे रोकने के लिए, मोरिंगा पाउडर को केवल कम मात्रा में सेवन करें। इससे लाभ प्राप्त करने के लिए एक छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर का सेवन करना पर्याप्त है।[३]
    • हालांकि, कुछ लोग रोजाना एक बड़ा चम्मच (18 ग्राम) मोरिंगा पाउडर का सेवन करते हैं, लेकिन आम तौर पर यह सलाह दी जाती है कि शुरुआत में रोजाना इसे 1 से 2 छोटे चम्मच (6 से 12 ग्राम) से अधिक न लें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पाउडर को अपनी जीभ के नीचे रखें:
    ऐसा करने से पाउडर को शीघ्रता से शरीर में अवशोषित करने में मदद मिलेगी। सूखे पाउडर को इनहेल न करें। इसकी तेज़ मिट्टी वाली या मूली जैसे स्वाद के लिए तैयार रहें।[४]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 पाउडर को निगलने के लिए पानी पीएं:
    एक घूँट पानी के साथ पाउडर को निगल लें। अपने मुंह में बचे मोरिंगा पाउडर के अवशेष को निकालने के लिए और एक घूँट पानी पीएं।[५]
विधि 2
विधि 2 का 3:

फूड या ड्रिंक के जरिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 चाय बनाने के...
    चाय बनाने के लिए पानी में एक छोटा चम्मच (6 ग्राम) मोरिंगा पाउडर मिलाएं: एक कप (235 मिलीलीटर) ठंडा पानी या गुनगुना पानी लें। पानी में अधिकतर पाउडर घुलने तक उसे हिलाते रहें। फिर एक मग के ऊपर चीज़ क्लॉथ या छलनी रखें। अब चाय को छलनी से छान लें ताकि वह कप में इकट्ठा हो जाएं। छलनी में बचे पाउडर के अवशेष को फेंक दें।[६]
    • यदि आपको मोरिंगा पाउडर का स्वाद अच्छा नहीं लगता है, तो चाय में शहद और नींबू का रस मिलाएं।
    • वैसे तो आप मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करके गर्म चाय बना सकते हैं, लेकिन चाय को उबालने पर मोरिंगा पाउडर में मौजूद अधिकतर एंटीऑक्सिडेंट्स (antioxidants) नष्ट हो जाते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी पसंदीदा स्मूथी...
    अपनी पसंदीदा स्मूथी में 1 छोटा चम्मच (6 ग्राम) मोरिंगा पाउडर मिलाएं: पाउडर को स्मूथी में मिलाने से इससे आने वाला मूली जैसा स्वाद कम होने में मदद मिलेगी। मोरिंगा पाउडर को किसी भी स्मूथी में मिलाएं। केल या करमसाग या पालक की स्मूथी के साथ पाउडर के मिट्टी जैसे स्वाद अच्छी तरह मेल खाता है।[७]
    • स्मूथी बनाते समय सामग्री को ब्लेंड करने से पहले उसमें थोड़ा मोरिंगा पाउडर डाल दें। आप चाहे तो पहले से बनाई स्मूथी में मोरिंगा पाउडर डालकर उसे मिला सकते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सलाद या अन्य...
    सलाद या अन्य कच्चे खाद्य पदार्थों में मोरिंगा पाउडर मिलाएं: आप खाद्य पदार्थों में मोरिंगा या सहजन पाउडर को मिला सकते हैं, लेकिन इसे पकाएं नहीं। क्योंकि पकाने पर इसमें मौजूद उपयोगी पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाएंगे। आप पाउडर को कच्चे खाद्य पदार्थ जैसे सलाद, ह्यूमस, पीनट बटर, और योगर्ट में मिला सकते हैं।[८]
    • आप मोरिंगा पाउडर को पहले से पकाएं तथा ठंडा किए खाद्य पदार्थ जैसे दलिया या ओटमील में मिला सकते हैं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 मोरिंगा पाउडर से बनाएं कैप्सूल का सेवन करें:
    सबसे आसान तरीका है मोरिंगा पाउडर से बने कैप्सूल या गोली का सेवन करना। आप इसे किसी भी आयुर्वेदिक दवा की दुकान से या ऑनलाइन खरीद सकते हैं। दवा के बोतल पर लिखे निर्देशन को फॉलो करते हुए कैप्सूल का सेवन करें।[९]
विधि 3
विधि 3 का 3:

मोरिंगा पाउडर से मिलने वाले लाभ को पहचानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 वेजिटेरियन डायट के...
    वेजिटेरियन डायट के अंतर्गत संपूर्ण प्रोटीन प्राप्त करने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करें: मोरिंगा पाउडर से संपूर्ण प्रोटीन प्राप्त होता है, अर्थात इसमें सारे 9 महत्त्वपूर्ण अमीनो एसिड (amino acids) मौजूद होते हैं। इसलिए केवल शाकाहारी व्यंजन खाने वालों के लिए जो नॉन-एनिमल सोर्स से अतिरिक्त प्रोटीन प्राप्त करना चाहते हैं मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करना एक उत्तम विकल्प है।[१०]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 डायबिटीज अर्थात मधुमेह...
    डायबिटीज अर्थात मधुमेह के लक्षणों को कम करने के लिए मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करें: हालांकि अभी भी इस विषय पर शोध जारी है, मोरिंगा या सहजन पाउडर आपके शरीर में स्वस्थ रक्त शर्करा (blood sugar) के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है या नहीं। प्रतिदिन मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करने से शायद हृद्य रोग जैसे दुष्प्रभावों की संभावना को कम किया जा सकता है।[११]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अस्थमा और आर्थराइटिस...
    अस्थमा और आर्थराइटिस जैसे रोगों में होने वाली सूजन और जलन को कम करने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करें: मोरिंगा या सहजन पाउडर में एंटी-इन्फ्लामेटरी (anti-inflammatory) गुण मौजूद होते हैं। इस गुण की वजह से अस्थमा (asthma) और आर्थराइटिस (arthritis) जैसी समस्याओं में होने वाली तकलीफ़ से थोड़ी राहत मिल सकती है। अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए अन्य ट्रेडिशनल मेडिसिन के साथ मोरिंगा पाउडर को मिलाकर उसका इस्तेमाल करें।[१२]
    • याद रखें, सूजन और जलन पर मोरिंगा पाउडर के प्रभाव के बारे में अभी भी अध्ययन चल रहा है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह ट्रिटमेंट ऑप्शन कितना प्रभावशाली है।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 स्तनपान करनी वाली...
    स्तनपान करनी वाली महिलाएं मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें: स्तनपान के दौरान दुग्ध स्त्रवण अर्थात लैक्टेशन (lactation) को बढ़ाने के लिए मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, मोरिंगा पाउडर इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें ताकि यह सुनिश्चित हो सकें कि मोरिंगा पाउडर का सेवन आपके और अपने बच्चे के लिए सुरक्षित है।[१३]
    • आपके डॉक्टर डिलीवरी के बाद मोरिंगा पाउडर का सेवन करने के लिए आपको 1 से 2 सप्ताह रुकने की सलाह देंगे।
    • यह अभी निश्चित नहीं है कि मोरिंगा पाउडर लैक्टेशन (lactation) को बढ़ा सकता है या नहीं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 यदि आपको गैस्ट्रोइंटेस्टिनल...
    यदि आपको गैस्ट्रोइंटेस्टिनल (gastrointestinal) की तकलीफ रहती है, तो मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करना बंद करें: मोरिंगा पाउडर के सेवन से होने वाले साइड इफेक्ट्स में पेट दर्द, दस्त, या अन्य पाचन संबंधित समस्याएं शामिल हैं। साइड इफेक्ट्स की लक्षणें पूरी तरह से गायब होने तक या कुछ दिनों तक पाउडर का सेवन बंद करें। यदि आप पाउडर को दोबारा से लेना चाहते हैं, तो उसे फिर से सेवन करें लेकिन इसकी डोज़ को आधी मात्रा में लें। यदि सिम्पटम्स अधिक होने लगें तो मोरिंगा पाउडर का सेवन पूरी तरह बंद कर दें।[१४]

सलाह

  • मोरिंगा को अलग-अलग फॉर्म में इस्तेमाल कर सकते हैं। मोरिंगा सीड ऑइल, मोरिंगा की पत्तियाँ, मोरिंगा पेड़ की छाल, या मोरिंगा की फलियों का इस्तेमाल करने का विचार करें।

संबंधित लेखों

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Tracy Zollinger Dipl. OM, L.Ac., FABORM
सहयोगी लेखक द्वारा:
लाइसेंस प्राप्त हर्बलिस्ट और एक्यूपंक्चरिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Tracy Zollinger Dipl. OM, L.Ac., FABORM. ट्रेसी ज़ोलिंगर (वह / उसके) एक लाइसेंस प्राप्त एक्यूपंक्चरिस्ट, हर्बलिस्ट और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में Island Acupuncture के संस्थापक हैं। 15 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, ट्रेसी प्रजनन स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता और प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर देखभाल के लिए एक समग्र दृष्टिकोण में माहिर हैं। ट्रेसी एक्यूपंक्चर, जड़ी-बूटियों, पोषण और पश्चिमी प्रयोगशालाओं का उपयोग करके व्यापक उपचार योजनाएँ बनाती है। वह चीनी संस्कृति और स्वास्थ्य विज्ञान अकादमी से पारंपरिक चीनी चिकित्सा में मास्टर ऑफ साइंस हैं और LGBTQIA विशिष्ट आवश्यकताओं पर ध्यान देने के साथ एकीकृत प्रजनन चिकित्सा में बोर्ड प्रमाणित हैं। यह आर्टिकल ४४,१८८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: स्वास्थ्य
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ४४,१८८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?