कैसे पढ़ते समय कंसंट्रेशन बढ़ायें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

पढ़ाई के समय कंसन्ट्रेट करना मुश्किल है, खास तौर से अगर विषय आपको काफी ज्यादा पसंद नहीं हो तो | हांलाकि पढ़ाई स्कूल का सबसे रोचक काम नहीं होता है, उसे इतना बोरिंग भी नहीं समझना चाहिए जैसा उसे बताया जाता है | पढ़ाई के समय दृढ़ता, और कुछ असरदार पढ़ाई की तकनीकों की मदद से, सबसे बोरिंग सब्जेक्ट को भी आसान बनाया जा सकता है |

विधि 1
विधि 1 का 2:

पढ़ते समय कंसन्ट्रेट करने के लिए तैयार रहना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 एक अनुकूल पढ़ाई का माहोल बनाएं:
    अक्सर ध्यान से कंसन्ट्रेट करने के लिए, पढ़ते समय ध्यान बटानें वाली चीज़ों को दूर करना एक बेहतरीन आईडिया है | आप ऐसा स्थान ढूँढें जो की देखने में सुन्दर और सुविधाजनक भी हो |
    • ऐसा शांत एरिया ढूँढें, जैसे प्राइवेट रूम या लाइब्रेरी | अगर आपको स्वच्छ हवा चाहिए, ऐसे स्थान पर जाएँ जहाँ कोई ध्यान बंटाने वाली चीज़ें नहीं हो और, अगर ज़रुरत हो तो आप इन्टरनेट से कनेक्ट कर सकें |
    • ये ध्यान में रखें की हर किसी की खुद की स्टडी एनवायरनमेंट की प्राथमिकता होती है | जहाँ कुछ लोग शांति में पढ़ना पसंद करते हैं, कई लोग ऐसे शोर में पढ़ पाते हैं जो वाइट नॉइज़ जैसे लगता है |
    • हमेशा अपने पर विश्वास रखें |
    • अगर आपको अपनी पढ़ाई करने की प्राथमिकता नहीं मालूम, तो अलग जगहों पर कोशिश करें, कभी ग्रुप में कभी अकेले, कभी म्यूजिक के साथ या उसके बिना इत्यादि पढ़ने का प्रयत्न करें | अलग वातावरण में आपकी कंसन्ट्रेट और असरदार तरीके से पढ़ाई करने की क्षमता जल्द ही दिखाई देने लग जाएगी |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 अपनी पढ़ाई का सारा सामान इकठ्ठा करें:
    आपके पढ़ाई के सामान में शामिल होंगे नोट्स, टेक्स्टबुक, स्टडी गाइड, पेपर, हाईलाइटरज़ या और कोई वस्तु जो आपको पढ़ते समय कंसन्ट्रेट और मेहनती होने के लिए चाहिए; साथ ही ग्रेनोला बार या नट्स जैसा स्नैक, और एक बोतल पानी[१]|
    • आपका सभी सामान पास में ही रखा होना चाहिए ताकि पढ़ाई के समय आपको बार बार उठ कर उन्हें लाना नहीं पढ़े क्योंकि इससे आपकी पढ़ाई में विघ्न पड़ेगा |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 स्टडी स्पेस की सफाई करें:
    वो सब सामान हटा दें जिसकी आपको पढ़ाई के लिए ज़रुरत नहीं है, और बेहतर कंसंट्रेशन और कम तनाव के लिए अपने स्पेस की व्यवस्थित रखें | आपकी कंसंट्रेशन को सहयोग नहीं देना वाले किसी भी सामान के आस पास होने से सिर्फ आपका ध्यान बंट सकता है |
    • इसमें शामिल हैं खाने के डिब्बे, कागज़ का कचरा और अन्य चीज़ें |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 फालतू इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से अनप्लग करें:
    ऐसे सभी इलेक्ट्रोनिक्स बंद कर दें जिनकी आपको ज़रुरत नहीं है, खास तौर से सेल फ़ोन, गाने बजाने वाले डिवाइस, और कंप्यूटर (अगर आपको कंप्यूटर की अपना मटेरियल पढ़ने के लिए ज़रुरत नहीं हो) |
    • जब आप कंसन्ट्रेट करने की कोशिश कर रहे हों तो आपका लैपटॉप और कंप्यूटर आपके लिए डीस्त्रेक्शन का स्रोत्र बन सकता है
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 एक रूटीन से पढ़ाई करें:
    पढ़ाई का एक टाइम टेबल बनाएं, और उसका पालन करें | इससे आप पढ़ाई के समय को आदत बनाने में आसानी होगी, और आप सहजता से अपने स्टडी प्लान को पालन कर पाएंगे | पूरे दिन के अपने एनर्जी लेवल का ध्यान रखें | क्या आप दिन में ज्यादा स्फूर्ति (इसलिए बेहतर कंसन्ट्रेट कर पाते हैं) महसूस करते हैं या रात में [२]? इससे आप जिस समय ज्यादा स्फूर्ति महसूस कर रहे हैं उस समय अपने सबसे मुश्किल विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं |
    • एक बार उस समय का अंदाज़ा हो गया की आप कब ज्यादा स्फूर्ति महसूस करते हैं, तो आप ये कोशिश कर सकते हैं की आप उसी समय पर पढ़ें, और इस तरह से अपनी काम पर कंसन्ट्रेट और फोकस करने की क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 एक स्टडी पार्टनर ढूँढें:
    कई बार किसी और के साथ अपने स्टडी मटेरियल को रिव्यु करने से पढ़ाई की बोरियत कम होती है, आप विषयों में दुविधा को किसी और के साथ बाँट सकते हैं, और चीज़ों को नए नज़रिए से देख सकते हैं | ये पार्टनर आपको आपकी पढ़ाई को ट्रैक पर रखने में मदद कर, आगे की पढ़ाई पर कंसन्ट्रेट करने में मदद कर सकता है |
    • कुछ लोगों को स्टडी पार्टनर डिस्ट्रेक्ट करने वाले लगते हैं | स्टडी पार्टनर ढूंढते समय किसी ऐसे शख्स को ढूँढें जो समझदार और एकाग्र है, और हो सकता है क्लास में आप से भी ज्यादा एक्टिव छात्र हो | इस तरह से, आप हमेशा उनके बराबर पढ़ाई करने की कोशिश करेंगे |
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 अपने लिए कोई इनाम सोच कर रखें:
    पढ़ाई शुरू करने से पहले, ऐसा कुछ सोचें जो आप अपने आप को सही से पढ़ाई करने के लिए भेंट करना चाहेंगे | मसलन एक घंटे तक हिस्ट्री नोट्स को रिव्यु करने के बाद, आप अपने रूममेट से अपने दिन के बारे में बात करें, डिनर बनाएं या अपना पसंदीदा टीवी प्रोग्राम देखें [३] | इनाम आपको एक निर्धारित समय तक पढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है, और फिर आप अपने को इतनी देर तक पढ़ाई करने के लिए पुरस्कृत कर सकते हैं |
    • बढ़े प्रोजेक्ट के लिए, अपनी ज्यादा मेहनत के लिए, एक बढ़िया सा इनाम सोचें[४]|
विधि 2
विधि 2 का 2:

पढ़ाई के समय कंसंट्रेशन बनाये रखना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 पढ़ाई का कोई असरदार सा तरीका ढूँढें:
    पढ़ते समय एक ऐसे असरदार तरीके को ढूंढना जो आपको सूट करता है आपको कंसन्ट्रेट करने में मदद करता है | फिर हर व्यक्ति अलग तरीके से पढ़ता है, तो आपको खोज कर के ऐसा तरीका ढूंढना हो जो आको फोकस बनाये रखने में सहायता करे | हकीकत में, आप जितने तरीकों से अपने पढ़ाई के सामान को टटोलेंगे, आपके पढ़ाई पर बने रहने और जो भी आप पढ़ रहे हैं उसको समझने की सम्भावना बेहतर होगी[५] | कई बार, सिर्फ रीडिंग्स, नोट्स और क्विज इत्यादि को देखना भर ही पढ़ाई का एक असरदार तरीका साबित हो सकता है, पर कुछ और पढ़ाई के तरीकों में शामिल है:
    • नोट कार्ड बनाना: वोकेबुलरी या अकादमिक शब्दों के लिए, नोट कार्ड और फ़्लैश कार्ड बना कर उन्हें बार बार रिव्यु करने से आप आसानी से शब्द, टर्म्स और कॉन्सेप्ट्स समझ सकते है
    • ड्राइंग: किसी पढ़ाई में स्ट्रक्चर और डायग्राम का रिव्यु करना ज़रूरी होता है | ऐसे डायग्राम और स्ट्रक्चर को कॉपी कर, खुद से ड्रा करने से आप जो पढ़ना चाहते हैं उसे क्रिएट और विजुँलायिज़ करने में मदद मिलती है, जिससे आप उसे ज्यादा समय तक याद रख सकते हैं |
    • आउटलाइन बनाना: आउटलाइन बनाने से आप छोटी जानकारी के साथ बढ़े कॉन्सेप्ट्स को भी समझ सकते हैं | जब एग्जाम पास आये तो ऐसा करने से आप जानकारी की विजुअल सेक्शन और ग्रुपिंग क्रिएट कर सकते हैं जो आपको चीज़ें याद रखने में मदद करेगी |
    • एलाबोरेटिव इन्टेर्रोगेशन की मदद से | एलाबोरेटिव इन्टेर्रोगेशन एक तरीका है जिससे आप जिस चीज़ को याद कर रहे हैं उसकी सच्चाई के लिए एक्सप्लेनेशन देते हैं | कुछ ऐसा समझ लीजिये जैसे आप एक मज़बूत वजह दे रहे हैं की क्यूँ कोई वाक्य या तथ्य अहम् है[६] | आप इस तरीके की सहायता से जोर से कॉन्सेप्ट्स के बारे में बात कर सकते हैं और उसकी अहमियत को समझाते हुए उसके बारे में और चीज़ें जान सकते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 एक एक्टिव लर्नर बनें:
    जब भी कोई लेक्चर पढ़ें या सुनें, तो उसके मटेरियल के साथ जुड़ने का प्रयत्न करें | इसका मतलब ये की बस मटेरियल को लिए बैठे रहने से, चुनौती समझ कर अपने से उसके बारे में पूछें | अपने आप से पूछें की आप किस चीज़ का लेक्चर सुन रहे हैं, उस मटेरियल को अपनी जिंदगी से जोड़ें, अभी तक जो भी अपने अपनी जिंदगी में सीखा है उससे इसकी तुलना करें और फिर इस मटेरियल को और लोगों को समझाएं |
    • अपनी पढ़ाई के साथ एक्टिवली जुड़ने से मटेरियल आपको मटेरियल का अर्थ समझ में आएगा और वो आपको रोचक भी लगेगा, जो, एक तरह से, कंसन्ट्रेट करना आसान बनाएगा |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कुछ दिमागी कंसंट्रेशन...
    कुछ दिमागी कंसंट्रेशन स्ट्रेटेजीस की प्रैक्टिस करें: अपनी कंसंट्रेशन को सुधारने के लिए समय और सब्र की ज़रुरत होती है | इन स्ट्रेटेजी को प्रैक्टिस करने के बाद आप कुछ दिनों में परिवर्तन देखने लगेंगे[७] | कुछ कंसंट्रेशन स्ट्रेटेजीस हैं:
    • बी हियर नाउ (Be here now)| ये आसान लेकिन बेहद असरदार स्ट्रेटेजी आपके भटके मन को वापस मोजूदा कार्य पर ले आएगी: जब आपको एहसास हो जाए की आपका ध्यान आपकी पढ़ाई पर से हट गया है, अपने से कहें, “बी हियर नाउ (Be here now),” और अपने ख्यालों को नियंत्रण में ला कर, फिर से अपने स्टडी मटेरियल पर ध्यान दें |
    • उदहारण के तौर पर, अगर आप क्लास में हैं और आपका ध्यान इस बात पर चला जाए की आपको कॉफ़ी पीने का मन है और साथ में कैफ़े में मिलने वाला आखरी ब्राउनी भी ख़त्म हो चुका होगा | जब आप अपने से कहें, “बी हियर नाउ (Be here now),” आपका ध्यान वापस से लेक्चर की ओर आ जायेगा, और फिर कोशिश करने पर वह वहीँ रहेगा[८]|
    • अपने दिमाग के भटकने का ध्यान रखें| ये ध्यान दें की आपका ध्यान कब कब आपकी पढ़ाई पर से हटता है | जैसे जैसे आप अपने को वापस मोजूदा कार्य पर लाने में सफल रहेंगे, जितनी बार आपका ध्यान बंटेगा वह भी कम होता चला जायेगा[९]|
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 थोड़ी देर चिंता भी करें:
    क्षोधों के मुताबिक जब लोग एक निश्चित समय बैठ कर उन चीज़ों की चिंता करते हैं जो उन्हें परेशान करती है, तो अगले चार हफ़्तों तक लोग 35 % कम चिंता करते है[१०] | इससे साबित होता है की जब आप आप एक निर्धारित समय में चीज़ों पर सोच विचार करते हैं, तो जब आपको और चीज़ों पर ध्यान देना होता है उस समय आपका दिमाग कम चिंताग्रस्त रहता हैं |
    • अगर पढ़ाई करते समय आपको किसी बात की चिंता करने का मन करे, तो याद करें की आपके पास चिंता करने का अलग समय है | अपने को दोबारा कंसन्ट्रेट कराने के लिए “बी हियर नाउ (Be here now)” तरीके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं |
    • उदहारण के तौर पर, आने वाले एग्जाम, अपने परिवार या किसी और बात की चिंता करने के लिए पढ़ने से पहले अपने को आधा घंटा दें | इस समय में सारी चिंता कर लें ताकि जब आप को पढ़ाई करनी हो, आपका सारा ध्यान वहीँ पर हो[११]|
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 स्टडी गोल सेट करें:
    हांलाकि जो विषय आप पढ़ने जा रहे हो वह ज़रूरी नहीं है की बेहद रोचक हों, आप कंसंट्रेशन को बेहतर करने के लिए अपनी सोच में परिवर्तन ला सकते हैं | अपने लिए गोल सेट करके, आप अपने पढ़ाई अनुभव को सिर्फ एक बार विषय में “गेट थ्रू,” कर लेना, से आगे बढ़ा चेक पॉइंट्स तक पहुंचना और हर स्टडी सेशन के साथ लगातार प्रगति करने वाली स्थिति में पहुंचा सकते हैं[१२]|
    • मसलन, ऐसे सोच रखना की “में आज रात तक पूरा चैप्टर 6 ख़त्म कर लूँगा,” कुछ ऐसा गोल सेट करें की, “में 04:30 तक सेक्शन 1-3 पढूंगा, और फिर वाल्क के लिए जाऊंगा” | इस तरह से पहाड़ जैसे दिखने वाला पढ़ाई का सेशन हल्का और आसानी से पूर्ण होने वाला बन जाता है | पढ़ाई के समय को इस तरह से बांटने से आपकी कंसन्ट्रेट करने की क्षमता बढ़ती है और आपके स्टडी गोल को हासिल करना आसान हो जाता है |
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 छोटी ब्रेक्स के साथ पढ़ाई करें:
    आम तौर पर, आधे घंटे की पढ़ाई के बाद 5-10 मिनट की ब्रेक लेना किसी कार्य पर कंसंट्रेशन को बनाये रखने का सबसे असरदार स्टडी स्केडयूल होता है | एक छोटी ब्रेक लेने से आपके दिमाग को रेलक्स करने का समय मिलता है, ताकि आगे चलके वह और जानकारी को संजो सके |
    • थोड़ा घूमें | एक घंटे तक बैठे रहने के बाद उठ कर स्ट्रेच करें | अपने खून के बहाव को नेह्तर बनाने के लिए आप योग, पुश अप्स, या कोई और एक्सरसाइज कर सकते हैं | पढ़ाई के बीच ली गयी ये छोटी ब्रेक आपकी पढ़ाई के समय के नतीजों को बेहतर और ध्यान पूर्वक बनाता है |

सलाह

  • आप जो भी याद कर रहे हैं उसे इमेजिन करें, ताकि आपके दिमाग में आने वाली तस्वीर आपको विषय की याद दिला सके |
  • अपने स्टडी मटेरियल को जोर से पढ़ें, कई बार जोर से किसी चीज़ को पढ़ना आपकी विषयों को लेकर दुविधा को कम कर सकता है |
  • हर दो घंटे की पढ़ाई के बाद 20 मिनट की ब्रेक लें और रिलैक्स करें ताकि आप अच्छे से कंसन्ट्रेट कर सकें | अपने लिए कुछ खाने को लें, पानी पीयें, और थोड़ी देर के लिए बाहर जाएँ |
  • ये ध्यान रहे की आपका दिमाग एक विषय से दूसरे विषय तक जाने में वक़्त लेता है | मसलन, अगर आप 1 घंटे के लिए साइंस पढ़ते हैं और फिर एकदम से इंग्लिश पर पहुँच जाते हैं, तो आपकी पढ़ाई के पहले दस मिनट नए विषय के लिए एडजस्ट होने में लग जायेंगे | जब ऐसा हो तो कुछ आसान सा काम कर लें |
  • एग्जाम के दिन से पहले नींद पूरी करें क्योंकि वह बहुत ज़रूरी है |
  • ग्रुप में पढ़ें | इससे आपको अपने कॉन्सेप्ट्स को समझने में आसानी होगी |
  • अपने बिस्तर पर पढ़ाई नहीं करें क्योंकि इससे आपको नींद आती रहेगी |
  • पढ़ते समय अपने पास खाने और पीने के लिए हमेशा कुछ पौष्टिक सामान रखें | इससे आपकी एनर्जी लेवल हाई रहेंगे और आप ज्यादा थकेंगे भी नहीं | कायदे से, आप हर घंटे के बाद एक स्नैक ब्रेक ले लें |
  • नियमित और सही पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल सेट कर के उसका सही से पालन करें |

चेतावनी

  • एग्जाम के एक रात पहले रट्टा नहीं लगायें | रट्टा लगाना चीज़ों को याद रखने का एक कम असरदार तरीका है, और वह तनाव को जन्म देता है, जिससे पढ़ाई करना और मुश्किल हो जाता है |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Ashley Pritchard, MA
सहयोगी लेखक द्वारा:
मास्टर्स डिग्री, स्कूल कौंसेलिंग, Caldwell यूनिवर्सिटी
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Ashley Pritchard, MA. एश्ले प्रिटचार्ड फ्रेंचटाउन, न्यू जर्सी के Delaware Valley Regional High School में एक एकैडमिक और स्कूल काउनसेलर हैं। एश्ले के पास हाइ स्कूल, कॉलेज, और कैरियर काउनसेलिंग का 3 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उनके पास, Caldwell University की School Counselling में MA की डिग्री है जिसमे mental health में उनका स्पेशलाइजेशन है तथा वह University of California, Irvine द्वारा Independent Education Consultant के लिए प्रमाणित हैं। यह आर्टिकल १८,२५४ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: शिक्षा और संचार
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १८,२५४ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?