आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप ये कैसे पता करेंगे कि अनानास पका हुआ और स्वादिष्ट है या नहीं ? एक बार अगर अनानास को पेड़ पर से तोड़ लिया तो, फिर वह आगे और नहीं पकता | तो अगर आप सही अनानास लेना चाहते है, तो कुछ छोटे नुस्खे है जो निश्चित तौर पर इसमें आपकी मदद करेंगे |

विधि 1
विधि 1 का 4:

सुगन्ध से

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अनानास को सूंघे:
    अनानास चुनने का सबसे महत्वपूर्ण कदम है उसकी मीठी सुगन्ध | अगर उसमे कोई खुशबू नहीं है, तो वह पका नहीं है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 ऐसे अनानास लेने...
    ऐसे अनानास लेने से बचे जिनमे से खमीर की सुगन्ध आ रही हो: हालाँकि आप एक मीठी सुगन्ध वाला अनानास लेना चाहते है, पर आप इतना पका हुआ अनानास भी नहीं लेना चाहेंगे कि जिसमे से सिरके जैसी या थोड़ी सी शराब की बदबू आये |
विधि 2
विधि 2 का 4:

देख के

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. 1
    पके हुए अनानास के दो तत्वों पर ध्यान दीजिये : ताज़गी और खराब होना | आप एक ताज़ा अनानास की तलाश कर रहे है, न कि सड़ते हुए की | अनानास की डंडी वो जगह है जहाँ से उसे मिठास मिलती है | यहीं से अनानास का रंग बदलता है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अनानास के रंग को देखे:
    उसका रंग अक्सर सुनहरा-पीला होगा, पर जरूरी नहीं है कि हरा अनानास कच्चा हो |
    • यह बात आपको ज्ञात रहे कि कुछ हरे अनानस भी पके हुए माने जाते है | अनानास के स्वस्थ रूप पर ज्यादा ध्यान दे |
    • ऐसे अनानास लेने से बचे जिनके छिलके मुरझाये हुए हो, लाल-भूरा छिलका हो, छेद या दरार हो; मुड़े हुए या भूरे मुरझाये हुए पत्ते हो |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 पत्तों के रंग पर ध्यान दे:
    क्योंकि खुद अनानास का रंग या तो सुनहरा-पीला या हरा होगा, ऐसे अनानास चुने जिनके पत्ते ताज़ा, हरे रंग के हो |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 अनानास का आकार देखे:
    अनानास गोल किनारों और विकसित आँखों के साथ अच्छी तरह से विकसित होने चाहिये | आँखे अनानास पर रेखागणित (geometry) आकृति से बने खुरदुरे गोलों की काँटेदार केंद्र है | ध्यान रखे कि आँखे भरी हुई और कुछ हद तक समतल होनी चाहिये |[१]
  5. 5
    आपके स्थान से, अनानास उगाने की जो जगह सबसे नज़दीक हो, वहाँ के अनानास लीजिये: जैसे की, अगर आप दिल्ली में रहते है तो, हिमाचल प्रदेश या राजस्थान के अनानास सबसे ताज़ा होंगे क्योंकि वे सबसे नज़दीक होंगे बाग़ से लेकर आपके बाज़ार तक |
विधि 3
विधि 3 का 4:

स्पर्श कर के

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अनानास को दबाये:
    आप चाहेंगे कि अनानास काफी सख्त हो, पर थोड़ा नरम भी जब आप उसे नीचे की तरफ दबाये |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 यह तय करे कि अनानास भारी है या नहीं:
    भारी अनानस का मतलब है रसीला अनानास | ध्यान दे कि भारी अनानास और बड़ा अनानास दो अलग चीज है |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अनानास के ऊपर से उसका एक पत्ता तोड़े:
    वैसे यह तरीका कामयाब है या नहीं, इस पर लोगों के मतभेद है, पर कुछ लोग मानते है कि अगर पत्ते को बिना ज्यादा जोर लगाये तोड़ा जा सकता है तो अनानास पका हुआ है | हालाँकि अगर पत्ता ज्यादा ही आसानी से टूट जाये, तो अनानास गला हुआ हो सकता है |
विधि 4
विधि 4 का 4:

अनानस को ताज़ा बनाये रखे

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक पूरा अनानास...
    एक पूरा अनानास जो कमरे के तापमान पर रखा हो उसे कुछ ही दिनों में खा ले: कटे हुए अनानास को कमरे के तापमान पर न रखे |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपने अनानास को...
    अपने अनानास को फ्रिज में रखे ताकि वह लम्बे समय तक ताज़ा रह सके: एक पूरा कटा हुआ अनानास 2 हफ्तों तक फ्रिज में बिना खराब हुए रखा जा सकता है |
  3. अनानास को काट कर आप एक हफ्ते तक फ्रिज में रख सकते है: अनानास को सही से काटने के लिये, उसका ऊपर का हिस्सा और तल काट ले | एक काटने वाले तख्ते पर अनानस को सीधा खड़ा कर ले और ध्यान से, ऊपर से नीचे तक, उसके छिलके के अन्दर तक काटे | यह निश्चित कर ले कि आप इतना गहरा काटे कि उसके सारे काँटेदार छिलके निकल जाये |
    • अनानास को लम्बाई में आधा काटे और फिर दोबारा आधा काटे ताकि आपके पास चार त्रिकोण आकार के चौथाई हिस्से आ जाये |
      How.com.vn हिन्द: Step 3 अनानास को काट...
    • अनानास का सख्त केंद्र काट ले और फेंक दे, फिर उसके बाद चारों हिस्सों को छोटे टुकड़ों में काट ले |
      How.com.vn हिन्द: Step 3 अनानास को काट...
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ताज़ा कटे हुए...
    ताज़ा कटे हुए अनानास को आप 6 महीनों तक जमा के रख सकते है: अनानास को बड़े टुकड़ों में काट कर जितना हो सके ज़ायका बरकरार रखे, क्योंकि जमाने की वज़ह से अनानास का ज़ायका कम हो सकता है |[२]

सलाह

  • जिस दिन आप अनानास इस्तेमाल करना चाहते है उसी दिन पका हुआ अनानास ले; इस तरह से, वह ताज़ा रहेगा और आगे और खराब नहीं होगा |
  • अनानास फ्रिज में मौजूद दूसरी खुशबू न सोख ले, इसके लिये, कटे हुए अनानास को हमेशा किसी चीज में लपेट कर फ्रिज में रखे |

वीडियो

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: विकीहाउ स्टाफ
सहयोगी लेखक द्वारा:
विकीहाउ स्टॉफ राइटर
इस आर्टिकल के सहायक लेखक (co-author) हमारी बहुत ही अनुभवी एडिटर और रिसर्चर्स (researchers) टीम से हैं जो इस आर्टिकल में शामिल प्रत्येक जानकारी की सटीकता और व्यापकता की अच्छी तरह से जाँच करते हैं।

How.com.vn's Content Management Team बहुत ही सावधानी से हमारे एडिटोरियल स्टाफ (editorial staff) द्वारा किये गए कार्य को मॉनिटर करती है ये सुनिश्चित करने के लिए कि सभी आर्टिकल्स में दी गई जानकारी उच्च गुणवत्ता की है कि नहीं। यह आर्टिकल १०,५२३ बार देखा गया है।
आर्टिकल समरी (Summary)X

पाइनेपल के पके होने का पता लगाने के लिए, सबसे पहले उसके छिलके के रंग को देखें। छिलके का रंग जितना ज्यादा पीला होगा, पाइनेपल उतना ही ज्यादा पका होगा। ऐसा पाइनेपल, जिसका रंग ऊपर से नीचे तक सुनहरा-पीला है, वो एकदम परफेक्ट है। अगर छिलका हरा है, तो इसका मतलब पाइनेपल अभी अच्छे से नहीं पका है, लेकिन अगर ये गहरा नारंगी है, तो फिर पाइनेपल ज्यादा ही पक चुका है। आप पाइनेपल को दबाकर भी उसके पके होने का पता लगा सकते हैं। अगर उसके ऊपर का छिलका नरम महसूस होता है, तो ये पक गया है, लेकिन अगर ये कड़क है, तो पाइनेपल अभी तक पूरा नहीं पका है। फाइनली, पाइनेपल के निचले हिस्से को सूंघकर उसके पके होने का पता लगाएँ। अगर इसमें से फ्रूटी और मीठी खुशबू आए, तो शायद ये पक गया है, लेकिन अगर ये विनेगर की तरह महके, तो पाइनेपल ज्यादा पक चुका है। पके हुए पाइनेपल को ज्यादा समय तक फ्रेश बनाए रखने की सलाह पाने के लिए, पढ़ते जाएँ!

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १०,५२३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?