कैसे चमगादड़ों से छुटकारा पाएँ

आर्टिकल डाउनलोड करेंआर्टिकल डाउनलोड करें

अगर चमगादड़ों ने आपके घर में रहने की जगह बना ली है, तो आपको इनकी तेज़ आवाज़ों के साथ-साथ और भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चमगादड़ें आपके घर में तोड़फोड़ भी करती हैं और इसके साथ यह आपके घर में मल भी करती है, जिसकी वजह से वहां पर मौजूद लकड़ी का सामान और घर की दूसरी चीजें खराब होना शुरू हो जाती हैं। चमगादड़ों के मल-मूत्र की ओर अगर ध्यान ना दिया जाए, तो यह आप और आपके परिवार की सेहत के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। दुनिया के बहुत से इलाकों में चमगादड़ को संरक्षण हासिल है, इसकी वजह से आपका सबसे पहला क़दम यह होना चाहिए कि इनसे छुटकारा पाने के लिए आप आपके देश में वैध रूप से क्या कदम उठा सकते हैं। जब आपको चमगादड़ों के संरक्षण से जुड़े स्थानीय कानून की जानकारी हो जाए और अगर वहां पर यह सब करना वैध हो, तो इसके बाद आप जरूरी कदम उठा सकते हैं। अगर चमगादड़ों का प्रकोप आपके यहां बहुत ज्यादा बढ़ गया है, तो आप इनसे छुटकारा पाने के लिए दक्ष टीमों से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन आप इन कुछ आसान से उपायों को अपनाकर चमगादड़ों को अपने घर से भगा सकते हैं और उनके वापस ना आने को भी सुनिश्चित कर सकते हैं।

भाग 1
भाग 1 का 3:

चमगादड़ की समस्या को पहचानना

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 इस बात को...
    इस बात को पक्का करें कि आपके घर में मौजूद समस्या चमगादड़ों की ही है: कई बार आपके घर में हो रही खड़खड़ाहट का कारण, पुराने पानी के पाइप की आवाज या घर की दूसरी आवाजें हो सकती है। आपका समय और ऊर्जा चमगादड़ को भगाने में लगे, उससे पहले इस बात को सुनिश्चित कर लिया जाए कि यह आवाजें किसी और चीज की नहीं हैं। आपके घर में चमगादड़ ही हैं इस बात को पक्का करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इनको अपनी आंखों से ही देखा जाए या फिर घर में इनका मल मिलना भी इनकी मौजूदगी का एक संकेत है।[१]
    • आपके इलाके में आमतौर पर किस प्रकार की चमगादड़ पाई जाती हैं, आप इसकी सलाह वन्य-जीव विशेषज्ञ या फिर चमगादड़ों के मामले में दक्ष व्यक्ति से ले सकते हैं।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 इनका मल देखें:
    चमगादड़ों का मल छोटी-छोटी गोलियों के आकार में होता है, जिसमें से बहुत तेज दुर्गंध आती है। अगर आपको आपके घर में कहीं चमगादड़ों का मल नजर आने लगा है, तो यह इस बात का संकेत है कि चमगादड़ों ने आपके घर में डेरा जमा लिया है।[२]
    • वैसे चमगादड़ का मूत्र नजर नहीं आता, लेकिन इसकी तेज दुर्गंध और धब्बे फर्श पर बन जाते हैं।
    • चमगादड़ के मल मूत्र पर कभी-कभी फफूंद लग जाती है, जो श्वास में जाने पर काफी हानिकारक साबित हो सकती है। बहुत से मामलों में चमगादड़ों के मल-मूत्र वाले माहौल में रहने से गंभीर स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती हैं, जैसे हेमोरेजिक फीवर (hemorrhagic) या श्वास का संक्रमण, जैसे हिस्टोप्लास्मोसिस (histoplasmosis) आदि।[३]
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 आपके इलाके में...
    आपके इलाके में किस-किस प्रजाति की चमगादड़ पाई जाती हैं इस पर रिसर्च करें: दुनिया में चमगादड़ की बहुत सी प्रजातियां है। इस बात की भी जानकारी लें कि यह साल के किस समय बच्चे देती हैं। अगर आप माँ को बच्चों से अलग कर देंगे, तो उसके बच्चे जीवित नहीं रह पाएंगे। जिसकी वजह से वहां पर मरी हुई चमगादड़ों की असहनीय दुर्गंध फैल जाएगी और आपको वहां से मरी हुई चमगादड़ों को भी हटाना पड़ेगा।[४]
    • चमगादड़ें बहुत ही खास माहौल और वातावरण में रहती है। ज्यादातर मामलों में इस माहौल और वातावरण में हस्तक्षेप करके इनके आने को रोका जा सकता है। इससे आपको यह फायदा होगा कि आप सुरक्षित तरीके से इनके रहने की जगह का खात्मा भी कर सकेंगे और इन अनचाहे मेहमानों से भी छुटकारा पा लेंगे।[५]
    • अपने घर में आने वाली चमगादड़ों पर नजर रखें, ताकि आपको उनकी प्रजाति का कुछ अंदाजा हो सके।
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 घर में चमगादड़ों के आने वाली जगह का पता लगाएं:
    चमगादड़ें अंधेरी और बंद जगह की ओर खिंची चली आती हैं, क्योंकि यह उनको उनके रहने कि प्राकृतिक गुफाओं की तरह लगती हैं। अपने घर की ऐटिक (attic) यानी अटारी, चिमनी, बेसमेंट और दूसरी अंधेरी जगहों को देखें कि कहीं वहां पर चमगादड़ों की मौजूदगी के संकेत तो नजर नहीं आ रहे। घर में मौजूद छोटी-मोटी दरारों और छेदों की ओर खास ध्यान दें, क्योंकि अक्सर चमगादड़ें इन रास्तों को घर में घुसने के लिए इस्तेमाल करती हैं।[६]
    • चमगादड़ें ⅜ इंच जितनी जगह में से भी निकलने में सक्षम होती हैं, इसलिए घर में मौजूद छोटे-मोटे छेदों को नजरअंदाज ना किया जाए।[७]
    • रात के समय में चमगादड़ों पर नजर रखें और पता करें कि वह किन रास्तों को आने-जाने के लिए इस्तेमाल करती हैं।[८]
भाग 2
भाग 2 का 3:

चमगादड़ों को निकालें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 चमगादड़ों को भगाने...
    चमगादड़ों को भगाने के लिए उनके रहने के स्थान को बाधित करें और वहां अशांति पैदा करें: चमगादड़ों को रहने के लिए अंधेरी और शांत जगह पसंद होती है और वह शोर-शराबे और रोशनी वाली जगह को नापसंद करती हैं। आप इन जगहों पर रोशनी के लिए बल्ब खुला छोड़ सकते हैं। इसके अलावा दूसरा तरीका यह है कि आप वाइट नोइस मशीन (white noise machine) खरीदें और इसको चमगादड़ों वाली जगह पर रात भर के लिए खुला छोड़ दें। इसकी मदद से चमगादड़ों के वहां से चले जाने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी।[९].
    • चमगादड़ों के संरक्षित क्षेत्र में इनको मारना गैरकानूनी काम है, इसलिए आपको इनसे छुटकारा पाने के लिए वहां ऐसा तरीका इस्तेमाल करना होगा जिससे चमगादड़ मरे नहीं।[१०]
    • आप एल्युमीनियम फॉयल (aluminum foil) छत से लटका कर टांग सकते हैं, जिससे इनके आने-जाने का रास्ता बाधित हो जाएगा और वह परेशान होकर वहां से चली जाएंगी।[११]
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 बेट बॉक्स (bat box) लगाएं:
    बेट बॉक्स छोटे से डिब्बे को कहते हैं, जो चमगादड़ को अस्थाई तौर पर रहने के लिए जगह मुहैया करता है। इसको लगाने की वजह यह है कि जब आप इनको घर से भगाएं, तो इनको बाहर रहने को जगह मिल सके, ताकि वह दोबारा लौटकर आपके घर में ना आएं। जो लोग ऐसी जगह पर रहते हैं जहां पेड़ों की बहुतायत है, वहां पर दूसरे महंगे उपायों की बजाय चमगादड़ों के लिए बेट बॉक्स लगाना सस्ता और आसान उपाय है।[१२]
    • आप घर पर लकड़ियों से खुद का बेट बॉक्स बना सकते हैं या फिर स्थानीय वन्य-जीव संरक्षण संस्थान से जानकारी ले सकते हैं कि बेट बॉक्स कहां मिलेगा।[१३]
    • बेट बॉक्स को अपने घर के आस-पास ऐसी जगह पर लगाएं, जहां पेड़ या फिर किसी और चीज़ का साया मौजूद हो।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चमगादड़ों के आने-जाने...
    चमगादड़ों के आने-जाने वाले स्थानों पर एक तरफा रास्ता बनाएं: आप चमगादड़ों के आने-जाने वाले स्थानों पर एक तरफा निकास वाला ट्यूब या वाल्व फिट कर सकते हैं, जिससे चमगादड़ें वहां से बाहर तो निकल सकती हैं, लेकिन दोबारा लौटकर अंदर नहीं आ सकतीं। इसकी मदद से चमगादड़ें खुद-ब-खुद आपके घर से निकल जाएंगी। पूरी चमगादड़ों को एक ही बार में निकालने का यह सबसे कारगर तरीका है।[१४]
    • चमगादड़ों के आने-जाने की सारी जगहों को बंद करने से चमगादड़ वहां फंस सकती हैं, ऐसा करना मुश्किल और खतरनाक काम है।
    • यह वाल्व और ट्यूब आपको स्थानीय पशुओं के सामान वाले स्टोर या फिर होम इंप्रूवमेंट सेंटर (home improvement center) पर मिल जाएगा, जिसको फिट करना बहुत आसान होता है।[१५]
  4. How.com.vn हिन्द: Step 4 इनसे छुटकारा दिलाने...
    इनसे छुटकारा दिलाने वाली किसी टीम से संपर्क करें: अगर चमगादड़ों से छुटकारा पाना आपके लिए नामुमकिन हो गया है या फिर आपको लगता है कि आपके घर में चमगादड़ों का पूरा झुंड रह रहा है, तो ऐसे समय में इनसे छुटकारा पाने के लिए दक्ष लोगों की मदद लेना उचित रहेगा। यह लोग चमगादड़ों के आने-जाने की जगह का आसानी से पता लगा लेते हैं और चमगादड़ों को निकालकर उन जगहों को सील कर देते हैं, जिससे चमगादड़ वहां दोबारा लौटकर नहीं आ पातीं।[१६]
    • अगर आप यह कर सकते हैं, तो चमगादड़ों से छुटकारा पाने का यह सबसे आसान और सुरक्षित उपाय है।
    • ऐसे इलाके जहां पर्यावरण बचाने को बहुत ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है, ऐसी जगहों पर वन्य-जीव विशेषज्ञों की मदद से चमगादड़ों को वहां से बिना किसी फीस दिए हटाया जा सकता है।
भाग 3
भाग 3 का 3:

अपने घर को चमगादड़ मुक्त करें

आर्टिकल डाउनलोड करें
  1. How.com.vn हिन्द: Step 1 चमगादड़ों के आने-जाने...
    चमगादड़ों के आने-जाने के सभी रास्तों को सील करें: जब चमगादड़ आपके घर से निकल जाएं, तो यह जरूरी हो जाता है कि इनके वापस लौटने के सभी रास्तों को सील कर दिया जाए। यह करने के लिए जरूरी है कि दीवारों में मौजूद दरारों की रिपेयरिंग की जाए और एक्सक्लूशन डिवाइस (exclusion device) फिट किए जाएं, कई मामलों में दीवारों की चुनाई, प्लास्टर करना भी जरूरी हो जाता है। इन सब चीजों को करने के बाद भविष्य में चमगादड़ों के लिए आपके घर में घुसना नामुमकिन हो जाएगा।[१७]
    • कारीगर को बुलाकर अपने घर का बाहरी हिस्सा दिखाएं और हर जगह को देखें जहां से चमगादड़ घर में घुस सकती हैं।
    • यह बहुत जरूरी है कि चमगादड़ों के घर में घुसने के हर रास्ते को बंद कर दिया जाए। क्योंकि अगर चमगादड़ एक जगह से घर में घुसने में नाकाम हो जाएंगी, तो वह घर में आने का दूसरा रास्ता तलाश लेंगी।
  2. How.com.vn हिन्द: Step 2 चमगादड़ों के बचे हुए मल को साफ करें:
    चमगादड़ों के सूखे मल को वैक्यूम क्लीनर की मदद से साफ करें या फिर झाड़ कर कचरे के डिब्बे में डालें। उसके बाद उस जगह पर एंज़ाइम बेस्ड क्लीनिंग सॉल्यूशन (enzyme-based cleaning solution) की मदद से पोछा लगाएं। इसकी मदद से वहां पर मौजूद किसी भी तरह का जैविक कचरा पूरी तरह साफ हो जाएगा और फर्श पर उसके निशान बाकी नहीं रहेंगे।[१८]
    • चमगादड़ों का मल मूत्र साफ करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और मोटे रबड़ के दस्ताने पहने,आँखों को सुरक्षित रखें, फेस मास्क (facemask) और हवा को फिल्टर करने के लिए रेस्पिरेटर (respirator) पहनें।[१९]
    • साफ-सफाई का काम चमगादड़ों से छुटकारा दिलाने वाली टीम से ही कराना बहुत ज्यादा उचित रहेगा।
  3. How.com.vn हिन्द: Step 3 चमगादड़ों के रहने...
    चमगादड़ों के रहने लायक जगहों की समय-समय पर जांच करें: अपने घर की अटारी, बेसमेंट (basement) और दूसरी जगहों का समय-समय पर बारीकी से मुआयना करें और देखें कि कहीं वहां चमगादड़ों ने दोबारा डेरा तो नहीं जमा लिया है। वहां पर चमगादड़ और उनका मल भी देखें। उनके आने के रास्तों को सील करने के बाद इस बात की ज्यादा संभावना है कि वह लौटकर नहीं आएंगी, लेकिन अगर वह किसी भी तरह दोबारा लौटकर आ जाएं, तो समस्या आपके नियंत्रण से बाहर हो इससे पहले उसका समाधान करें।[२०]
    • कचरा जैसे चमगादड़ का मल नजर आना भी इस बात का संकेत है कि चमगादड़ों ने आपके घर में आने का रास्ता ढूंढ़ लिया है।
    • ज्यादातर वह मकानों की अटारी या चिमनी में रहती हैं, लेकिन यह डेक (deck) के नीचे, चारों तरफ से पैक पोर्श (porche) और कवेलूओं के नीचे भी देखने को मिल सकती हैं।

सलाह

  • चमगादड़ों का मल नजर आने पर इस पर पानी का हलका छिड़काव कर दें, ताकि यह सुख कर हवा में उड़े नहीं।
  • अपने घर को चमगादड़ों से मुक्ति दिलाने के लिए रात का समय बहुत उचित होता है, क्योंकि चमगादड़ इसी समय शिकार और प्रजनन के लिए निकलती हैं।
  • चमगादड़ और दूसरे कीड़े-मकोड़ों का संक्रमण रोकने के लिए साल में एक बार अपने घर की जांच करें।
  • लगातार इंसानों की उपस्थिति से यह सुनिश्चित रहेगा कि यह जगह चमगादड़ों के रहने के लिए उचित नहीं है।
  • कई बार फल, नट्स और दूसरी खाने की चीजों की मदद से आप चमगादड़ों को उनके ठिकाने से बाहर निकाल सकते हैं।

चेतावनी

  • बाजार में उपलब्ध चमगादड़ों से छुटकारा दिलाने वाले सामानों का इस्तेमाल करके अपना समय बर्बाद ना करें। यह सामान चमगादड़ों पर पूरी तरह बेअसर होते हैं और इसके साथ-साथ इनमें मौजूद घातक केमिकल आपके घर में फैल जाते हैं, जिससे आप और आपके परिवार की सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।
  • हिस्टोप्लास्मोसिस (histoplasmosis) के अलावा चमगादड़ों से और भी तरह के खतरे जुड़े हुए हैं, जैसे रेबीज़, पिस्सू और दूसरे खतरनाक कीड़े-मकोड़े।
  • अगर आप भारत की बजाय यूनाइटेड किंगडम में हैं, तो जान लें कि चमगादड़ को वहां कानूनी संरक्षण हासिल है। इसका मतलब चमगादड़ों को मारना और उनके रहने के स्थान को तोड़ना या क्षति पहुंचाना वहां अवैध है। इस आर्टिकल में बताए हुए किसी भी तरीके का इस्तेमाल करना वहां एक दंडनीय अपराध है। ज्यादा जानकारी के लिए वहां की बेट कंजर्वेशन ट्रस्ट (Bat Conservation Trust) का वेब पेज देखें।[२१]

विकीहाउ के बारे में

How.com.vn हिन्द: Scott McCombe
सहयोगी लेखक द्वारा:
पेस्ट कंट्रोल स्पेशलिस्ट
यह आर्टिकल लिखा गया सहयोगी लेखक द्वारा Scott McCombe. स्कॉट मैककॉम, उत्तरी वर्जीनिया में स्थित समिट एनवायरमेंटल सोल्यूशन (SES) के सीईओ हैं, यह कंपनी इनके परिवार द्वारा संचालित की जाती है, जो कीट-विनाशक, एनिमल कंट्रोल और होम इंसुलेशन जैसे कार्य करती है। इसकी स्थापना 1991 में हुई थी, बेटर बिजनेस ब्यूरो द्वारा SES को A+ रेटिंग दी गई है और HomeAdvisor द्वारा इसे ""Best of the Best 2017"", “Top Rated Professional” और “Elite Service Award"" से सम्मानित किया जा चुका है। यह आर्टिकल ८८,८२८ बार देखा गया है।
श्रेणियाँ: घर और उद्यान
सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ८८,८२८ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?