आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

आप कोई कलात्मक कार्य कर रहे हों, अपने घर के पास की तालाब को पक्का करा रहे हों या फिर कोई गणित का प्रश्न हल कर रहे हों, अगर आपको गोलाकार चीजों की परिधि निकालनी आती है, तो आपका काम काफी आसान हो जाएगा |

विधि 1
विधि 1 का 2:

व्यास का उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 व्यास यानि डायमीटर...
    व्यास यानि डायमीटर का उपयोग कर परिधि निकालने के सूत्र को लिखें| यह एक काफ़ी आसन सूत्र है: C = πd | इस समीकरण में, "C" दर्शाता है गोले की परिधि को, और "d" व्यास को| आप सिर्फ व्यास को π से गुणा कर के परिधि निकाल सकते हैं | π का गणितीय मूल्य ३.१४ के आस पास होता है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 व्यास को समीकरण...
    व्यास को समीकरण में रखें और हल करें | उदहारण के तौर पर इस प्रश्न को लेते हैं: आपके पास एक तसली है जिसका व्यास ८ फुट है, और आप उसपर एक छह फुट की पट्टी लगाना चाहते है जो तसले से गोलाकार लगी हो | अगर अब आप उस पट्टी की परिधि को जानना चाहते हैं, तो आपको पहले तसले और पट्टी के व्यास को निकालना पड़ेगा, जो की होगी ८ फुट + ६ फुट + ६ फुट, क्योंकि तसले की साथ पट्टी की चौड़ाई दो बार जुड़ कर नया व्यास बनाएगी | तो नया व्यास बना ८+६+६ जो की हुआ २० फुट| अब इस नए व्यास को आप सूत्र में रखे और परिधि निकाल लें | :
    • C = πd
    • C = π x 20
    • C = 62.8 feet
विधि 2
विधि 2 का 2:

रेडियस का उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 रेडियस, यानि त्रिज्या,...
    रेडियस, यानि त्रिज्या, से परिधि निकालने के सूत्र को लिखें | रेडियस व्यास का आधा होता है, तो हम ये कह सकते हैं की परिधि 2r होगा| इसतरह हम रेडियस की मदद से परिधि निकालने के सूत्र को लिख सकते हैं: C = 2πr. इस सूत्र में, "r" गोले के रेडियस को दर्शाता है | और हमने पहले भी बात की थी की π का गणितीय मूल्य ३.१४ के आस पास होता है | अगर आपके पास कैलकुलेटर है तो उसपर भी आप π का गणितीय मूल्य निकाल सकते हैं |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सूत्र में अब...
    सूत्र में अब रेडियस डालकर उसे हल करें | उदाहरण के तौर पर मान लीजिए की आपके पास एक चरखा है जिसे आप सजाना चाहते हैं | इसे सजाने के लिए आप एक रंगीन कागज उस पर गोलाकार लगा सकते हैं | चरखे का रेडियस है 5 inches (12.7 cm). आपको जो कागज काटना है उसकी परिधि के लिए आपको सिर्फ चरखे का रेडियस सूत्र में डालना होगा:
    • C = 2πr
    • C = 2π x 5
    • C = 10π
    • C = 31.4 inches (79.8 cm)

सलाह

  • अगर आपके पास कैलकुलेटर नहीं है तो आप इसे खरीदने की सोच सकते हैं | इससे आपका उत्तर ज्यादा सटीक हो जाएगा, क्योंकि कैलकुलेटर π के सही मूल्य के साथ गणना करेगा ना की ३.१४ के अनुमानित मूल्य से | साइंटिफिक कैलकुलेटर एक बेहतर विकल्प होगा |
  • याद रखें: कुछ जगहों पर आपसे π का मूल्य ३.१४ या २२/७ लेकर ही चलने को कहा जाएगा, वहां ध्यान रखें |

चेतावनी

  • आराम से मूल्य निकालें | याद रखिये—हड़बड़ी में ही गड़बड़ी होती है |
  • याद से अपने गणित को जांच ले, क्योंकि एक छोटी भूल आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है |
  • अगर आपको कहीं दुविधा है तो अपने किसी दोस्त, बड़े भाई बहन या शिक्षक से पूछ लें | वो ज़रूर आपकी मदद करेंगे |

संबंधित लेखों

How.com.vn हिन्द: आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करेंआयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)फ़ीट को मीटर में बदलें (Convert Feet to Meters)
How.com.vn हिन्द: मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)मिलीलिटर को ग्राम में बदलें, Convert Milliliters (mL) to Grams (g)
How.com.vn हिन्द: भाग करें (Division Kaise Kare)भाग करें (Division Kaise Kare)
How.com.vn हिन्द: गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)गणित में भिन्न के सवालों को हल करें (Solve Fraction Questions in Math)
How.com.vn हिन्द: फ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलेंफ़ारेनहाइट,सेल्सियस,और केल्विन को आपस में बदलें
How.com.vn हिन्द: क्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करेंक्यूबिक मीटर (CBM) कैल्क्यूलेट करें
How.com.vn हिन्द: वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)वृत्त के क्षेत्रफल की गणना करें (Kaise, Calculate, Area of a Circle)
How.com.vn हिन्द: सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)सेकंड को मिनट में बदलें (Convert Seconds to Minutes)
How.com.vn हिन्द: ग्राम को किलोग्राम में बदलेंग्राम को किलोग्राम में बदलें
How.com.vn हिन्द: माध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करेंमाध्य,माध्यिका,और बहुलक प्राप्त करें
How.com.vn हिन्द: आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)आयतन लीटर में निकालें (Calculate Volume in Litres)
How.com.vn हिन्द: किसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करेंकिसी वस्तु का क्षेत्रफल ज्ञात करें
How.com.vn हिन्द: समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)समलंब चतुर्भुज का क्षेत्रफल निकालें (Calculate the Area of a Trapezoid)

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 185 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल १८,१०६ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: गणित विज्ञान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १८,१०६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?