कैसे पता करें कि तरबूज खराब है

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

तरबूज गर्मियों में मिलने वाला स्वादिष्ट फल हैं, परंतु अपने स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए, यह जानना ज़रूरी है कि तरबूज खराब तो नहीं है। तरबूज पर फंगस या उसकी बदबू से आप पता कर सकते हैं कि तरबूज कहीं खराब तो नहीं हो गया है। एक्यपायरी डेट से भी आप यह पता कर सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 3:

खराब तरबूज की पहचान करना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 छिलके पर फंगस की जाँच करें:
    छिलके पर फंगस या काले धब्बे तरबूज के खराब होने के लक्षण हो सकते हैं। फंगस काले, सफ़ेद या हरे रंग की भी हो सकती है और धुँधली या अस्पष्ट (fuzzy) दिखती है।[१]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 छिलकों पर गहरे हरे रंग को देखें:
    तरबूज बाहर से हमेशा गहरे हरे रंग का या धारीदार होना चाहिए। तरबूज के छिलकों पर बनी धारियाँ एकांतर पीले हरे रंग की और गहरे हरे रंग की होनी चाहिए।[२]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 सुनिश्चित करें कि...
    सुनिश्चित करें कि तरबूज के गूदे का रंग गहरा गुलाबी या लाल हैं: इन रंगों से पता चलता है कि तरबूज अच्छे से पका है। अगर आपका तरबूज कुछ अलग रंग का (जैसे कि काला) है, तो उसे न खाएं।[३]
    • अलग-अलग किस्म के तरबूज अंदर से भी अलग-अलग होते हैं। शुगर बेबी, दुर्गापुरा केसर, पूसा बेदाना किस्म के तरबूज का गूदा गहरा लाल, केसरी तथा गहरा गुलाबी होता हैं।[४]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 तरबूज का गूदा सख्त या सूखा है तो सावधानी बरतें:
    जब तरबूज खराब हो जाता है, तो उसका ताजा गूदा सिकुड़ने लगता है। गूदा बीजों से भी अलग हो सकता है।[५] कभी-कभी कुछ तरबूज में गूदा चिपचिपा तथा गला हुआ हो सकता है।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 काटने से पहले तरबूज को सूँघ लें:
    अच्छे पके हुए तरबूज की महक मीठी और ताजी होती है। अगर तरबूज से तेज़ या खट्टी गंध आ रही है, तो समझ जाइए कि तरबूज खराब हो गया है और उसे फेंक दें।[६]
विधि 2
विधि 2 का 3:

तारीख देखकर ताज़गी का अंदाजा लगाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक्सपायरी डेट (expiry date) देखें:
    अगर आप मार्केट से कटा हुआ तरबूज लाए हैं, तो कंटेनर पर ईट बाय (eat-by), बेस्ट बिफोर (best before), या एक्सपायरी डेट (expiration date) जरूर लिखी होनी चाहिए। इससे आपको पता चलेगा कि कितने दिनों तक यह तरबूज खाने लायक रहेगा। [७]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कटे हुए तरबूज को पाँच दिन के भीतर खाएँ:
    उचित रूप से कटा और स्टोर किया गया तरबूज तीन से पाँच दिन तक अच्छा रहता है। सड़ने से पहले जल्द से जल्द इसे खाने का विचार करें।[८]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कमरे के तापमान...
    कमरे के तापमान पर रखा हुआ, साबुत तरबूज 10 दिन के अंदर खाएँ: एक सप्ताह के बाद, साबुत, कमरे के तापमान पर रखा हुआ तरबूज खराब होना शुरू हो जाता है। इसलिए ऐसे तरबूज को जल्द से जल्द खाएं।[९]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फ्रिज में रखा,...
    फ्रिज में रखा, साबुत तरबूज 2-3 सप्ताह के बाद न खाएँ: लगभग 2 हफ्ते बाद, फ्रिज में रखा, साबुत तरबूज खराब होना शुरू हो जाता है। खरीदने के 2 सप्ताह के भीतर ही ऐसे तरबूज को खा लेना चाहिए।[१०]
विधि 3
विधि 3 का 3:

तरबूज की शेल्फ लाइफ बढ़ाएं

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 साबुत तरबूज या कटा हुआ तरबूज फ्रिज में रखें:
    अधिकतर तरबूज को 13°C (55°F) पर फ्रिज में रखा जाता है। फल को 21°C (70°F) पर रेफ्रिजरेट किया जाए, तो उसमें मौजूद लाइकोपीन (lycopene) तथा बीटाकैरोटीन (beta-carotene) की मात्रा बढ़ जाती है (दोनों ही महत्त्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट है)।[११]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 तरबूज के टुकड़ों...
    तरबूज के टुकड़ों को एअरटाइट कंटेनर में स्टोर करें: कटे तरबूज को काटकर कंटेनर या ज़ीपलॉक प्लास्टिक बैग में स्टोर करने उत्तम है। इससे उसका स्वाद तथा ताज़गी बरकरार रहती है। [१२]
    • अगर आप जल्दी में है, तो तरबूज को एल्यूमिनियम फॉइल या क्लिंग फिल्म से रैप कर दें।[१३]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 तरबूज फ्रीज़ करते समय सावधानी बरतें:
    कुछ लोग साबुत तरबूज फ्रीज़ करने की सलाह नहीं देते हैं क्योंकि बर्फ के पिघलने के बाद या तरबूज को काटते वक्त तरबूज का जूस व्यर्थ हो जाता है।[१४] अगर आप इस बारे में नहीं सोचते हैं और तरबूज को फ्रीज़ करना चाहते हैं, तो कटे तरबूज को एअर टाइट कंटेनर या ज़िप-लॉक प्लास्टिक बैग में स्टोर करें। इससे तरबूज 10 से 12 महीनों तक अच्छा रहता है।[१५]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Sporked
सहयोगी लेखक द्वारा:
Sporked
यह आर्टिकल हमारे सहायक लेखकों की टीम में से एक सहायक लेखक, Sporked द्वारा लिखा गया है। विकीहाउ आर्टिकल्स लिखने वाले सहायक लेखक हमारी सम्पादकीय (editors) टीम के साथ मिलकर काम करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारी सामग्री यथासंभव सटीक और व्यापक है। यह आर्टिकल ६,०१५ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ६,०१५ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?