कैसे पहली बार किसी लड़के को किस (kiss) करें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

किसी लड़के को पहली बार किस करना काफी डरावना हो सकता है लेकिन सच में ऐसा होता नहीं है | अगर आपको पता है कि किस कैसे करना चाहिए तो यह काफी रोमांचक हो सकता है | यहाँ विकीहाउ आपको ऐसे कई सारे टिप्स देगा जिससे आप किसी लड़के को पहली बार में ही परफेक्ट किस दे सकते हैं, इन टिप्स में किस करने की तकनीक और किस के लिए तैयार होने की जानकारी शामिल रहेगी | ये चीज़ें जानना बहुत जरुरी होता है क्योंकि ये आपके दूसरे किस में भी गारंटी के साथ आपको मदद कर सकती हैं!

विधि 1
विधि 1 का 3:

किस करने से पहले

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 ध्यान दें कि आपके साँसों में ताजगी हो:
    तरोताज़ा साँसे किसिंग के लिए बहुत जरुरी होती है क्योंकि इससे आप लड़के को आपको किस करते रहने के कई सारे बहाने दे सकते हैं | लाइफसेवर या मिंट का इस्तेमाल करने की कोशिश करें और उससे मिलने से पहले हमेशा दांत ब्रश कर लें | याद रखें, साँसों की दुर्गन्ध से निराश न हों लेकिन जितना हो सके इससे बचें |[१]
    • उनके पास जाने से पहले कोई भी स्ट्रोंग, स्पाइसी या लहसुन वाले फूड्स न खाएं | लेकिन, अगर आप इन चीज़ों को खाना नहीं छोड़ सकते तो कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन फिर भी इनसे दूरी रखना ज्यादा बेहतर होता है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ध्यान रखें कि आप अच्छे दिखें:
    आप हमेशा प्लान नहीं कर सकते हैं कि आप उस लड़के को कब और कहाँ किस करेंगे लेकिन आप तैयार रहने की कोशिश तो कर ही सकते हैं | अगर आप अच्छी तरह से ड्रेसअप होकर सुंदर दिखाई देते हैं और इस तरह से कम्फ़र्टेबल फील करते हैं तो किस के के लिए अपने कदम अलदी आगे बढ़ा सकते हैं | इसका मतलब है कि आप ज्यादा कॉंफिडेंट रहेंगे | ज्यादा कॉंफिडेंट रहने का मतलब है कि इस बात के चान्सेस ज्यादा हो जायेंगे कि वो लड़का आपके पास वापस आकर फिर से आपको किस करे |[२]
    • लिप-ग्लॉस लगाना जरुरी नहीं होता और हैवी लिपस्टिक भी न लगायें | लिप-ग्लॉस और लिपस्टिक आपके पार्टनर के लिप्स पर लग जाएगी और वो सिचुएशन के आधार पर स्पार्कली या गन्दा दिखने लगेगा | इसकी बजाय आप लिप बाम लगाएं |
    • हैट्स या बालों मे पहनी जाने वाली बहुत सारी ऐसी एक्सेसरीज न पहनें जो किस करने में बाधा बनें | लड़कों को नेचुरल ब्यूटी पसंद होती है | जब आपके बाल ऊपर बंधे हों, उस समय किसी लड़के को किस करेंगे तो आपका फोकस केवल खुद पर और अपने किस पर रहेगा, न कि उसके चेहरे को परेशान करने वाले अपने उड़ते हुए हेयर्स पर |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 किस करने के लिए कोई अच्छी जगह खोजें:
    पहली बार किस करने के लिए सार्वजनिक स्थल अच्छी जगह नहीं होते क्योंकि वहां लोग आपको घूरते रहते हैं या आपका मजाक उड़ाते हैं | कोई ऐसी जगह खोजें जो सार्वजनिक होने के साथ अन्तरंग भी हो जहाँ आप पहली बार किस कर सकें |[३]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फिजिकली फ़्लर्ट करके...
    फिजिकली फ़्लर्ट करके स्पर्श से होने वाली घबराहट को दूर करने की कोशिश करें: इससे न केवल उसे यह समझने में आसानी होगी की आप उसे पसंद करती हो बल्कि आपके लिए एडजस्ट होने का समय भी मिल जायेगा इसलिए आप दूसरी बार में 0 से 100 पर नहीं जाने वाले हैं |[४]
    • उसका हाथ थामें या अपने हाथ उसके कन्धों पर रखें | अपनी बॉडी को हिलाना शुरू करें जिससे वो आपके बहुत नजदीक आ जाये | अगर आपको उसे किस करने के लिए काफी दूर से आगे आना पड़े तो काफी अजीब लगेगा |
    • उसके बाल या चेहरे को टच करें जिससे उसे पता चल सके कि आपको उसमे रूचि है | अपनी पॉइंटर फिंगर से उसकी नाक को धीरे से टच करें और उसे देखकर मुस्कुराएँ |
    • बल्कि आप सबसे पहले उसे गले लगाने की कोशिश कर सकते हैं और जब उसका आलिंगन कर रहे हों तो उसकी ओर झुकें और किस करने के लिए तैयार हो जाएँ | गले लगने पर वो कनेक्शन बन जाता है जिसमे आप किस कर सकते हैं |
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ध्यान दें कि...
    ध्यान दें कि आप दोनों ही किस करने के लिए तैयार होने चाहिए: इसका मतलब यह है कि आप दोनों फिजिकली और इमोशनली तैयार हों | किस करते हुए कहें, "मैं तुम्हे एक दोस्त से कहीं ज्यादा पसंद करती हूँ, |" और कई बार जब आप रिलेशनशिप में होते हैं ओ अपनी दोस्ती को बचाना मुश्किल हो जाता है | अगर आप नहीं जानते कि आप जो कर रहे हैं वो सही है या नहीं तो पूरी तरह से जानने तक इंतज़ार करें |
    • उसकी आँखों में झांकें | जब वो आपको देख रहा हो तो धीरे से उसके लिप्स को देखें और फिर वापस आँखों में देखें | अगर वो भी आपके साथ ऐसा ही करें तो समझ जाएँ कि वो तैयार है | अगर वो थोडा अनकम्फ़र्टेबल दिखाई दे और दूर जाने लगे तो उसे थोड़ी देर अकेला छोड़ देना ही बेहतर होगा |
विधि 2
विधि 2 का 3:

किस करने के दौरान

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने लिप्स को...
    अपने लिप्स को धीरे-धीरे उसकी और ले जाएँ, आखिरी सेकंड पर अपनी आँखें बंद कर लें: उसके लिप्स तक पहुँचने के लिए आपको देखना पड़ता है लेकिन किस करने के दौरान आप अपनी आँखें खुली नहीं रखना चाहेंगी इसलिए लिप लॉक करने से तुरंत पहले अपनी आँखें बंद कर लें |[५]
    • पूरे किस के दौरान अपनी आँखें बंद रखें | जब किस पूरा हो जाए तो आप अपनी आँखें खोल सकती हैं और धीरे से दूर हट सकती हैं |
    • एक एंगल पर किस करें: इसका मतलब यह है कि अगर चेहरा सीधा ऊपर या नीचे होता है तो आपको अपने आपको थोडा दायें या बाएं झुकाना पड़ सकता है जो काफी कम्फ़र्टेबल होता है | इससे किस करते समय दोनों की एकसाथ नाक नहीं टकरा पाती |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 किसिंग के लिए...
    किसिंग के लिए ज्यादातर अपने निचले होंठ का इस्तेमाल करें: अपने लिप्स को इस तरह न सिकोड़ें जैसे आपको Sour Patch Kids सिंड्रोम (एक ऐसी बीमारी जिसके कारण लो आपको पसंद नही करते) हुआ हो या अपनी दादी को किस कर रहे हों | अपने लिप्स को ढीला छोड़ दें और रिलैक्स रहने की कोशिश करें |[६]
    • उन्हें एक लम्बा किस दें | पहली बार में उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ नहीं करना है |
    • आपका सबसे बड़ा लक्ष्य, उन्हें दूसरे किस के लिए अपने पास आने को मजबूर करना होता है | उन्हें पर्याप्त लम्बा किस दें जिससे उन्हें आपमें रूचि रहे लेकिन इतना ज्यादा लम्बा किस न हो कि वो बोर हो जाए | अगर हो सके तो पहले किस को 20 सेकंड के अंदर ही करें |
    • अपनी नाक से धीरे-धीरे सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें B| उनके गले या लिप्स पर सांस न लें |
    • पहली बार किस करते समय फ्रेंच किस न करें | फ्रेंच किस एक एडवांस्ड किस है इसलिए इसे उस समय के लिए सुरक्षित रखें जब आप सच में उन्हें अपना दीवाना बना देना चाहती हों |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 किस करते समय,...
    किस करते समय, जेंटल ओपन-लिप किस करने की कोशिश करें: इसका मतलब यह है कि अपने लिप्स को थोडा सा खुला रखें और अपने दोनों लिप्स से उसके निचले लिप्स को संभवतः किस करें | इसे बहुत लम्बा न खींचें, लगभग 5 सेकंड तक ही रखें और जल्दी ही दूर जाने के लिए तैयार हो जाएँ |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 किस करने के...
    किस करने के दौरान, अपने हाथों को उसकी पीठ पर रखें और उसकी ओर झुकें: इस तरह से, आपको डबल फायदा मिलेगा! अगर वो अपने हाथों को आपकी पीठ या कमर पर रखता है तो इसका मतलब है कि वो आपके लिए बहुत प्रोटेक्टिव है और आपकी बात बन सकती है !
    • अगर वो आपकी लटें सुलझाने लगे या आपके गाल सहलाए तो यह इस बात का संकेत देता है कि वो उसकी फीलिंग से काफी जुड़ गया है और वो निश्चित ही आपको पसंद करता है |
    • पूरे समय अपनी आँखें बंद रखना न भूलें | झांकें भी नही! आपका पूरा ध्यान उसके लिप्स और किस पर होना चाहिए |
विधि 3
विधि 3 का 3:

किस के बाद

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 किस करने के बाद दूर होते समय अपनी आँखें खोलें:
    अब उस लड़के की आँखों में देखने का समय है जिसे आपने किस किया है | अगर आपका किस बेहतरीन रहा तो उसका चेहरा ख़ुशी से चमक रहा होगा, आँखें भरी होंगी और वो मुस्कुरा रहा होगा |[७]
    • उसे देखकर आप भी मुस्कुराएँ | वो भी यह सोचकर नर्वस हो रहा होगा कि आपको उसकी किस कैसी लगी इसलिए आपको संभवतः उसे भरोसा दिलाना होगा कि उसने बहुत अच्छी तरह से किस किया है | यह काम आप अपनी स्माइल से कर सकते हैं |
    • अगर आपकी बाँहें अभी भी उसे घेरे हुए हैं तो उन्हें फिर से वापस जाने से पहले कुछ देर तक ऐसे ही रहने दें | किस ख़त्म होते हुए अचानक अपनी बाहें हटा लेने से थोडा अजीब फील हो सकता है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अगर आपको किस...
    अगर आपको किस करके अच्छा फील हुआ है तो उनके बारे में कुछ अच्छा कहें: कई बार, कुछ कहने के लिए एक किस ही पर्याप्त होता है | लेकिन कई बार, किस करने के बाद आप कुछ कहना भी चाहेंगे जैसे:
    • "तुम बहुत अच्छी तरह से किस करते हो |"
    • "मैं ऐसा किस लम्बे समय तक करना चाहती हूँ I"
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने दिल की सुनें:
    अब आप किसी एक ऐसे लड़के को किस कर चुकी हैं जिसे आप पिछले छह महीने से किस करने के लिए मरी जा रही थी | अब क्या? अब आपके पास कई सारे ऑप्शन्स हैं:
    • अगली बारी के लिए उसका इंतज़ार करें: अगर आपने पहला किस किया है तो आप सोच सकती हैं कि अब अगले किस की शुरुआत करने की बारी उसकी है | खुद पर भरोसा रखें, और वहीँ करें जो आप नॉर्मली करते हैं लेकिन दोस्ताना व्यवहार रखें और उसे उत्साहित करें | वो आपको फिर से किस करने की कोशिश करेगा |
    • आप जिस समय चाहें, उसे किस करें | हो सकता है कि किस करते समय आपको इस बात की कोई परवाह न हो कि कौन किसे किस कर रहा है | कोई बात नहीं, बस, ध्यान रखें कि वो भी इसमें शामिल हो | उसे बार- बार किस करते रहने से आपका रिश्ता आगे बढ़ सकता है |
    • किसिंग ख़त्म करें | संभव है कि वो अच्छी तरह से किस न करें या आपको अनुचित रूप से गलत जगह पर छुएं या आपको उसके साथ घृणित फील हो | कोई बात नहीं, घबराएँ नहीं | उसके साथ अभी भी दोस्ताना व्यवहार रखें लेकिन खुद को ऐसी सिचुएशन (जैसे पास-पास बैठने या प्राइवेट सिटींग) में न लायें जहाँ वो आपको फिर से किस करने लगे (जैसे पास-पास बैठने या प्राइवेट सिटींग) |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चुम्बन के शिष्टाचार न भूलें:
    कुछ ऐसे अनकहे नियम होते हैं जो किसिंग के बारे में आपको जान लेने चाहिए | अगर आप कर सकते हैं और आपको ठीक लगें तो ध्यान दें और इन्हें फॉलो करने की कोशिश करें |
    • किस करके सबसे न कहें | हम जानते हैं कि ऐसा करनाबहुत आसान होता है | इसका मतलब यह नहीं है कि यह सही है | आपके और आपके प्रियजन के बीच जो कुछ भी हुआ, वो आप दोनों के बीच ही रहना चाहिए | इसके बारे में बहुत ज्यादा गॉसिप न करें |
    • जब आप बीमार हों और कीटाणु फैलने की संभावना हो तो किस न करें | किसिंग एक बहुत ही अन्तरंग चीज़ है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपका किसिंग पार्टनर आपकी हर एक चीज़ चाहता है, जिसमे आपका जुकाम भी शामिल है | जब आप बीमार हों तो किस करने की कोशिश न करें |
    • किसी एक स्पेशल व्यक्ति को ही किस करें, हर किसी को नहीं | किसिंग रोमांचक हो सकती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इससे सही मेसेज ही बाहर आता है और आप जिन लोगों को चाहते हैं, उन सभी को किस कर सकते हैं | केवल उसी व्यक्ति पर फोकस करें जिसे आप सच में पसंद करते हैं, चीज़ें सही होने इंतज़ार करें और अगर चीज़ें सही न हो पायें तो ही किसी दूसरे व्यक्ति की ओर आगे बढ़ें | आपकी खूब सराहना की जाएगी और आप संभवतः इससे बहुत खुश भी होंगे |


सलाह

  • अपने सिर को अलग-अलग दिशा में झुकाना न भूलें अन्यथा आपकी नाक आपस में टकराएगी |
  • अपने पार्टनर को उसकी नजरों में गिराएं नहीं | अगर आप उनसे सच्चा प्यार करते हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो एक अच्छी किसर (kisser) हैं या नहीं | उनसे बस वहीँ कहें जो आप उनके बारे में सोचते हैं (ध्यान रखें कि आप अपनी बात अच्छी तरह से जाहिर करें) | गलत तरीके से अपनी बात पेश करने या गलत व्यवहार से उनका कॉन्फिडेंस कम हो सकता है और ब्रेकअप हो सकता है या फिर बातचीत कम हो सकती है |
  • अपने पार्टनर की फीलिंग सुनें | बातचीत ही एक हेल्दी रिलेशनशिप की विशेषता होती है |
  • अगर आपको लगता है कि वो आपको अनुचित तरीके से छूता है तो आपको यह कहने का पूरा अधिकार है कि वो ऐसा अगली बार न करे |
  • जब उसे किस करें तो उसे आगे बढ़ने दें लेकिन बहुत ज्यादा नहीं | जो लोग खुद पर कण्ट्रोल वाली फीलिंग पसंद करते हैं, उन्हें किसी की बांहों में जकड़े रहने में आनन्द आता है लेकिन ध्यान रखें किस पर भी आपका कण्ट्रोल हो और अगर सही न लग रहा हो तो दूर हो जाएँ |
  • ध्यान रखें कि आप बहुत ज्यादा सार्वजनिक जगह पर न हों और अपनी आस-पास की जगह में कम्फ़र्टेबल फील करें |
  • ध्यान रखें कि आप जिस व्यक्ति को किस करें, वो वही इंसान हो जिसे आप हमेशा से किस करना चाहती हों या जिसे आप लम्बे समय से अपना दिल दे चुकी हों | किसी भी राह चलते व्यक्ति पर अपना पहला किस बर्बाद न करें!
  • उसे किस करने से पहले, बात करने की कोशिश करें और सुनिश्चित करें कि आप सच में उसे किस करना चाहती हैं | एकदम जाकर किस न करने लगे, अन्यथा वो लड़का कन्फ्यूज़ हो सकता है, डर सकता है या असहज महसूस कर सकता है
  • उससे तुरंत किस करने की उम्मीद न लगायें, आप पर पूरी तरह से भरोसा करने में उसे थोडा समय लग सकता है |
  • किस करने से पहले अपने लिप्स को चांटे नहीं | संभवतः आप भी गीला किस नहीं करना चाहेंगी |

चेतावनी

  • अगर यह आपका पहला किस है तो ध्यान रखें कि आप दोनों अकेले हों क्योंकि दोस्तों के सामने किस करना असहज हो सकता है | आप भी नहीं चाहेंगे कि उनके साथ किस करते समय आपके दोस्त आपका मजाक उड़ायें |
  • हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस व्यक्ति के साथ पहली बार किस करना चाहती हैं, उसे अपनी चाहत के बारे में गलत इंडिकेशन न दें | गलत जगह पर छूने से उसे लगेगा कि आप किस के अलावा भी उससे बहुत कुछ चाहती हैं |
  • ध्यान रखें कि किसी को सिर्फ इसलिए किस करें क्योंकि आप किस करने के लिए बेक़रार हैं बल्कि सुनिश्चित कर लें की आप उसे सच में चाहती हैं या नहीं | हर किसी को किस करना, आपकी प्रतिष्ठा के लिए अच्छा साबित नहीं होगा |
  • अचनाक अपने पार्टनर पर हावी न हो जाएँ बल्कि सुनिश्चित करें कि वो भी इसके लिए तैयार हो | उसे किस करने से पहले आप दोनों को एक-दूसरे के एक्शन पर नजर रखनी होगी |
  • अगर आप दांतों पर ब्रेसेस पहनती हैं तो ध्यान रखें कि ये बहुत ज्यादा शार्प न हों अन्यथा आपके पार्टनर के लिप्स या जीभ कट सकती है !
  • याद रखें, अगर आपको किसी भी समय असहज महसूस हो तो आप उसी समय दूर हट सकती हैं | ऐसी कोई चीज़ बर्दाश्त न करें, जो आप नहीं चाहतीं!
  • च्युइंग गम न चबाएं, इससे लार बनने लगती है | लार या सेलाइवा एंटी-बैक्टीरियल होता है इसलिए संयमित मात्रा में यह अच्छा होता है | लेकिन कोई भी पहली बार किस करते समय यह फील नहीं करना चाहेगा जैसे वो लार टपकाते हुए किसी कुत्ते को किस कर रहा है |[८]

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 272 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल २०,५७६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: युवा
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो २०,५७६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?