कैसे कैन ओपनर के बिना कैन खोलें

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

क्या कैन ओपनर के बिना आप अटक गए हैं? कोई समस्या नहीं: कैन के ढक्कन धातु के पतले टुकड़ों से बनते हैं जिनको तोड़ना कठिन नहीं होता है। आप कैन के अंदर के खाद्य को दूषित किए बिना उसको खोलने के लिए, एक चम्मच, शेफ़ के चाकू या जेबी चाकू या पत्थर का उपयोग कर सकते हैं। बस थोड़े ही प्रयास से आप कैन के अंदर की स्वादिष्ट सामग्री तक पहुँच सकते हैं।

विधि 1
विधि 1 का 4:

जेबी चाकू का उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कैन को किसी स्थिर सतह पर रखिए:
    कूल्हों की ऊंचाई वाली मेज़ आदर्श हो सकती है। डिब्बे के ऊपर खड़े हो जाइए ताकि आप उस तक सरलता से पहुँच सकें।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चाकू की नोक, ढक्कन के अंदरूनी किनारे पर लगाइए:
    चाकू को ऐसे पकड़िए ताकि वह कोणीय होने के स्थान पर लम्बवत रहे। हत्थे को ऐसे पकड़िए कि यदि चाकू फिसल जाये, तब भी आपकी अंगुलियाँ फलक के रास्ते में न आयेँ। आपके हाथ का पिछला भाग ऊपर की ओर होना चाहिए।
    • अपने चाकू से आरी की तरह ढक्कन को काटने की विधि की तुलना में यह विधि अधिक प्रभावकारी है। उससे आपका चाकू नष्ट हो जाएगा और आपके भोज्य पदार्थ में धातु की छीलन भी पड़ सकती है।
    • सुनिश्चित करिए कि चाकू पूरी तरह से खुला हो और अपने स्थान पर लॉक भी हो गया है, ताकि वह फिसले नहीं।
    • इस विधि का प्रयोग छेनी या जेबी चाकू जैसी अन्य किसी मजबूत चीज़ से भी किया जा सकता है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 अपने हाथ के पीछे हल्के से ठोकिए:
    अपने दूसरे हाथ का उपयोग अपने उस हाथ को धीरे से ठोकने के लिए करिए, जिससे आपने चाकू को पकड़ रखा हो। इस हलकी सी ठोकर से चाकू की नोक, कैन के ढक्कन को छेद देगी।
    • बहुत ज़ोर से मत ठोकिए। आप चाकू पर नियंत्रण तो नहीं खोना चाहते हैं।
    • खुले हाथ से, अपनी हथेली से ठोकिए। इससे आपका नियंत्रण बना रहेगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चाकू को आगे खिसकाइए और नया छेद बनाइये:
    चाकू को नोक को कुछ सेंटीमीटर आगे बढ़ाइए और डिब्बे में छेद करने के लिए इसी तकनीक को दोहराइए।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 तब तक करते...
    तब तक करते रहिए जब तक कि आपने कैन के किनारों पर अनेक छेद नहीं कर लिए हों: जैसे कि आप कैन ओपनर से पूरे ढक्कन के किनारों पर छेद करते, उसी प्रकार से छेद करिए। ढक्कन को अब ढीला हो जाना चाहिए।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 ढक्कन को खींच कर निकाल दीजिये:
    चाकू की नोक को एक छेद में डालिए। इसके प्रयोग से ढक्कन को खींच कर निकालिए। धीरे से ढक्कन को कैन से अलग करिए।
    • यदि आवश्यक हो तब एक छोटे चाकू का उपयोग करके ढक्कन के जुड़े हुये शेष भागों को अलग करिए।
    • ढक्कन को निकालने से पहले अपने हाथ को तौलिया या आस्तीन से ढक लीजिये। यह आपके हाथ को ढक्कन से खरोंच लगाने से सुरक्षित रखेगा।
विधि 2
विधि 2 का 4:

चम्मच का उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कैन को एक स्थिर सतह पर रखिए:
    एक हाथ से उसको कस कर पकड़िए जबकि दूसरे हाथ से आप चम्मच से कार्य करिए।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चम्मच की नोक...
    चम्मच की नोक को ढक्कन के अंदरूनी किनारे पर लगाइए: डिब्बे के ढक्कन में किनारे की ओर एक थोड़ा सा उभरा हुआ ओष्ठ होगा जिसे डिब्बे को सीलबंद करने के लिए ऐंठा गया है। आप चम्मच को इस ओष्ठ के अंदरूनी ओर लगाना चाहेंगे।
    • चम्मच को ऐसे पकड़िए की उसकी उथली सतह डिब्बे के ढक्कन की ओर हो।
    • इसके लिए आपको धातु के चम्मच की आवश्यकता होगी। कोई भी और मैटीरियल काम नहीं करेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चम्मच की नोक को आगे पीछे घिसिए:
    यह काम एक ऐसे छोटे से क्षेत्र में करिए जहां पर ढक्कन ऐंठा हुआ हो। चम्मच के घर्षण से ढक्कन थोड़ा सा घिस जाएगा। तब तक घिसते रहिए जब तक की चम्मच उसके आर पार न हो जाए।[१]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चम्मच को खिसकाइए और घिसते रहिए:
    जहां पर आपने पहले घिसा था उसके आगे के स्थान पर घिसिए: तब तक घिसते रहिए जब तक कि वह ढक्कन के आर पार न हो जाए। जो छेद आपने किया है, वह तो अब तक थोड़ा बड़ा हो गया होगा।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 ढक्कन के किनारों पर करना जारी रखिए:
    चम्मच को घिसते हुये पूरे ढक्कन पर खिसकाते जाइए। अब ढक्कन ढीला हो चुका होगा। अभी उसको उलटिए मत अन्यथा सारा खाद्य पदार्थ बाहर गिर जाएगा।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 ढक्कन को खींच कर निकाल दीजिये:
    चम्मच को ढक्कन के किनारे के नीचे डालिए। उसको अपनी जगह से खींच कर निकाल दीजिये। ध्यान से निकालिए ताकि अंदर का भोज्य पदार्थ सामने दिखने लगे।
    • यदि आपको चम्मच से ढक्कन खींच कर निकालने में दिक्कत हो, तब उसके स्थान पर चाकू का उपयोग करिए। यदि ढक्कन का कोई हिस्सा अभी भी जुड़ा रह गया हो, तब उसे काटने के लिए आप चाकू का प्रयोग आरी की तरह कर सकते हैं।
    • ढक्कन के किनारे तेज़ धार वाले होंगे, इसलिए जब आप उसे खींच कर निकालें, तब सावधान रहिए की कहीं आपकी अंगुली कट न जाये। अपनी सुरक्षा के लियी अपनी आस्तीन या तौलिया का उपयोग करिए।
विधि 3
विधि 3 का 4:

शेफ के चाकू का उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 कैन को स्थिर सतह पर रखिए:
    कूल्हों की ऊंचाई वाली मेज़ इस काम के लिए उचित होगी। कैन को अपनी गोद या अपने पैरों के बीच में मत रखिए। चाकू फिसल कर आपको घायल कर सकता है।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चाकू के हत्थे...
    चाकू के हत्थे को, जहां पर वह धार से मिलता है, उस जगह से पकड़िए: चाकू की नोक को हाथ से पकड़ कर ढक्कन में जोड़ वाले स्थान पर रखिए। आपकी अंगुलियाँ, सुरक्षित रूप से, धार के विपरीत दिशा में हत्थे के चारों ओर होनी चाहिए।[२]
    • सुनिश्चित करिए कि आप की पकड़ मजबूत हो। यदि आपका हाथ या चाकू फिसलना होगा तब यह विधि खतरनाक हो सकती है।
    • इस विधि का उपयोग शेफ के चाकू से छोटे किसी भी अन्य चाकू से मत करिए। शेफ का चाकू बड़ा तथा भारी होता है जिसका वज़न दस्ती चाकू या स्टेक चाकू से अधिक होता है। कैन के ढक्कन में छेद करने के लिए आपको भारी फलक की आवश्यकता होती है।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चाकू के कोने को ढक्कन के अंदरूनी किनारे पर रखिए:
    चाकू का कोना वह स्थान होता है जहां पर फलक सबसे चौड़ा होता है। यह फलक की नोक के विपरीत वाला भाग होता है। इसको कैन के ढक्कन पर उठे हुये ओष्ठ के किनारे पर लगाइए।
    • चाकू का कोना उस जगह के ठीक नीचे होना चाहिए जहां से आपने चाकू को पकड़ा हुआ हो।
    • सुनिश्चित करिए कि वह किनारे पर मजबूती से रखा हो ताकि वह फिसले नहीं।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 चाकू के कोने को ढक्कन पर दबाइये:
    मजबूती से दबाइये ताकि ढक्कन में छोटा सा छेद हो जाये। यदि आपको ढक्कन में छेद करने में दिक्कत होती है तब खड़े हो कर उसके ऊपर झुकिए और दम लगाइए। चाकू को एक हाथ से पकड़ कर रखिए। दूसरा हाथ ऊपर रखिए। दोनों हाथों से लगातार ज़ोर लगाइए और तब तक नीचे दबाइये जब तक कि डिब्बे में छेद न हो जाये।
    • डिब्बे में छेद करने के लिए ठोंकिए मत: चाकू फिसल कर आपको घायल कर सकता है। इसके स्थान पर धीमे धीमे लगातार तब तक दबाइये जब तक कि चाकू डिब्बे में छेद न कर दे।
    • छेद करने के लिए चाकू की तीखी नोक का का प्रयोग करने का लालच मत करिए। चाकू का कोना अधिक संतुलित होता है और फिसलन की संभावना भी कम होती है। और यदि आप चाकू की नोक का प्रयोग करेंगे, तब तो आप उसकी धार नष्ट कर देंगे।
  5. How.com.vn हिन्द: Step 5 चाकू को खिसकाइए और एक नया छेद बनाइये:
    उसको किनारे किनारे ही कुछ सेंटीमीटर आगे बढ़ाइए। पिछले छेद के निकट ही दूसरा छेद करने के लिए उसी तकनीक का उपयोग करिए।
  6. How.com.vn हिन्द: Step 6 तब तक करते...
    तब तक करते रहिए जब तक कि आपने किनारे पर कई छेद नहीं कर लिए हों: पूरे ढक्कन का वैसे ही चक्कर लगा लीजिये जैसे कि आप कैन ओपनर से करते। ढक्कन अब ढीला हो चुका होगा।
  7. How.com.vn हिन्द: Step 7 ढक्कन को खींच कर निकाल दीजिये:
    चाकू की नोक को एक छेद में डालिए। ढक्कन को निकालने के लिए, ऊपर को खींचिए। फलक की धार को अपने शरीर से दूर की ओर रखने की सावधानी बरतिए, ताकि यदि वह फिसले तब आपको चोट न लगे। ढक्कन को निकालिए और फेंक दीजिये।
    • यदि आवश्यक हो तो, ढक्कन के शेष जुड़े हुये भागों को काटने के लिए छोटे चाकू का आरी की तरह इस्तेमाल करिए।
    • ढक्कन को निकालने के पहले अपने हाथ को तौलिये या आस्तीन से ढकने के संबंध में विचार करिए। इससे आपके हाथ, ढक्कन की तीखी धार से कटने से बच जाएँगे।
विधि 4
विधि 4 का 4:

पत्थर या कंक्रीट का उपयोग

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 चपटा पत्थर या कंक्रीट का टुकड़ा खोज लीजिये:
    ऐसा टुकड़ा खोजिए जिसकी सतह खुरदुरी हो। चिकने पत्थर से इतना घर्षण उत्पन्न नहीं होगा कि कैन के ढक्कन में छेद किया जा सके।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 कैन को उल्टा करके पत्थर पर रखिए:
    उसको उल्टा करके रखने से आप उसकी सील तोड़ पाएंगे, जो कि कैन के ऊपर लगी होती है।[३]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 कैन को पत्थर पर आगे पीछे घिसिए:
    पत्थर और कैन के बीच में घर्षण उत्पन्न करने के लिए घिसने जैसी क्रिया करिए। तब तक करते रहिए, जब तक कि आपको कैन के ढक्कन पर या पत्थर पर नमी न दिखने लगे।
    • कैन को जाँचने के लिए बार बार पलट कर देखते रहिए। जैसे ही नमी दिखे, आप तो तुरंत ही रुक जाना चाहेंगे। इसका अर्थ है कि अब ढक्कन इतना घिस चुका है कि आसानी से टूट सकता है।
    • इतनी ज़ोर से मत घिसिए कि ढक्कन के आर पार हो जाएँ। आपका भोजन पत्थर पर ही गिर जाएगा।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 ढक्कन को खोलने के लिए जेबी चाकू का उपयोग करिए:
    सील इतनी पतली होनी चाहिए कि आप किनारे के निकट से आसानी से फलक को कैन के अंदर खिसका सकें। चाकू से धीरे से ढक्कन को उठाये। ढक्कन को पूरा उठा लीजिये और तब उसे फेंक दीजिये।
    • यदि आपके पास जेबी चाकू नहीं हो , तब चम्मच, या मक्खन लगाने वाली छुरी या किसी अन्य उपकरण का प्रयोग करिए।
    • या किसी अन्य पत्थर को ले कर ढक्कन को अंदर की ओर धकेल दीजिये। वैसे यह आदर्श विधि नहीं हैं है क्योंकि इससे आपके भोजन में पत्थर के टुकड़ों अथवा गंदगी की मिलावट हो सकती है।
    • जब आप ढक्कन को खींच कर निकालें, तब अपने हाथों को आस्तीन या तौलिये से ढक लीजिये ताकि आप स्वयं को काट न बैठें।

सलाह

  • पड़ोसी के घर जाइए और कैन ओपनर माग लाइये! यहाँ तक कि जब आप कैंप में रहने जाते हैं, तब भी अनेक कैम्पर अपने कैन ओपनर को अपने साथी कैंपर्स के साथ साझा करने को तैयार रहते हैं।
  • सरवाइवल कैन ओपनर (फ्लैट पैक) किसी भी फौजी, सरवाइवल या कैंप में रहने का सामान बेचने वाली दुकान से खरीदा जा सकता है। ये मामूली कैन ओपनर्स की तुलना में कहीं सरल होते हैं मगर इनको अपने साथ ले जाना और अपने हाइकिंग तथा बैकपैकिंग सामानों में रखना काफी सरल होता है।

चेतावनी

  • ढक्कन को ब्रेड काटने वाले चाकू की आरी चला कर काटने का प्रयास मत करिए। आपको अपने भोजन पर धातु की छीलन मिलेगी।
  • जो कैन्स आपके द्वारा खोले जाने के प्रयास से पहले ही छिद्रित हों या अपने से फट गए हों, उनमें रखा भोजन कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि खाना खराब हो चुका होगा और संभवतः उसमें बुरे बैक्टीरिया भी विकसित हो चुके होंगे।
  • इनमें से कोई भी विधि आदर्श नहीं है और सभी में चोट लगने की कुछ न कुछ संभावना तो होती ही है। ये विधियाँ बच्चों के लिए किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं हैं। बिना उचित ओपनर के, कैन को खोलने के लिए समुचित सावधानियाँ बरतिए और जितना भी समय आवश्यक हो, लीजिये।
  • किसी भी ऐसी विधि में, जिसमें उचित कैन ओपनर का उपयोग नहीं किया जा रहा हो, यह जोखिम तो रहता ही है कि आपके भोजन में धातु के टुकड़े या छीलन मिल जाएँ। सावधान रहिए कि आप इससे बचे रहें और यदि आपको कोई छीजन दिखे तब आप उसे तुरंत निकाल दें। अच्छी रोशनी में काम करने से आप किसी भी धातु की छीलन की चमक देख सकते हैं।

चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी

  • चम्मच
  • शेफ का चाकू
  • जेबी चाकू
  • पत्थर

विकीहाउ के बारे में

विकीहाउ एक "विकी" है जिसका मतलब होता है कि यहाँ एक आर्टिकल कई सहायक लेखकों द्वारा लिखा गया है। इस आर्टिकल को पूरा करने में और इसकी गुणवत्ता को सुधारने में समय समय पर, 14 लोगों ने और कुछ गुमनाम लोगों ने कार्य किया। यह आर्टिकल ३,८४० बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३,८४० बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?