आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर आप क्यूट (cute) दिखना चाहते हैं, तो आप अपने कपड़े, हेयरस्टाइल, और मेकअप से आकर्षकता के गुण को बना सकते हैं | क्यूट होना आपके नेचुरल, फ्रेंडली (friendly) और सहज स्वभाव को दर्शाता है | क्यूट बनना यानि कि आकर्षक दिखने के साथ ही आप में बहुत मिलनसार, सज्जन और नम्र होने जैसे गुण होने चाहिए | यदि आप जानना चाहते हैं कि आप कैसे ज्यादा क्यूट दिखें, तो यहाँ पर आपके लिए कुछ मजेदार सुझाव हैं, जो आपको अपनाना चाहिए |

विधि 1
विधि 1 का 3:

क्यूट कपड़े पहनें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 क्यूट कपड़े पहनें:
    क्यूट कपड़े पहनना क्यूट बनने के लिए सबसे जरूरी चीज है | इसके लिए आपको अपनी वार्डरोब (wardrobe) से सभी कपड़े हटाने की जरूरत नहीं है--इसकी बजाय आप अपने कपड़ों में से बस कुछ क्यूट से कपड़ों को इकठ्ठा कर लें, और उन्हें एक-दूसरे के साथ मिलाकर पहनें | यहाँ कुछ क्यूट कपड़े पहनने के तरीके दिये गये हैं:
    • यदि आप पहन सकते हैं तो पेंट्स या शॉर्ट्स पहनने कि बजाय स्कर्ट और ड्रेसेस पहनें | कार्डिगंस, स्वेटर्स और कोटी, क्यूट जींस और क्यूट पैटर्न जैसे हार्ट की डिजाइन या पोलका डॉट वाले टी-शर्ट्स के साथ बूट्स पहनना कपड़ों को क्यूट लुक देते हैं |
    • ऐसे कपड़े नहीं पहनें जो आपको बहुत ज्यादा टाइट हों, या सुविधाजनक न लगें | सहज लगना भी क्यूट होने के गुण में शामिल है |
    • लाइट और सकारात्मक कलर पहनें | आप पेस्टल (pastel) कलर जैसे कि पर्पल, पिंक या लाइट ब्लू के शेड पहनें | कोई भी हल्के और सुंदर कलर आपको क्यूट दिखने में मदद करेंगे | डार्क कलर जैसे ब्लैक, ब्राउन और डार्क ब्लू कलर पहनने से बचें |
    • फ्लोरल पैटर्न (floral pattern) के कपड़े पहनें | फ्लोरल पैटर्न क्यूट कपड़ों के आकर्षण का केंद्र है |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 क्यूट शूज पहनें:
    आपके शूज आपके क्यूट कपड़ों के अनुरूप ही होना चाहिए, जिससे आपका सिर से पैर तक क्यूट लुक पूरा हो जाए | स्टायलिश और फैशन के अनुरूप शूज पहनें | शूज के साथ आप ब्राइट कलर के, या पैटर्न वाले शॉक्स (shocks), या टाइट्स (tights) पहनें | नीचे दी गयी शू-टिप्स को देखकर आप अपने पैरों को क्यूट बनाएँ:
    • क्लोग्स (clogs), मॉकेसिंस (moccasins), या क्लोस-टो शूज जो आगे से गोल हों वे पहनें |
    • फ्लैट सेंडल्स पहनें, और उसके साथ पेस्टल कलर का क्यूट-सा नैल पॉलिश लगाएँ |
    • फर वाले बूट्स पहनें |
    • पेस्टल और व्हाइट कलर के स्नीकर्स (sneakers) जिनकी लेस भी पेस्टल कलर की हों, पहनें |
    • वेज हील (wedge heel) या किटन (kitten) हिल्स पहनें; ये दोनों ही क्यूट लगेंगी |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 क्यूट ज्वेलरी पहनें:
    क्यूट कपड़ों के साथ, क्यूट ज्वेलरी पहनना आपको क्यूट दिखने में मदद करेगा | आप बहुत ज्यादा ज्वेलरी न पहनें, कि वह एकदम भारी दिखे—आपको बस आपके कपड़ों से मैच करती हुई कम ज्वेलरी पहनना है | यहाँ कुछ ज्वेलरी बताई जा रही हैं जिन्हें पहनकर आप बहुत अधिक क्यूट दिखने लगेंगे:
    • एक क्यूट-सी चंकी (chunky) पिंक रिंग पहनें |
    • हल्के गोल्ड या सिल्वर के नैकलेस पहनें |
    • सिल्वर कलर के लटकने वाले इयरिंग्स पहनें |
    • चूड़ियाँ पहनें |
    • फ्लोरल प्रिंट का छोटा पर्स लें, जो आपके कंधे पर लटका रहे |
विधि 2
विधि 2 का 3:

अपने चेहरे और हेयरस्टाइल को क्यूट बनाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 आपके फेस को हाइड्रेट (hydrate) रखने वाला लोशन लगाएँ |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 आकर्षक मेकअप करें...
    आकर्षक मेकअप करें: अपने फेस को धोएँ [१] जिससे यह हाइजीन (hygiene) रहे | [२] क्यूट दिखने के लिए बहुत ज्यादा मेकअप करना जरूरी नहीं है—सही मेकअप करना ज्यादा अच्छा रहेगा | यहाँ देखें कि आपको कैसा मेकअप करना चाहिए:
    • हल्का-सा ब्लश लगाएँ |
    • लाइट पिंक लिपस्टिक या लिपग्लॉस लगाएँ |
    • आइशैडो लाइट लगाएँ इसके पेस्टल शैड्स जैसे लाइट ब्लू, पर्पल, या लाइट पिंक लगाएँ |
    • आँखों में मस्कारा की हल्की-सी लेयर लगाएँ और पतला लाइनर लगाएँ |
    • नेचुरल दिखें | आप लाइट मेकअप कर सकते हैं, लेकिन आप क्यूट तभी लगेंगे जब आप नैचुरल बनेंगे |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 हेयरस्टाइल को क्यूट बनाएँ:
    अपने बालों को फेस के अनुरूप स्टाइल करें, जिससे आपका फेस क्यूट दिखे | आपके बाल नैचुरल दिखने चाहिए, इसके लिए उनमें कोई भी ज्यादा स्टाइल प्रोडट्स यूज नहीं करें | यहाँ कुछ तरीके हैं जिन्हें आप ट्राइ कर सकते हैं:[३]
    • अपने बालों की नेचुरली सूखने दें और उन्हें कंधों पर लटकने दें |
    • अपने बालों की सहज, और क्यूट स्टाइल बनाएँ | कुछ बेहतरीन स्टाइल हैं- पोनीटेल, चोटियाँ, बन्स या क्लिप या हैडबैंड लगाकर बालों को खुला रखें | या फिर अपने बालों की दो चोटियाँ गूथ सकते हैं जो आपके कंधों पर आगे तरफ लटकें | या फिर अपने बालों का मेसी बन (messy bun) बनाएँ, और थोड़े बाल आगे आँखों पर बिखरने दें |
    • यदि आपके बेंग्स (bangs) नहीं हैं, तो आप बेंग्स बनाने का विचार भी करें, इससे आप क्यूट दिखेंगे |
    • अपने बालों में कलरफुल क्लिप्स, मोती और पेस्टल कलर के हैडबैंड लगाएँ |
    • अपने बालों में छोटे-छोटे कर्ल (curl) बनाएँ |
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 क्यूट खुशबू लगाएँ:
    आपने बालों को डेली धोएँ और नहाएँ | इसके लिए अच्छी खुशबू वाले शैम्पू, कंडीशनर, और बॉडी वॉश का उपयोग करें | स्ट्राबेरी, वनीला, कोकोनट, लेमन, मिंट और लेवेंडर (lavender) वाली खुशबू के सेंट यूज करें | उन्हें लगाने से आपका मन भी शांत रहेगा और आप अच्छी खुशबू से महकेंगे |
विधि 3
विधि 3 का 3:

क्यूट एक्टिंग (acting) करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 अपने फायदे के लिए हाव-भाव का उपयोग करें:
    आपके हाव-भाव आपके क्यूट लुक को पूरा करने का एक अहम हिस्सा हैं, और आप कैसे हँसते हैं, मुस्कराते हैं, कैसे बैठते हैं, इसको देखकर कोई भी आपको क्यूट बोले बिना नहीं रह पाएगा | यहाँ कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपने हाव-भाव में क्यूटनेस बढ़ा सकते हैं:
    • अपने जुल्फों से खेलें |
    • अपने ब्रेसलेट या नैकलेस को हिलाते-डुलाते रहें |
    • यदि आप बैठे हैं, तो अपने पैरों को बराबर और सीधा रखें और अपने घुटनों पर दोनों हाथ रखें |
    • यदि आप खड़े हैं, तो अपने वजन को एक पैर से दूसरे पर डालते रहें |
    • थोड़ी-थोड़ी देर में आँखें इधर-उधर घुमाएँ: हालाँकि आपको बात करते समय अपना ध्यान बनाकर रखना चाहिए और सामने वाले व्यक्ति की आँखों में देखकर बात करना चाहिए, फिर भी आप बीच में कभी फर्श पर देखें, कभी अपने हाथों की तरफ देखें, और ऐसा जताएँ कि आप उनकी बात को ध्यान से सुन रहे हैं, जिससे आप विनम्र लगें |
    • हँसते समय अपने मुँह को ढक लें, इससे आप क्यूट लगते हैं | जब आपको छींक आए तब भी अपना मुँह ढकें, इससे आप सभ्य लगते हैं और यह जर्म्स (germs) को फैलने से भी बचाता है |
    • यदि आप हाथ लगाकर बात करने वाले लोगों में से हैं, तो दूसरे व्यक्ति से बात करते समय स्वाभाविक तरीके से हल्का-सा उसके कंधे या घुटने को छुएँ |
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 सभ्य और नम्र बोलें:
    क्यूट तरीके से बोलना आपके क्यूट होने के प्रभाव को पूरा कर देता है | यहाँ देखें कि कैसे बोलने से आप क्यूट लगेंगे:[४]
    • धीमी आवाज में बोलें | ऐसा करने से हर कोई आपकी बात सुनने में ध्यान देगा और आपकी बात को सुनने के लिए आगे झुकेगा |[५]
    • हँसते रहें | हँसने और खिलखिलाने से आप और ज्यादा क्यूट लगते हैं | बहुत अधिक भी न हँसें |
    • किसी की बात को ध्यान से सुनें और अपनी बारी आने पर बोलें | किसी की बात के बीच में ही बोल पड़ने से आप क्यूट नहीं लग सकते |
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 विनम्र बनें:
    नम्र स्वभाव होना क्यूट बने रहने का मुख्य हिस्सा है | आप विनम्र बनने के साथ ही सज्जन, मिलनसार और चुलबुले भी बने रह सकते हैं | आप मजेदार होने, और सामाजिक होने के साथ ही विनम्र बने रह सकते हैं, जब तक आप ज्यादा उत्तेजित न हों और इसकी अतिश्योक्ति न हो | यहाँ देखें कि कैसे आप विनम्रता सीखें:[६]
    • जब आप बात कर रहे हों तब, बहुत मासूम और क्यूट बनें | गंदे जोक्स न सुनाएँ, तर्क-वितर्क, गाली देना, और अश्लील बनने जैसी बातों से बचें |
    • बात-बात पर शरमाना सीखें | यदि आप किसी बात पर स्वाभाविक ही शरमाते हैं, तो इससे आप बहुत क्यूट लगेंगे |[७]
    • उतावले न बनें | यदि आप बिना किसी लड़ाई-झगड़े के, सरल और विनम्र तरीके से अपनी बात करते हैं, तो सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हो जाएंगे | कोई बात को बहुत अधिक खींचना, व्यवहार में रूखापन, या धौंस जमाने वाला व्यवहार करेंगे, तो इससे आप बिल्कुल क्यूट नहीं लग सकते |[८]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 जबरदस्ती की क्यूटनैस न जताएँ:
    ऊपर बताए गई बातों में से कुछ भी जबरदस्ती नहीं करना चाहिए | क्यूटनैस को अपने आप ही आने दें | यदि आप किसी से खुश हैं और ईमानदारी से उसकी प्रशंसा करते हैं, तो वे आपको बहुत अच्छा समझेंगे, और आपको “क्यूट” मानेंगे |

सलाह

  • आप क्यूट होने के लिए कभी-भी बड़े नहीं होते | इसका मतलब है कि आपकी उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता |
  • यदि आप इयरिंग्स पहनते हैं, और चाहते हैं कि लोगों का ध्यान आपके कपड़ों पर जाए, तो आप ऐसे इयरिंग्स पहनें जो आपके ड्रेस से मैच तो करें पर ज्यादा आकर्षक न हों |
  • ब्लैक को छोड़कर कोई भी लेंस (lenses) लगाएँ | इससे आपकी आँखें बड़ी दिखती हैं, जो आपको क्यूट बनाती हैं | या फिर आप कोई भी कलर का चश्मा पहनें और लेंस को निकाल दें, इससे भी आप बहुत क्यूट दिखेंगे |
  • सही समय पर सोएँ | इससे आप चिढ़चिढ़े नहीं होंगे और यह आपके डार्क सर्कल्स होने से रोकेगा | जो आपके क्यूट बनने में बाधक होते हैं | जो लोग अच्छी नींद लेते हैं, उनके फेस पर ग्लो अपने आप आता है |
  • एक रिबन से अपने बन को ऊपर बाँधें | अपने बालों में ऐसे रिबन बाँधें जैसे शू की लेस बाँधते हैं | यह आपको बहुत क्यूट और फैशनेबल दिखाता है |
  • आप जो हैं वही रहें, दूसरों को न बताने दें कि आप कैसे हैं |
  • हमेशा मुस्कराते रहिए |
  • जब कोई आपकी तरफ देखे तो आप उसको देखकर मुस्कराएँ, और आप कहीं देखें तो अपना सिर हल्के-से साइड में झुकाकर देखें |
  • ढीली चोटियाँ आपको वाकई में क्यूट बनाती हैं, यह महत्व नहीं रखता कि आपके बालों का कलर कैसा है |
  • आप जैसे हैं वैसे ही रहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप ठिगने, लंबे, पतले या मोटे हैं | अपने बालों में डेली सुबह-शाम कंघी करें |
  • आपके बुक के बैग में, या अपने हैंड बैग में क्यूट चीजें लगाएँ | इसके लिए हेलो किटी (hello kitty) बहुत क्यूट सजाने की चीज है, पर सुनिश्चित कर लें कि वह आपको पसंद है कि नहीं, फालतू पैसे भी न फेकें |
  • कभी-कभी अपनी आँखों को ज्यादा खोलें | मुस्कराएँ और साथ ही अपनी आँखों को फैलाएँ | हम देखते हैं कि छोटे बच्चे और छोटे जानवर बहुत क्यूट होते हैं, क्योंकि इनकी आँखें बड़ी-बड़ी और आकर्षक होती हैं |
  • जब भी आपको क्यूट होना मुश्किल लगे, तो आप उसके लिए बहुत अधिक प्रयास न करें | आप पहले से ही बहुत बढ़िया हैं |

चेतावनी

  • नकली न बनें | बहुत पतली-सी आवाज बनाकर बोलना बच्चों पर अच्छा लग सकता है, लेकिन आप 17 से ऊपर के हैं तो यह बहुत ही इरिटेट करता है |
  • दो से ज्यादा कलर यूज न करें | एक बार में दो या तीन से ज्यादा कलर के कपड़े न पहनें | खासकर वे कलर एक-दूसरे के साथ जंचना चाहिए |
  • चिढ़चिढ़े और गुस्सैल न बनें, और याद रखें कि आपका स्वयम में सच्चा होना ही सबसे ज्यादा जरूरी है |
  • खराब भाषा नहीं बोलें | हालाँकि, आपसे जब कोई कायरतापूर्ण बात करता है, तो आप दुखी या परेशान होकर उसको अपशब्द बोल देते हैं, इससे पता चलता है कि आखिर आप भी एक इंसान ही हैं |

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Ashley Kahn
सहयोगी लेखक द्वारा:
वॉर्डरोब स्टाइलिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Ashley Kahn. एशले कान ह्यूस्टन, टेक्सास में स्थित एक वॉर्डरोब स्टाइलिस्ट है। 10 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, एशले महिलाओं को व्यक्तिगत और वस्तुतः दोनों तरह से स्टाइल करती है और व्यक्तिगत शैली की कला के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का शौक रखती है। उनका मानना है कि हर महिला हर दिन सहज, उत्तम दर्जे का और आत्मविश्वास महसूस करने की हकदार है। एशले के पास सैम ह्यूस्टन स्टेट यूनिवर्सिटी से बिजनेस की डिग्री है। उन्हें KPRC के चैनल 2 ह्यूस्टन लाइफ और एबीसी 13 के चेक दिस आउट ह्यूस्टन और ह्यूस्टनिया पत्रिका में चित्रित किया गया है। एशले ने मैसी के "द वॉर्डरोब एडिट" और "इट लिस्ट" फैशन शो की भी मेजबानी की है। यह आर्टिकल ११,७६२ बार देखा गया है।
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ११,७६२ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?