कैसे फ़्रेंच में गुड मॉर्निंग कहें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप किसी फ्रेंच भाषी देश जा रहे हों, या किसी फ़्रेंच बोलने वाले मित्र के साथ रात बिता रहे हों, तब शायद आप जानना चाहेंगे कि फ़्रेंच में "गुड मॉर्निंग" कैसे कहा जाएगा। फ़्रेंच में "गुड मॉर्निंग" कहने का स्टैण्डर्ड तरीका तो है "bonjour" (बॉन-ज़्हूर), जिसका असली अनुवाद होता है "गुड डे" और आम तौर पर इसका इस्तेमाल "हेलो" की तरह किया जाता है। फ़्रेंच भाषी, आम तौर पर, सुबह लोगों का अभिवादन करने के लिए लिटरल (literal) "गुड मॉर्निंग" का इस्तेमाल नहीं करते हैं। परंतु फ़्रेंच लोगों की सुबह की ऐसी अनेक परम्पराएँ हैं, जो आपको अजीब लग सकती हैं, विशेषकर अगर आप यूएस में बड़े हुये होंगे।[१]

विधि 1
विधि 1 का 3:

सुबह दूसरों का अभिवादन करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अधिकांश मामलों में,...
    अधिकांश मामलों में, लोगों से गुड मॉर्निंग कहने के लिए, उनसे "बॉन-ज़्हूर" कहिए: हालांकि शब्द "matin" का अर्थ होता है "morning", फ़्रेंच भाषी इसका इस्तेमाल "good morning" कहने के लिए नहीं करते हैं। उसकी जगह वे केवल "बॉन-ज़्हूर" कहते हैं। हालांकि इस शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है "good day," और इसका इस्तेमाल सामान्य तौर पर "हेलो" की तरह किया जाता है, मगर फ़्रेंच बोलने वाले अधिकांश देशों में इसका इस्तेमाल "good morning" की तरह ही किया जाता है।[२]
    • आम तौर से कहा जाये, तो फ़्रेंच लोग, सुबह को कोई खास महत्व नहीं देते हैं। जैसे कि ब्रेकफास्ट एक बहुत छोटा, हलका मील (meal) होता है। शायद यह भी एक कारण हो सकता है कि लोग एक दूसरे से "good morning" कह कर अभिवादन नहीं करते हैं।

    अपवाद: क्यूबेक में "bon matin" सुनाई पड़ना आम बात है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है "गुड मॉर्निंग"। यह कोई पारंपरिक फ़्रेंच अभिवादन नहीं है, मगर फ़्रेंच भाषी कनाडा निवासियों द्वारा इसे अपना लिया गया है।

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 जब दोस्तों का...
    जब दोस्तों का अभिवादन कर रहे हों तब "salut" पर स्विच (switch) कर जाइए: "Salut" (सह-लू), "हेलो" का एक अधिक कैजुयल (casual) तरीका है, जैसे कि अंग्रेज़ी में "हाय" या "हे" होता है। अगर आप किसी नज़दीकी दोस्त या अपने से छोटे से सुबह-सुबह बात कर रहे हैं, तब यह "गुड मॉर्निंग" कहने का एक अच्छा तरीका है।[३]
    • फ़्रेंच संस्कृति आम तौर पर बहुत औपचारिक है। अपने से बड़े परिवार जनों से या जिनका आप पर कुछ अधिकार हो, उनसे भी "सह-लू " कहना उचित नहीं माना जाता है।
  3. Step 3 जब आप जा रहे हों तब "bonne matinée" कहिए:
    यह फ़्रेज़ (phrase) "bonne matinée" (बुह्न मेह-टी-ने) का मतलब तो होता है "गुड मॉर्निंग," मगर जब आप किसी से सुबह पहली बार मिल रहे होते हैं, तब इसका इस्तेमाल कभी नहीं किया जाता है। बल्कि इसे तो आप तब कहते हैं जब आप अपना शेष दिन बिताने के लिए अलग हो रहे होते हैं।[४]
    • इस तरह से इसका इस्तेमाल करने से, इस फ़्रेज़ का अधिक सही मतलब हो जाता है "have a good morning," जिसे कि किसी का साथ छोड़ते हुये कहा जा सकता है। इसे आप उसी तरह समझ सकते हैं, जैसे कि अमरीका में लोग जब अलग होने लगते हैं तब "have a nice day" कह सकते हैं ।
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने सुबह के अभिवादन को पर्सनलाइज़ (Personalize) कर लीजिये

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अगर आप किसी...
    अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति का अभिवादन कर रहे हैं, जिसे जानते नहीं हैं, तब किसी टाइटल का इस्तेमाल करिए: फ़्रेंच संस्कृति की औपचारिकता के कारण, जैसे आप अंग्रेज़ी में "सर" या "मैम" कहते हैं उसी तरह से किसी अनजान का अभिवादन करते समय टाइटल का इस्तेमाल करना शिष्टता होती है। फ़्रेंच में किसी अनजान से बातें करते समय, चाहे वह उम्र में आपके बराबर या कम ही क्यों न हो, टाइटल्स का इस्तेमाल करना उचित माना जाता है। जब आप "बॉन-ज़्हूर" कह चुकें तब एक टाइटल शामिल कर लीजिये। सामान्य टाइटल्स हो सकते हैं:[५]
    • "Madame" (माह-दाह्म), जब आप किसी महिला से बातें कर रहे हों जो ज़ाहिर तौर पर विवाहित हो और आपसे उम्र में बड़ी हो
    • "Monsieur" (मुः-स्युह्र), अगर आप किसी वयस्क से बात कर रहे हों, चाहे वह विवाहित हो चाहे अविवाहित
    • "Mademoiselle" (मेहद-म्वाह-ज़ेल्ल), अगर आप किसी युवा लड़की से बात कर रहे हों

    सलाह: अगर आप महिलाओं के समूह से बातें कर रहे हों, तब आप उन सबका अभिवादन "mesdames" (मे-डेहम) कह कर कर सकते हैं। मिले जुले समूह के लिए आप "Bonjour, mesdames et messieurs" कह सकते हैं। इसका सही उच्चारण करने के लिए "mesdames" के अंत वाले "s" को "et" के साथ मिला दीजिये। आप इसे और भी छोटा कर सकते हैं और "Bonjour messieurs dames" कह सकते हैं।

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 लोगों के ग्रुप...
    लोगों के ग्रुप (group) को "गुड मॉर्निंग" कहने के लिए "bonjour" के बाद फ़्रेज़ "à tous" शामिल कर दीजिये: अगर आप ऐसे लोगों के समूह से मिल रहे हैं जो कि आपके परिचित हैं, तब आप टाइटल्स की औपचारिकता को छोड़ सकते हैं। उसकी जगह पर आप केवल "bonjour à tous" (बोह्न-ज़्हूर आह तूस) कह सकते हैं।[६]
    • अधिकांश फ़्रेंच शब्दों से अलग, "tous" के अंत वाले "s" का उच्चारण किया जाता है, हालांकि उसे खींचा नहीं जाता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अगर उचित समझें...
    अगर उचित समझें तो कोई एनडीयरमेंट (endearment) का टर्म (term) इस्तेमाल कर लीजिये: जब आप सुबह उठें तब परिवार के किसी प्यारे सदस्य या अपने जीवन साथी के लिए आप कोई गर्मजोशी का शब्द इस्तेमाल करना चाहेंगे। "bonjour" के बाद एनडीयरमेंट का टर्म इस्तेमाल करने से उनके प्रति आपके प्यार का प्रदर्शन हो जाएगा। सामान्य फ़्रेंच एनडीयरमेंट के टर्म्स में शामिल होते हैं:[७]
    • "Mon amour" (मोह्न आह-मूर) – मेरी जान
    • "Ma chérie" (माह-शेह-री)– मेरी जान/मेरी प्यारी (किसी महिला के लिए)
    • "Mon chéri" (मोह्न शेह-री) – मेरी जान/मेरे प्यारे (किसी पुरुष के लिए)
    • "Mon cher" (मोह्न शेह्र) – मेरी जान/मेरे प्यारे (किसी पुरुष के लिए)
    • "Ma chère (माः- शेह्र) – मेरी जान/मेरी प्यारी (किसी महिला के लिए)
    • "Ma belle" (माः बेल्ल) – मेरी सुंदरी (किसी महिला के लिए; अनौपचारिक)

    सलाह: अगर किसी विशेषण का पुल्लिंग और स्त्रीलिंग होता हो, तब आप जिस व्यक्ति से बात कर रहे हों, तब उसके जेंडर (gender) के अनुसार उचित फ़ॉर्म का इस्तेमाल करिए। अगर केवल पुल्लिंग उपलब्ध हो (जैसे कि "mon amour"), तब यह टर्म सभी जेंडर्स के लिए उचित रहेगा। अगर केवल स्त्रीलिंग उपलब्ध हो, (जैसे कि "ma belle"), तब इसका इस्तेमाल केवल महिलाओं के लिए ही करना उचित होता है।

विधि 3
विधि 3 का 3:

अलग प्रकार के सुबह के अभिवादनों का इस्तेमाल करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 सुबह सबसे पहले दोस्तों के गाल चूमिए:
    खास तौर से अगर आप उनसे पहली बार मिल रहे होंगे, तब सुबह, मिलने पर, परिचितों और दोस्तों के गालों का हवाई किस लेना ठीक होता है। आम तौर पर "faire la bise" में दो किस शामिल होते हैं, प्रत्येक गाल पर एक-एक। मगर, अलग-अलग रीजन्स में अलग-अलग परम्पराएँ होती हैं।[८]
    • उदाहरण के लिए, ब्रिटानी में दोस्त एक दूसरे का अभिवादन, एक किस से करते हैं। जबकि, नोर्मंडी में दोस्त एक दूसरे का अभिवादन चार किस से करते हैं, प्रत्येक गाल पर दो। दक्षिणी फ़्रांस में, आप आम तौर पर तीन किस देखेंगे।
    • पारंपरिक रूप से "faire la bise" केवल तभी किया जाता है जब आप या तो सुबह सबसे पहली बार मिलते हैं या जब आप शाम समाप्त होने पर "goodnight" कहना चाहते हैं। अगर आप दोस्तों से दिन में कभी भी मिलते हैं, तब दोस्ताना "salut" और गले लगने से काम चल जाएगा।

    सलाह: अगर आप दोस्तों के समूह से सुबह पहली बार मिलते हैं, तब यह परिपाटी है कि उनमें से सभी से हवाई किस करके व्यक्तिगत रूप से मिला जाये, चाहे आपने सामूहिक रूप से सभी को एक साथ पहले ही "bonjour à tous" कह क्यों न दिया हो।

  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अगर आप हाथ...
    अगर आप हाथ मिलाना चाहते हों, तभी अपना हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाइए: कुछ ऐसी परिस्थितियाँ हो सकती हैं जब आपको "faire la bise" अभिवादन करने मात्र से संतोष नहीं होगा। अगर आप उससे बचना चाहते हैं तब अपना शरीर सीधा रखिए, और "bonjour" कहते समय अपना हाथ उस व्यक्ति की ओर बढ़ा दीजिये।[९]
    • वह व्यक्ति आपकी बॉडी लैङ्गुयेज से समझ जाएगा कि आप हवाई किस की जगह हाथ मिलाना चाहते हैं। आम तौर से वे बुरा नहीं मानेंगे, खास तौर से तब जबकि वे आपके दोस्त होंगे।
    • आदमी, ख़ास तौर से, शहरी क्षेत्रों में, अधिकतर हवाई किस की जगह, हाथ मिलाना पसंद करते हैं।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने से बड़ी...
    अपने से बड़ी उम्र के लोगों या अधिकार प्राप्त लोगों से हाथ ही मिलाइए: ऐतिहासिक रूप से, "faire la bise" परिपाटी करीब-करीब सार्वभौमिक रूप से फ़्रेंच अभिवादन हुआ करती थी। मगर वह परिपाटी अब इस तरह से विकसित हो गई है कि अब वह केवल मित्रों और परिवार के सदस्यों के बीच ही इस्तेमाल होती है। अगर कोई आपसे उच्च स्तर का माना जाता है, चाहे सामाजिक या काम पर, तब आम तौर पर हवाई किस की जगह, अधिकतर, हाथ मिलाना ही अधिक सामान्य होता है।[१०]
    • उदाहरण के लिए, पहले यह परिपाटी थी कि मैनेजर अपने कर्मचारियों को सुबह हवाई किस किया करते थे। मगर अब इसको बहुत फैमिलियर (familiar) और दोस्ताना माना जाने लगा है।
    • यह ध्यान रखिएगा कि फ़्रेंच संस्कृति, आम तौर पर, बहुत औपचारिक है। जब भी आपको संदेह हो, तब हाथ मिलाना उचित होते है, जबकि हवाई किस, शायद नहीं भी हो सकते हैं।

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल ३,३९९ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,३९९ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?