कैसे बिना कुछ कहे, अपने दिल में बसे इंसान को बताएँ कि आप उसे पसंद करते हैं

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

बेशक, अपने दिल में घर किए इंसान के सामने जाकर अपनी दिल की बात कहना, अपने प्यार का इजहार करने का सबसे आसान तरीका होता है, लेकिन हो सकता है कि आप ये बात करने को लेकर बहुत शर्मा रहे हों। परेशान न हों—ऐसे कई सारे तरीके हैं, जिनकी मदद से आप बिना कुछ बोले अपने दिल में बसे इंसान को अपने दिल का हाल बता सकते हैं। एक बार वो आपके इशारों को समझ ले, फिर आप अपने दिल में बसे लड़के के साथ में एक अच्छा और प्यार भरे रिश्ते को एंजॉय कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

सही बॉडी लेंग्वेज अपनाना (Getting the Body Language Down)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आइ कांटैक्ट बनाएँ—और फिर हट जाएँ:
    अपने क्रश के साथ नजरें मिलाना, उसे कुछ बोले बिना अपने दिल का हाल बताने का एक अच्छा तरीका होता है। बस कुछ एक या दो सेकंड्स के लिए—बस इतनी देर के लिए कि उसे समझ आ जाए कि आप उसे अटेन्शन दे रही हैं, आइ कांटैक्ट करें—और फिर नीचे फर्श पर देखें या अपनी नजरें कहीं ओर ले जाएँ। इससे ज्यादा भी स्पष्ट नजर आए बिना भी आपके क्रश को दिखेगा कि आप उसे पसंद करते हैं; अगर आप उसकी तरफ घूरते रहेंगे, तो ये बहुत ज्यादा अजीब लग सकता है।[१]
    • जब आप-दोनों एक ही कमरे में हों, फिर भले आप किसी पार्टी में हों या क्लास में, आप इस ट्रिक को एक या दो बार ट्राय कर सकती हैं। बस इसके बारे में ज्यादा क्लियर मत दिखें; आप भी नहीं चाहेंगी कि वो आपको कई बार उसे घूरता हुए पकड़े!
    • आप चाहें तो इस लुक के साथ और आगे जाने के लिए, इसमें एक हल्की सी फ़्लर्ट वाली स्माइल भी दे सकती हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 स्माइल दें:
    आपको आपके क्रश को, उसमें आपकी दिलचस्पी जताने के लिए, एक पूरी बड़ी स्माइल नहीं देना है। बस उसकी ओर देखें, उसे एक छोटी सी स्माइल दें और फिर कहीं और देखें या फिर उसके साथ में कन्वर्जेशन स्टार्ट कर दें। आपकी मुस्कुराहट बहुत बड़ी या उत्सुक नहीं होनी चाहिए, या फिर वो शायद आपको सिर्फ एक फ्रेंडली होने के बारे में सोच सकता है; इसकी बजाय, जब आप उसे देखकर मुस्कुराएँ, तो आपको थोड़ा सा अस्पष्ट रखने की कोशिश करें, इसलिए उसमें अपनी दिलचस्पी होने के बारे में बताते समय उसके साथ थोड़ा सा खेलें।
    • अगर आप इसमें थोड़ा फ़्लर्ट फ़ैक्टर एड करना चाहती हैं, तो आँखों से मुस्कुराना सीख लें।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने शरीर को अपने क्रश की तरफ घुमाएँ:
    अपने क्रश की तरफ कुछ ओपन बॉडी लेंग्वेज का यूज करना, उसे अपने मन की बात बताने का एक और तरीका होता है। अगर आपकी बॉडी लेंग्वेज “ओपन” रखने का मतलब, आपको एकदम सीधे खड़ा होना है, अपने क्रश को देखना है, अपने पैरों और कंधों को उसकी तरफ मोड़ना है और अपनी आर्म्स को चेस्ट के सामने रखने की बजाय, बाहर रखना है। ये आपके क्रश को दिखाता है कि आप उसमें इन्टरेस्टेड हैं और आपको उसके करीब रहना पसंद है। अब अगली बार आप जब भी उसके साथ खड़ी हों या उसके साथ बैठी हों, तब अपने शरीर को उसी की दिशा में मोड़े रखने की पुष्टि कर लें, ताकि उसे ये समझ आ सके, कि आप उसे पसंद करती हैं।[२]
    • उदाहरण के लिए, अगर आप उससे बात करती हैं और अपने पैरों को क्रॉस रखती हैं, तो अपने पैरों को उससे दूर नहीं, बल्कि उसी की तरफ क्रॉस किया रखने की पुष्टि कर लें, ताकि आपका एक और ज्यादा ओपन पोस्चर रहे।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसके करीब आ जाएँ:
    फिर चाहे आप उससे बात कर रही हों या फिर किसी पार्टी में एक-साथ बैठे हों, तब अपने क्रश के थोड़ा करीब आना, उसे ये बताने का एक और तरीका होता है कि आप उसे पसंद करती हैं। ऐसा नहीं है कि आपको बहुत ज्यादा आगे बढ़ने की, या फिर करीब से बात करने की या फिर उसे कम्फ़र्टेबल महसूस कराने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको कुछ सोशल माहौल में, उसके केवल थोड़ा सा करीब आकर, उसे ये दिखाना है कि आप उसे पसंद करती हैं। किसी छोटे से ग्रुप में बहुत ज्यादा भी चिपकू बने बिना, आप उसके करीब बैठकर, उसके साथ खड़े होकर या फिर उसके साथ में बातें करने का मौका पाकर, उसके ऊपर दूसरे लड़कों से ज्यादा ध्यान देकर अपने क्रश को दिखा सकती हैं कि आप उसे पसंद करती हैं।
    • जब आप उससे बात करें, तब आप बातों के आगे बढ़ते हुए, उसके थोड़ा सा और करीब खड़े होने की या फिर उसके ज्यादा करीब बैठने की कोशिश कर सकती हैं। अगर वो पीछे नहीं जाता है, बल्कि आपकी ओर आ जाता है, तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि उसके मन में भी आपके लिए फीलिंग्स हो सकती हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 टच बेरियर (touch barrier) तोड़ें:
    अगर आप आपके क्रश को ज़ोर से कुछ बोले बिना, उसे अपने दिल की बात बताना चाहती हैं, तो ऐसे में आप उसे एक या दो बार हल्का सा टच कर सकती हैं। अगर आप उससे बात कर रही हैं या फिर उसके साइड से निकल रही हैं, तो फिर आप उसके कंधे पर या अपर आर्म पर टच कर सकती हैं या फिर अगर वो आपको परेशान कर रहा है, तो मज़ाक में उसकी आर्म पर ज़ोर से हाथ मार सकती हैं। अगर आप उसके सामने खड़ी या बैठी हैं, तो आप उसे बीच-बीच में केजुअली अपने पैर या घुटने से उसे छूकर, उसे ये बता सकती हैं कि आप उसके करीब आना चाहती हैं।
    • बस थोड़ी सी फिजिकल अटेन्शन भी आपके क्रश तक ये बात पहुंचा सकती है कि आप उसे पसंद करती हैं। आपको इसे बहुत ज्यादा आगे तक नहीं ले जाना है; बस कन्वर्जेशन के दौरान केवल एक या दो बार छूना भी उसे दिखा देगा कि आप उसे पसंद करती हैं।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 अपना बेस्ट दिखें:
    अब, इसका मतलब ये नहीं कि आपको अपने क्रश का ध्यान पाने के लिए, एकदम किसी स्पेशल ओकेशन पर जाने जैसा रेडी नहीं होना है या भरपूर मेकअप नहीं करना है। हालांकि इसका मतलब तो ये है कि आपको आप जब भी उससे बात करें, तब खूबसूरत, फ्रेश और क्लीन दिखना और महसूस करना चाहिए; अपने अपीयरेंस के ऊपर बस जरा सी मेहनत करना भी आपके कॉन्फ़िडेंस को बढ़ा देगा और ये आपके क्रश को ये भी दिखाएगा कि आप उसके ऊपर अच्छा इम्प्रेसन डालना चाह रही हैं। ऐसे कपड़े पहनें, जिनमें आपको कम्फ़र्टेबल फील होता है और आपको किसी ऐसे इंसान की तरह बनने की कोशिश नहीं करना है, जो आप हैं ही नहीं।
    • अगर आप आपके क्रश से और लोगों के एक छोटे से ग्रुप के साथ मिल रही हैं, तो आपका अच्छे से तैयार होना, उसे ऐसा दिखा देगा कि आपने उसकी नजरों में अच्छा नजर आने के लिए बहुत मेहनत की है, जो उस तक ये बात पहुंचा देगा कि आपको उस पर क्रश है।
विधि 2
विधि 2 का 3:

उसे कुछ अस्पष्ट हिंट्स देना (Giving Subtle Hints)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 फ्रेंड्स बनें:
    किसी लड़के के फ्रेंड बनने की कोशिश करना, उसे ये दिखाने का एक अच्छा तरीका है कि आप उसे पसंद करती हैं। अगर आप उसके फ्रेंड जोन (friend zone) में नहीं पहुँच जाती हैं, तो इससे उसे ऐसा नजर आएगा कि आप उसमें सच में रुचि दिखा रही हैं। उससे उसकी लाइफ के बारे में सवाल करें, उसके इन्टरेस्ट्स शेयर करें और उसके आसपास कुछ समय बिताएँ, फिर चाहे आप किसी ग्रुप प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं या फिर फ्रेंड्स के साथ मिल रहे हैं। बस इतना सुनिश्चित कर लें कि वो आपको एक छोटी बहन की तरह या उसके फ्रेंड्स की तरह नहीं देखता है और साथ ही ऐसा इंसान मत बन जाएँ, जो उसकी रोमांटिक मुश्किलों के बारे में सुनता है।[३]
    • उसका फ्रेंड बनना, उसे ये दिखाएगा कि आप उसके करीब आना चाहती हैं। ऐसा करना उसे ये दिखाने का एक अच्छा तरीका होता है कि आप उसे पसंद करती हैं, खासतौर पर अगर आपकी फ्रेंडशिप दूसरे लड़कों के साथ नहीं है। इसके साथ ही ये आपको उसके साथ में किसी रिश्ते में आने के पहले, उसके बारे में और भी अच्छी तरह से जानने में मदद करता है। अक्सर, कभी-कभी क्रश तो बस यूं ही किसी पर भी हो जाता है और कभी-कभी हम जल्दबाज़ी में कदम उठा लेते हैं। फ्रेंडशिप करना, किसी भी रिश्ते में जाने के पहले, खुद को उस रिश्ते के लिए तैयार होने का पता लगाने का एक अच्छा तरीका होता है।
    • इसे धीमा ही रखें। अगर आप उसे ज्यादा अच्छी तरह से नहीं जानते हैं, तो इसे पहले एक सिम्पल कन्वर्जेशन के साथ शुरुआत करें और फिर एक-दूसरे से मिलने तक आगे बढ़ा लें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 दिखावा न करें:
    अगर आप आपके क्रश को बताना चाहती हैं कि आप उसे पसंद करती हैं, तो आपको उसे ये दिखाना होगा कि आप उसके आसपास रहने में कम्फ़र्टेबल हैं। अगर आप खुद को हमेशा सबसे ऊंचा दिखाती रहती हैं, अपनी खासियत के बारे में बात करती रहती हैं, हँसने के लिए बढ़ा-चढ़ा कर बातें बनाती हैं या फिर बस ऐसा कुछ भी करती हैं, जो असल में आप नहीं करती हैं, तो ऐसा करके आप अपने क्रश का दिल नहीं जीत पाएँगी। अगर आप हमेशा आप जैसी हैं, वैसी ही बनी रहेंगी, अपने खुद के इन्टरेस्ट्स या अपने फ्रेंड्स के बारे में बातें करेंगी, तो इस वजह से आपका क्रश शायद समझ जाएगा कि आपको उसमें सच में इन्टरेस्ट है।[४]
    • याद रखें, आखिर में, आप वही लड़का पाना चाहती हैं, जो आपको, आप जैसी हैं, बस उसी तरह से पसंद करे। आपको उसे अपने किसी ऐसे रूप को पसंद नहीं कराना है, जो आप हैं ही नहीं, क्योंकि ऐसा करना, आपके लिए आप जैसी हैं, वैसी बनी रहकर उसके साथ में रिश्ता बनाना मुश्किल हो सकता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसे एक छोटा-सा गिफ्ट दें:
    एक छोटा सा गिफ्ट देना, बहुत ज्यादा स्पष्ट हुए बिना अपने क्रश को ये बताने का एक बड़ा आसान तरीका होता है कि आप उसे पसंद करती हैं। बस उसे ऐसा कुछ दें, जिसके बारे में उसने कभी बात की हो या फिर ऐसा कुछ, जो आप उसे देना चाहती हैं, जैसे कि एक बुक या एक सीडी। आप चाहें तो थोड़ा ज्यादा सिली बन सकती हैं और थोड़ा प्रैक्टिकल बनकर उसके लिए एक पैक पेंसिल जा लेकर जा सकती हैं, और वो भी इसलिए क्योंकि आपने देखा है कि वो हमेशा अपनी पेंसिल लाना भूल जाता है। आप गिफ्ट के साथ में एक शॉर्ट नोट लिख सकती हैं और फिर खुद उसे दे सकती हैं या फिर उसकी डेस्क पर भी छोड़ सकती हैं।
    • बेशक, ये तभी अच्छे से काम क्रेग, जब आप उसे जानती होंगी और आप दोनों पहले से एक-दूसरे के फ्रेंड्स होंगे; अगर आप पहले कभी नहीं मिले हैं, तो उसे गिफ्ट देना, शायद उसे ठीक नहीं लगेगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 आपको उसकी फिक्र...
    आपको उसकी फिक्र है, ये दिखाने के लिए उससे सवाल करें: अपने क्रश की तरफ पूरे सच्चे मन से इन्टरेस्ट दिखाना, ये जताने का एक अच्छा तरीका होता है कि आप उसे पसंद करती हैं। ऐसा करने के लिए, आपको उससे सिर्फ उसकी लाइफ के बारे में कुछ सवाल करने चाहिए और अपने अगले कदम के बारे में प्लान करने की बजाय, उसके जवाब को सुनने के लिए पूरी कोशिश करना चाहिए। बातों को आगे बढ़ाते रहने के लिए, उससे उसके वीकेंड प्लान्स के बारे में, उसकी फेवरिट स्पोर्ट्स टीम्स, उसकी स्कूल एक्टिविटीज, उसके फ्रेंड्स या उसकी फेवरिट बैंड्स या मूवी स्टार्स के बारे में पूछें; इससे उसे ऐसा लगेगा कि आप सच में उसकी परवाह करती हैं और आपको शायद उस पर थोड़ा सा क्रश भी हो सकता है।[५]
    • आप उससे उसके पैट्स के बारे में, उसकी फेवरिट मूवीज के बारे में या फिर मजे के लिए की जाने वाली उसकी फेवरिट चीजों के बारे में भी पूछ सकती हैं।
    • शुरुआत में ही कई सारे पर्सनल सवाल मत पूछ लें, नहीं तो वो अनकम्फ़र्टेबल हो जाएगा।
    • अपने बारे में भी बातें शेयर करने की पुष्टि कर लें; आपको ऐसा नहीं दिखना है, जैसे आप उसकी पड़ताल कर रही हैं।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उसे थोड़ा परेशान करें:
    अगर आप अपने क्रश को थोड़ा सा परेशान करना शुरू कर देंगी, तो उसे भी ये नजर आने लग जाएगा कि आप उसे पसंद करती हैं। ऐसा नहीं है, कि उस तक ये बात पहुंचाने के लिए आपको उसे बहुत ज्यादा परेशान करना है; बस उसके नए हेयरकट, उसकी नई फेवरिट स्पोर्ट्स टीम (खासकर, अगर उसकी टीम हारती जा रही है), उसके फेवरिट बैंड, उसका जुनून या ऐसी दूसरी चीजें, जो आपको मालूम है कि जिन्हें वो ज्यादा पर्सनली नहीं लेगा, के बारे में थोड़ा मजाक में छेड़ें। इससे ऐसा नजर आता है कि आप उसे किसी मजेदार, हल्की-फुल्की कन्वर्जेशन में शामिल करने लायक पसंद करती हैं।
    • बस उसे इतना मालूम होने की पुष्टि कर लें कि आप ऐसा सिर्फ मजाक में कर रही हैं और वो भी मस्ती में ले रहा है। हो सकता है कि शायद वो अपने फेवरिट स्पोर्ट्स टीम को लेकर बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो, और वो उसके बार-बार हारने की सच्चाई को मजाक में लेने को तैयार ही न हो।
    • उसे ये भी पता चलने दें कि आप ऐसे हर किसी को परेशान नहीं करती हैं। अगर वो सोचेगा कि आप तो उसके हर एक फ्रेंड को ऐसे ही परेशान करती हैं, तो वो शायद खुद को आपके लिए स्पेशल नहीं समझ पाएगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 उसकी मदद करें:
    अगर आप अपने क्रश की मदद करना शुरू कर देंगी, तो उसके मन में आपके उसे पसंद करने का शक उठेगा। आपको उसकी मदद करने के लिए अपनी हद से आगे बढ़ने की कोशिश करने की जरूरत नहीं है, बस कुछ छोटे-छोटे जेस्चर भी उसे दिखा सकते हैं कि आप उसे सच में बहुत पसंद करती हैं। इसका मतलब, जब वो घर पर हो, तब उसके लिए घर पर असाइनमेंट ले जाना, टेक्स्टबुक ले जाना या फिर उसके कुछ सवालों का जवाब देना भी हो सकता है। इससे आप उस तक ये बात पहुंचा सकती हैं कि आप सच में उसकी परवाह करती हैं, बशर्ते वो आपका फायदा उठाना न शुरू कर दे।
    • देखा जाए, तो उसे भी आपकी मदद करने की कोशिश करना चाहिए। आपको उसे ऐसा नहीं महसूस कराना है कि आप बस उसकी मदद के लिए कभी भी आ सकती हैं।
    • उसकी मदद करने के तरीके खोजने की कोशिश करें; हो सकता है कि वो इतना शर्मीला हो, कि वो आप से मैथ होमवर्क तक नहीं मांग पा रहा हो, लेकिन आप खुद ही ऐसा करने का बोल सकती हैं और फिर देखें कि वो क्या कहता है।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 उसके साथ फ़्लर्ट...
    उसके साथ फ़्लर्ट करें: फ़्लर्ट करने निश्चित रूप से आपके क्रश को बता सकता है कि आप उसे पसंद करती हैं। उसके साथ फ़्लर्ट करने के लिए, आपको उसे सिर्फ थोड़ा सा परेशान करना है, थोड़ा मज़ाक करना है और वहाँ मौजूद बाकी सारे लड़कों से ज्यादा उसकी ओर ध्यान देना है। आप उसकी तरफ स्माइल देकर, उसके जोक्स पर हँसकर और उसे ये दिखाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करके कि आप उसके साथ में समय बिताना चाहती हैं, ये सब जताकर, उसे पाने की थोड़ी ज्यादा कोशिश कर सकती हैं।[६]
    • फ़्लर्ट करना सीखना जरा मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसका सीधा मतलब जब आप अपने क्रश के साथ में कुछ लाइटहार्टेड टॉपिक्स पर बातें करें, तब खुद को ज्यादा सीरियसली नहीं लेना है, साथ ही उसे परेशान करने के साथ-साथ, उसे ये दिखाना कि वो जो भी कहना चाहता है, आप उसे जानना चाहती हैं।
    • आप चाहें तो अपने क्रश के साथ में बातें करते समय, थोड़ा प्लेफुल बनने के लिए अपने होंठ पर जीभ फेर सकती हैं या फिर अपने बालों के साथ में खेल सकती हैं।
विधि 3
विधि 3 का 3:

उसे बताना (Really Telling Him)

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 उसे ये बात आपके फ्रेंड्स से न पता चलने दें:
    अगर आप आपके क्रश को बताना चाहती हैं कि आप उसे कितना पसंद करती हैं, तो फिर आपको उसे खुद से बताना होगा, फिर भले आप ऐसा एक लेटर लिखकर ही क्यों न करें। वैसे तो आपके अपने किसी फ्रेंड की मदद से अपने क्रश को बताना शायद आसान लग सकता है, लेकिन इससे शायद ऐसा लगेगा कि आप शायद एक मेच्योर रिलेशनशिप के लिए रेडी नहीं हैं या फिर ऐसा कि आप खुद उससे बाद करने के लिए रेडी नहीं हैं। फिर चाहे वो ऐसा ही क्यों न कह दे कि वो भी आपको पसंद करता है, फिर भी ऐसा करके आपका रिश्ता एक सही जगह से नहीं शुरू होगा।
    • साथ ही, आप आपके सभी फ्रेंड्स को उसके सामने भेजकर, उसे परेशान करके खुद भी परेशान नहीं होना चाहेंगे और उसे खुद भी अपनी फीलिंग्स के बारे में बता सकती हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 उसे एक नोट या लेटर लिख दें:
    अगर आप अपने क्रश को पसंद करने की बात, अपने मुंह से नहीं कह सकती हैं, तो आप उसे एक शॉर्ट नोट लिखकर या फिर अपनी फीलिंग्स को बताता हुआ एक लंबा लेटर लिखकर भी उसे बता सकते हैं। आप उसके लॉकर में इसे छोड़ सकती हैं या फिर खुद भी उसे दे सकती हैं। उसे बताएं कि आप उसे पसंद करती हैं, अगर आप चाहें तो इसके पीछे की कोई एक या दो वजह भी दे सकती हैं और उससे पूछें, अगर वो भी आप की ही तरह महसूस करता हो। ये उसे सामने से बताने में महसूस होने वाले प्रैशर को महसूस किए बिना उसे अपने मन की बात बताने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।
    • इसे शॉर्ट और स्वीट ही रखें। आपको उसके मन में भी आपके लिए ऐसी ही फीलिंग्स होने का पता लगाए बिना, उसे आपके मन में उसके लिए मौजूद भावनाओं के बारे में बहुत ज्यादा डिटेल में बताने की जरूरत नहीं है।
    • आप उसे कांटैक्ट करने का बेस्ट तरीका बता सकती हैं, फिर चाहे ये उसे उसका जवाब छोड़कर जाने की जगह बताना हो या फिर उसे आपका नंबर देना।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 उसे कॉल करें:
    उसे कॉल करना और फिर आप जैसा महसूस करती हैं, वो बताना, उसे अपने मन की बात बताने का एक और दूसरा तरीका होता है। बेशक, टेक्निकली इसका सीधा मतलब अपनी फीलिंग्स का शब्दों में इजहार करना होता है, लेकिन अगर बिना कुछ कहे उसे बताना आपके लिए कोई काम नहीं कर रहा है, तो फिर अब समय है कि आप खुद ही सब कह दें। उसे एक कॉल करें, एक गहरी साँस लें और आपको जैसा भी फेल होता है, वो तुरंत बता दें और उससे पूछें कि क्या वो भी आपके लिए ऐसा ही फील करता है। आपको पता चलने के पहले ही आपका जवाब मिल जाएगा।[७]
    • बस ऐसा कुछ कहें कि “मुझे पिछले कुछ हफ्तों से तुम्हारे साथ रहकर बहुत मजा आया और मैं तुम्हें बताना चाहती हूँ, कि मैं तुम्हें बहुत पसंद करती हूँ। मैं जानना चाहती हूँ कि क्या तुम भी मेरे लिए ऐसा ही महसूस करते हो।”
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 उसे खुद बता दें:
    अगर उसे कॉल करने का विचार आपको ठीक नहीं लग रहा है, तो फिर आपको सामने बैठकर बात करने के लिए सही समय और सही जगह चुनना होगी। बस उससे पूछें कि क्या वो आप से किसी ऐसी जगह पर मिलना चाहोगे, जहां आप अकेले हो सकते हैं, उसके साथ आइ कांटैक्ट बनाएँ और फिर आप जैसा भी फील करती हैं, उसे बता दें। उसे रिएक्ट और रिस्पोंड करने का पूरा समय दें और कोशिश यही करें कि उसके ऊपर कोई दबाव न डालें; बहुत ज्यादा इंटेन्स हुए बिना चीजों को लाइटहार्टेड रखें।
    • आप उसे कम्फ़र्टेबल करने के लिए छोटी बात भी कर सकती हैं, लेकिन अपनी बात कहने से और अपनी फीलिंग्स शेयर करने से मत घबराएँ।
    • जब आप उसे बताएं कि आप उसे पसंद करती हैं, तब आप उसे एक या दो कॉम्प्लिमेंट भी दे सकती हैं। आप उसे क्यों पसंद करती हैं, ये बताने के लिए ऐसा कुछ कह सकती हैं, “कोई भी मुझे इस तरह से नहीं हँसा सकता, जैसे तुम हँसा सकते हो।”
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 उचित तरीके से रिएक्ट करें:
    एक बार आपके क्रश को पता चल जाए कि आप उसे पसंद करती हैं, फिर वो या तो कह सकता है कि वो भी आपकी फीलिंग्स शेयर करता है या फिर वो सिर्फ एक फ्रेंड बनकर रहना चाहता है। अगर वो कहता है कि वो भी आपको पसंद करता है, तो अब आप सेलिब्रेट कर सकती हैं और उसके साथ में रिश्ता शुरू करने के लिए एक्साइटेड हो सकती हैं। हालांकि, अगर वो भी ऐसा ही फील नहीं करता है, तो ऐसे में मेच्योर बने रहना और इमोशनल होने या फिर उसके भी आपके लिए इसी तरह से फील नहीं करने को लेकर बुरा महसूस कराने की बजाय चीजों को पॉज़िटिव रखना बहुत जरूरी होता है। हालांकि आप दुखी हो सकती हैं, लेकिन आपको ऐसा दिखाना है कि आप आपके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है और फिर अपने क्रश से दूर जाने के बाद आप दुखी हो सकती हैं।[८]
    • चाहे जो भी हो जाए, आपको एक अच्छा इम्प्रेसन छोड़ना है। अगर आप उसे आप की ही तरह फीलिंग्स शेयर नहीं करने को लेकर उसे कुछ उल्टा-सीधा बोलने लग जाती हैं या फिर उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगती हैं, तो ये आपको उसकी नजरों में एक बुरा इंसान बना सकता है।
    • फिर चाहे वो आपकी ही तरह फीलिंग्स नहीं शेयर करता हो, वो फिर भी आपके ओपन होने और उसके साथ में ईमानदार होने का सम्मान करेगा। आपको तो अपने मन की बात को इतने कॉन्फ़िडेंस के साथ, उस तह पहुंचाने के लिए अपने ऊपर गर्व महसूस होना चाहिए।

सलाह

  • उससे इसके बारे में बात करते समय थोड़ा नर्वस फील होना नॉर्मल है।
  • उसे बहुत ज्यादा परेशान न करें और अपनी बाउंड्रीज को न भूलें।
  • "फ्रेंडजोन (friendzone)" होने को लेकर परेशान न हों। फ्रेंड बनने में कोई बुराई नहीं।
  • जब आप ऐसा करें, तब सुनिश्चित करें कि उसका कोई फ्रेंड आपके आसपास नहीं है।
  • अपने क्रश को दिखाएँ कि आप उसे, एक इंसान होने के नाते उसकी रिस्पेक्ट करते हैं।
  • कुछ लड़कों को ऐसी लड़कियों से प्यार होता है, जो खुद के लिए और अपने भरोसे के लिए खड़ा होती हैं।
  • पॉज़िटिव रहें और कॉन्फ़िडेंस में रहें!
  • उसके पीछे ही न पड़ जाएँ। इसकी वजह से वो आपको अजीब समझने लगेगा।
  • कमरे में दूर से ही उसे मत घूरें। वो शायद इसे देखकर घबरा जाएगा।
  • अगर आप फ़्लर्ट नहीं कर सकती हैं, तो कोई बात नहीं! उसकी बजाय, इस गाइड में दी दूसरी टिप्स इस्तेमाल करके देखें।

चेतावनी

  • उसे इम्प्रेस करने के लिए बदलें नहीं। अगर वो आपको पसंद करता है, तो उसे आपको, आप जैसी हैं, वैसे ही पसंद करना चाहिए।
  • उसे इग्नोर न करें। अगर वो आप से मिलना चाहता होगा, तो ये आपके लिए एक अच्छा संकेत होगा।
  • अगर आप बहुत ज्यादा कोशिश कर रही हैं, तो वो उसे नोटिस कर लेगा।
  • बॉडी लेंग्वेज सब बता देती है, इसलिए अपनी बॉडी लेंग्वेज को उसके लिए ओपन रखें, लेकिन उसे डराएँ नहीं।
  • बहुत ज्यादा फ़्लर्ट करना कभी-भी अच्छा नहीं होता।
  • उसके पास होने पर बहुत ज्यादा हँसे-मुस्कुराएँ नहीं। ये थोड़ा अजीब लग सकता है।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Cher Gopman
सहयोगी लेखक द्वारा:
डेटिंग कोच
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Cher Gopman. शेर गोपमैन, न्यूयॉर्क सिटी स्थित एक डेट कोचिंग सर्विस, NYC Wingwoman LLC, के फॉउंडर हैं। 'NYC Wingwoman' मैचमेकिंग सेवाएँ, विंगवुमन सेवाएँ, वन-ऑन-वन कोचिंग, और इंटेंसिव बूटकैंप उपलब्ध कराते हैं। शेर एक सर्टिफ़ाइड लाइफ़ कोच और एक पूर्व साइकायट्रिक नर्स हैं, और उनके काम को Inside Edition, Fox, ABC, VH1, और The New York Post पर फ़ीचर किया जा चुका है। यह आर्टिकल ३,४७१ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: युवा
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,४७१ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?