कैसे बॉडी टाइप के मुताबिक ड्रेस चुनें (Dress for Your Body Type, Hindi me)

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

इस दुनिया में हर बॉडी टाइप की महिलायें मिलेगी, ऐसे में वो कपड़े कैसे ढूँढें जो उनके आकार पर जचें? अपने बॉडी टाइप के बारे में जानें, और–बाकि सब कुछ छुपाकर- अपनी सबसे बढ़िया खूबी को फैशन से खूबसूरत दिखाएं |

विधि 1
विधि 1 का 2:

अपने बॉडी टाइप को पहचानें (Know Your

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पता करें आपका बॉडी टाइप क्या है:
    अपने शरीर के सुडोल हिस्सों पर ध्यान दें | ये ध्यान दें की वह किस प्रकार आपकी छाती, कमर और नितम्ब (bust, waist, and hips) को जोड़ते हैं |[१]
    • नीचे दिखाया गया बॉडी टाइप “बड़ी उम्र की महिलाओं” की बॉडी को डिसक्राइब करता है, न कि छोटी उम्र की "लड़कियों" की। हालाँकि, कई बार युवावस्था आने से पहले भी बॉडी टाइप पता लगाया जा सकता है, लेकिन सही से इसका पता छाती और नितम्ब के बनने के बाद ये ज्यादा उभर के पता चलता है |
    • अपनी छाती, कमर और नितम्ब को नापें | इंच में हर भाग के आकार के मुताबिक आप ये पता कर सकते हैं की किस प्रकार की ड्रेस में आप बेहतर लगेंगे |[२]
    • कोई भी प्रकार सबसे “अच्छा (best)” या “बुरा (worst)” नहीं होता है | हो सकता है की उस समय कोई एक बॉडी टाइप आप जहाँ रहते हैं वहां अच्छा माना जाता हो लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की आपका शरीर का प्रकार “ख़राब” है | #*शरीर के हर प्रकार के कुछ फायदे और कुछ नुकसान होते हैं | अपने शरीर के प्रकार के पता होने का मतलब है सबसे ख़ूबसूरत दिखने की कोशिश करना |
    • मॉडल के शरीर भी इन्हीं केटेगरी में आते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 देखें अगर आपका बॉडी टाइप सेब(एप्पल) शेप में है:
    “टॉप हैवी” के नाम से भी प्रचलित यहाँ छाती, नितम्ब से 2 या 3 इंच बड़ी होती है, और दुनिया की 14% औरतों का ये प्रकार होता है | बस शीशे में देखकर, आप ये फैसला कर सकते हैं की क्या आपका बॉडी टाइप एप्पल शेप में है |[३]
    • इस प्रकार की एक और विशेषता होती है चौड़े कंधे और पतले अंग ख़ास तौर से हाथ |
    • आपका सारा वज़न कमर और छाती के पास है, जिससे कई बार छाती और पेट के बाहर आने जैसा आभास होता है |
    • अगर आपकी छाती कम है, तो सारा वजन कमर के आस पास केन्द्रित हो जाता है |
    • कमर के ठीक नीचे, थोड़ा सा भारीपन है, जिससे इस प्रकार के शरीर को “टॉप हैवी” कहना सही प्रतीत होता है |
    • हांलाकि आपका ऊपरी हिस्सा भारी है, आपके पैर पतले होने चाहिए |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 देखें अगर आपका...
    देखें अगर आपका बॉडी टाइप नाशपाती (पीयर) शेप में है: सेब (एप्पल) शेप बॉडी टाइप के बिलकुल विपरीत है नाशपाती (पीयर) प्रकार का शरीर | इसमें आपका नीचे का हिस्सा भारी है और इस प्रकार में करीब 20% औरतों के नितम्ब छाती से बढ़े होते हैं |[४]
    • इस प्रकार को आप बहुत जल्दी पहचान लेंगे क्योंकि इसमें आपका निचला शरीर: नितम्ब, जांघें और पिछला हिस्सा काफी बढ़ा होता है |
    • कंधे पतले, झुके हुए और ज्यादा चौड़े नहीं होते हैं |
    • इस प्रकार को अक्सर सबसे ज्यादा “सुडोल” प्रकार माना जाता है | इसको पहचानने के लिए सिर्फ पैरों को देखने की ज़रुरत है क्योंकि वह बाकि शरीर के देखे ज्यादा चौड़े, मज़बूत और परिपक्व होते हैं |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 देखें अगर आपका...
    देखें अगर आपका बॉडी टाइप सीधा/आयत प्रकार (straight/rectangular body type) है: करीबन 46% औरतों का ये प्रकार होता है और इसमें कमर का आकार छाती और नितम्ब के बराबर होता है | आपका प्रकार सेब या नाशपाती प्रकार की तरह सुडोल नहीं है | उसके विपरीत, आप सीधे कन्धों के साथ पतले लगते हैं |[५]
    • पिछली दो प्रकारों से विपरीत; नापना, आयत प्रकार को जानने का सबसे उत्तम तरीका है | नापने पर, आप जानेंगे की आपकी कमर आपकी छाती से एक से आठ इंच तक छोटी है |
    • सीधे खड़े होने पर, आपको अपनी कमर के आस पास सुडोलपन नज़र नहीं आएगा |
    • आपका छाती का पंजर (rib cage) ही आपके शरीर के आकार की पहचान बनेगा, क्योंकी सुडोल दिखाने के लिए कमर होती नहीं है |
    • आयत प्रकार होने के बावजूद, आपका निचला हिस्सा सुडोल (नाशपाती प्रकार की तरह), या छाती और कमर पर थोड़ा ज्यादा वज़न हो सकता है |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 देखें अगर आपका बॉडी टाइप ऑवर ग्लास (Hour Glass) जैसा है:
    ये सबसे कम सिर्फ 8 % औरतों में पाया जाता है | छाती और नितम्ब एक आकार के होते हैं, और कमर पतली होती है |[६]
    • अन्य शरीर के प्रकारों से विपरीत, ऑवर ग्लास में कमर काफी ख़ूबसूरती से परिभाषित होती है |
    • आपका शरीर सही स्थानों से सुडोल है | फैट पूरे शरीर में समान रूप से बंटा हुआ है |
    • शीशे में देखने पर आपकी छाती और नितम्ब की रेखा एक बराबर होनी चाहिए |
    • आपका ऐसे भी ऑवर ग्लास प्रकार हो सकता है: परिपूर्ण बांहों का उपरी हिस्सा, चौड़े कंधे, और एक परिपक्व नितम्ब हिस्सा |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 ये जान लें...
    ये जान लें की एक्सरसाइज और डाइट से आपके मोजूदा शरीर के प्रकार को बदला जा सकता है: आपके शरीर में फैट कैसे मोजूद होगा इसमें जेनेटिक्स का योगदान होता है; इस बात को बदला नहीं जा सकता | लेकिन, अगर आपका वज़न ज्यादा नहीं है तो, आपका शरीर का प्रकार बढ़ा नहीं लगेगा | मोटी औरतों के देखे ज्यादा पतली औरतें एक दूसरे से मिलती जुलती दिखती हैं |
    • आप “एक स्थान से वज़न कम” नहीं कर सकते | शरीर के एक हिस्से के वज़न को कम करना संभव है –आप कोर व्यायाम कर पेट की मांसपेशियों को घटा सकते हैं | पर आपका शरीर स्वयं एक स्थान से वज़न कम नहीं करेगा | आपको अच्छा लगे या बुरा, औरतों में, वज़न सबसे ज्यादा छाती, नितम्ब और पिछले हिस्से से कम होता है |
    • आप “एक स्थान से वज़न बढ़ा” नहीं सकते। उसी तरह, आप सर्जरी को छोड़, किसी और तरीके से अपने शरीर के किसी एक हिस्से पर वज़न नहीं बढ़ा सकते | छाती के व्यायाम या स्किन क्रीम से आपकी छाती बड़ी नहीं होगी | हांलाकि छाती के व्यायाम से आपका वो हिस्सा सुडोल बनता है, इससे उसके माप में कोई बढ़त नहीं होती है |
    • कुछ शरीर के प्रकार ऐसे होते हैं की वह निर्धारित स्थानों पर से ही वज़न बढ़ाते या घटाते हैं | उदाहरण के तौर पर, ऑवर ग्लास शरीर वाली महिला का वज़न कमर के बजाय छाती और नितम्ब पर से बढ़ेगा या घटेगा | पर सेब (एप्पल) प्रकार वाली औरत का वज़न-चाहे समान ही क्यूँ ना हो- छाती के बजाय नितम्ब में बढ़ेगा |
    • शरीर का प्रकार बदलने के लिए कार्डियो और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग की सहायता ली जाती है | यदि आपको ये पता चल जाए की आपका वज़न जल्दी बढ़ता या घटता है, तो आप अपने शरीर की ज़रुरत के मुताबिक व्यायाम शैली निर्धारित कर सकते हैं |[७]
    • याद रहे कपड़े आपके शरीर को खूबसूरत दिखाने के लिए होते हैं, नाकि आपका शरीर कपड़ों को खूबसूरत दिखाने के लिए | अभिनेत्रियाँ, मॉडल इत्यादि अपने शरीर के प्रकार की चिंता किया बगैर सिर्फ खूबसूरत दिखने के लिए कपड़े पहनती हैं | यहाँ तक की, मॉडल हर कपड़े में खूबसूरत नहीं दिखती | जब कोई डिज़ाइनर फोटो शूट या रनअवे शो कर रहे होते हैं, तो वह ऐसी मॉडल का चुनाव करते हैं जो उनके कपड़ों को ख़ूबसूरती से पेश कर सके |
    • इतिहास में भी आइडियल बॉडी के टाइप बदलते रहे हैं | अमेरिका में विक्टोरियन काल के दौरान, “ऑवर ग्लास” प्रकार प्रचलित था, और उसे पाने के लिए औरतें कोरसेट पहन कर रखती हैं | 1920 के दशक में, आदर्श शरीर “आयत” प्रकार था जिसके लिए औरतों को गिर्डल पहन अपनी चौड़ी छाती को पतला दिखाना होता था |[८]
    • विभिन्न संस्कृतियों और उपसंस्कृतियों में अलग अलग शरीर के प्रकारों को आदर्श माना जाता है | अमेरिका में अफ्रीकन –अमेरिकन औरत को उसके सुडोल नितम्ब के लिए तारीफ मिलेगी | लेकिन, जापान की औरत को ऐसी खूबी होने के लिए कोई पसदं नहीं करेगा |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अपने जेनेटिक्स पर नज़र डालें:
    आपके शरीर के प्रकार में परिवार की जींस का बहुत योगदान होता है | अपने परिवार की और औरतों को देख कर समझिये अगर कोई समानता है | अगर आपके परिवार की सभी औरतों का एक जैसा शरीर का प्रकार है, आपका भी वैसा ही होगा | याद रहे, ना सिर्फ आपकी माँ का बल्कि पिता का परिवार भी !
विधि 2
विधि 2 का 2:

शरीर के प्रकार कपड़े पहनना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 (एप्पल) प्रकार के शरीर के लिए कपड़ों का चुनाव:
    सेब (एप्पल) प्रकार के शरीर के मुताबिक कपड़े पहनने के लिए, आपको अपनी कमर से ध्यान हटा कर, ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आपके शरीर के बाकि हिस्सों को खूबसूरत दिखाएं |
    • अपने शरीर की रेखा को ध्यान में रख सिर्फ उपरी और नीचे के तीसरे हिस्से पर ध्यान केन्द्रित रखें | इस शरीर के प्रकार के साथ, आप बिना अजीब लगे वी गले वाले शर्ट, ब्लाउज और ड्रेस आसानी से पहन सकती हैं |
    • अपनी कमर और कंधे/ बाँहों (बड़ी स्लीव पहनें) पर से ध्यान हटा कर छाती और गर्दन (मसलन, वी गला) पर लोगों की नज़र को आकर्षित करें |
    • स्ट्रैट लेग और स्किनी पैंट के बजाय फ्लेर्ड पैंट चुनें, और चौड़े कन्धों और भारी उपरी हिस्से को संतुलित करने का प्रयत्न करें | अपनी कमर पर से ध्यान हटाने के लिए पैंट को नितम्ब की हड्डी के नीचे बांधे |
    • ऐसी ड्रेस और बेल्ट नहीं पहनें जो आपकी कमर पर कस जाएँ | इससे आपके शरीर के वो हिस्से उभरेंगे जिन्हें आप शायद ज्यादा दिखाना नहीं चाहती हैं |
    • अगर आप चाहें तो ऐसे टॉप पहन सकती हैं जो आपके सुडोल शरीर को खूबसूरती से ढक लें |
    • गहरे रंग पहन कर उस विशेषता को निखारें जो वैसे सामने नहीं आ रही है |
    एक्सपर्ट टिप
    How.com.vn हिन्द: Christina Santelli

    Christina Santelli

    Style Me New की फाउंडर
    क्रिस्टीना संताली Style Me New की फाउंडर और मालिक हैं, जो एक वार्डरोब स्टाइलिंग कंसीयज है। फाइनेंस इंडस्ट्री में एक सफल कैरियर के बाद, वह 6 वर्षों से स्टाइलिस्ट के रूप में काम कर रही है।
    How.com.vn हिन्द: Christina Santelli
    Christina Santelli
    Style Me New की फाउंडर

    इन सुझावों को नियम के बजाय सलाह की तरह लें । वार्डरोब स्टाइलिस्ट और इमेज कंसलटेंट क्रिस्टीना सेंटेली केहती हैं: "ऐसे कपड़े ढूंढना जो आपके नाप के हों अक्सर ट्रायल और एरर से संभव होता है । कुछ लोग सोचते हैं की वह कुछ निर्धारित कपड़े सिर्फ अपने शरीर के प्रकार की वजह से नहीं पहन सकते हैं तो इसलिए वह कोशिश भी नहीं करते हैं । एक स्टाइलिस्ट के तौर पर, मैं अपने क्लाइंट्स को प्रोत्साहित करती हूँ की वह कुछ ऐसा पहनें जो उन्होनें पहले कभी नहीं सोचा होगा, और अक्सर वह मेरे सुझाव से चकित हो जाते हैं ।"

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 नाशपाती (पीयर) प्रकार...
    नाशपाती (पीयर) प्रकार के शरीर के लिए कपड़ों का चुनाव: इस प्रकार के लिए कपड़े पहनने के लिए ज़रूरी है की आप कुछ ऐसा चुनें जो आपके कन्धों और छाती को उभार के पेश करे | निचले हिस्से को अनदेखा करते हुए, उपर के भाग पर सारा ध्यान दें
    • अगर आपका शरीर नाशपाती (पीयर) प्रकार का है, तो कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें कर आप अपने नितम्ब को पतला बना औरों की इर्ष्या का कारण बन सकती हैं !
    • टॉप को नीचे के बॉटम के साथ संतुलित करें | ऐसे टॉप पहनें जिनसे आपके कंधे थोड़ा और उभर एक पेश हों |
    • ऐसे पेंट और टाइट ना पहनें जिनसे आपके पैर पतले लगें |
    • ऐसी ब्रा पहनने की कोशिश करें जिससे आपकी छाती उभर के दिखाई दे |
    • हील्स के साथ स्ट्रैट– लेग या थोड़े से फ्लेर्ड पैंट पहनें | पतले पैंट जो आपके एड़ियों से चिपकें, वह आपके शरीर के निचले हिस्से को उलटे त्रिकोण जैसा रूप दे सकते हैं | फ्लेर्ड पेंट आपके शरीर के उपरी हिस्से के देखे आपके पैरों को बहुत चौड़ा दिखा सकते हैं |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सीधे या आयत...
    सीधे या आयत प्रकार के शरीर के लिए कपड़ों का चुनाव: इस शरीर के प्रकार के साथ, आपके पास एक लम्बा, पतला शरीर होगा जिसमें गोलाई ना के बराबर है | इसको कई बार “लड़कों जैसे” भी कहा जाता है | आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आपके शरीर के पतलेपन को उभार, कमर के आस पास के हिस्से को गोलाकार दिखाए |
    • अगर आपका ऐसा शरीर है, तो आप अपनी कमर को “पिचका” कर उसे सुडोल दिखा सकते हैं | मसलन, ड्रेस के साथ बेल्ट पहनें |
    • अपने शरीर को जनाना दिखा उसकी बनावट अच्छी करने के लिए रुफ्फ्ल और फ्रिल का उपयोग करें | उदहारण के तौर पर, एक ऐसी ड्रेस जिसमें छाती पर बहुत काम है, उसे थोडा वज़न दे कर उस हिस्से को थोड़ा बढ़ा दिखाएगी |
    • आदमियों के कपड़ों से दूर रहे | मसलन, अगर आप बैगी जींस और ट्रैक पैंट में हैं तो आप भी लड़की नहीं बल्कि “अन्य लड़कों” जैसी दिखेंगी | इसके बजाय, अपने शरीर के प्रकार के हिसाब से उपयुक्त स्किनी जींस या फिर औरतों के लिए व्यायाम के दौरान पहनने वाले ट्रैक पहनें |
    • अपने पैरों की ख़ूबसूरती को दिखाने के लिए मिनी स्कर्ट और ब्राइट टाइट चुनें | ये एक सीधे शरीर को और आकार प्रदान करेंगे |
    • शेप वियर चुनें. एक आयत प्रकार को शरीर शेपिंग अंतर्वस्त्रों से फायदा होता है | उदहारण के तौर पर, अगर आप एक साइज़ बढ़ाने वाली ब्रा पहनेंगी तो बिना कोशिश के आप के शरीर के कोण संतुलित रूप से सामने आयंगे |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ऑवर ग्लास प्रकार के शरीर के लिए कपड़ों का चुनाव:
    ऐसे कपड़े नहीं पहनें जिनसे आप “डिब्बे” जैसे लगें ! आपका शरीर सुडोल है, इस बात का फायदा उठाएं |
    • कपड़े पहनते समय अपनी कमर को केन्द्रित करें | इसक मतलब है की अपने कमर के सबसे पतले हिस्से के आस पास अन्य वस्त्र और एक्सेसरीज़ पहनें | यहाँ पर ध्यान देने से आपका सुडोलपन और सामने आ कर निखरेगा |
    • अपने शरीर की बनावट के मुताबिक अपने कपड़ों का चुनाव करें | ऐसे में बने हुए कपड़े उत्तम लगते हैं | बिना आकार के या ज्यादा ढीले कपड़े सिर्फ छाती की तरफ ध्यान आकर्षित कर आपके ऑवर ग्लास शरीर को भारी दिखाते हैं |
    • अपनी कमर को उभार कर शरीर के उपरी और निचले हिस्से को संतुलित करें | अपनी कमर की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसी ड्रेस और बेल्ट पहनें जिनसे आपकी कमर कसी और बंधी हुई लगे |
    • सुडोल शरीर वाली औरतें अक्सर अपनी छाती को कुछ ज्यादा ही उभार लेती हैं | अगर ड्रेस का गला बहुत गहरा है, तो उसे गलती से भी नहीं खरीदें |
    • अपनी छाती को सुडोल बनाएं | अगर आपका शरीर ऑवर ग्लास प्रकार का है, तो आपकी छाती भरी हुई होगी; ऐसे में आपको ध्यान से एक ऐसी मज़बूत ब्रा पहननी चाहिए जिससे आपकी छाती उतरती हुई नहीं बल्कि उभरी हुई लगे |
    • वी गले के ड्रेस और टॉप पहनें | वैसे तो आप जैसी औरतों के लिए सभी गले के प्रकार ठीक हैं पर, वी गला बेहतरीन लगता है | ध्यान दें की छाती उतनी ही दिखनी चाहिए जितनी मौके के अनुरूप हो |

सलाह

  • चाहे आपके शरीर का कोई भी प्रकार हो, अपने पैरों को लम्बा दिखाना ज़रूरी है |
  • अगर आप पतली और छोटी हैं तो लम्बे कोट और मैक्सी ड्रेस का चुनाव नहीं करें- ये सिर्फ आपको घेर लेंगी | अपने शरीर को संतुलित रखने के लिए छोटी जैकेट, निक्कर और मिनी ड्रेस चुनें | एक ही रंग के या सीधी धारियों वाले कपड़े पहनने से आप लम्बी दिखेंगी | हाई हील्स भी पहनें! पैरों को लम्बा दिखाएं
  • प्रोफेशनल ब्रा फिटिंग कराएं; ये आपकी छाती में ऐसा बदलाव लायेगा जो देखने लायक होगा!
  • अपने सभी विकल्पों का जायजा करें | जल्दीबाज़ी में किसी चीज़ को सिर्फ इसलिए मना नहीं कर दें क्यूंकि आपको उसे पहनने की आदत नहीं है | कभी कभी अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आना भी अच्छा है !
  • रंगों और स्वरुप का चुनाव समझदारी से करें | अगर आपके शरीर के कुछ ऐसे हिस्से हैं जिन्हें आप ढकना चाहती हैं तो घने गहरे रंग (काला, गहरा नीला, गहरा बैंगनी) उन पर पहनें |
  • इन मुसीबत से भरे स्थानों पर चमकीले रंग और स्वरुप के कपड़े पहनने से उस ओर ध्यान नहीं जायेगा !
  • अगर आपकी छाती भारी है तो ऐसी ड्रेस और टॉप जो आपकी कमर और छाती को कस ले बेहतर लगती हैं; नहीं तो ये आपकी छाती को काफी छोटा (अगर आप पीयर आकार की हैं) या कन्धों को चपटा और चौड़ा (अगर आप सीधे आकार की हैं) दिखा सकती हैं |
  • अगर आपका पेट पिचका है और आपको उसे ऐसा दिखाने में कोई परेशानी नहीं है तो, क्रॉप टॉप आपकी छाती को कमर के देखे थोड़ा बढ़ा दिखायेंगे |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १४,६०१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: फ़ैशन
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १४,६०१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?